इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक संस्थापक, अध्यक्ष पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटरज एसोसिएशन इंडिया (PAAI) व सलाहकार बोर्ड सदस्य ईंडस यूनिवर्सिटी बाथू जिला ऊना डा• हर्षवर्द्धन सिंह जी ने नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में किए जाने वाले बदलावों की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डिग्रियां प्रदान की। सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने व उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करवाने का एहसास करवाने के मकसद से करवाया गया है। इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियों को छूने में मदद करता है।
Blog
-
श्री पी.एस.एम पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन, बच्चों ने हवा में उछाली टोपियाँ
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के आदर्श गाँव देहलां में स्थित श्री पी.एस.एम पब्लिक स्कूल में यूकेजी, पाँचवीं व आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की सह-संचालिका वंदना सिंह, प्रधानाचार्या तमन्ना शर्मा, उप- प्रधानाचार्या मीनाक्षी देवी, वरिष्ठ अध्यापिका सुमन कुमारी व सर्वजीत कौर ने विधिवत्त गाउन व टोपी पहनकर छात्र व छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक संस्थापक, अध्यक्ष पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटरज एसोसिएशन इंडिया (PAAI) व सलाहकार बोर्ड सदस्य ईंडस यूनिवर्सिटी बाथू जिला ऊना डा• हर्षवर्द्धन सिंह जी ने नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में किए जाने वाले बदलावों की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डिग्रियां प्रदान की। सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने व उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करवाने का एहसास करवाने के मकसद से करवाया गया है। इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियों को छूने में मदद करता है।जोश भर दियादीक्षांत समारोह में यू के जी, पाँचवीं व आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को डिग्री के रूप में दिए गए प्रमाण पत्रों ने अभिभावकों व बच्चों में जोश भर दिया।शिक्षकों व अभिभावकों को सीख।डा• हर्षवर्द्धन सिंह ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास प्रारंभिक अवस्था से ही शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा विकसित किया जाता है, आत्मविश्वास द्वारा ही बच्चे जीवन में सफलता हासिल करते हैं। उनके व्यक्तित्व का चहुँमुखी विकास करने में अभिभावकों तथा शिक्षकों को अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका प्रीति, मोनिका देवी व सुखदीप कौर आदि मौजूद रहे। -
लोकसभा चुनाव : इस पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट
नई दिल्ली : भारत राष्ट्र समिति पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी की ओर से एकमात्र हैदराबाद संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार की घोषणा करना बाकी है। BRS ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 17 में से 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। BRS ने आदिलाबाद से अत्रम सक्कू, भोंगिर से कांचरला कृष्णा रेड्डी, चेवेल्ला से कासनि ज्ञानेश्वर मुदिराज, करीमनगर से विनोद कुमार, खम्मम से नामा नागेश्वर राव, महबुबाबाद से कविता मलोथ को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा महबूबनगर से मन्ने श्रीनिवास रेड्डी, मल्कानगिरी से रागीदी लक्ष्मा रेड्डी, मेडक से पी वेंकटरामी रेड्डी, नगरकुर्नूल से आरएस प्रवीण कुमार, निज़ामाबाद से बाजीरेड्डी गोवर्धन, नलगोंडा से के.किशोर रेड्डी, पेद्दापल्ली से कोप्पुला ईश्वर, सिकंदराबाद से टी पद्मा राव गौड़, वारंगल से डॉ. कादियाम काव्य और जहीराबाद गली से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले को लेकर सीबीआई और ईडी की जांच में तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली शराब नीति मामले के आरोपियों में से एक अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान के कविता का नाम लिया था। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि साउथ ग्रुप नामक एक शराब लॉबी थी, जिसने एक अन्य आरोपी विजय नायर के माध्यम से आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं को 100 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया था।
-
गुलाल और अबीर से जा सकती है आंखों की रोशनी
नई दिल्ली : होली का त्योहार अपने पूरे शबाब पर है। मौसम बसंती से सतरंगी होता जा रहा है। होली के दौरान खासकर बच्चे रंग, अबीर और गुलाल जमकर खेल रहे हैं। रंगों के इस त्यौहार को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बड़े, बुजुर्ग महिलाएं भी अबीर, गुलाल और रंग खेलते हैं। एक दूसरे को रंगों से शराबोर कर देते हैं। मगर कई बार यही रंग उनकी आंखों में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में यह रासायनिक रंग आंखों की रोशनी के लिए खतरा पैदा कर देते हैं।
अगर आपके या परिवार में भी किसी सदस्य की आंखों में बाजार में धड़ल्ले से बिकने वाला रासायनिक रंग या सिंथेटिक गुलाल चला जाता है तो आंखों को रगड़ने या मसलने की गलती नहीं करें। बल्कि सतर्कतापूर्वक कदम उठाएं। नोएडा के सेक्टर 51 स्थित विजन प्लस आई सेंट की निदेशक और नेत्र सर्जन डॉक्टर रितु अरोड़ा कहती हैं कि होली खेलते समय लोगों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि बाजार में बिकने वाले ज्यादातर अबीर, गुलाल और रंगों में खतरनाक रसायन मिले रहते हैं।
इसमें लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, भारी धातु, क्रोमियम, एसिड, क्षार, अभ्रक, एस्बेस्टस, सिलिका और पाउडर ग्लास जैसे खतरनाक रसायन मिले होते हैं। आंखों के अंदर जाने पर ये रसायन कॉर्निया को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही आंखों के परदे को डैमेज कर सकते हैं। इस दौरान की जाने वाली कोई भी लापरवाही से आंखों की रोशनी को भी खतरा पहुंच सकता है। इसलिए सुरक्षित होली खेलें।
-

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, मौ’त
पानीपत : राजस्थान के एक युवक को सड़क क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शरीफ खां ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर जिला के गांव जाडौली का रहने वाला है। वे चार भाई और पांच बहनें है।
उसके बड़े भाई का लड़का जमील खान है, जो देवेंद्रा टांसपोर्ट की गाड़ी नंबर RJ14GP3869 में सीमेंट लोड कर चलाते है। वह अपने भतीजे जमील के साथ सीमेंट लेकर कोटपुतली से पानीपत आ रहे थे। जब वे पानीपत के गांव बिंझौल के पास नहर पर पहुंचे, तो उसके भतीजे ने ट्रक को साइड में लगा दिया। इसके बाद वह नीचे उतरा और सड़क के दूसरी तरफ पानी की बोतल लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक में बैठा रहा।
शरीफ का कहना है कि उसके देखते ही देखते ही पानीपत की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भतीजे को सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया। भीड़ का फायदा उठा कर आरोपी मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल भतीजे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
-

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में टक्कर, 4 की मौ’त
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के रामपुर में होली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। रामपुर के मिलक इलाके में एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे चार लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात धर्मपुर गांव रोड पर हुई। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पीड़ितों की पहचान कविता (18), टिंकू यादव उर्फ रवि (18), रामवती (45) और सावित्री (30) के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक मृतक मुरादाबाद से बरेली लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
-
पंजाब : गाड़ी से चालक को निकाल हुई ब्रेजा की लूट, देखे वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : गिदड़बाहा इलाके मे सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरप्रीत ने बताया कि वह अपनी ब्रेजा गाड़ी मे गत रात्रि गिदड़बाहा- बठिंडा रोड पर मालवा स्कूल के पास खड़ा था। इस दौरान दो नकाबपोश लुटेरो ने जबरदस्ती उसे कार से बाहर निकल दिया।
इससे पहले कि शिकायतकर्ता को कुछ पता चलता। लुटेरे गाड़ी लेकर गांव भारु की ओर फरार हो गए। पुलिस इलाके मे लगे CCTV कमेरो की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
-
लुधियाना : महिला ने पति और ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियाना : महिला द्वारा ससुराल परिवार पर प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति और ससुराल परिवार पर धोखाधड़ी करने और जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में आरोपी से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसने पति ने परिवार के साथ मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्होंने उसे किराए पर रहने का झांसा देकर मायके भेज दिया। जिसके बाद तलाक के कागजात उसे भेजे गए।
मामला कोर्ट में गया तो आरोपी को पत्नी का खर्चा देने का आदेश दिया गया। जिसके बाद आरोपी दोबारा पीड़िता को को किराए पर लेकर रहने लगा और बाद में वहां छोड़कर फरार हो गया। जहां मकान मालिक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका पति और ससुराल परिवार उसके पास आता-जाता रहा। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। जबकि उन्होंने उसे बेदखल करने का दावा किया था।
बीती शाम जब महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला कल शाम से अपने ससुराल के बाहर बैठी है और पड़ोस के लोगों ने उसे खाना खिलाया। इस दौरान मोहल्लेवासियों व समाजसेवियों ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पड़ोस के लोगों ने आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार को कई बार समझाया था, उन्हें मिल बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मामला सुलझाने के लिए कहा।
-
कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त
भिलाई : महाराष्ट्र के एक कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कारोबारी पर करोड़ों रुपए का कर्जा था। कर्ज नहीं चुका पाने के चलते वह छिपकर भिलाई में रह रहा था। जब कर्जदारों का दबाव बढ़ा तो उसने खुदकुशी कर ली। सुपेला पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुपेला पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद तायाप्पा पवार (41 साल) के तौर पर हुई है।
उसने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर सका तो चादर फाड़कर उसका फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर लटक गया। होटल के मैनेजर आशीष बोरकर ने बताया कि गोविंद पवार पिछले 3 मार्च से होटल के कमरा नंबर 312 में रुका हुआ था। वो समय पर पैसा देता था। शनिवार दोपहर जब गोविंद लंच के लिए कमरे से नहीं निकला तो स्टाफ उसे बुलाने गया। काफी आवाज लगाने और डोरबेल बजाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला। इससे होटल स्टाफ को किसी अनहोनी का शक हुआ।
इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर KEY से दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के चलते दरवाजा नहीं खुला। घबराए स्टाफ ने फौरन सुपेला पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो गोविंद फंदे पर लटका हुआ था। बेड में एक चाकू पड़ा हुआ मिला है। हाथ में चाकू से काटने का निशान है। पुलिस का कहना है कि पहले गोविंद ने चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की। जब वो नस नहीं काट सका तो बेड के चादर को फाड़कर उससे फंदा बनाया और पंखे पर बांधकर झूल गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है।
-
जालंधर : चुनाव आयोग की फटकार से जगा प्रशासन, देखें वीडियो
4.50 लाख लीटर लाहन और शराब की चालू भट्टियां बरामद
जालंधर (ENS) : संगरूर में जहरीली शराब के सेवन से हुई 22 लोगों की मौत के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने के सख्त आदेश जारी किए है। जिसके बाद रूरल पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट पर है। देहात पुलिस और एक्साइज विभाग की टीमों ने सतलुज दरिया से सटे मेहतपुर के एरिया में छापेमारी कर मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं।
शराब तस्करो ने सतलुज दरिया के पास ही आरोपियों ने बड़े बड़े गड्ढे बनाए हुए थे। जिसमे लकड़ी के स्टैंड लगाकर आरोपी शराब बना रहे थे। पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी मौके से सतलुज दरिया में कूद कर लुधियाना की ओर फरार हो गए।
जब टीमों मौके पर पहुंची तो शराब की भट्टियां चालू थी और दरिया के पानी से ही शराब बनाई जा रही थी। मौके पर एक दर्जन के करीब लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने उक्त सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
-
पंजाब: सिद्धू मुसेवाला की माता चरण कौर अस्पताल से हुई डिस्चार्ज , देखे वीडियो
हवेली पर लगी रौनके, बच्चे से मिलने की इजाजत पर लगी रोक
बठिंडा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की माता चरण कौर और छोटे मुसेवाला को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है। चरण कौर ने 17 मार्च को बेटे को जन्म दिया था । तब से मूसेवाला की हवेली में पहुंचकर प्रशंसक खुशियां मना रहे हैं। पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमे उन्होंने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला को प्यार करने वाले प्रशंसकों की प्रार्थनाओं के कारण, भगवान ने उन्हें फिर से एक बेटे की दात बख्शी है। वह इस प्यार के लिए हमेशा प्रशंसकों के ऋणी रहेंगे।
घर आने के बाद हर कोई नन्हें सिद्धू को देखना चाहता है, लेकिन रीति रिवाज के मुताबिक डेढ़ महीने तक किसी को भी बच्चे से मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कुछ दिन और इंतजार करें और डेढ़ महीने पूरे होने पर सभी को सिद्धू से मिलने की इजाजत दी जाएगी।
बता दे के मूसेवाला की माता चरण कौर और नन्हे मूसेवाला कुछ दिन और हवेली नहीं आएगे। मुसेवाला का परिवार बठिंडा में ही कुछ दिन और रहेगा,दूसरी और माता चरण कौर और छोटे मुसे वाला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांव की औरतों और परिवारक मेंबरों ने मुसेवाला की हवेली और पुराने घर में नीम बांधकर खुशी मनाई।