Blog

  • पंजाब : घर पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    घर का सारा सामान जलकर राख

    श्री मुक्तसर साहिब : गिद्दड़बाहा हलके के गांव दौला में अमर सिंह सदस्य पुत्र मेजर सिंह के घर पर असमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया अमर सिंह ने बताया कि रात करीब पौने 2 बजे हमारे घर की छत पर बनी पानी की टंकी पर बिजली गिर गई, जो मकान की दोनों मंजिलों से होते हुए बिजली मीटर तक पहुंच गई, जिससे मीटर भी जल गया।

    उन्होंने बताया कि कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन फ्रिज, एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमरे, फोन, इनवर्टर, वाटर फिल्टर के अलावा घर की सारी बिजली फिटिंग जल गई। इस संबंध में गांव की सरपंच रंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    इस संबंध में गांव की सरपंच रणजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पटवारी को नुकसान की जानकारी दे दी है और मांग की है कि अमर सिंह को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

  • पंजाब: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त, जाने मामला

    अमृतसर : शंभू बॉर्डर किसानों के आंदोलन में सुबह एक और किसान की मौत हो गई है। किसान दया सिंह ( 71) अमृतसर के गांव का निवासी था और काफी दिनों से आंदोलन में मौजूद था। किसान आंदोलन के 48वें दिन  तरसिक्का बाबा बकाला अमृतसर के निवासी दया सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक होने से बताई जा रही है। लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आयेगी।

     किसान दया सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दया सिंह सेना से रिटायर थे और 6 दिन पहले किसान मोर्चा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है की उनकी करीब 10 बीघे जमीन थी, जिस पर वह खेती करते थे। दया सिंह तरसिक्का के कट्टर अनुयायी थे। शंभू बॉर्डर पर दया सिंह को मिलाकर 10 किसानों की मौत हो चुकी है।

    इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सुबह एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें उसने दावा किया है कि सरकार झूठ फैला रही है कि बॉर्डर पर किसान नही है जबकि यहां ट्रालियां और ट्रैक्टर लगी है। सैकड़ों किसान आज भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा लगातार बढ़ रहा है, कम नहीं हो रहा। किसान सेवा भी कर रहे हैं और मोर्चा भी संभाल रहे हैं।

  • 2 सहेलियों से दरिंदगी! खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    2 सहेलियों से दरिंदगी! खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    वैशालीः बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मनचलों ने बाजार गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि दोनों सहेली महुआ बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी तभी गांव के ही 7 मनचलों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना महुआ थाना क्षेत्र की है। 

    दो सहेलियां महुआ बाजार कपड़ा खरीदने जा रही थी तभी गांव के 7 लड़कों ने जबरन दोनों को पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये, जिसके बाद दोनों लड़कियां रोती बिलखती अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

    इसके बाद परिजन आनन-फानन में महुआ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की बात सुनने और दोनो लड़कियों का बयान लेने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया लेकिन देर रात तक मेडिकल जांच नहीं हो सका।

    लिहाजा आज दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच किया जाएगा जिसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकती है। हालांकि पुलिस ने महुआ थाना में 149/24 कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले को 376 डी/506/34 भारतिय दंड के साथ साथ 4/6 पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

    इस मामल में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमे केस दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भी भेजा गया है।

  • पंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिसकर्मी खुद खाकी वर्दी को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पैसों की खातिर ये लोग खाकी वर्दी को दागदार बनाते है। जिससे लोगों का भरोसा लोगों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस पर है। अब लोग खुद-ब-खुद पुलिसकर्मियों से असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना अमृतसर में सामने आई है, जहां थाना तरसिक्का के गांव चरण सिंह वाला के एक नाबालिग लड़के को उठाकर इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसका दांत टूट गया।

    पीड़ित लड़के देवजीत सिंह ने बताया कि उसकी मामी कुलवंत कौर ने पहले उसके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई और फिर उसे टांगरा पुलिस स्टेशन ले आई। जहां SHO के ड्राइवर रणजीत सिंह और कुलवंत कौर ने उसे इतना पीटा कि उसके दांत टूट गए। लड़के की माँ जसविंदर कौर ने कहा कि भले ही उनके लड़के ने कुछ भी चोरी नहीं किया था। फिर भी उनके लड़के को गलत नाम दिया जा रहा था।

    चोरी को साबित करने के लिए कुलवंत कौर ने एक लड़के गोपी को पैसे के साथ उसके घर भेजा और उसको चोरी का सामान लेने के लिए कहा। लेकिन देवजीत ने ये सामान लेने से इंकार कर दिया। जब इस संबंध में तरसिक्का थाने के पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी आवेदन मिला है और जल्द ही कुलवंत कौर को थाने में बुलाकर पूछताछ की जाएगी और पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह को भी बुलाया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • कुत्तों ने महिला को नोचा,मौ’त

    समस्तीपुर-कुत्तों के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है यहां आदमखोर कुत्तों के झुंड द्वारा एक वृद्ध महिला पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए यहां उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान जानकी देवी के रूप में की गई है।

    पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 में ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक जानकी देवी सुबह के वक्त शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान आदमखोर आवारा कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पास से गुजर रही कुछ महिलाओं की नजर उस पर पड़ी जिसके बाद शोर मचाया गया। तब गांव के लोग मौके पर जुटे और कुत्ते को वहां से भगाया।

    घटना के संदर्भ में परिजनों का बताना है कि जिन कुत्तों के द्वारा हमला किया गया उसमें एक पालतू कुत्ता भी है जिसे गांव के ही देवेंद्र कुमार राय के द्वारा पाला गया है और उस कुत्ते के साथ ही अन्य कुत्ते का झुंड शामिल था। घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • 8 अप्रैल को पंजाब बचाओ यात्रा

    लुधियाना : 8 अप्रैल को शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा लुधियाना पहुंच रही है। लोकसभा चुनाव के चलते शहर का सियासी माहौल खूब गमार्एगा। पंजाब बचाओ यात्रा लुधियाना के तीन हलकों को कवर करेगी। 8 अप्रैल को पंजाब बचाओ यात्र समराला पहुंचेगी। सुबह दस से रात 7 बजे तक समराला के इलाकों को कवर किया जाएगा। अगले दिन 9 अप्रैल की सुबह यात्रा साहनेवाल हलके में पहुंचेगी। उसी दिन यह पायल हलके में लोगों से बादल रुबरु होंगे। वर्णनीय है कि पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की विफलताओं को उजागर करने व अकाली दल की पिछली सरकारों के योगदान को लोगों के बीच रखने के लिए पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में 1 फरवरी को अटारी से पंजाब बचाओ यात्र शुरू की गई थी।

    किसान आंदोलन के चलते यात्रा 13 फरवरी से कुछ दिनों के लिए रोक दी थी। उसके बाद अब 11 मार्च को श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा हलके से यात्रा फिर से शुरू की गई। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने बताया कि फसलों की कटाई की वजह से बैसाखी से पंजाब बचाओ यात्रा का दूसर चरण खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद मीटिंग कर शहरी इलाकों के लिए प्लानिंग बनाई जाएगी। मीटिंग में ही तय होगा कि शहरी के किन इलाकों में सभाएं करनी है।

    गरेवाल ने कहा कि तीनों हलकों में पंजाब बचाओ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व अकाली दल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सुखबीर बादल पंजाब के अलग-अलग शहरों के वोटरों पर फोकस कर रहे हैं। पंजाब के 6 थर्मल प्लांटों में से 5 अकाली दल के कार्यकाल के दौरान बने और साथ ही अमृतसर, मोहाली, बठिंडा, साहनेवाल, आदमपुर और पठानकोट में प्रमुख हवाई अड्डे भी स्थापित हुए।

  • लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद रहे।

    भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में शुमार लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी को गुमनामी से निकालकर सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है। 3 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। 1990 के दशक में उनकी रथयात्रा के बाद ही बीजेपी राष्ट्रीय राजनीति में उभर कर सामने आई।

    1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद से लालकृष्ण आडवाणी ने सबसे लंबे समय तक बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर के दौरान, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार (1999-2004) के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री रहे।

  • कोचिंग से लौट रही नाबालिग, मनचलों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो

    कोचिंग से लौट रही नाबालिग, मनचलों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो

    पटनाः  पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। घटना दानापुर इलाके की बताई जा रही है जहां के पीपलावां थाना क्षेत्र में 4 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही नाबालिग की मेडिकल जांच भी करवाई जा रही है।

    पूरा मामला दानापुर इलाके के पिपलावां थाने क्षेत्र का है जहां 12 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही घटना का वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसी वीडियो में आरोपी को देख पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस केस में एक आरोपी सुराज मांझी को गिरफ्तार भी किया है। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    इस मामले में सूरज मांझी नाम के एक अपाधकर्मी को गिराफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा बताया गया कि पीड़िता द्वारा 4 लोगों के खिलाफ छेड़खानी होने से संबंधित आवेदन दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि देर शाम वह कोचिंग पर जा रही थी कि इसी बीच पहचान के 4 युवकों ने नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपियों ने जेनरेटर चला दिया ताकि नाबालिग छात्रा की आवाज बाहर नहीं जा सके।

    आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़ित छात्रा को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। डीएसपी नौबतपुर दीपक कुमार ने बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही एक आरोपी सूरज को भी गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है, साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है।

  • जालंधर : धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: लोकसभा चावन को लेकर कोड आफ कंडक्ट लगा हुआ है। वहीं भारी मात्रा में पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात की गई है। इसी दौरान धरना लगाने के मामले में एसपी आदित्य के द्वारा एक मॉक ड्रिल की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना लगाने की सूचना मिली।

    धरने की सूचना मिलते ही 5 मिनट में एसीपी निर्मल सिंह, 5 पीसीआर के मुलाजिम और थाना 4 एसएचओ मौके पर पहुंचे। जिसके 10 मिनट बाद बड़ी मात्रा में अन्य पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान धरने की सूचना मिलते 5 से 7 मिनट पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है। जिसके चलते एक मॉक ड्रिल की गई थी।

  • नई दिल्ली : भाजपा हेडक्वार्टर में जालंधर के आप नेताओं ने ज्वाइन की BJP

    जालंधर,ENS :   करीब एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने बीजेपी जॉइन कर ली है। उक्त पार्षद जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के लिंक में थे। चंडीगढ़ में पार्षदों को रिंकू ने बीजेपी में शामिल करवाया। बता दें कि उक्त जॉइंन से पहले शहर से बाहर एक प्राइवेट प्लेस पर सभी की मीटिंग करवाई गई थी। जिसके बाद रविवाद को चंडीगढ़ में जॉइनिंग करवा ली गई।  रिंकू और अंगुराल बीते दिन आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ विशेष तौर पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद राधिका पाठक, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भटिया, पूर्व पार्षद मंजीत टीटू समेत सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल  में आ गए।

    जानकारी के अनुसार रिंकू और अंगुराल के बीजेपी में शामिल होते ही पूरे शहर में उन्होंने अपने साथी नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी थी। जिसके बाद कल यानी शनिवार को मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया। बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षदों में ज्यादातर AAP-कांग्रेसी पार्षद हैं, जोकि अपने एरिया में काफी पैठ रखते है। इससे बीजेपी को लोकसभा चुनाव में काफी फायदा होगा। मिली जानकारी के अनुसार उक्त पार्षद बीजेपी में शामिल होने के लिए सुबह ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। मीटिंग को काफी प्राइवेट रखा गया था, जिससे किसी विपक्षी नेता को उसकी भनक न लगे।

    बीते दिन जालंधर से सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की गई थी। शनिवार को बीजेपी आलाकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में रिंकू को जालंधर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। रिंकू इससे पहले कांग्रेस में थे, जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में रिंकू ने कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थाम लिया था