Blog

  • Punjab News: विदेश जाने की खबर से भड़के पड़ोसी, विवाह ठुकराने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश जाने की खबर से भड़के पड़ोसी, विवाह ठुकराने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के न्यू सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पड़ोसियों ने 23 वर्षीय युवक लक्ष्य पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज CMC अस्पताल में चल रहा है।

    क्या है पूरा मामला
    पीड़ित लक्ष्य की मां पूजा रानी ने बताया कि पूरा विवाद उनके बेटे को विदेश भेजने की योजना से शुरू हुआ। जब पड़ोसियों को पता चला कि लक्ष्य विदेश जाने वाला है, तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी उससे कराने की जिद शुरू कर दी।

    पूजा रानी के अनुसार, पिछले 5–6 दिनों से पड़ोसी लगातार उन पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन्हें समझाया कि दोनों परिवारों की जाति और परंपराएं अलग हैं, इसलिए यह रिश्ता संभव नहीं है। लेकिन पड़ोसी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और विवाद बढ़ता गया।

    CCTV फुटेज आया सामने
    इलाके में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देखा गया कि लक्ष्य गली में अपने दोस्तों के साथ सामान्य बातचीत कर रहा था। तभी एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे।

    बाइक के पीछे बैठे युवक ने उतरते ही बिना किसी बातचीत के लक्ष्य पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमला होते ही लक्ष्य खुद को बचाने की कोशिश में जमीन पर गिर गया, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहे।

    परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
    पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने धार्मिक और जातिगत कारणों से शादी से इनकार किया था, लेकिन पड़ोसियों ने इसे अपनी बेइज्जती समझ लिया। परिवार का आरोप है कि अपनी बेटी को विदेश में बसाने के मकसद से पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

    मौके पर पहुंची पुलिस
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है। CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

     

     

     

     

  • शराब नष्ट करने के दौरान हुआ धमाका, पुलिस कर्मियों सहित चौंकीदार झुलसा, देखें वीडियो

    शराब नष्ट करने के दौरान हुआ धमाका, पुलिस कर्मियों सहित चौंकीदार झुलसा, देखें वीडियो

    शामली: झिंझाना थाने में कोर्ट के आदेश पर पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब नष्ट कर रही थी। इस दौरान शराब को नष्ट करने के दौरान अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धमाके की चपेट में 2 कांस्टेबल, जेसीबी चालक और चौकीदार आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि झिंझाना थाना परिसर में पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही थी।

    यह प्रक्रिया थाना परिसर के ठीक पीछे स्थित ग्राउंड में चल रही थी। जेसीबी की मदद से शराब की बोतलों और पव्वों को नष्ट किया जा रहा था कि तभी अचानक एक विस्फोट हुआ और चारों तरफ आग की लपटें फैल गई। अचानक हुए इस धमाके और आग ने मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। हादसे में मुख्य आरक्षी जोनी और ललित, चौकीदार नवाब व जेसीबी चालक सुनील आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

    धमाके की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों को झिंझाना के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि हादसे में दो लोग अधिक झुलसे हैं। फिलहाल प्राथमिकता उपचार सुनिश्चित करना है। शराब की कुल मात्रा और संबंधित मुकदमों का विवरण स्थानीय स्तर से जुटाया जा रहा है।

     

  • रील बनाने के सनक में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट… YouTube से सीखा मर्डर का तरीका

    रील बनाने के सनक में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट… YouTube से सीखा मर्डर का तरीका

    मध्यप्रदेशः सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक में एक युवक का हत्या करने का मामले सामने आया है। जहां, एक पति को रील बनाने से मना करने पर उसे अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। मिला जानकारी के अनुसार पत्नी ने युवक की गला दबाकर मार डाला। इस मामले की जानकारी मिलते ही लोगों हड़कंप मच गया। ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के झबुआ जिला का बताया जा रहा है।

    यूट्यूब पर मर्डर करने का सिखा तरीका
    पत्नी ने हत्या से पहले यूट्यूब पर मर्डर करने का तरीका भी खोजा था। जिसके इस वारदात को अंजाम दिया। शव के पास पत्नी विलाप कर रही थी। वहीं, मामले बारे सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक की ये हुई पहचान
    मृतक की पहचान कैलाश (25) के रूप में हुई है। पूरा मामला जिले के थांदला थाना क्षेत्र का है। यहां बीते गुरुवार 25 साल के एक युवक कैलाश का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कहीं कोई खून लगा था। इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई।

    सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने से पती ने किय़ा था मना
    पुलिस मामले बारे खुलासा करते हुए बताया कि घटना के एक दिन पहले पत्नी ने अपना नाचते हुए वीडियो बनाया था और उसे अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपलोड करना चाहती थी। कैलाश ने पत्नी को वीडियो अपलोड करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों के बीच घर पर झगड़ा हुआ। इसी के प्रतिशोध में पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया।

     

  • राज्य को विकास की सौगात, 32 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

    राज्य को विकास की सौगात, 32 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

    मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय सह आवासीय भवन, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन, 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सड़क, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह, ग्राम पंचायत लाना भलटा तथा 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सड़क का उद्घाटन किया।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरमौर में चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

  • Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, कटी टांगे

    Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, कटी टांगे

    बठिंडाः बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर होटल डॉल्फिन के पास व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक आकाश गर्ग और अंश मेहता एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। उसने नीले रंग की जींस पैंट और नीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

    जीआरपी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई की। इसके उपरांत, संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी अधिकारी एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।

    मृतक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की तस्वीरें आसपास के घरों में दिखाकर और पूरे पंजाब में इश्तहार जारी कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

    सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिला के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

     

  • सिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर तथा महाकाल मंदिर निर्माण हेतु होगी भिक्षा यात्रा: यति सत्यदेवांनद सरस्वती

    सिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर तथा महाकाल मंदिर निर्माण हेतु होगी भिक्षा यात्रा: यति सत्यदेवांनद सरस्वती

    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज धर्म स्थान के लिए सहयोग का किया आह्वाहन

    ऊना: सुशील पंडित: जिला ऊना के गोकुल नगर अप्पर भंजाल सुंकाळी मे सिद्ध माँ बगलामुखी 16स्तम्भ 51फीट मंदिर तथा श्री महाकाल मंदिर  निर्माण का कार्य का प्रथम चरण पुरा होने पर है। दूसरे चरण मे माँ बगलामुखी 16 सतम्भ 51फ़ीट मंदिर तथा श्री महाकाल मंदिर निर्माण कार्य आरम्भ होने बाला है। उसके लिए मंदिर निर्माण  संयोजक यति सत्यदेवांनद सरस्वती महाराज यह जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण हेतु सभी भक्त बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे है। आगे के कार्य हेतु सभी सनातनीयों से सहयोग हेतु भिक्षा यात्रा करेंगे। इसके लिए यति सत्यदेवांनद सरस्वती महाराज के गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिन्हानंद गिरी जी ने वीडियो बनाकर सभी सनातनियों से इस धार्मिक निर्माण हेतु बढ़ चढ़ कर सहयोग करने का आह्वाहन किया। जानकारी देते हुए  बताया कि यह मंदिर धर्म की पूर्ण स्थापना करने का प्रयास है जिसमे यज्ञ हवन तथा सनातनी बच्चों के लिए गुरुकुलम, अखाडा की व्यवस्था की जाएगी। शिवरात्रि की साधना के बाद से ही भिक्षा यात्रा आरम्भ होगी जिसके पहला चरण  भंजाल से आरम्भ हो कर पूरे हिमाचल मे जाएंगे उसके बाद पंजाब हरियाणा सहित देश के सभी जिलों मे अपने साथियों के पास जाएंगे।
  • अदरक किसानों को राहत, सरकार देगी समर्थन मूल्य: मुख्यमंत्री सुक्खू

    अदरक किसानों को राहत, सरकार देगी समर्थन मूल्य: मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला: सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष के भीतर सराहां अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाएगी साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित होगी। उन्होंने सराहां में सीबीएसई स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की भी घोषणा की। कांग्रेस नेता दयाल प्यारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए धारा 118 का प्रावधान किया और वर्तमान राज्य सरकार भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रही है। डॉ. परमार के समय से प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, लेकिन 16वें वित्तायोग ने 77 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया।

    राज्य सरकार लोगों के हितों के लिए लड़ रही

    राजस्व घाटा अनुदान सरकार का नहीं, प्रदेश के लोगों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं की मांग पर सर्वदलीय बैठक का स्थान बदला गया लेकिन हिमाचल के हितों के लिए भाजपा खड़ी नहीं हुई, जबकि अन्य सभी दलों ने राजस्व घाटा अनुदान पर राज्य सरकार को समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में जब उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वह हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान मिलने के पक्ष में हैं, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। भाजपा नेताओं को प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए की कटौती का मुद्दा प्रदेश की जनता के समक्ष रखना चाहिए।

    बीजेपी सरकार ने पैसे का सदुपयोग किया

    प्रदेश के लोग कोई खैरात नहीं मांग रहे, यह हिमाचल प्रदेश का हक है। राज्य सरकार अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और इसमें लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के पास जाकर राजस्व घाटा अनुदान बहाल कराएं। सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्षों में 70 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि मिली लेकिन उन्होंने इसका सदुपयोग नहीं किया। अगर पूर्व भाजपा सरकार ने इस पैसे का सदुपयोग किया होता तो प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपए की देनदारियां नहीं होती। आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने एक हजार करोड़ के भवन सिर्फ मित्रों को खुश करने के लिए बना दिए, जबकि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा ‘‘कुछ भी हो, मैं चुनौतियों का मुकाबला करने और जीतने की क्षमता रखता हूं।’’ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार ने कानून बदल दिया और पूरी तरह से घर क्षतिग्रस्त होने पर मिलने वाली डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता को आठ लाख रुपए कर दिया। हिमाचल के युवा सेना में जाकर देश सेवा करते हैं लेकिन अग्निवीर योजना लागू कर हिमाचल के युवाओं के साथ धोखा किया गया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला बल्कि इस योजना की आत्मा को ही मार दिया, जो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोच का परिणाम थी।

    सभी को होगा फायदा

    सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सबसे पहली योजना उन बच्चों के लिए बनाई, जिनका पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं था। उन्हें सिर्फ सहानुभूति मिलती थी लेकिन राज्य सरकार ने कानून बनाकर 6,000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया, जहां 27 वर्ष की आयु पूरा होने तक सरकार ही उनकी माता व पिता होगी। अब राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं के बच्चों को भी प्रदेश से बाहर शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। “गरीब और युवाओं का दर्द महसूस करना ही व्यवस्था परिवर्तन है।” उन्होंने कहा कि बद्दी-नालागढ़ में पूर्व भाजपा सरकार ने 5,000 हजार करोड़ रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव दे दी। इसके अलावा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपए की रेवड़ियां सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बांट दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीएस को बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार झुकेगी नहीं।

    राज्य सरकार का तीन साल का कार्यकाल हुआ पूरा

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और गत तीन वर्ष संघर्षपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजनीतिक आपदा, आर्थिक आपदा और प्राकृतिक आपदा का सामना किया है। राज्यसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायकों ने ऑपरेशन लोटस के जरिए सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया लेकिन जनता ने 2027 तक सरकार चलाने का फिर से आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को दिया। आज आर्थिक रूप से हिमाचल प्रदेश का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 1952 से मिल रहे राजस्व घाटा अनुदान को केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन भाजपा ने उस बैठक से भी वॉकआउट किया। विधानसभा से वॉकआउट तो सुना था, लेकिन सर्वदलीय बैठक से पहली बार वॉकआउट हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक में साफ तौर पर दिखा कि भाजपा किस प्रकार से गुटों में बंटी हुई है। सर्वदलीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पहले अकेले वॉकआउट कर गए जबकि पांच विधायक बैठक में बैठे रहे। काफी देर तक दुविधा में रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के अन्य विधायक बाहर निकले। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश हित की बात हो तो राजनीति दलों को विचारधारा से ऊपर उठ कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़े हैं। यह भी व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा है जब विपक्ष के विधायक को मंच से बोलने का अवसर मिल रहा है। जबकि भाजपा सरकार के समय तो बैठने के लिए भी जगह नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री आम जनता के दर्द को समझते हैं, इसलिए वह विपक्ष के विधायकों वाले विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां विकास की गति को बढ़ा रहे हैं, जबकि जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो कांग्रेस विधायकों वाले विस क्षेत्रो में विकास की गति को धीमा कर दिया जाता था। हिमाचल प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री के रूप में सशक्त नेता मिला है और वह केंद्र के साथ भी अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं। राज्य सरकार ने छैला-ओछघाट सड़क के लिए 200 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जनसभा में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।

    मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के हकों की लड़ाई लड़ रहे

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राजस्व घाटा अनुदान खत्म होने से प्रदेश को 50 हजार करोड़ का नुकसान होगा। जिस तरह से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राजनीतिक आपदा से बाहर निकले है, उससे उन्हें और ज्यादा ख्याति मिली है। कांग्रेस नेता दयाल प्यारी ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए उद्घाटन एवं शिलान्यासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार सभी चुनौतियों के बावजूद लगातार लोगों की मदद करने में जुटी हुई है, जबकि विपक्ष लगातार राजनीति कर मुख्यमंत्री को निशाना बना रहा है। जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने मुख्यमंत्री का पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आने पर स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वरमाणी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नासिर खान, एपीएमसी सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • Punjab News: शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार, थाने पहुंचा दूल्हा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार, थाने पहुंचा दूल्हा परिवार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के छेहरटा इलाके के अंतर्गत आने वाले खापड़खेड़ी गांव में शादी से एक दिन पहले दुल्हन के घर से फरार होने की घटना सामने आई है, जिससे परिवारों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में चर्चे का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार खापड़खेड़ी गांव के 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह की मंगनी करीब 8 महीने पहले सुलतानविंड रोड स्थित डरमा वाला बाजार की रहने वाली किरनदीप कौर से हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख़ फरवरी महीने में तय की थी। 15 फरवरी को बारात जानी थी और 14 फरवरी को शगुन की रस्म होनी थी।

    मगर 14 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे दूल्हे के परिवार को लड़की वालों की तरफ़ से फोन आया कि उनकी बेटी किरनदीप कौर घर से लापता हो गई है। इस खबर के बाद दूल्हे के परिवार में सदमा फैल गया। दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की का किसी युवा से प्रेम संबंध था, जिस कारण पिछले 8 महीनों से लड़की वाले शादी की तारीख़ को लेकर टालमटोल कर रहे थे। परिवार का कहना है कि एक दिन पहले एक युवा ने उन्हें फोन करके बताया था कि उसका और किरनदीप कौर का प्रेम संबंध है और दोनों विवाह करना चाहते हैं, इसलिए यह रिश्ता तोड़ दिया जाए।

    दूल्हे के परिवार का कहना है कि इस घटना के कारण गांव में उनकी बदनामी हुई है और उन्हें लाखों रूपये का आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लड़की वालों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला और फोन भी बंद कर दिए गए। इस मामले को लेकर दूल्हे के परिवार ने पुलिस चौकी खासा, थाना घरिंडा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और लड़की के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस चौकी खासा में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह ने कहा कि दूल्हे के परिवार की शिकायत मिली है। लड़की वाले परिवार को थाने बुलाया गया है और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Beli Ram Sweets & Baker Shop से चॉकलेट और घी के डिब्बे लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Beli Ram Sweets & Baker Shop से चॉकलेट और घी के डिब्बे लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकर की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां 2 चोर दुकान से चॉकलेट, घी के डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए। मंगल दास ने बताया कि उनकी दुकान से सामान कम हो रहा था और उन्हें चोरी को लेकर शक हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 चोर दुकान से सामान चुरा रहे थे।

    घटना को लेकर दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने बताया कि टाली वाले चौक के पास उनकी दुकान है। घटना के दौरान वह काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे और दुकान पर उनका बेटा बैठा हुआ था। जिसके बाद वह दुकान पर आए और दुकान पर सामान कम देखा और सीसीटीवी कैमरे चैक किए। सीसीटीवी कैमरे में देखा कि 2 चोर दुकान पर आए और 2 घी के डिब्बे और चॉकलेट लेकर फरार हो गए।

    इस दौरान अन्य बैकरी मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह चोर उनकी दुकानों को भी निशाना बना चुके है। वहीं थाना भार्गव कैंप की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिलाया है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि दुकान में 4 से 5 ग्राहक मौजूद है।

    चोरों को हौंसले इतने बुलंद है कि वह ग्राहकों की मौजूदगी में दुकान से सरेआम 2 नौजवान बैग के साथ दुकान में आते है और सरेआम घी के डिब्बे और चॉकलेट चुराकर फरार हो जाते है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर बैग में सामान डालकर बड़े आराम से दुकान से फरार हो जाते है। 2 नौजवानों द्वारा लगातार की जा रही चोरी की वारदातों को लेकर अन्य दुकान भी परेशान है।