Blog

  • पंजाब : पहले साथ पी शराब, फिर ईंट से हमला कर किया क+त्ल

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। नशे के कारण हत्या के मामले आना आम बात है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उस पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला किया गया। पता चला है कि पहले तीनों मजदूरों ने इक्ट्ठे शराब पी है। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। जिसके बाद दो युवकों ने उस पर ईंट से हमला किया।

    सुबह राहगीरों ने ढंडारी नजदीक बनी प्लाईवुड की फैक्ट्री के पास व्यक्ति को खून से लथपथ पड़े देखा। लोगों ने तुरत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कृष्णलाल ने कहा कि शव की हालत बहुत खराब है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई।

    बीते रात तीन युवकों ने मिलकर शराब पी। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया। एक युवक गंभीर घायल है। एक फरार है, जबकि एक की मौत हो गई है। मरने वाले युवक को लेबर का काम करने के लिए मंडी से लाया गया था। इस कारण अभी उसकी पहचान करवाई जा रही है। फिलहाल शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • पंजाब : सांसद के प्रचार दौरान किसानों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    राजपुरा : भारतीय जनता पार्टी की पटियाला लोकसभा प्रत्याशी महारानी परनीत कौर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने बनूड़ पहुंचीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा। महारानी परनीत कौर ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी संगठन में पूरा समर्थन मिल रहा है।

    एक सवाल के जवाब में महारानी परनीत कौर ने कहा कि वे जब मैदान में उतरते हैं तो पूरी तैयारी के साथ उतरते है। हर प्रत्याशी ने अपनी-अपनी तैयारी की है। लेकिन यह जनता को तय करना है कि वह किस पार्टी के प्रत्याशी को जिताती है। वहीं किसान संगठनों ने महारानी परनीत कौर के सभा स्थल के बाहर भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए और किसान नेताओं का कहना है कि वे महारानी परनीत कौर का विरोध नहीं कर रहे है।

    वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर रहे हैं क्योंकि किसान मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर और खानुरी बॉर्डर पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है ।

  • सावधान! सुबह उठते ही यह गलती करना पड़ेगा भारी

    चंडीगढ़: गर्मियां शुरू होते ही चंडीगढ़ में पानी की मांग बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने पानी बर्बाद करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसे लेकर 18 चेकिंग टीमें बनाई गई हैं। नगर निगम की इन 18 टीमों में एस.डी.ई सहित जे.ई और अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। ये टीमें सुबह और शाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमेंगी और जो भी पानी बर्बाद करते हुए पाया जाएगा। उसका मौके पर ही 5 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।

    यह जानकारी चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने दी है।  उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से पानी की बर्बादी न करने की अपील की।  शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह साढ़े पांच बजे पानी आता है। इसलिए टीमें भी सुबह तीन घंटे के लिए अलग-अलग हिस्सों में जाएंगी। निगम ने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति गाड़ियों और यार्डों को ताजे पानी के साथ धोता या बगीचों में पानी देता पाया गया तो उसे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा, बल्कि सीधे 5 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।

     चालान की रकम पानी के बिल के साथ भेजी जाएगी। इसके अलावा यदि किसी के वाटर मीटर चैंबर में लीकेज है या टंकी ओवरफ्लो हो रही है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति को 2 दिन का नोटिस दिया जाएगा। अगर दो दिन के अंदर लीकेज बंद नहीं हुई तो 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

  • पंजाब: ट्रेन की चपेट में आया नशे में धुत व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियाना : जुगियाना रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति की एक बाजू और 3 हाथ की उंगलियां कट गई। खून से लथपथ व्यक्ति को लोगों ने रेलवे ट्रेक पर दर्द से चिल्लाते देखा। घायल की पहचान शनि कुमार के तौर पर हुई है।

    लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। घायल व्यक्ति मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। शनि मजदूरी का काम करता है। वह काम से वापस घर जा रहा था। शराब के नशे में धुत्त होने के कारण वह जुगियाना रेलवे ट्रेक पर पहुंच गया।

    शनि नशे में खुद को संभाल नहीं सका। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। शनि का दाया हाथ कट गया और बाए हाथ की 3 उंगलियां कट गई। उसे प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने पीजीआई रैफर कर दिया है।

  • पंजाब: शादी समारोह में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    अमृतसर :  शादी समारोह में तेजधार हथियार चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहकमपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में शादी समारोह के दौरान बहस के चलते 5 युवकों ने गांव के एक परिवार पर तेजधार हथियार से हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई।

    इस मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के 5 युवकों ने परिवार पर हमला कर मारपीट की गई है और गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

    इस संबंध में जानकारी देने वाले पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली है। जिसमें शादी समारोह में कहासुनी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब : पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सरकार पर कसे तंज, देखें वीडियो

    बठिंडा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा धोबी बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक की। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मलूका साहब और उनकी बहू हमेशा अकाली दल के साथ हैं और बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें है, जो कोई भी फैला रहा है।

    बठिंडा से अकाली दल के काउंसर आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर, हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अकाली दल ने उन्हें पहले ही पार्टी से निकाल दिया था और अकाली दल को उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मीडिया से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी और उन्हें लगा था कि पंजाब का विकास होगा और पंजाब के लोगों को फायदा होगा।

    लेकिन अब लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।पंजाब में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। महिलाएं अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकतीं, गुंडागर्दी बढ़ गई है और पुलिस और पंजाब सरकार सब कुछ देख रही है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पार्टी हाईकमान तय करेगी कि पंजाब की 13 सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा।

  • CM का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    हरियाणा : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज किसान चुनाव में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। अशोक तंवर और रणजीत चौटाला के बाद आज मुख्यमंत्री नायब सैनी के विरोध के लिए किसान टोहाना पहुंच चुके हैं। 

    भाजपा के विरोध में उतर चुके किसान संगठनों से जुड़े लोग सीएम का विरोध करने टोहाना पहुंचे, जहां पहले से ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने काफी संख्या में किसानों को हिरासत में ले लिया। पांच बसों में किसानों को भरकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। 

    बता दें कि इससे पहले 5 अप्रैल को रतिया में भी सीएम की रैली में किसान विरोध करने पहुंचे थे, तब भी 100 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया था। भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीएम द्वारा किसानों को उपद्रवी बताने के बाद किसानों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।

  • जालंधर के गैंगस्टरों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़

    फरीदकोट:  जिले में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार दोनों ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांगों में गोली लगी है।

    पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।  उक्त गैंगस्टर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर जालंधर के रहने वाले हैं।

  • पंजाब: मॉडर्न जेल में कैदियों से आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन हुए बरामद

    फरीदकोट : मॉडर्न जेल के अंदर कैदियों और दोषियों से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस मौके पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बड़ी टीम ने जेल के चारों कोनों से तलाशी अभियान शुरू किया और उन स्थानों को चिह्नित किया।

    जेल के बाहर से असामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामान फेंका जाता है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस एक से अधिक बार उक्त जेल के सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए थे और आईजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

  • IPL 2024: RCB को मिली चौथी हार, जानें कौन किस नंबर पर

    नई दिल्ली : IPL 2024 में Rajasthan Royals की टीम ने लगातार चौथे मैच में शानदार जीत हासिल की है, जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बनी हुई है। बता दें कि राजस्थान की टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा है। वहीं, इस समय दूसरे नंबर पर प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम है। केकेआर ने 3 मैच में 3 जीत हासिल कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर सीएसके (CK) हैं, चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है। लखनऊ ने अबतक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है। नंबर 5 पर हैदराबाद की टीम है।

    नंबर 6 पर पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में इस समय बनी हुई है। नंबर 7 पर गुजरात तो वहीं नंबर 8 पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB Points Table) की टीम है। आरसीबी अबतक अपने 5 मैच में 4 मैच हार चुकी है। अगर आरसीबी को अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में अच्छी करनी है तो उसे हर मैच मं अपने रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। इसके नेबर नंबर 9 पर दिल्ली कैपिटल्स हैं तो वहीं आखिरी पायदन पर इस समय मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई ने अबतक 3 मैच में 3 मैच हार चुकी है।