Blog

  • कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाः भाजपा में शामिल हुआ एक और पार्षद….

    कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाः भाजपा में शामिल हुआ एक और पार्षद….

    चंडीगढ़। कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। क्योंकि कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं, अब एक और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

    चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस दल के पार्षद गुरचरण जीत सिंह काला को भाजपा में शामिल किया गया है। इस मौके पर सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। गुरचरण जीत सिंह काला वार्ड नंबर 20 हल्लोमाजरा के पार्षद हैं, जो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरचरण काला पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं।

    बता दें कि 2 दिन पहले भी कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद से कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह उनकी ओर से कोई भी अभियान नहीं चलाया गया बल्कि कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

  • घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास 

    घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास 

    ऊना/सुशील पंडित : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। परियोजना निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में बैंबू विलेज के लिए 1.50 करोड़ रुपए की धनराशि मिल चुकी है। बैंबू विलेज के निर्माण के बाद इसे स्वां विमन फेडरेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा मार्केटिंग का कार्य बैंबू इंडिया करेगी। 
    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बैंबू विलेज का निर्माण केंद्र सरकार की परियोजना बैंबू मिशन के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत बांस आधारित एक फर्नीचर निर्माण इकाई, बांस का ट्रीटमेंट तथा सीजनिंग प्लांट, डिपो, बैंबू नेचर पार्क, कैफे, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बांस प्रशिक्षण केंद्र तथा बैंबू नर्सरी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के स्थापित होने से प्रदेश के बांस उत्पादकों के उत्पाद स्थानीय स्तर पर बिकेंगे। इसके अतिरिक्त बांस की नई तथा उन्नत किस्मों का पौधारोपण भी करवाया जाएगा, जो भविष्य में ग्रामीण स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। 
    कंवर ने कहा कि बांस आधारित फर्नीचर इकाई तथा बैंबू सीज़निंग इकाई के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं इन उत्पादों का राष्ट्रीय स्तर पर विपणन किया जाएगा, जिससे जिला ऊना के बांस आधारित उत्पादों को एक नया आयाम मिलेगा। परियोजना के तहत बनने वाली प्रशिक्षण इकाई में स्थानीय व्यक्तियों को विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंबू विलेज को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और इससे भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 
    बांस में प्लास्टिक की जगह लेने की क्षमता
    इस अवसर पर उपस्थित उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बैंबू विलेज के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। दुनिया का पहला प्लास्टिक टूथब्रश आज भी किसी न किसी कोने में मौजूद होगा, जो इतने समय के बाद भी पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बांस में प्लास्टिक का स्थान लेने की पूरी क्षमता है, जो पूरी तरह से पर्यावरण मित्र है। आज बांस से टूथब्रश बनाए जा रहे हैं तथा बांस का फर्नीचर, वूफर, लैंपशेड, बांस के गहने तथा अन्य सजावटी सामान बाजार में बिक रहे हैं। राघव शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक है और इसीलिए बांस से बने पर्यावरण मित्र उत्पाद बाजार में बिक रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर जिला ऊना में बैंबू विलेज की स्थापना की जा रही है और यह परियोजना जिला ऊना के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। 
    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, रानी गिल, गुरदयाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतीश शर्मा, स्वां विमन फेडरेशन की ओर से आरके डोगरा तथा राजेश शर्मा, अनुरंजना, स्नेह डोगरा, सुनीता शर्मा, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, डीएफओ मृत्युंजय माधव, बीडीओ रमनवीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर प्राथमिक स्कूल में नए भवन की आधारशिला भी रखी। 
  • सतपाल सत्ती ने ऊना में 238 मेधावी छात्रों को वितरित किए निःशुल्क लैपटॉप

    सतपाल सत्ती ने ऊना में 238 मेधावी छात्रों को वितरित किए निःशुल्क लैपटॉप

    ऊना/सुशील पंडित:छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमापा (कन्या) ऊना में 238 मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत निःशुल्क लैपटॉप वितरित किए। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को स्कूलों में स्थापित स्मार्ट एलईडी के माध्यम से भी प्रसारित किया गया, जिसे मौजूद विद्यार्थी व अभिभावक ने देखा।
    सतपाल सिंह सत्ती ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा वह माध्यम है, जिसके द्वारा युवाओं के भविष्य में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है और युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्रों में युवाओं के लिए विभिन्न प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनाएं आरम्भ की हैं। इसके अलावा नई शिक्षा नीति शुरू करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोज़गारोन्मुखी व कौशल विकास जैसी योजनाएं आरम्भ करने प्रौद्योगिकी शिक्षा में भी मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सत्ती ने बताया कि ऊना विधानसभा के विभिन्न स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तारीकरण किया गया है। सत्ती ने कहा कि लैपटॉप के माध्यम बच्चों को ऑनलाइन अत्याधुनिक शिक्षा हासिल करने की सुविधा मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर स्कूल स्तर ही खेल ढांचे को विकसित किया जा रहा है। युवाओं के लिए खेल मैदान, पंचायत स्तर पर जिम्म, पार्कों व स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा खेलो इंडिया के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखार कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली कबड्डी टीम को बधाई दी।
    इस अवसर पर उपनिदेशक निरीक्षक विनोद वर्धन, नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कपिला, शहरी ईकाई अध्यक्ष जनक राज खजांची, प्रधानाचार्य सोमलाल धीमान, महिला मोर्चा शहरी ईकाई अध्यक्ष रितू असोत्रा, पार्षद खामोश जैतक, विनोद पुरी, इंदु सहित अशोक पुरी, शिवांगरा, किशोरी लाल व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • निवार्चन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ

    निवार्चन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत आज यहां जिला स्तर पर निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचन विभाग के स्टाफ के लिए डीआरडीए हॉल ऊना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।
    इस अवसर पर एडीसी ने शिविर में मतदाता सूची, कानूनी प्रावधानों, नामांकन, नामांकन जांच, चुनाव चिन्ह आबंटन, आपराधिक पूर्ववृत्त, योग्यता एवं अयोग्यता, पोलिंग पार्टी, पोलिंग दिवस प्रबन्धों, चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली सूचना प्रौद्योगिकी तथा चुनावी वर्ष के लिए चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों बारे जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिये कि मतदाता सूचियों से नाम हटाने व दर्ज करने के लिए उचित नोटिस जारी करें तथा इसका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि चुनावी वर्ष में मतदाता सूची से अपने आप कोई भी नाम नहीं हटाये जा सकते, केवल 7 नम्बर फार्म के अन्तर्गत की सारी प्रक्रिया पूर्ण करके नाम हटाए जाएं।
    प्रशिक्षण में तहसीलदार (निर्वाचल) वीना कुमारी, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) ऊना अजय कुमार शर्मा व मनविंदर सिंह तथा निखिल भारद्वाज ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षित किया।
    शिविर में एसडीएम अम्ब डॉ. मदन कुमार, गगरेट सोमिल गौतम व हरोली विकास शर्मा, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, अंब प्रेम लाल धीमान सहित नायब तहसीलदार (निर्वाचन) मुंशी राम शर्मा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

  • सिस इंडिया लिमिटेड शाखा शाहतलाई में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 150 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड शाखा शाहतलाई में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 150 पद

    ऊना/सुशील पंडित । मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड(सुरक्षा एजेंसी) शाखा शाहतलाई में सुरक्षा गार्ड के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 13 जून को प्रातः 10.30 बजे लिया जाएगा।
    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए कम से कम 168 सेंटीमीटर हाईट तथा 56 से 95 किलोग्राम वजन का होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए 13 से 16 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ व ईएसआईसी की सुविधा देय होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू 10 जून को

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू 10 जून को

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज एचसीएल टेक्नोलोजी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एचसीएल टैक्बी कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को कुशल बनाया जाएगा जिसके लिए एचसीएल टेक्नोलोजी की ओर से टेªनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएटस के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि 6 से 12 महीने की होगी तथा 10 हजार रूपये स्टाईपंड प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके उपरांत चयनित युवाओं को 1.7 से 2.2 लाख प्रति वर्ष वेतन दिया जाएगा।
    अनीता गौतम ने 12वीं में गणित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2021 व 2022 में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थी 10 जून को प्रातः 11.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आॅनलाईन परीक्षा होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 7018257223 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 12 जून तक आवेदन

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 12 जून तक आवेदन

    15 से 17 जून तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

    ऊना/सुशील पंडित। राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 24 से 26 जून, 2022 तक सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारो को 12 जून तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। कलाकार प्रस्तुति के लिए अपना आवेदन ई-मेल adm-sol-hp@nic.in तथा dprosolan2022@gmail.com पर किया जा सकता है। 

    उन्होंने बताया कि हिमाचल के कलाकारो के ऑडिशन 15, 16 एवं 17 जून को नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सभी कलाकारो को जिलावार तिथि के अनुरूप ई-मेल अथवा मोबाईल नम्बर पर सूचित कर दिया जाएगा। सभी कलाकार अपना मोबाईल नम्बर आवेदन प्रपत्र पर अवश्य अंकित करें। ऑडिशन के समय कलाकार प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो भी ला सकते हैं।

    इसके अलावा मंच संचालको को भी आवेदन कर ऑडिशन देना अनिवार्य होगा। मंच संचालक भी प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो ला सकते हैं। प्रदेश के जिन कलाकारो ने आकाशवाणी से बी-हाई ग्रेड में स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की है, को आवेदन के साथ अपना प्रमाण पत्र देना होगा।

  • सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में घटा ड्रॉप आउट रेटः वीरेंद्र कंवर

    सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में घटा ड्रॉप आउट रेटः वीरेंद्र कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 280 मेधावियों को वितरित किए निशुल्क लैपटॉप

    ऊना/सुशील पंडित। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 280 मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत फ्री लैपटॉप वितरित किए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंडी में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि रहे। समूर स्कूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया और जिसे उपस्थित सभी व्यक्तियों ने देखा। 


    मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने की बधाई देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए व्यापक प्रयास किए हैं, जिससे ड्रॉप आउट रेट कम हो गया है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को जहां निशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई में सुविधा हो, वहीं छात्रवृति योजनाएं भी चलाई जा रही है। बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील भी प्रदान किया जा रहा है। 
    कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। बंगाणा कॉलेज में एमए, पीजीडीसीए तथा एनसीसी के तीनों विंग खोले गए हैं। कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया है और यहां पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा हो रही है। बंगाणा में उप-रोजगार कार्यालय भी खोला गया है, ताकि युवाओं को पंजीकरण के लिए ऊना न जाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 
    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
    तानिया सैणी को मिला सीएम से बात करने का अवसर
    लाइव कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा तानिया सैणी को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने तानिया से कहा कि लैपटॉप मिलने की बधाई, अब इस लैपटॉप से कैसे फायदा उठाएंगी। इस पर तानिया ने कहा कि वह कंप्यूटर साइंस में बीटैक कर रही हैं और कोडिंग में लैपटॉप की मदद मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि ऑफलाइन पढ़ाई अच्छी थी या ऑनलाइन। जिस पर तानिया ने कहा कि ऑफलाइन पढ़ाई बेहतर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, लेकिन सरकार ने उसकी भरपाई करने के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की थी, लेकिन कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह भी पूछा कि पढ़ाई में आपकी मदद पापा करते हैं, या मम्मी। जिस पर तानिया सैणी ने कहा कि मम्मी पढ़ाई में मदद करती हैं। इस पर सीएम ने कहा कि सारे घरों की यही कहानी है। मम्मी ही पढ़ाई में बच्चों की मदद करती हैं और पापा बाहर के कामों में व्यस्त रहते हैं।

  • लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    जालंधर (वरुण)। वेस्ट बंगाल में घूमने गए ज्वैलर और उसके भतीजे की गंगासागर में ढूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाल बाज़ार में ललित ज्यूलर के मालिक ललित चड्डा वासी चंदन नगर अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन पहले गंगासागर, कोलकाता घूमने गए थे । उनका भतीजा संयम गंगासागर में स्नान कर रहा था कि उसका पांव फिसल गया , जिसे बचाते हुए  ललित कुमार भी गंगासागर में बह गए।  परिवार वालों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाई। 

    गोताखोरों के लगभग 23 घण्टे के कडे़ प्रयास के पश्चात ललित चड्डा का शव मिला। ललित चड्डा के भतीजे संयम की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

  • सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ एक शख्स के हाथापाई करने का वीडियो सामने आया है. बताया जाता है कि बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार शख्स को रोकने पर उसने ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपी शख्स के साथ स्कूटी पर सवार दो लड़िकयों ने भी पुलिसवालों से बदतमीजी की. ट्रैफिक इंस्पेक्टर सड़क से गाड़ी हटवाने के लिए आए थे, जिस दौरान कुछ लोगों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद तो जमकर हाथापाई होने लगी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ गई.

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रैफिक इंस्पेक्टर का गला पकड़ा हुआ है, वहीं इंस्पेक्टर के सिर पर हाथ भी मार रहा है. इसके अलावा, दो लड़कियां पुलिस के साथ भिड़ती दिख रही हैं. पुलिस के मुताबिक, तिगड़ी थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर संगम विहार को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बयान के आधार पर की जाएगी.

    दिल्ली के इस ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) का नाम राजेंद्र प्रसाद है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्कूटी पर दो महिलाएं समेत एक युवक बिना हेलमेट रॉन्ग साइड आ रहे थे, वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने जब उनको रोका तो स्कूटी सवार इन तीनों लोगों ने हेड कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर आए टीआई राजेंद्र कुमार ने स्कूटी को ज़ब्त करने के लिए क्रेन बुलाई.

    इस बात से स्कूटी सवार तीनों लोग इतने गुस्से मे आ गए कि उन्होंने मौके पर टीआई राजेंद्र कुमार और वहां मौजूद ट्रैफिक स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की. न केवल मारपीट बल्कि तीनों ने खूब हंगामा भी किया. फिलहाल, पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और इस मामले में एफआइआर रजिस्टर्ड की गई है.