Blog

  • जालंधरः पूर्व पार्षद और बेटे सहित 5 पर मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: तुलसी सैनिटेशन के मालिक पूर्व पार्षद विजय दकोहा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रामामंडी के पूर्व पार्षद विजय दकोहा, बेटा बॉबी दकोहा, मनीष शंकर, सुभाष तथा एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस मामलें में पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में भीमसेन पुत्र रामलाल निवासी अमनपुर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। उसके मुताबिक पिछले लंबे समय से वह जालंधर के रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन से टाइल्स खरीदने हैं।

    जहां उसके ठेकेदार ने तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजय दकोहा के साथ 300 टाइल्स डब्बे का सौदा किया था। आरोप है कि 2 दिन पहले जब वह टाइल्स खरीदने आए तो तुलसी सैनिटेशन की तरफ से 150 डब्बे भेज दिए गए। ऐसे में जब मिस्रियों ने डिब्बे खोले तो अधिकतर टॉयलेट टूटी हुई थी। जिसकी जानकारी तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजेता दकोहा को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उसे समय तो सैनिटेशन के मालिक ने कहा कि बाकी के टाईल्स के डिब्बे में कल भेज देगा और जो टूटी है उसे भी वापस कर लेगा। पीड़ित भीमसेन के मुताबिक शनिवार को जब वह रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन पर टूटी टाइल्स वापस करने पहुंचा तो दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद विजय दकोहा तथा उनके बेटे बॉबी दकोहा ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।

    इसी दौरान सुभाष, मनीष शंकर तथा एक अज्ञात युवक भी बुला लिए गए। आप है कि इस दौरान पांचों आरोपियों ने मिलकर उनके सिर पर लकड़ी के दस्ते से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी लेबर तुलसी सैनिटेशन पर पहुंची तो उक्त हमलावरों ने उन्हें भी दुकान पर बिठा लिया। इसके बाद लेबर के भी गंभीर चोटे मारी गई। इस दौरान उनकी लेबर के मनीष तथा एक अन्य मजदूर पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर ठेकेदार दुकान पर पहुंचा और सभी को मुक्त करवा कर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार इस दौरान ठेकेदार ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ  323 325 342 506 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

  • बड़ी खबरः प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय महासचिव और नगर परिषद चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा

    अंबालाः हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी ( JJP ) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अभी पार्टी हाईकमान को मौखिक रूप से पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। जल्द ही लिखित इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपेंगे। निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

    पार्टी के सूत्रों का कहना है कि निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने 7 साल बाद जजपा से नाता तोड़ दिया है। उधर, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है कि पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेवारियों के लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करती हूं। मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से माना जाए। निशान सिंह ने कहा कि मैंने मौखिक तौर पर रिजाइन कर दिया है। लिखित में बाद में रिजाइन दूंगा।

    आगे का निर्णय भाईचारे के साथ बैठकर लूंगा। कई बार आप जिन आशाओं को लेकर आगे बढ़ जाते हैं, कहीं न कहीं बीच में रुकावटें और ब्रेकर आ जाते हैं। जिस कारण आज यह निर्णय करना पड़ा। यह मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन यह एक मजबूरी होती है। कहीं आपको लगे कि मेरी भावनाओं का हनन हो रहा है तो ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में नहीं जा रहे, इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि अभी तक तो रेजिग्नेशन भी अधूरा सा है। हमारा जो सिद्धांत सबसे बड़ा धर्म होता है, मेरा धर्म यह कहता है कि हम नहीं चंगे तो बुरा नहीं कोये। मैं उन पॉलिटिशियन की तरह जल्दबाजी वाला नहीं हूं जो पार्टी छोड़ने पर बुरा भला कहकर सहानुभूति ले। कहा जाता है मित्र को जब छोड़ना है तो उसे मित्रता के भाव से ही छोडि़ए, ताकि मिलें तो शर्मिंदा न हों।

  • पानी की बाल्टी में डूबा डेढ़ साल का मासूम, मौ’त

    बहादुरगढ़ :  छोटूराम नगर में पानी से भरी बाल्टी में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा खेलते समय गिर गया। काफी देर तक पानी में छटपटाता रहा। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। करीब 15 मिनट बाद उसकी मां ने तलाश की तो वह बाल्टी में बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। बच्चे को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए।

    बयान के बाद रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला मोनू पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रह रहा है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। पत्नी व बच्चे घर पर थे। उसकी पत्नी किसी काम में लगी थी। तीनों बच्चे खेल रहे थे। करीब डेढ़ वर्षीय आरव खेलता-खेलता पानी की बाल्टी तक जा पहुंचा और दुर्घटनावश उसमें औंधे मुंह गिर गया।

    वह पानी में छटपटाता रहा, लेकिन समय रहते किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बाल्टी में बेसुध हालत में मिला करीब 15 मिनट बाद जब मोनू की पत्नी को आरव नजर नहीं आया तो वह ढूंढने लगी। बाल्टी में आरव बेसुध हालत में पाया गया। उसकी हालत नाजुक थी। आनन-फानन में परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए। जहां ईलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। आरव तीन बच्चों में सबसे छोटा था।

  • बड़ा झटकाः प्रदेश अध्यक्ष आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल, 6 सीटों पर फंसा टिकट का पेंच 

    अंबालाः हरियाणा कांग्रेस में जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायकों की एंट्री की खबर से हलचल मची हुई है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जजपा के 2 विधायक उनके टच में हैं। इन विधायकों को लोकसभा टिकट देने को लेकर कांग्रेस में बवाल भी मचा हुआ है। इनमें एक तरफ कुमारी सैलजा और दूसरी तरफ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा हैं। सूत्रों की मानें तो इन विधायकों का कभी कांग्रेसी बैकग्राउंड रहा है। जिस वजह से कांग्रेस उनकी घर वापसी करवाकर सियासी तौर पर सुर्खियां बटोरना चाहती है।

    इसी वजह से हरियाणा की 6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस की पिछली बैठक में सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप के नाम पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस सबको चौंका सकती है। वहीं जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

    हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से किनारा कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दवाब में अब वह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। यही वजह है कि दूसरे दलों में गए कुछ बड़े चेहरों की वह पार्टी में वापसी कराना चाह रहे हैं। अभी कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनका बैकग्राउंड कांग्रेस से है। अब पार्टी के दिग्गज उन्हें टिकट दिलाकर वापसी कराने की जुगत कर रहे हैं। हालांकि इन चेहरों का पार्टी के नेता एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं।

  • पंजाब : गाड़ी और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां गाड़ी और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार बुगीपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल और गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हुई।

    इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की टांगे टूटी है। इस मौके पर वहां से जा रहे एमएलए मनजीत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पुलिस कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाली डाक विभाग की गाड़ी को कब्जे में लिया। लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

  • बड़ी खबरः पूर्व CM के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

    करनालः हरियाणा के करनाल लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना उम्मीदवार बनाया है। खट्टर को टक्कर देने के लिए विपक्षियों को एक मजबूत उम्मीदवार चाहिए। जिसकी तलाश अब तक नहीं हो पाई है। कांग्रेस हाईकमान ने पैनल में शामिल नामों को खारिज कर दिया है। अब शीर्ष नेतृत्व फिल्म एक्टर संजय दत्त को चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है। संजय के पिता सुनील दत्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री थे। बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं।

    दत्त परिवार का पुश्तैरी घर यमुनागर जिले के गांव मंडोली में हैं, जहां अभी उनका आना-जाना है। कांग्रेस गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर को टिकट दे सकती है। अभिनेता सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को झेलम वेस्ट पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मंडौली गांव में आकर बस गया। कांग्रेस के कुछ नेता संजय दत्त को राजनीतिक में लाना चाहते हैं। इसके लिए करनाल सीट उन्हें उपयुक्त नजर आ रही है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के साथ संजय दत्त का पारिवारिक संबंध है।

    अभय के चुनाव प्रचार के लिए संजय कई बार हरियाणा आ चुके हैं। अभय कुरक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। फिल्म अभिनेता के अभय के बड़े भाई अजट चौटाला और भतीजे दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के साथ भी मित्रता हैं। सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में करनाल सीट पर संजय दत्त के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं से चर्चा के बाद होगा। गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राज बब्बर के नाम पर चर्चा चल रही है।

  • पंजाब : जंगल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : भारत-पाक सीमा पर कंटीली तार के साथ स्थित चक सरकार (घोड़ा चक) के जंगल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिसे बुझाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे है। लेकिन कोई सफलता नहीं दिख रही। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे के करीब 1086 एकड़ क्षेत्र में फैले चक सरकार (घोड़ा चक) जंगल में तीन से चार जगहों पर आग लग गई। जिससे 2 जगहों से आग भड़की और 4-5 जगहों तक फैल गई। इस बीच छोटे पेड़-पौधे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये और बड़े पेड़ भी बुरी तरह जल गये।

    बताया जा रहा है कि जंगल के अंदर जानवरों और भैंसों को काफी नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही ममदत थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर जंगल से सटे खेतों में तैयार गेहूं की फसल लेकर किसानों ने काफी चिंता व्यक्त की है, कि वन विभाग की लापरवाही के कारण उनकी फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था। उन्होंने मांग की है कि फसल कटाई के आखिरी समय तक पूरी सख्ती बरती जाए और किसी भी बाहरी व्यक्ति को जंगल के अंदर न आने दिया जाए।

    यहां बता दें कि करीब 5-6 साल पहले इसी स्थान पर देर शाम जंगल में भीषण आग लग गयी थी, जिस पर दो दिन बाद काबू पाया जा सका था। उधर, फॉरेस्ट गार्ड कुलवंत सिंह ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण नौकर और कर्मचारी बहुत कम आते है। इसी का फायदा उठाकर हनी सेलेक्शन वाले कुछ लोग जंगल के अंदर घुसपैठ कर गए, हो सकता है कि उन्होंने खुद को मधुमक्खियों से बचाने के लिए आग जलाई हो, जिससे यह क्षति हुई हो। उन्होंने बताया कि 4-5 जगहों पर आग लगी है, इस दौरान 2 प्लॉटों में आग पर काबू पा लिया गया है।

  • शराब घोटाला मामले में के. कविता को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी के. कविता को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में कविता को जमानत देने से मना कर दिया है। कविता के वकील ने उनके बेटे की परीक्षा हवाला दिया था कि उनके बेटे को मां की जरूरत है, लेकिन ED ने उनकी जमानत का विरोध किया था। कविता को ED ने उनके हैदराबाद आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। कविता ने अपने 16 वर्षीय बेटे की चल रही परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी।

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 अप्रैल को कविता और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान के. कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएमएलए की धारा 45 और एक प्रावधान का हवाला दिया था जो महिलाओं को अपवाद प्रदान करता है। सिंघवी ने अपनी दलील कहा था, ‘ऐसा नहीं है कि बच्चा गोद में है या छोटा है, वह 16 साल का है। लेकिन यहां मुद्दा अलग है। यह एक मां का अपने बच्चे के लिए नैतिक और भावनात्मक समर्थन का मुद्दा है। उसे (के. कविता की गिरफ्तारी से उनके बेटे को) पहले ही ट्रॉमा पहुंच चुका है।’ 

  • जालंधरः सुशील रिंकू पर बरसे CM, इस सीट पर टिकी मान की नजरें

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में सीएम मान सहित विपक्ष की भी जालंधर सीट पर पैनी नजर है। वहीं आप पार्टी से सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले पर फतह कर यह सीट पार्टी की झोली में डाली थी, लेकिन अब वह आप पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। ‘आप’ के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।वहीं इस सीट को लेकर सीएम मान बेहद गंभीर नजर आ रहे है।

    दरअसल, पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सीएम मान ने की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। इस दौरान वह इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने को लेकर गंभीर दिखाई दिए। बैठक के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से ‘आप’ सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ 2 सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले 70 सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है। मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

  • सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    हरिद्वारः युग-युग बीत जाने के बाद भी अमावस्या और पूर्णिमा के दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालो की संख्या कम नहीं बल्कि बढ़ती जा रही है। आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों लोगों ने गंगा में स्नान कर सूर्य को जल अर्पित किया।आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी है। हालांकि भारत में ये दिखाई नही देगा, बावजूद इसके लोगों में ग्रहण के प्रति जो आध्यात्मिक भावनाएं हैं उसको देखते हुए लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर स्नान किया। सूर्योदय से पहले ही गंगा घाटों पर हजारों लोग जुटने शुरू हो गए।

    जैसे ही सूर्य की पहली किरण चंडी देवी के पहाड़ के ऊपर से दिखाई दी ,श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर सूर्य देव को प्रणाम किया। पुलिस प्रशासन ने सोमवती अमावस्या के स्नान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सुबह होने से पहले ही पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे। वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया था। पंत द्वीप पार्किंग तक केवल छोटे वाहनों को ही जाने दिया गया, बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही रोक कर यात्रियों को छोटे वाहनों से गंगा घाटों तक भेजा गया। भीड़ को देखते हुए जो लोग हर की पैड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे थे उन्होंने अन्य घाटों पर ही स्नान किया और वापसी की राह पर निकल पड़े। एक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख तीर्थ यात्री आज गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।