Blog

  • पंजाबः नान-कुलचे खा रही महिला पर चाकू से किए कई वार, देखें वीडियो

    पंजाबः नान-कुलचे खा रही महिला पर चाकू से किए कई वार, देखें वीडियो

    बठिंड़ाः एसएसपी ऑफिस के 100 मीटर दूरी पर स्थित नान कुलचे की रेडी पर नान खा रही महिला पर एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर दिए उसे गंभीर जख्मी करने के बाद भागने लगा तो आसपास के लोगों ने युवक को धर दबोचा और मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।

    महिला गंभीर घायल होने के बाद सड़क पर गिर पड़ी जिसे आसपास के लोगों ने बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है महिला की पहचान गीता के तौर पर हुई है, जबकि उसे चाकू मारने वाले व्यक्ति का नाम अजय है, जिसे थाना सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला को चाकू क्यों मारा इस मामले की पुलिस जांच कर रही है फिलहाल महिला को अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। 

    जानकारी अनुसार दोपहर 1:30 बजे के करीब गीता नामक महिला बठिंडा के एसएसपी ऑफिस के बाहर रोड पर किनारे नान कुलचे की रेडी पर नान खा रही थी। अचानक आए एक व्यक्ति ने लगातार चार पांच बार चाकू से महिला की छाती पर वार किये। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने तो नहीं आए एक जूस वाले ने खंजर मारने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया जैसे ही वह भागा आसपास के लोगों ने भी हिम्मत दिखाई और उसको पकड़ कर काबू कर लिया और पुलिस को बुला कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि चाकू मारने वाले युवक अजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी फिलहाल पुलिस ने गर्भवती होने की पुष्टि नहीं है कि आसपास के लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से उसे चाकू मारे गए हैं उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाबः होटल, मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट में शराब की बिक्री के रेट हुए तय

    पंजाबः होटल, मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट में शराब की बिक्री के रेट हुए तय

    मोहाली: पंजाब सरकार के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने होटलों, मैरिज पैलेसों और रिजॉर्ट्स आदि में शादियों और अन्य समारोहों के लिए शराब की बिक्री के लिए रेट लिस्ट तय कर दी है। इससे अब आयोजनों के दौरान लोगों को उचित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के द्वारा भारत में बिकने वाली शराब के साथ विदेशी ब्रांड, शराब, जिन, वोदका आदि की सूची भी जारी की है। नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग द्वारा पत्र संख्या संयुक्त कमिशनर (आबकारी) 23/12-12 के माध्यम से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार शराब बेची जानी चाहिए। पत्र में शराब के प्रति बॉक्स को बेचने का जिक्र किया गया है। जो कि इस प्रकार हैं।

    इसमें सोलन नंबर 1, ग्रीन लेबल, ए.सी.पी., ब्ल्यू डायमंड, ओल्ड मोंक रम, पान बनारसी, रोमनव वोडका, डी.एस.पी. ब्लैक, ब्ल्यू कारपेट, सिल्वर मून ड्यूट, मास्टर मोमैंट, पार्टी स्पैशल, ग्रांड अफेयर, इवनिंग मोमैंट, रॉयल जरनल, आफिसर्ज च्वाइज, ब्लैक हार्स, किंग गोल्ड, ब्लैक टाइगर इत्यादि की पेटी 3500 रुपए अधिकतम के दामों पर मिल सकेगी।  इसी तरह इम्पीरियल ब्लू, मैकडावल नंबर-1, ओ.सी. ब्लू, मैकडावल लग्जरी, पटियाला पैग, डिस्कवरी, सोलन नं-1, रशियन नाइट, वाइट एंड ब्लू की पेटी 4500 रुपए में उपलब्ध होगी। रॉयल स्टैग, रैड नाइट, रॉयल चैलेंज, एम.एम. वोडका, ऑल सीजन, स्टरलिंग बी-7, 8 पी.एम., ब्लैक, ग्रीन शैरी प्लेटीना, बकाडी ब्लैक, इम्पीरियल ब्लैक का दाम 6000 रुपए निधार्रित किया गया है। ओकेन ग्लो, एम.एम. फ्लेवर, रॉयल स्टैग बैरल, विस्किन क्राफ्ट का अधिकतम दाम 7000 रुपए पेटी रहेगा।  ब्लैंडर प्राइड, सिग्नेचर, पीटर स्कॉच, समीरन ऑफ वोडका, बकाडी रम, रॉकफोर्ड, क्लासिक, रॉकडव, स्टरलिंग बी-10, स्टार वॉकर, गोल्फर शॉट, ओल्डमांक सुप्रीम की पेटी 8000 के अधिकतम दाम पर मिल सकेगी। एंटीक्यूटी ब्लू, ब्लैंडर रिजर्व, रॉकफोर्ड रिजर्व, सिग्नेचर (पी), ओल्डमांक लिजेंट, ओकस्मिथ  गोल्ड की पेटी 9000 रुपए, वैट-69, पासपोर्ट, सूला वाइन का दाम 10 हजार अधिकतम फिक्स किया गया है। 

    वहीं, 100 पाइपर, ब्लैक एंड वाइट, ओल्ड समगलर, लॉसन, डैवर्स वाइट लेबल, जैकॉब क्रेक वाइन 12 हजार रुपए, जबकि ब्लैक डॉग सैंचुरी, टीचर हाइलैंड, समथिंग स्पैशल 13 हजार रुपए पेटी मिल पाएगी। रैड लेबल, एब्सोल्यूट वोडका, वैलेंटाइन, ब्लैक एंड वाइट (12 साल), जीम बेम, जांपा वाइन चैंपियन के दाम 15000 रुपए पेटी रहेगा। ब्लैक डॉग गोल्ड, 100 पाइपर (12 साल), टीचर्ज 50, जैमसन्स, कैनेडियन क्लब, टीचर्ज ओरिजिनल, केमिनो टकीला, सूजा टकीला, शांबुका, जे.एंड बी. रेयर की पेटी का दाम 19,800 रुपए अधिकतम तय हुआ है। वहीं शिवास रीगल, जे.डब्ल्यू. ब्लैक लेबल, टीचर्ज गोल्डन, एर्डमोर, बैलवेडरा वोडका का दाम 28,600, जबकि जेलीनवीट (12 साल), गलेंडफीडीच (12 साल), जैक डेनियल, डबल ब्लैक, सिरोक वोडका, लेपहरोएग (10 साल), मंकी शोल्डर्ज, ग्रे-गोस वोडका का दाम 35000 रुपए पेटी तय हुआ है। इसी तरह से जे.डब्ल्यू. गोल्ड लेबल रिजर्व, टेलिस्कर, सिंगलटोन, ग्रलीन-15 साल, शिवास रीगल (18 साल) का दाम 44 हजार रुपए पेटी तय हुआ है। उपरोक्त दामों से अधिक दामों पर बिक्री करने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

  • पंजाब: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, यात्री हुए परेशान

    पंजाब: रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, यात्री हुए परेशान

    प्रदर्शन के कारण शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हुई प्रभावित

    अमृतसरः केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर लगाए गए कट के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संबंधित किसान संगठनों ने मंगलवार को अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया। किसानों की ओर से यह धरना दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। इस दौरान सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह लौंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास ने कहा कि गेहूं पर 31.67 रुपये प्रति क्विंटल तक का क्वालिटी कट लगाकर केंद्र सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है। मौसम की मार की वजह से पहले ही गेहूं का झाड़ कम प्राप्त हुआ है। साथ ही फसल की क्वालिटी भी इस आपदा की भेंट चढ़ गई है लेकिन सरकार अब क्वालिटी कट के नाम पर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई सरकारें करें। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार, कट के फैसले को रद्द करे।   

    किसानों के प्रदर्शन के चलते अमृतसर में सारी अप एंड डाउन ट्रेन बंद रहेगी।  भारतीय किसान यूनियन उगराहां ग्रुप की ओर से अमृतसर से पठानकोट जाने वाले ट्रैक पर कस्बा मजीठा के पास गांव तलवंडी में धरना दिया जा रहा है। जिसके चलते अमृतसर पठानकोट रेल ट्रैक भी पूरी तरह बंद है। किसानों की मांग है कि मौसम से प्रभावित हुई गेहूं की फसल के ऊपर लगाया गया रेट कट पूरी तरह रद्द किया जाए। फरीदकोट के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक पर धरना दिया। किसान केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के रेट में कटौती का विरोध कर रहे हैं। साथ ही मुआवजा न देने के लिए पंजाब सरकार को भी कोस रहे हैं।

    वहीं बठिंडा में किसानों ने ट्रेनें रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खन्ना में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठने का ऐलान किया लेकिन 12:30 बजे तक कोई भी किसान रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंचा, हालांकि पुलिस द्वारा मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी खन्ना करनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ स्टेशन पर मौजूद हैं। लुधियाना के नजदीक किसान संगठनों ने फिल्लौर और जगरांव में रेलवे ट्रैक जाम किए हैं। फिल्लौर में करीब 100 से 150 लोग मेन रेलवे लाइनों पर धरना देकर बैठे हैं। जबकि जगरांव स्टेशन पर 50 से 60 लोग रेलवे लाइनों पर बैठे हैं। प्रदर्शन के कारण शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लुधियाना स्टेशन पर ही रुकी हुई हैं।

  • जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    जालंधर-होशियारपुर रोड पर पूर्व कांग्रेस मंत्री के माल पर विजिलेंस की दबिश

    होशियारपुरः पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित सुंदर श्याम अरोड़ा के माल पर विजिलेंस की टीम रेड करने पहुंची है। इस दौरान विजिलेंस द्वारा मॉल की पैमाइश की गई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पर आमदन से अधिक जायदाद होने के आरोप लगे हैं। बता दें कि इससे पहले विजिलेंस के अधिकारी को 50 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में विजिलेंस की टीम ने सुंदर श्याम अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।

    बताया जाता है कि पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी है और उनकी सरकार में वह मंत्री रह चुके है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को बड़ी राहत थी। दरअसल, गुलमोहर टाउनशिप घोटाले में अरोड़ा को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

  • पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू ने सेवादार को 5 लाख देने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू ने सेवादार को 5 लाख देने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः दरबार साहिब में युवती को जाने से रोकने के मामले में एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी और कहा कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है … हम सभी का स्वागत करते हैं … यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम क्षमा चाहते हैं … उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था। बताया जा रहा है कि सेवादार सर्बजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 

    वहीं अब इस मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एंट्री हो गई है। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए युवती को बाहर निकालने वाले सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है, यह संदेश स्वर्ण मंदिर से आ गया है। सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख रुपए का भेंट की घोषणा की गई है। यह वे सिख है, जिसने ऐलान कर दिया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। वे तिरंगा जिस भारतीय हुकूमत ने 1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ाया था, अब वे गोल्डन टेंपल के अंदर नहीं आ सकता।

    सर्बजीत ने हर सिख की बात भारतीय हुकूमत तक पहुंचा दी है। इसके साथ ही आतंकी पन्नू ने 29 मार्च को पूरे पंजाब के DC ऑफिसों में तिरंगे उतार खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी भी दे दी है। आतंकी पन्नू ने कहा कि 29 मार्च 1986 को जत्थेदार रहे गुरबचन सिंह मानोचाहल ने खालिस्तान का ऐलान किया था। वहीं, युवती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती के चेहरे पर तिरंगा नहीं दिख रहा। वहीं दूसरी तरफ वीडियो में आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसके अभिभावकों की जेब से प्रतिबंधित सामग्री मिली है। युवती ने भी स्कर्ट पहन रखी है, जिसे पहन स्वर्ण मंदिर में नहीं आ सकते, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती ने फ्रॉक के नीचे घुटनों से नीचे तक स्लैक्स भी पहन रखी है।

  • जालंधऱः पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़, एक घायल

    जालंधऱः पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़, एक घायल

    फिल्लौर : पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हथियार तस्करों के गिरोह को पकड़ने गई पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, लेकिन घायल तस्कर गोली लगने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद 2 हमलावर संजू बाह्मन और अकाशदीप वहां से भागने में कामयाब रहे। वहीं बताया जा रहा है कि उनका एक साथी राहुल जिसने उक्त तस्करों को अपने घर में पनाह दी थी, पुलसि ने उसे काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त गिरोह ने अपना दबदबा कायम करने के लिए खड्ड मोहल्ले के रहने वाले चंद्रशेखर के साथ हुई मामूली-सी तकरार के बाद उसके घर पर 6 से 7 राऊंड फायर कर दहशत फैला दी थी।

    इस दौरान बीते दिन पुलिस ने गिरोह के एक लड़के राजू पुत्र बिट्टू को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि उसके गिरोह के और भी 3 साथी फरार चल रहे हैं। जैसे ही पुलिस को पता चला कि हथियार तस्करों का गिरोह खड्ड मोहल्ले में राहुल के घर पर छुप कर बैठा हुआ है थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तभी वहां पर लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनीं। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई है और पुलिस की ओर से जवाबी फाररिंग की गई। पुलिस के मुताबिक फरार हमलावर को गोली भी लगी है। एक साथी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी जगदीश राज भी पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।

  • सड़क हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    सड़क हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित :  ऊना सदर से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती हादसे में बाल-बाल बचे। विधायक सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी ऊना से हमीरपुर जाते समय गांव लठियानी के पास हादसे का शिकार हो गई।  सतपाल सत्ती के साथ उनके पीएसओ संदीप कुमार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार ह्यूमन राइट्स शोभा धर्माणी गाड़ी में सवार थे। दुर्घटना के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पीएसओ संदीप और गाड़ी का चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। किसी को भी चोट नहीं आई है। इस हादसे का कारण गाड़ी के आगे गलत दिशा से आ रहा ट्रक रहा। ट्रक उल्टी दिशा से आ रहा था जिसके चलते विधायक सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी का हादसा हुआ। बता दें कि विधायक सत्ती की गाड़ी पूरी तरह से पलट गई। हादसा भयानक था लेकिन सतपाल सत्ती को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

    कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे विधायक सत्ती

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह सत्ती हमीरपुर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में लठियाणी के समीप अचानक गाड़ी नेशनल हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। गाड़ी को पीएसओ संदीप कुमार ड्राइव कर रहे थे। तीनों व्यक्तियों को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं व सभी को जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया जा रहा है ।घटना के दौरान कई लोग यहां पर इकट्ठा हो गए।

  • जालंधर: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन

    जालंधर: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन

    जालंधर/वरुणः भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ अश्वनी शर्मा सहित मनोरजंन कालिया मौजूद रहे। बता दें कि बीते दिन ही सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में सुशील रिंकू ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान सीएम मान ने सुशील रिंकू के हक में भारी इकट्ठ करके रोड शो भी निकाला था। 

  • ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਬਣਵਾਉਣ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ – ਡੀ.ਸੀ.

    ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਬਣਵਾਉਣ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ – ਡੀ.ਸੀ.

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਆਯੁਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਹਰੇਕ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਸੁਵਿਧਾ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪੰਜੀਕ੍ਰਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ (24 ਘੰਟੇ) ਹੋਣ ’ਤੇ ਸਲਾਨਾ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਨਗਦੀ-ਰਹਿਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮੇ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਦਿੱਤੀ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਉਣ ਨਾਲ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਰੂਪ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ਼ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਲਾਭ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸੂਚੀਬੱਧ ਸਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਈ-ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਉਣ ਲਈ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਕੋਲ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਹੋਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਚਾਣ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਜਿਵੇਂ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਘੋਸ਼ਣਾ ਫਾਰਮ ਜਿਸ ‘ਤੇ ਸਰਪੰਚ ਜਾਂ ਮਿਊਂਸਿਪਲ ਕੌਂਸਲਰ ਵੱਲੋਂ ਦਸਤਖ਼ਤ ਅਤੇ ਮੋਹਰ ਲੱਗੀ ਹੋਵੇ (ਇਹ ਫਾਰਮ ਵੈੱਬਸਾਈਟ https://sha.punjab.gov.in ’ਤੇ ਉਪਲਬੱਧ ਹੈ) ਜਾਂ ਉਸਾਰੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜੇਕਰ ਇਸ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਰਜ ਹੈ।   

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਈ-ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਫੀਸ 30 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਾਰਡ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਜ਼ਿਆਦਾ ਫੀਸ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰਬਰ 104 ’ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਜਾਂ ਆਪਣੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੂਚੀਬੱਧ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਲਈ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰਬਰ 104 ਅਤੇ 1055 ’ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ https://sha.punjab.gov.in ’ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़ें संदिग्ध हालातों में व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़ें संदिग्ध हालातों में व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना 6 के अंतगर्त आते इनकम टैक्स कालोनी के पास युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान रामूू निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतक का शव मिलने से इलाके में  हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि संदिग्ध हालातों में इलाके में व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी देते हुए नंद राम और लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा था। उस दौरान उसके सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसने अपने अन्य जानकारों को बुलाया और वह पानी की मांग कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे पानी पिलाया। उन्होंने कहा उसके शरीर से बदबू आ रही थी। लेकि कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। नंद राम और लक्ष्मण ने कहा कि हम उक्त मृतक को नहीं जानते और ना ही हमें पता है कि वह अंदर कैसे आया है।