Blog

  • पंजाब: बसों में 52 सवारियों से ज्यादा सफर नही कर पाएंगे यात्री, देखे वीडियो

    मोगा: पंजाब में अब पीआरटीसी ओर पनबस की बसों में 52 स्वारियों से जायदा स्वारिया बिठाने पर रोक लग गई है। डेपो द्वारा बसों के बाहर इश्तिहार भी लगा दिए गए है की एक बस में 52 स्वारीयो से ज्यादा यात्री सफर  नही कर सकते । जब इस संबंध में मोगा के बस स्टेंड पर बसों के कंडक्टर और यात्रियों से बात की तो सभी ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि बसों में यात्रा आराम से होगी। 

    साथ ही ओवर लोडिंग से होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी। यात्रियों ने कहा की इस फैसले से कई यात्रियों को परेशानी भी होगी जब एक बस में 52 यात्री पूरे हो जाएगे , तो शेष बचे यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ेगा। सरकार को बसों की गिनती में इजाफा कर पुरानी खड़ी बसों को रिपेयर करवाना चाहिए ताकि लोगो अपना सफर टाइम पर पूरा कर सके।

  • बेटियां किसी भी लिहाज से बेटों से कम नहीं: डीएसपी अजय ठाकुर

     – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मानसी राणा ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023 से सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित :उत्तर प्रदेश में लखनऊ की संस्था वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की चेयरमैन मानसी बाजपेई तथा वाइस चेयरमैन सौम्या बाजपेई द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही की मानसी राणा को ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023’ का चयन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए संस्था के लिए दिया गया है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सादे समारोह में उप पुलिस अधीक्षक ऊना एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी अजय ठाकुर ने वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र को मानसी राणा को देकर अपना आशीर्वाद दिया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगे भी इसी तरह से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी अजय ठाकुर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर अपना, अपने माता-पिता, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने मानसी राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कैप्टन मदन लाल ने भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

    आपको बता दें कि दसवीं कक्षा की छात्रा शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती आ रही है। कोरोना काल में लाॅकडाउन तथा हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आई आपदा के दौरान मानसी राणा ने अपना जन्मदिन न मनाकर अपनी गुलक का सारा पैसा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।इसके अलावा 26 जनवरी 2023 तथा 15 अगस्त 2023 को मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा,  खेल में बढ़िया प्रदर्शन सहित गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

    27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 में झारखंड के चांडिल में आयोजित नेशनल थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता में मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई, लेकिन लीग मैचों में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया।इस मौके पर मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और जिला ऊना सैनिक कल्याण बोर्ड से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन मदन लाल, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक प्रीतम चंद शर्मा, सहित अन्य टीम सदस्यों को दिया। इस मौके पर स्थानीय खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, उपप्रधान अशोक शर्मा, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
  • कलाकारों ने गगरेट व हरोली विस के लोगों को सरकारी योजनाओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित :सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच, जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने विकास खंड हरोली के तहत कर्मपुर व सैंसोवाल और आरके कलामंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने विकास खंड गगरेट के तहत अम्बोटा व दिओली में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों  बारे स्थानीय लोगों को जागरूक किया। 

    कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत अगर कोई दंपति एक बेटी पैदा होने पर परिवार नियोजन को अपनाता है तो उसको 2 लाख रूपये तथा दो बेटी पैदा होने के बाद परिवार नियोजन को अपनाता है तो उस परिवार को 1लाख रूपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा। विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत यदि कोई महिला दोबारा से शादी करती है तो उसे महिला को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी

    इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 680 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है जिसके अंतर्गत  स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए  सरकार द्वारा ई-व्हीकल के लिए 50 प्रोत्साहन की सब्सिटी भी युवाओं को दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि  किसी भी योजना के बारे में अगर जानकारी प्राप्त करनी है तो वह अपनी पंचायत में आकर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल करके हिमाचल प्रदेश के 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।

    इसके अतिरिक्त कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे भी लोगों को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।
  • सड़क हादसे में पंजाबी गायक की पलटी ‘Rubicon’ गाड़ी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के कनाडा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी ‘रूबिकॉन’ पलट गई है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच उनके दोस्तों ने उनके कमरे में रुकने का फैसला किया। 

    जिसके चलते वह अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़े। जब वह अपनी रूबिकॉन कार से जा रहे थे तो उनकी गाड़ी पलट गई, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं और उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने उनकी मदद की और गाड़ी निकालने में मदद की। इस दुर्घटना के बारे में उस अंग्रेज ने यह भी बताया कि प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते समय ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

  • पंजाबः App की ID बांटकर लोगो को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियानाः थाना 8 की पुलिस ने ऐप के जरिए स्टॉक एक्सचेंज की आईडीज बांटकर लोगों से ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों से 1 करोड़ 95 लाख के करीब नकद ,19 मोबाइल , 5 लैपटॉप और एक कंप्यूटर के इलावा दो नोट गिनने की मशीनें बरामद की हैं।

    इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा किराए पर कोठी लेकर यह सारा गोरखधंधा चलाया जा रहा था और लोगों को चूना लगाया जा रहा था। इसके साथ ही यह लोग सरकार का भी टैक्स चोरी करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • नरेश शर्मा हिमुडा कालोनी के प्रधान बने

    नरेश शर्मा हिमुडा कालोनी के प्रधान बने

    ऊना/सुशील पंडित:हिमुडा कालोनी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी बंगाणा का चुनाव बुधवार को यहां सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। एमजी वोहरा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में नरेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। कश्मीर चंद डोगरा को उपाध्यक्ष जबकि लेख राज को महासचिव का दायित्व सौंपा गया। कमलेश कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तीन सदस्यीय कार्यकारिणी में बबिता कुमारी, अनिता कुमारी और रणजीत सिंह को शामिल किया गया है।
  • सचिन बैंसल बने प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला के नए अध्यक्ष

    सुनील शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो अंकुश बने महासचिव

    बददी/सचिन बैंसल :प्रेस क्लब बददी का द्विवाषिक अधिवेशन मोतिया प्लाजा सभागार बददी में निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बददी के पत्रकार सचिन बैंसल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई वहीं मानपुरा के अंकुश नेगी को महासचिव और नालागढ़ के सुनील शर्मा वशिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा साई के जितेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम क्लब के महासचिव पवन कुमार ने संगठन की दो साल की गतिविधियों का विस्तार से व्यौरा दिया और उस पर संतोष प्रकट किया। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने आय व्यय का व्यौरा दिया। बाद में चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे तो एकमात्र नाम सचिन बैंसल का सामने आया। कोई अन्य नाम सामने न आने के कारण चुनाव अधिकारी विचित्र सिंह ने उनको अध्यक्ष घोषित किया।
    इस अवसर पर अन्य उपस्थित सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें राजेंद्र चौधरी को संरक्षक, ऋषि ठाकुर को संगठन सचिव, पवन कुमार को उपप्रधान, डा. रणेश राणा मुख्य सलाहकार, सुरेंद्र शर्मा व डा. रुप किशोर ठाकुर को सलाहकार, ठाकुर विचित्र सिंह को मार्ग दर्शक एवं पत्राचार कमेटी का वाईस चेयरमैन, एडवोकेट दिनेश चंदेल कानूनी सलाहकार, दीपक कुमार वर्मा को आईटी विंग प्रमुख व साहित्यकार सुषमा ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। बैठक में विशेष रुप से पधारे हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने समस्त नई युवा टीम को बधाई दी और कहा कि क्लब का जो निर्विवाद कार्यकाल रहे हैं आशा है नई टीम उसी को आगे बढ़ाएगी। उन्होने कहा कि नवोदित पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    करवाए जाएंगे नए कार्य: सचिन
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन बैंसल ने कहा कि अपने दो साल के कार्य काल में उनका एकमात्र ध्येय है कि जो बचे हुए काम है उनको आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन के कार्यालय का नवीनीकरण किया जाएगा और उसमें बेटियों के लिए कंपयूटर लाईब्रेरी खोली जाएगी। बददी बरोटीवाला के पत्रकारों को संगठन अयोध्या के दर्शन करवाएगा। पूरे साल में 12 अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
    शीघ्र ही होगी शपथ ग्रहण-
    क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि शीघ्र ही क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा जाएगा। उसमें बीबीएन के अधिकारियों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। 
  • कपूरथला: NRI महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    कपूरथला: लोहड़ी से एक दिन पहले ससुराल घर गांव नानो म​ल्लियां आई यूएस सिटीजन महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामले सामने आया है। चौकी मोठांवाल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई दविंदर कुमार के अनुसार 30 वर्षीय राजदीप कौर पत्नी मनजिंदर सिंह निवासी अमेरिका 12 जनवरी की रात को पांच साल के बेटे अरमान सिंह के साथ गांव नानो म​ल्लियां में ससुर जगदेव सिंह व सास बलजीत कौर के घर आई ​थी। चौकी इंचार्ज के अनुसार 19 जनवरी को राजदीप कौर को रात को सोई। अगले दिन सुबह चार बजे जब उसके सास-ससुर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए उसे उठाने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसे जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी।

    ए.एस.आई  दविंदर कुमार ने कहा कि मृतक के सास ससुर ने बताया कि वह रात को अलग-अलग कमरे में सोए थे। राजदीप कौर का पति मनजिंदर सिंह अमेरिका में अस्थायी है। इसलिए वह साथ नहीं आया, जबकि राजदीप यूएस सिटीजन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी  मोर्चरी में रखवा दिया है।

    बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के माता-पिता इंग्लैंड से आने वाले हैं। जिनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो मृतका की मौत संदिग्ध है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतका की करोड़ों रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी भी है। दविंदर कुमार के अनुसार जांच के दौरान सब पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

  • पंजाबः 3 माह से फरार चल रहा AIG का साथी गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 3 माह से फरार चल रहे AIG मालविंदर सिंह सिद्धू के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भ्रष्टाचार रोको अधिनियम व जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत अक्टूबर 2023 में मोहाली में केस दर्ज किया था। आरोप है कि वह मालविंदर सिंह के इशारे पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाता था। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था। आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो ने आज अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस का तर्क है कि रिमांड में उससे हथियार बरामद करना है। साथ ही उसके अन्य साथियों की पहचान करनी है।

    विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि एआईजी अपने आपको आईजीपी विजिलेंस ब्यूरो के रूप में पेश करता था। जबकि उक्त अधिकारी 2017 के बाद भी विजिलेंस ब्यूरो में एआईजी या आईजी नहीं रहा है। आरोपी बलबीर सिंह व अन्य ने मिलकर सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवानी शुरू की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आईजी द्वारा अपने सरकारी वाहन का भी गलत तरीके से प्रयोग किया जाता था। वाहन के तेल व अन्य खर्च सरकारी खाते में डाले जाते थे। उसने कभी भी उक्त गाड़ी का रिकॉर्ड लॉग बुक में नहीं रखा।

    आरोपी बलवीर सिंह ने एआईजी सिद्धू के कहने पर विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानियों के कोटे के तहत भर्ती किए गए कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई थीं, ताकि उन पर दबाव डालकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। उनसे बदले में रिश्वत ली जा सके। जिसे बाद में मालविंदर सिंह और अन्य आरोपी आपस में बांट लेते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब: गौ माता के कटे सिर के बाद अब कटी टांग हुई बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः EWS कॉलोनी से एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ समय पहले इस इलाके में गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ कि कुछ दिनों बाद उसी जगह पर अब गौ माता की कटी हुई टांग बरामद हुई है। इस घटना को लेकर  इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता की टांग कब्जे में ले ली है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जगह पर गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया था। वही कुछ दिनों बाद आज फिर शरारती अनसरों द्वारा उसी जगह पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की गई। इसको लेकर एक बार फिर से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।