Blog

  • Punjab News: भारत-पाक मैच से पहले लोगों में उत्साह, बच्चों ने की Team India की जीत के लिए दुआ, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-पाक मैच से पहले लोगों में उत्साह, बच्चों ने की Team India की जीत के लिए दुआ, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। सभी जगह लोग इंडिया टीम की जीत को लेकर दुआएं मांग रहे हैं। इसी सिलसिले में अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने भारतीय टीम की जीत के लिए खास दुआ मांगी। बच्चों ने कहा कि भारत-पाक मैच सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है और टीम इंडिया हमेशा देश की उम्मीदों पर खरा उतरती है।

    इस मौके पर IPL 2026 में हैदराबाद की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे क्रिकेटर सलिल अरोड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने अमृतसर से भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत-पाक मैच हमेशा तनाव वाला होता है, लेकिन भारतीय प्लेयर्स हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं, क्योंकि टीम इंडिया को प्रेशर में खेलने की आदत है और वह हमेशा प्रेशर में रहकर भी जीत हासिल कर लेते हैं। सलिल अरोड़ा ने खास तौर पर युवा बैट्समैन अभिषेक शर्मा की अच्छी बैटिंग के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों में बड़े स्टेज पर शानदार परफॉर्म करने की काबिलियत है और वे टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि जब भी इंडिया और पाकिस्तान एक-दूसरे का सामना करते हैं, तो मैच रोमांच से भरा होता है। हालांकि प्रेशर जरूर होता है, लेकिन इंडियन टीम मेंटली मजबूत है और हर बार अपने स्पोर्टिंग परफॉरमेंस से सबका भरोसा जीतती है। स्टेडियम में मौजूद बच्चों और लोकल खिलाड़ियों ने एक आवाज में कहा कि इंडियन टीम देश को गर्व महसूस कराएगी और एक बार फिर जीत का जश्न मनाया जाएगा।

    स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी आम आदमी पार्टी नवजोत सिंह ग्रोवर ने कहा कि ये मैच इतिहास बनाएगा। टीम में तीन से चार प्लेयर पंजाब के हैं और वह भी अपनी पूरी काबिलियत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मैच को लेकर ग्राउंड में त्योहार जैसा माहौल है। इसी के साथ अमृतसर का लाडला बेटा अभिषेक शर्मा वर्ल्ड लेवल पर जीत दर्ज करके देश और अमृतसर शहर का नाम रोशन करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सलिल अरोड़ा के खेल की भी तारीफ की और कहा कि ये खिलाड़ी भी एक दिन अभिषेक शर्मा जैसा नाम रोशन करेगा।

  • Punjab News: इस पॉश इलाके से एक्टिवा चोरी, 12 Second में Handle Lock तोड़ चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: इस पॉश इलाके से एक्टिवा चोरी, 12 Second में Handle Lock तोड़ चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के पॉश इलाकों में शुमार दुगरी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दुगरी मार्केट फेस-1 से सामने आया है, जहां चोर ने पार्किंग में खड़ी एक एक्टिवा को कुछ ही मिनटों में चुरा लिया। इस दौरान चोरी की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि वह निजी काम से दुगरी मार्केट फेस-1 आया था। उसने अपनी एक्टिवा को मार्केट की पार्किंग में सुरक्षित खड़ा किया और खुद पास की एक दुकान पर कुछ खाने चला गया। जब वह करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो उसने देखा कि जहां उसने एक्टिवा खड़ी की थी वह वहां से गायब थी।

    पीड़ित ने पहले आसपास काफी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने दुकानदारों की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें चोर साफ तौर पर आराम से चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आए। वीडियो में एक युवक पैदल पार्किंग एरिया में आता है। वह पहले से रेकी कर रहा था और सीधे टारगेट की गई एक्टिवा के पास पहुंचता है। चोर पहले एक्टिवा को पीछे से उठा थोड़ा साइड करता है। इसके बाद वह बड़ी चालाकी से महज 12 सेकंड के अंदर हैंडल लॉक तोड़ देता है और देखते ही देखते वहां से रफूचक्कर हो जाता है।

    घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस की टीमें इलाके में एक्टिव हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    Punjab News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर में भी इस पावन मौके पर शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर और अंदर भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

    भक्तों ने बताया कि आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार है और इस मौके पर वे खास तौर पर शिवालयों के दर्शन करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने आए हैं। भक्तों ने कहा कि उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन वे भगवान शिव की पूजा के लिए यह सब खुशी-खुशी झेल रहे हैं। कई भक्तों ने बताया कि वे हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में पूजा करने आते हैं और परिवार की शांति, खुशी और खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं।

    इस दौरान मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल शास्त्री ने बताया कि रात 12 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे। पूजा करने का सिलसिला आधी रात के बाद ही शुरू हुआ और पूरी रात लंबी लाइनें लगी रहीं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर मैनेजमेंट की तरफ से सुरक्षा, साफ-सफाई और भक्तों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

  • Punjab News: बैंक में शटर तोड़कर घुसे महिला व पुरुष चोर, देखें वीडियो

    Punjab News: बैंक में शटर तोड़कर घुसे महिला व पुरुष चोर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के नत्थूपुर गांव में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक की शाखा में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात महिला और पुरुष ने बैंक का शटर और ग्रिल तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। आज सुबह ग्रामीणों ने बैंक का शटर और ग्रिल टूटा हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शाखा प्रबंधक कुलविंदर कौर को दी।

    प्रबंधक ने टांडा पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और बैंक स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक कुलविंदर कौर ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बताया कि रात 12:02 बजे एक महिला और एक पुरुष बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने बैंक का ताला, शटर और ग्रिल तोड़ा था। चोरों ने बैंक के सेफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उस अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया जिसमें बैंक के लोन विभाग और व्यक्तिगत फाइलें रखी जाती हैं। आशंका है कि चोर कुछ दस्तावेज चुराकर ले गए हों।

    थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि चोरों ने बैंक में घुसकर कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही सेफ को छुआ। चोरों ने केवल दस्तावेजों को खंगालने की कोशिश की। घटना से एक दिन पहले सेफ का यूटीआर खराब होना भी बैंक कर्मचारियों पर संदेह पैदा करता है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। गांव के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

  • नहर में बाइक से बंधा युवक का शव बरामद, करीब 1 माह से था लापता

    नहर में बाइक से बंधा युवक का शव बरामद, करीब 1 माह से था लापता

    हिसारः शहर के न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 21 वर्षीय शिवकुमार का शव बीती शाम सातरोड सब ब्रांच में डाबड़ा रोड नहर पुल के पास मिला। शव के पैर बाइक के साथ रस्सी से बंधे मिले, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक 9 जनवरी को बाइक लेकर घर से निकला था और तभी से लापता था। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते संतोष देवी निवासी न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन ने बताया कि शिवकुमार उसके छोटे भाई का बेटा था और पिछले 7 साल से उसके पास रह रहा था। 9 जनवरी की शाम वह कुछ सामान लाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

    शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बालसमंद सब ब्रांच में डाबड़ा रोड नहर पुल के पास एक युवक का शव बाइक के साथ रस्सी से बंधा पड़ा है। नहर में पानी शनिवार को ही कम हुआ था, जिसके बाद लोगों की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना के एएसआई सुनील कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि नहर के अंदर पानी में एक शव पड़ा है, जो रस्सी से बाइक के साथ बंधा हुआ था। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव और बाइक को बाहर निकाला। इसके बाद रस्सी खोलकर शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया।

    जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 15 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 15 फरवरी 2026

    15 फरवरी, 2026 का दिन हमें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर और फोकस्ड बना रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वे हमें समझदारी के साथ प्रैक्टिकल फैसले लेने की प्रेरणा दे रहे हैं। शनिदेव मीन राशि में होकर हमारे विजन को क्लैरिटी दे रहे हैं, जबकि मंगलदेव मकर राशि में उच्च के होकर प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त एनर्जी और उत्साह भर रहे हैं। बृहस्पतिदेव का शुभ प्रभाव रिश्तों और सुख-सुविधाओं में तालमेल बनाए रखेगा। आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस हैं और लाइफ में स्टेबिलिटी चाहते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन अपने जीवन में अनुशासन के साथ स्थिरता लाने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको करियर के प्रति काफी फोकस्ड बनाएंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे और लगातार मेहनत करने के लिए डटे रहेंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा सीरियसनेस या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसलिए खुद पर ज्यादा प्रेशर न डालें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी और आपकी मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से बॉन्ड मजबूत होगा।

    वृषभ राशि: आज धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। शुक्रदेव का प्रभाव आपके करियर और प्रतिष्ठा को बढ़ाने में मदद कर रहा है। आज आप नई चीजों को सीखेंगे और दुनिया को नए नजरिए से देखेंगे। स्वभाव में अड़ियलपन न लाएं, बदलाव के प्रति फ्लेक्सिबल रहें। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने या ज्यादा सोचने से आपकी प्रोग्रेस रुक सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी मैच्योरिटी और रिलायबिलिटी की तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर गोल्स डिस्कस करेंगे तो रिश्ते को गहराई और मजबूती मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन प्लानिंग और लर्निंग का है। बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन देंगे। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से पेंडिंग काम निपटाएंगे। मन की शांति पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने या ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन खुद को संभालें। करियर में स्ट्रैटेजिक सोच और धैर्य से काम करने पर शानदार नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा।

    कर्क राशि: आज संतुलित तरीके से दूसरों को सहयोग देंगे। चंद्रदेव सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनरशिप और रिश्तों में बैलेंस बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आप इमोशनली काफी समझदार होंगे, जिससे आप दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। दूसरों की राय पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और मूड स्विंग्स पर कंट्रोल रखें। जिम्मेदारियों के तनाव की वजह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए शांत रहें। करियर में टीम वर्क और डिप्लोमेटिक बातचीत से आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में आपसी समझदारी बढ़ेगी।

    सिंह राशि: आज का दिन अनुशासन और फोकस का है। सूर्यदेव के प्रभाव से रिश्तों में सहयोग और संतुलित व्यवहार बना रहेगा। आज आप अपने डेली रूटीन को सुधारने और पेंडिंग टास्क को पूरा करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे। अहंकार और गुस्से से बचें । राशि स्वामी सूर्य अब एक मास राहु के साथ ही रहने वाले हैं इसलिए स्वभाव में फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं। रिलैक्स होकर काम के बोझ को धीरे-धीरे कम करें, बेवजह स्ट्रेस न लें। करियर में आपकी मेहनत और डेडीकेशन को सराहना मिल सकती है। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें सपोर्ट दें।

    कन्या राशि: आज का दिन क्रिएटिविटी और स्पष्टता का है। आपके राशि स्वामी बुध हैं और बुधदेव का कुम्भ राशि से गोचर आपको अपनी सेहत और डेली रूटीन के प्रति सचेत करेगा। आज आपकी एनालिसिस यानि समीक्षा की स्किल्स काफी अच्छी रहेंगी। आप प्रैक्टिकल तरीके से चीजों को हैंडल करेंगे। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें, बड़े नजरिए से सोचें। परफेक्शन के पीछे न भागें, छोटी-छोटी कमियों पर फोकस करने से तनाव बढ़ सकता है। करियर में नए आइडियाज और डिसिप्लिन से आप शानदार प्रोग्रेस हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

    तुला राशि: आज अपनी भावनाओं में संतुलन लाएंगे। राशि स्वामी शुक्र सूर्य, बुध और चंद्र के साथ कुम्भ राशि में चल रहे हैं। शुक्रदेव के प्रभाव से आप रिश्तों में नई एनर्जी और रचनात्मकता महसूस करेंगे। आज आप घर-परिवार पर ध्यान देंगे। मानसिक शांति पाने के लिए थोड़ी देर ध्यान करना अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को याद करके भावनात्मक रूप से परेशान न हों। जिम्मेदारियों के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई रिएक्शन न दें, शांत रहें। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और धैर्य आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में पार्टनर को सपोर्ट देने से रिश्ता और भी खुशनुमा हो जाएगा।

    वृश्चिक राशि: आज साहस के साथ अपनी बात सबके सामने रखेंगे। आपकी राशि के स्वामी मंगल उच्च के हैं जो अच्छी बात है लेकिन साथ ही में वे अस्त भी हैं। मंगलदेव के प्रभाव से आपकी पहल करने की क्षमता को काफी ज्यादा रहेगी। आज आप अपने आइडियाज को बहुत स्पष्ट ढंग से रखेंगे। आपके रुके हुए काम जोश के साथ पुरे होंगे। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता न लाएं, दूसरों की राय भी सुनें। बेवजह का स्ट्रेस सेहत पर असर डाल सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में ईमानदारी और धैर्य से रिश्ता गहरा होगा।

    धनु राशि: आज स्थिरता आएगी। आज का दिन हर जातक के लिए नई उम्मीद का है। राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में सहयोग मिलेगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी। आज आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेंगे। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार न करें। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करेंगे, आलस्य से बचें। दिन की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी पॉजिटिव सोच से उसे दूर कर लेंगे। करियर में नेटवर्किंग और सही स्ट्रैटेजी से आप सफलता की नई ऊंचाई छुएंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और गर्माहट महसूस होगी।

    मकर राशि: आज अपनी मेहनत से खुद को मानसिक स्थिरता और मजबूती देंगे। राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति और कुछ भी शुरू करने की पहल करने में मदद करेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे । आज आप खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता न लाएं। ज्यादा चुपचाप या अकेले रहने से बचें। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। बहुत समय से की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से भरोसा और सहयोग बढ़ेगा।

    कुंभ राशि: आज सोच समझकर प्लानिंग करेंगे। आपके स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक मामलों को प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझदारी दे रहे हैं। आज आप जल्दबाजी में एक्शन नहीं लेंगे । आप शांत रहकर चीजों को देखेंगे और सोच समझकर प्रतिक्रिया देंगे। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करने से बचें। खुद को दूसरों से अलग-थलग करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न लाएं, खुद को पॉजिटिव रखें। पर्दे के पीछे बनाई गई स्ट्रैटेजी भविष्य में आपको करियर में बड़े फायदे दिलाएगी। रिश्ते में मिठास और प्यार वापिस लाने के लिए अपने पार्टनर को थोड़ी पर्सनल स्पेस भी दें।

    मीन राशि: आज का दिन भावनाओं में स्पष्टता और प्रगति को लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पतिदेव के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आज आप अपने इन्टूशन और सोशल नेटवर्क की मदद से अपने गोल्स पूरा करने की कोशिश करेंगे। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां लेने में सावधानी बरतें । दूसरों की बातों को दिल से न लगाएं। आज हर काम को पूरा करने के लिए समय का ध्यान रखें। करियर में नेटवर्किंग और टीम वर्क से आपको बेहतरीन पहचान और सफलता मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ खुशियां बांटने के लिए कुछ प्लान बना सकते है।

  • Punjab News: पंजाब सरकार की ‘वार ऑन ड्रग्स’ मुहिम में एक और गिरफ्तारी, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

    Punjab News: पंजाब सरकार की ‘वार ऑन ड्रग्स’ मुहिम में एक और गिरफ्तारी, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी

    चंडीगढ़, 14 फरवरी 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की ‘वार ऑन ड्रग्स’ मुहिम के तहत एक और कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर जिले के कलानौर निवासी एक व्यक्ति को कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़ा गया है। मंत्री के अनुसार संबंधित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। NDPS एक्ट भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों को नियंत्रित करने वाला केंद्रीय कानून है।

    राजनीतिक संदर्भ पर मंत्री का बयान

    प्रेस वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी के विभिन्न राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, संबंधित राजनीतिक दल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। मंत्री ने कहा कि पंजाब में पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान नशे की समस्या को लेकर गंभीर चुनौतियां सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नशा तस्करी और सेवन के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

    ‘वार ऑन ड्रग्स’ अभियान

    हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा नशा विरोधी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। देश में नशीले पदार्थों के नियंत्रण और प्रवर्तन के लिए Narcotics Control Bureau (NCB) कार्यरत है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

    पुनर्वास और उपचार पर जोर

    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के सेवन करने वाले व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नशे की लत है, उनके लिए चिकित्सा और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार मामला जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई होती है और संबंधित व्यक्ति को विधिक अधिकार प्राप्त होते हैं।
  • Punjab News: बटाला में कांग्रेस नेता के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, AAP ने दी प्रतिक्रिया

    Punjab News: बटाला में कांग्रेस नेता के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, AAP ने दी प्रतिक्रिया

    चंडीगढ़, 14 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने उस घटना पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें रिपोर्टों के अनुसार कांग्रेस नेता गुरकिरत सिंह उर्फ कालू को बटाला में कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़ा गया और उनके खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। NDPS एक्ट भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों को नियंत्रित करने वाला केंद्रीय कानून है।

    AAP की प्रतिक्रिया

    इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पंजाब में नशा विरोधी अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होती है तो स्वाभाविक रूप से सार्वजनिक चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से राजनीतिक दलों की आंतरिक जवाबदेही को लेकर सवाल उठ सकते हैं और संबंधित पार्टी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

    कानूनी प्रक्रिया और जांच

    अधिकारियों के अनुसार मामला जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई होती है और संबंधित व्यक्ति को विधिक अधिकार प्राप्त होते हैं। देश में नशीले पदार्थों की रोकथाम और प्रवर्तन के लिए Narcotics Control Bureau (NCB) कार्यरत है, जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

    पंजाब में नशा नियंत्रण अभियान

    राज्य सरकार पहले ही नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की घोषणा कर चुकी है। AAP प्रवक्ता ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और किसी भी व्यक्ति के साथ राजनीतिक पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। पंजाब में नशे से संबंधित मुद्दे लंबे समय से सार्वजनिक चर्चा का विषय रहे हैं और प्रवर्तन एजेंसियां नियमित कार्रवाई करती रही हैं।
  • Punjab News: ‘चाचा’ कहकर पैर छूने का नाटक, कुलचे वाले की जेब से 20 हजार रूपये उड़ाए, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘चाचा’ कहकर पैर छूने का नाटक, कुलचे वाले की जेब से 20 हजार रूपये उड़ाए, देखें वीडियो

    लुधियाना जिले के कस्बा खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े ठगी की एक घटना सामने आई है। एक ठग ने कुलचा बेचने वाले रेहड़ी संचालक की जेब से करीब 20 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

    सीसीटीवी में कैद हुई चालाकी
    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले रेहड़ी पर आया और 20 रुपये का कुलचा खरीदा। कुलचा लेने के बाद उसने रेहड़ी वाले से बातचीत शुरू कर दी।

    बातों-बातों में आरोपी ने पीड़ित को ‘चाचा’ कहकर उसके पैर छूने का नाटक किया। इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से तुरंत भाग गया। रेहड़ी वाला उसकी इस हरकत को समझ ही नहीं पाया।

    पहले से जानता था आरोपी
    पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके पास कुलचा खाने आता था। शुक्रवार को भी वह कुलचा खाने आया और अपनापन दिखाते हुए ‘चाचा-चाचा’ कहकर पैर छूने लगा। इसी बहाने उसने पैसे चोरी कर लिए।

    बाद में चला पैसे चोरी होने का पता
    आरोपी के जाने के बाद जब पीड़ित ने अपनी जेब चेक की, तो उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब थे। उसने तुरंत आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना के बाद खन्ना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।

  • जिले में दिखा अद्भुत नजारा, बुर्का पहनी महिला कांवड़ लेकर पहुंची, लोगों ने की पुष्प वर्षा

    जिले में दिखा अद्भुत नजारा, बुर्का पहनी महिला कांवड़ लेकर पहुंची, लोगों ने की पुष्प वर्षा

    संभल। देश भर में कल महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसी बीच एक अद्भुत नजरा देखने को मिला है। जहां, यूपी के संभल एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम महिला जिले में कांवड़ लेकर पहुंची। इसके बाद लोगों ने महिला के उपर पुष्पा वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रही है। लोगों का कहना था कि यही असली भारत है, जहां सभी संस्कृतियों का सम्मान किया जाता है।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    मुस्लिम महिला की पहचान तमन्ना के रूप में हुई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ लेकर आ रही मुस्लिम महिला पुलिस सुरक्षा के बीच जनपद पहुंच गई हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तमन्ना के पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया

    महाशिवरात्रि कल

    -महाशिवरात्रि 2026: क्या हैं पूजन के चार प्रहर का समय

    -प्रथम प्रहर: 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 37 मिनट से शुरू

    -दूसरा प्रहर: 15 फरवरी की रात 9 बजकर 45 मिनट से

    -तीसरा प्रहर: 15 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 53 मिनट से शुरू

    -चौथा प्रहर: 16 फरवरी की सुबह 4 बजे से शुरू, इसका समय सुबह 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा।

    शिव की पूजा करने पर मिलते हैं विशेष लाभ 
    माना जाता है कि महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव की पूजा करने के विशेष लाभ मिलते हैं। इस दिन की गई पूजा का महत्व सालभर की शिवरात्रि पर की गई पूजा से ज्यादा होता