Blog

  • युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

    युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। शिमला जिले के रामपुर बुशहर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती थी और बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत थी। युवती ऊना के निजी होटल में अपने प्रेमी से मिलने आई हुई थी और यही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।
    मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों के अनुसार युवक और उसकी मां ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और युवती से अपशब्द भी कहे थे।
    जिला ऊना के उपमंडल हरोली के नजदीकी गांव निवासी युवक से युवती को इंटरनेट के माध्यम से प्यार हुआ जबकि युवक काम के सिलसिले में विदेश गया था। इन दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। युवक विदेश से छुट्टी लेकर घर आया तो उसकी प्रेमिका उस युवक से मिलने ऊना के एक होटल में पहुंची।
    युवक भी मां सहित लड़की से मिलने पंहुचा  था। इस बीच शादी के लिए बात न बनी तो युवती ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवती की मौत के मामले में मृतका के कथित प्रेमी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
  • ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

    ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।

    इस अवसर पर एडीसी ने सरकार द्वारा प्रायोजित सभी ऋण योजनाओं जैसे कि रिटेल, कृषि, वाहन, आवास, शिक्षा, पीएम स्वनिधि, व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण के अतिरिक्त एमएसएमई ऋण संबंधित सभी जानकारियां ग्राहकों को मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी जनसुरक्षा स्कीमों में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आम जनमानस के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक शाम सुंदर माथुर, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जय पाल भनोट सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के शाखा प्रमुखों के साथ ग्राहक उपस्थित रहे।

  • दुष्कर्म के 2 आरोपियों को लोगों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत…

    दुष्कर्म के 2 आरोपियों को लोगों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत…

    गुमला. झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर एक गांव की है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां सुनील उरांव की मौत हो गयी. दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है.

    गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बाटोली गांव में बुधवार की देर रात यह घटना हुई. यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया. जिसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए.

    घटना के विषय में बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी. उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिससे लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव ले आए. यहां दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद भी ग्रामीणों की नाराजगी कम न हुई और आरोपियों पर टांगी (धारदार हथियार) से हमला किया. पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से झुलसे सुनील उरांव की मौत हो गई. वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

    घटना के बाद से पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है. गंभीर रूप से झुलसे दोनों आरोपी युवकों का कहना था कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं और पारंपरिक हथियार लेकर लड़की के परिजनों को गांव वालों के हवाले करने की मांग कर रहे हैं.

  • पंजाबः सीएम से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में….

    पंजाबः सीएम से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में….

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश पर मुलाकात करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल,  राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की तरफ से दिए गए समय अनुसार मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। 

    वहीं इस मौके पर राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है।  इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे के साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस रेड,7 से 8 लोग हिरासत में….

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस रेड,7 से 8 लोग हिरासत में….

    मोहाली। मोहाली पुलिस शहर के कई सोसाइटीज में रेड कर रही है। मोहाली की जलवायु टावर सोसाइटी में पुलिस टीम ने आज रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक अपराधिक छवि वाले बदमाश की पहचान हुई है, जिसके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तार जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।

    बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी मोहाली पुलिस के 20 से 25 जवानों की टीम आज सुबह ही खरड़ के जलवायु टावर में रेड करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। बता दें कि होमलैंड सोसाइटी में पंजाब के कई सिंगर रहते हैं। यहां रेड करने के बाद पुलिस टीम एक और जगह रेड करने वाली है।

    बता दें कि अभी तक पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलवायु टावर के पकड़े गए एक बदमाश पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसकी भूमिका सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार मुहैया करवाने से जुड़ी हुई हो सकती है। अभी तक 7 से 8 लोगों को पुलिस ने जलवायु टावर से हिरासत में लिया है। 

  • पंजाब पुलिस का दावाः  यदि सीबीआई मान लेती ये मांग तो रोका जा सकता था मूसेवाला हत्याकांड 

    पंजाब पुलिस का दावाः  यदि सीबीआई मान लेती ये मांग तो रोका जा सकता था मूसेवाला हत्याकांड 

     नई दिल्ली। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब इस केस में पुलिस ने एक और शार्प शूटर केशव और उसके साथी चेतन को बठिंडा से गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि केशव को रेकी करने वाले केकड़ा के साथ देखा गया था। केशव पर हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि, एक दिन पहले ही शार्प शूटर सौरव महाकाल को भी पुणे से पकड़ा गया था। वहीं, पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि यदि सीबीआई ने उनकी मांग मान ली होती तो मूसेवाला हत्याकांड रोका जा सकता था।

    पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड के बाद लगातार अन्य राज्य पुलिस के साथ मिलकर हत्यारों की धरपकड़ कर रही है। इसी बीच उसने एक दावा किया है कि उसने 29 मई को हुए हत्याकांड से दस दिन पहले ही सीबीआई के सामने एक मांग रखी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अगर सीबीआई ने उसकी मानी होती तो सिद्धू मूसेवाला जिंदा होते। 

    पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने 19 मई को दो पुराने केसों के मद्देनजर कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि यदि समय से सीबीआई यह काम करती तो पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर बराड़ पर कार्रवाई के लिए मदद मांगती। लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया। 

    पंजाब पुलिस का मानना है कि यदि मांग के एक-दो दिन बाद गोल्डी बराड़ के खिलाफ नोटिस जारी हो जाता तो इसमें सीबीआई को इंटरपोल से भी मदद मिल जाती। फिर उसे एजेंसी की मदद से आपराधिक मामलों के चलते भारत लाने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाता। ज्ञात हो कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मास्टरमाइंड होने का आरोप गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर ही है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने बीते 5 मई को एक अन्य गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। 

    50 हजार लाओ, शव ले जाओ- जवान बेटे का पोस्टमार्टम कराने के लिए मां-बाप मांग रहे चंदा
    हालांकि, एक बार फिर से पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग रखी है। पंजाब पुलिस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ जिन दो मामलों पर रेड कॉर्नर जारी करने की मांग की थी, उनमें से एक फरीदकोट के थाना सिटी में 12 नवंबर 2020 को जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट का मामला था। जबकि, दूसरा मामला 18 फरवरी 2021 को हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़ा था।

    इसके अलावा, मूसेवाला हत्याकांड में बुधवार (8 जून) को एक और कामयाबी हाथ लगी, जिसमें एक शार्प शूटर सौरव महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर सौरव को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव एक अन्य शार्प शूटर संतोष जाधव के संपर्क में था। बता दें कि संतोष जाधव अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग का करीबी माना जाता है।

  • मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांध तपती धूप में छत पर छोड़ देती थी मां, विडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ केस 

    मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांध तपती धूप में छत पर छोड़ देती थी मां, विडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ केस 

    नई दिल्ली। अपनी 5 साल की बेटी के हाथों और पैरों को रस्सी से बांधकर, उसे चिलचिलाती धूप में एक घर की छत पर छोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये घटना दिल्ली के खजूरी खास इलाके की है. दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छोटी सी बच्ची छत पर दिख रही थी. जिसके हाथ पांव बांधे हुए थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि वीडियो करावल नगर क्षेत्र का है, पुलिस ने उस इलाके में छानबीन की, लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला. जिससे साबित हो कि वीडियो करावल नगर का है।

    हालांकि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो तूकमीरपुर गली नंबर 2 का है, जो खजूरी खास इलाके का है। पुलिस को बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए उसको 5 से 7 मिनट की मैंने सजा दी थी और बाद में बच्चे को छत से नीचे ले आई थी। पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा था कि कि इस मामले में उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    वहीं पुलिस ने अब खजूरीखास थाने में किशोर न्याय अधिनियम (बच्चे के साथ क्रूरता की सजा) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।  मां की पहचान सपना के रूप में हुई जबकि पिता की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है।  बच्चे के चाचा सुनील ने कहा, “लड़की की मां ने उसके हाथ और पैर बांध दिए और उसे चिलचिलाती धूप में छत पर बिठा दिया। वे होमवर्क नहीं कर रही थी. वे काफी देर तक धूप में लेटी रही। जब परिवार के बाकी सदस्यों को इसके बारे में पता चला, तो वे उसे नीचे ले आए.” उन्होंने बच्चे की मां के गुस्सैल स्वभाव के बारे में बताते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को हर छोटी-छोटी बात पर पीटती है। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि बच्ची की मां को घर के अन्य सदस्यों से झगड़ा करने की आदत है।

  • नया फरमान जारीः रात 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी, शाम साढ़े आठ तक बाजार होंगे बंद…

    नया फरमान जारीः रात 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी, शाम साढ़े आठ तक बाजार होंगे बंद…

    इस्लामाबाद : महंगाई और आर्थिक तंगी की मार झेल रहा पाकिस्तान में आम आदमी को जीवन गुजारना दुश्वार हो गया है. महंगाई की वजह से एक ओर जहां लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं, वहीं वहां की सरकार भी आए दिन आम आदमी पर कोई न कोई बोझ बढ़ाती जा रही है. मीडिया की खबरों की मानें तो अब पाकिस्तान के इस्लामा बाद में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है. इतना ही नहीं, वहां के बाजार शाम साढ़े आठ बजे के बाद खुले हुए नजर नहीं आएंगे. इन सबके पीछे की वजह पाकिस्तान में उपजा बिजली संकट है. सरकार ने बिजली बचाने के लिए आम आदमी को परेशान करने वाला फरमान जारी किया है.

    मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने बिजली बचाने के प्रयासों के तहत इस्लामाबाद में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह पर पर रोक लगाने और पूरे देश में रात साढ़े आठ बजे बाजार ही बंद करने का फरमान जारी किया है. पाकिस्तानी चैनल ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, भीषण बिजली संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने बिजली की खपत को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और अब इस्लामाबाद में रात 10 बजे के बाद शादी समारोहों पर पाबंदी रहेगी, जो आठ जून से प्रभावी हो चुकी है.

    बता दें कि मौजूदा बिजली संकट का असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है, जिसके चलते राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (एनईसी) ने देशभर में (स्थानीय समयानुसार) रात साढ़े आठ बजे बाजार बंद करने का निर्देश दिया है. बिजली संकट को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला किया गया है. बैठक में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी प्रांतों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया.

  • आज का राशिफल, 09 जून 2022

    आज का राशिफल, 09 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में कोई आपसी मतभेद हो सकता है,जिसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ बैठकर संतान के भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। विद्यार्थियों को अपने करियर पर फोकस करना होगा,तभी वह आगे बढ़ पाएंगे। आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम में लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको आय के नए नए साधन प्राप्त होंगे। आपके मन में भी आज कुछ नए आइडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे फॉरवर्ड करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने भविष्य में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। दिन के शुरुआत से ही आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माताजी को आज ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व की चमक देखकर शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। यदि भविष्य में पहले कभी धन का निवेश किया था,तो उससे आपको धन लाभ हो सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा,लेकिन जो लोग नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं,तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन डूब सकता है।

    सिंह राशिफल। आज आप अपने घरेलू कामों को करने में इतना व्यस्त रहेंगे कि आप कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान ही नहीं देंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को किया है,तो उसमें पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को कहीं भी निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। प्रेमजीवन जी रहे लोग  अपने साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। यदि आप मकान और दुकान आदि का निर्माण करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है,तो उसमें आपकी पीड़ा बढ़ सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जिन प्रयासों को करेंगे,उनमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। कारोबार में उम्मीद से अधिक धन मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी। यदि भाइयों के साथ कोई विरोध चल रहा है,तो आज आपको उसे समाप्त करना होगा,लेकिन पिताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

    तुला राशिफल। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसे आपस में मिलकर ही निपटा लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। शैक्षणिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच देंगे। जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके समाप्त करने में सफल रहेंगे। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना रहे हैं,उन्हें पार्टनर पर बहुत सोच विचार कर भरोसा करना होगा।

    धनु राशिफल। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग अपने जनसमर्थन से लोगों का दिल जीत जीतेंगे,जिससे उनके समर्थकों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपको अपने विचार व्यक्त करने को भी मिलेगा,जिसे करने में बिल्कुल भी संकोच ना करें,नहीं तो आपका मन परेशान हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी के सहयोग से आप अपने व्यापार में आ रही कुछ समस्याओं को भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक कार्य को करने में आपका मन लगेगा। यदि आपने अपने क्रोध को नियंत्रण में नहीं रखा,तो आपके शत्रु इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि आप कहीं घूमने फिरने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें जीवनसाथी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिलने से परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करेंगे,तो उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे,जो लोग अपने धन का निवेश करना चाहते हैं,वह शेयर बाजार अथवा लाटरी आदि में निवेश करें,तो बेहतर रहेगा। आपके आकर्षण व व्यक्तित्व से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको कोई व्यापार संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको मन पसन्द कार्य सौंपा जाएगा। आय में वृद्धि होने से मन मुताबिक लाभ होगा,जिसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी,तो वह समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

  • Punjab Revenue Officers Association ने खत्म की हड़ताल…..

    Punjab Revenue Officers Association ने खत्म की हड़ताल…..

    जालंधर (वरुण)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा के साथ आज मीटिंग के बाद राजस्व विभाग के स्टाफ ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के भरोसे के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्ज ऐसोसीएशन के साथ मीटिंग की।

    ऐसोसीएशन के प्रतिनिधियों की मुश्किलें सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनको भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगो पर हमदर्दी से विचार किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि एनओसी सम्बन्धी विस्तृत हिदायतें जल्द ही जारी की जाएंगी। जिससे उनको रजिस्टरियाँ करने की प्रक्रिया के दौरान कोई दिक्कत न आए। उन्होंने हड़ताल पर बैठे स्टाफ को बड़े सार्वजनिक हितों को प्रमुख रखते हुये तुरंत ड्यूटी संभालने की अपील की।