Blog

  • पंजाब : महिला से लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने बुजुर्ग महिला से हुई लूट के मामले को 24 घंटे के भीतर लुटेरों को पकड़ने का दावा किया था। गौरतलब है कि फिरोजपुर के संत लाल रोड पर कार में बैठी एक बुजुर्ग महिला से दो हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट की कोशिश की थी।

    जिससे महिला बुरी तरह गिरकर बेहोश हो गई। जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। सोशल मीडिया पर यह मामला हाइलाइट होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। जिसके लिए पुलिस ने 2 डीएसपी की देखरेख में अलग-अलग टीमों का गठन किया।

    पुलिस को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की पहचान करनवीर और दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी करनवीर पर लूटपाट औरअसला एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

  • जालंधर : चोरी के मोबाइलों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : पुलिस ने चोरी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान दमन थापर पुत्र नरेश थापर निवासी आबादपुरा जालंधर और संदीप कुमार उर्फ ​​पंका पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी लाठीमार मोहल्ला जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर से अपराध को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर की पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें 2 चोरों के बारे में सूचना मिली। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी दमन थापर और संदीप कुमार कुमार के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 28-03-2024 धारा 411 आई.पी.सी के तहत दर्ज किया गया है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी के खुलासे पर 2 और मोबाइल फोन बरामद किए गए।  उन्होंने कहा कि दमन के खिलाफ एक प्राथमिकी लंबित है जबकि संदीप के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौ’त 

    गुजरात: द्वारका में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले में सात माह की बेटी, पति-पत्नी और दादी शामिल हैं. आग लगने की घटना तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई जब घर में शॉट सर्किट से आग लग गई.आग के कारण फैले धुएं और धुंध से घर में रह रहे लोगों का दम घुट गया और चार लोगों की मौत हो गई.

    मरने वालों की पहचान पवन कमलेश उपाध्याय (30 साल), पवन उपाध्याय  (27 साल)  ध्याना उपाध्याय (7 महीने की बच्ची) पवन की माता भामिनीबेन उपाध्याय के रूप में हुई है.

  • BJP नेता के काफिले पर पथराव, कई कार्यकर्ता घायल

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संजीव बालियान एक चुनावी सभा से लौट रहे थे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने संजीव बालियान के काफिले पर पथराव कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस पथराव से भाजपा के कार्यकर्ताओ और नेताओं की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

    वहीं पथराव की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार दोपहर को वह खतौली में चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने गए थे। समारोह के बाद देर शाम वह मढ़करीमपुर के प्रधानपति राकेश कुमार के यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

    सभा के बाद जैसे ही संजीव बालियान अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले तो कुछ युवकों ने पहले तो संजीव बालियान मुर्दाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों के काफिले पर पथराव कर दिया। इसमें कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भी आई है। 

  • आज दोपहर में होगा 10वीं का रिजल्ट घोषित

    बिहार: बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आज दोपहर डेढ़ बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे. रिजल्ट जारी होने के के तुरंत बाद मार्कशीट (Bseb 10th Marksheet) चेक करने का डायरेक्ट लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट http://results.biharboardonline.com/ और bsebmatric.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा.

  • लुधियाना : भाजपा ने रद्द की बैठक, बिट्टू को मजबूत करने का था एजेंडा 

    लुधियाना :  भाजपा ने कांग्रेस से आए प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा की टिकट पार्टी ने दे दी है। आज पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। सिर्फ बूथ सम्मेलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बैठक बिट्टू को मजबूत करने के लिए रखी गई थी।  लेकिन किसी कारणवश मीटिंग  रद्द किया गया। यह प्रेसवार्ता भाजपा मुख्यालय दाना मंडी के नजदीक होनी थी।
      

    इस बैठक पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के साथ हरजीत ग्रेवाल ने आना था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भाजपा के वर्कर और कुछ पदाधिकारी रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट मिलने का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे। भाजपा की टिकट के कुछ मुख्य दावेदारों ने तो उसी दिन अपना बिस्तरा बांध लिया था, जिस दिन बिट्टू भाजपा में शामिल हुए थे।

  • पति ने नवविवाहिता को दी दर्दनाक मौ’त!

    बाबा बकाला साहिब : अमृतसर के बाबा बकाला साहिब इलाके नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  दहेज के लिए एक नवविवाहित लड़की को घर की छत से नीचे फेंक दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    ब्यास थाने की पुलिस ने मृतका के पति रजत कुमार पुत्र हरी राम और उसकी सास ललिता देवी पत्नी हरी राम वासियान बुसल थाना नगरोटा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख ब्यास इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कविता कुमारी ब्यास अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी शादी 5 माह पहले रजत से हुई थी।

  • 3 भाइयों ने Apple को लगाया 50 करोड़ का चूना, नकली IPhone बना द‍िए असली!

    नई दिल्लीः दुनियाभर से आए दिन स्कैम के अलग-अलग तरह के ममले सामने आते रहते हैं जहां स्कैमर्स लोगों को अलग-अलग ढंग से ठग रहे हैं लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला ममला सामने आया है जहां जीवेई एलन लियाओ नाम के शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल को ही करोड़ों का चुना लगा दिया। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी की भाइयों ने मिलकर नकली iPhone को असली फोन में बदल कर कंपनी को करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है।

    दरअसल इस स्कैम को अंजाम देने के लिए Zhiwei Allen Liao वारंटी सिस्टम का इस्तेमाल करते थे । अब उन्हें 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पेशेंटली एप्पल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इन तीनों ने चीन से असली दिखने वाले नकली आईफोन और आईपैड मंगवाए इसके बाद वे नकली प्रोडक्ट्स पर एप्पल प्रोडक्ट्स के असली सीरियल नंबर डाल देते थे। तीनों भाई मिलकर फिर नकली आईफोन लेकर Apple स्टोर पहुंच जाते थे और दावा करते थे कि उनका डिवाइस खराब है, जिसके बाद Apple उन्हें वारंटी के तहत असली डिवाइस दे देता था।

    यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ने इस तरह का स्कैम किया है। पहले भी वे इसी तरह के स्कैम करके लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख रुपये से ज्यादा कमा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक लियाओ इस फर्जी ऑपरेशन को लीड करता था। पकड़े जाने के डर से उसने कई लोगों को भी पहले एप्पल प्रोडक्ट और कुछ पैसे भेज दिए लेकिन अंत में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केस की सुनवाई के दौरान एक जज ने लियाओ के कार्यों की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि उसने एक क्रिमिनल आर्गेनाइजेशन को लीड किया है जिसने कई सालों तक पूरे उत्तरी अमेरिका में नकली एप्पल प्रोडक्ट्स की तस्करी की है। बता दें कि इस स्कैम का खुलासा एफबीआई और सैन डिएगो पुलिस विभाग ने किया है।

  • पति को मारने के लिए पत्नी ने दी Online सुपारी

    आगराआगरा के थाना बाह क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। पति ने पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।

    महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है। युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

    युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है “मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।”

  • पंजाब: महिला टीचर की सड़क हादसे में मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिले के भुल्लेचक गांव के पास एक सड़क हादसे मे सरकारी प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर की मृत्यु का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीचर सड़क पर बेहोश पड़ी थी, जिसे राहगीरों ने उठाकर गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


    मृतक टीचर के पिता तीर्थ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मायके गांव नवां शाला आई थी और शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे वह नवां शाला से अपने स्कूल के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसे किसी का फोन आया कि बलजीत कौर गांव भुल्लेचक के पास सड़क पर पड़ी है।

    बलजीत कौर के पति सेना में थे और वहां से रिटायर होने के बाद दोबारा सेना में नौकरी कर रहे थे। करीब दो साल पहले जब वह छुट्टी पर घर आ रहा था तो रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बलजीत कौर के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक 13 साल की बेटी, दूसरी दस साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। तीनो बच्चे आर्मी स्कूल में ही पढ़ रहे हैं।