Blog

  • जालंधर : दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर (ENS): थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान साहिल मट्टू निवासी गांव वडा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी  जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान करतारपुर बस स्टैंड के पास मौजूद थे। 

     जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि साहिल चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए गांव मल्लीयां से करतारपुर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद नाकाबंदी  के दौरान बाइक सवार युवक रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को रोक कर मोटरसाइकिल के कागज मांगे तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया।  पूछताछ के दौरान आरोपी से दो और मोटरसाइकल बरामद हुए।

  • फगवाड़ा: आंख में मिर्ची डालकर लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    फगवाड़ा: एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशन में फगवाड़ा एसपी रूपिंदर कौर भट्टी और डीएसपी जसप्रीत सिंह की देख रेख में थाना सदर और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त टीम बना कर आंखों में मिर्च डाल कर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    जानकारी देते हुए एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि सीआईए स्टाफ फगवाड़ा और थाना सदर की पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सहायता के आधार पर  भुलाराय चोंक फगवाड़ा में नाकाबंदी  थी।  इस दौरान टीम को सूचना मिली कि  होशियारपुर  से फगवाड़ा में आ रहे दो युवक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी और जसबीर सिंह उर्फ ​​रोहित पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी किसी वारदात को अंजाम देने इस ओर आ रहे है। 

    सूचना के आधार पर करवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि आरोपी चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए राहगीरों की आंखों में लाल मिर्च झोंकते थे। पुलिस ने आरोपियों से नीले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 09 पी 3750 भी बरामद किया है।

    इसके अलावा आरोपितों के कब्जे से ओप्पो ब्रांड का मोबाइल फ़ोन, रियलमी ब्रांड का  मोबाइल फोन और 5365 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध फगवाड़ा सिटी, फगवाड़ा सदर तथा थाना रावलपिंडी में पहले से ही चोरी और लूटपाट के कई केस दर्ज हैं।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना नूरमहल की पुलिस ने 410 नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगदेव सिंह निवासी गांव चीमा कलां थाना मेहतपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम के सभी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड नूरमहल के पास मौजूद थे

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जगदेव सिंह गांव चीमा कलां गेट के पास स्विफ्ट कार में बैठकर नशीली गोलियों की सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपी को दबोचकर उसके पास से 410 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता चल सके कि वह सप्लाई कहां से लेकर आया था।

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के साथ लगते रायपुर सहोड़ा के एक तलब 3 बच्चे नहाते समय डूबने की जानकारी मिली है ।एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ये प्रवासी परिवार के बच्चे है जो अपने परिवार समेत पिछले काफी समय से यहाँ रह रहे है आज दोपहर 2 बजे के आसपास यह अपने घर के साथ बने एक तलाब मे नहाने गए जो नहाते हुए डूब गए, लगभग 3 बजे इनके डूबने की सूचना पुलिस थाना मैहतपुर को दी गई, थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच कर इन बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुचा गया ,उपचार के दौरान इन तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है और शवों को कवजे मे लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के ऊपरांत इन शवो को मृतक बच्चों के परिजनों को सौप दिया जाएगा।मृतक बच्चों में एक आठ साल व दो 10 साल के बच्चे शामिल है जानकारी के अनुसार ये प्रवासी परिवार उत्तरप्रदेश के सम्भल जिला से सम्बंध रखते थे।

  • तेल से भरे टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग, मौ’त,देखें वीडियो

    ऊना सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल में एक तेल से भरे टैंकर के पलटने से भीषण आग लग गई । दर्दनाक पहलू यह रहा कि यह हादसा क्षेत्र में बीच बाजार हुआ , जिसके कारण बाजार की कुछ दुकानों में भी आग लग गई । हादसे के कारण चढ़ाई से उतरते समय टैंकर का अनियंत्रित होना माना जा रहा है । पीड़ित दुकानदार और प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह टैंकर चढ़ाई से उतराई की तरफ आ रहा था और इसी दौरान चालक संभवत टैंकर पर से अपना नियंत्रण खो बैठा ।जिसके कारण टैंकर नीचे की तरफ आते ही बीच बाजार पलट गया और उसमे भीषण आग लग गई ।

    टैंकर की चपेट में आने से एक स्कुटी सवार की मौत हो गई । जबकि टैंकर में लगी आग इस कदर भीषण थी कि उसकी लपटे दूर से ही आसमान में ऊंची ऊंची दिखाई दे रही थी । टैंकर में लगी आग इस कदर भयावह थी कि इस आग से आस पास की कुछ दुकानों में भी आग लग गई । जिससे दुकानों में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया । वहीं बाजार में खड़ी एक मोटर साइकिल भी जलकर भस्म हो गई । गनीमत यह रही कि दुकानों में अंदर काम रहे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । 

     बताया जाता है कि अनियंत्रित होने के बाद टैंकर के चालक ने चलते हुए ही टैंकर से छलांग लगाकर जान बचाई , जबकि उसके एक सहायक को टैंकर के पलटने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हल्की हल्की आग के दौरान ही शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोग घायल है बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हादसे के कारण के सामने आने का दावा किया है।

  • बद्दी राष्ट्रीय स्तर बाडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

    देश भर के नाली बाड़ी बिल्ड़र ले रहे भाग

    बद्दीसचिन बैंसल: विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर अमन फिटनेस जिम एडं सपा ने बाडी बिल़्डिंग चैंपियनशीप शुरू हो गई है।  रविवार के बिग बाजार बद्दी के प्रांगण अमन बॉडी बिल्डिंग की ओर से मिस्टर नार्थ इंडिया ओवर आल बा़डी बिल्डिंग चैंपियनशीप का आयोजन किया। इस आयोजन में 60 से 75 किलो वर्ग, 60 से 80 किलो वर्ग, मास्टर केटेगिरी, क्लासिक फिजिक सिंगल केटेगिरी की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। प्रतियोगियों की में अव्वल रहने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

    समारोह में विशेष अथिति सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, कृष्ण कौशल, मेला राम चंदेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और इस भव्य आयोजन के लिेए फिटनेस जिम  एवं सपा के संचालक अमन पंवार को पगड़ी पहना कर उन्हें बधाई दी। देवव्र्त यादव ने खिलाड़ियों से कहा कि जीवन में स्वास्थ्य ही धन है और जो खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेकर उन सभी को बधाई दी और कहा कि जीवन में खेल तथा जिम का अपना अलग ही महत्व है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक निवास करता है। कृष्ण कौशल ने कहा कि बद्दी जैसे छोटे शहर में इस तरह राष्ट्र स्तर के आयोजन को कराना अपना आम में एक चुनौती है। और हम सब मिल कर आने वाले महेमानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने देंगे जिससे बद्दी का नाम पूरे देश में रोशन होगा। 

  • सलोह के कर्नल तरसेम जसवाल ने बढ़ेड़ा की जरूरतमंद महिला को दी आर्थिक सहायता  

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्र के गांव सलोह के सेवानिवृत कर्नल तरसेम जसवाल ने बढ़ेड़ा की विधवा निर्मला देवी को 15 हजार की आर्थिक सहायता दी है । इस मौके पर बढ़ेडा कृषि सोसाइटी के सदस्य देसराज राणा सदस्य नरेंद्र राणा समेत अन्य उपस्थित रहे । समाजसेवी कर्नल जसवाल ने कहा कि वे हर माह अपनी पेंशन से पीड़ित वर्ग  को आर्थिक सहायता प्रदान करते है । ताकि ऐसे वर्ग को राहत मिल सके है । उन्होंने कहा कि भलाई करने का प्रकल्प जीवन भर रहेगा । व जरूरतमंद पीड़ित वर्ग की मदद का क्रम भी चलता रहेगा ।  उन्होंने कहा कि पीड़ित वर्ग के कल्याण के लिए हम सबको निजी तौर से प्रयास करने होंगे ।तभी पीड़ित वर्ग के दुख दर्द में हम अपना अमूल्य सहयोग दे सकते है । सोसाइटी   सदस्य देसराज राणा ने कर्नल की निस्वार्थ सेवाओं की प्रसंशा की ।  सदस्य नरेंद्र राणा ने कर्नल जसवाल के द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग को अमूल्य बताया ।

  • इनर व्हील क्लब ऊना उमंग चेयरमैन की ऑफिशल विजिट आयोजित 

    ऊना सुशील पंडित: इनर व्हील क्लब ऊना उमंग द्वारा डिस्ट्रिक्ट   307 के चेयरमैन श्रीमती रीता शर्मा की ऑफिशल विजिट का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष अध्यक्ष के द्वारा क्लब्स की विजिट की जाती है जिसमें उनकी कार्य प्रणाली की समीक्षा की जाती है एवं इस संदर्भ में उन्हें उचित परामर्श भी दिया जाता है। इनर व्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो जो महिलाओं के द्वारा संचालित है एवं मानव के उत्कर्ष एवं उत्थान के लिए हर संभव प्रयत्न करने का प्रयास करती है। अध्यक्ष की विजिट के अवसर पर उना उमंग के सदस्यों ने वृक्षों को लगाने तथा उनका पालन पोषण करने का एवं कुछ ऐसे प्रयास करने का प्रण लिया जिससे वृक्षों को काटने की दर में कमी ला पाए।

    इस अवसर पर श्रीमती रीता शर्मा के स्वागत में स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया तदुपरांत उना उमंग की सेक्रेटरी श्रीमती दीपिका वशिष्ठ बस्सी ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसकी अध्यक्ष ने भूरी भूरी प्रशंसा की। अपने संदेश में अध्यक्ष ने बताया कि किस प्रकार इनर व्हील क्लब पूरे विश्व में भाईचारा और सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस वर्ष क्लब की  पूरी कार्य प्रणाली को पेपर लेस कर दिया गया है ताकि हम अपनी तरफ से वृक्षों को बचाने के लिए कुछ योगदान दे सके। चेयरमैन ने बताया कि इस वर्ष इनर व्हील क्लब तो दो प्रांत शाइन ए लाइट उद्देश्य के अंतर्गत कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है।

    इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, डाक्टर अनुपमा, सुनिशा शर्मा, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर कौर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान, सोनू दुबे मौजूद रहीं।

  • पुलिस काॅन्स्टेबल हुआ साइबर ठगी का शिकार, लगा 1.70 लाख का चूना!

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, कॉन्स्टेबल के पास एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि सर, बैंक से बोल रहा हूं। आपके कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट reward points आज लैप्स हो रहे हैं। इसलिए इन्हें कैश करवा लीजिए। इसी के साथ ठग ने कॉन्स्टेबल को एक लाख 70 हजार का चूना लगा दिया। 

    जानकारी के मुताबिक, यह धोखाधड़ी रेलवे के सूचना अधिकार सेल में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के साथ हुई है। साइबर ठगों ने हेड कॉन्स्टेबल को कॉल किया था और खुद को प्राइवेट बैंक का एजेंट बताया था। आरोपी ने कॉन्स्टेबल से कहा कि ऑपके रिवार्ड पॉइंट खत्म होने वाले हैं। इन्हें कैश करवा लीजिए।

    ठग ने कॉन्स्टेबल से कहा कि रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश कराने के लिए एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने ठग के द्वारा बताया गया एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया। कॉन्स्टेबल ने जैसे ही एप डाउनलोड किया और उसमें अपनी डिटेल डाली, वैसे ही कुछ देर बाद कॉन्स्टेबल के मोबाइल पर मैसेज आने लगे।

    ये मैसेज बैंक खाते से राशि डेबिट होने को लेकर थे. कॉन्स्टेबल ने जब देखा कि उसके खाते से धीरे-धीरे एक लाख 70 हजार रुपए कट चुके हैं तो उसके होश उड़ गए। उसने तुंरत इस मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद साइबर टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।