Blog

  • पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    फिरोजपुरः कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल को बड़ी राहत मिली है। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, परमराज उमरानंगल सहित अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को यह लाभ दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया की याचिकाकर्ता जांच में सहयोग करेंगे और किसी भी गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे।

    बता दें पहले से मिली हुई अंतरिम जमानत के आदेशों को हाईकोर्ट ने कंफर्म किया। इसके अलावा कोर्ट ने मामले की जांच में शामिल होते रहने के भी आदेश दिए हैं। वहीं सुखबीर सिंह बादल के साथ सुमेध सैनी, अमर सिंह चहल, चरणजीत शर्मा, परमराज उमरानंगल और सुखमंदर सिंह मान को भी हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी। इन सभी को हाईकोर्ट पहले ही राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे चुका है।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा था कि 2015 के इस मामले की जांच के लिए गठित दोनों जांच आयोग ने इस मामले में उनकी भूमिका का कहीं भी जिक्र नहीं किया था, बावजूद इसके 2018 में उन्हें इस मामले में नामजद कर लिया गया। जबकि इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने 21 मार्च को उन्हें इस मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। आज हाईकोर्ट ने उनकी जमानत को कंफर्म कर दिया है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग के मामले की CCTV आई सामने 

    जालंधरः दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग के मामले की CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े बस्तीयाद इलाके से लूट की घटना का मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे चलती एक्टिवा पर बाइक सवार लुटेरे महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानीशमंदा में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह 3 लोग एक्टिवा पर सवार होकर दवाई लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने पहले उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, उसके बाद बाइक पर सवार 2 लुटेरे आए और दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। 

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उक्त बाइक सवार लुटेरे की बाइक के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेटे नहीं लगी हुई थी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने बताया कि घटना संबंधी उन्हें शिकायत मिली है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • यूनिवर्सिटी और अस्पताल में अंधाधुंध चली गोलियां, 2 की मौत

    यूनिवर्सिटी और अस्पताल में अंधाधुंध चली गोलियां, 2 की मौत

    रॉटरडैमः नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में एक बंदूकधारी ने एक विश्वविद्यालय, अस्पताल परिसर और एक घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक टीचर और एक स्थानीय महिला शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। फायरिंग के बाद पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र 32 साल के संदिग्ध छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली 39 साल महिला को गोली मार दी और उसकी 14 वर्षीय बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    महिला के घर में आग लगाने के बाद बंदूकधारी रॉटरडैम मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी अस्पताल गया, जहां वह एक कक्षा में घुस गया और 46 वर्षीय शिक्षक को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। रॉटरडैम के मेयर अहमद अबाउटलेब ने कहा कि हम एक भयानक घटना से स्तब्ध हैं।

    शहर में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। कई लोगों ने इसे देखा। शहर के लोग इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के प्रति हैं। रॉटरडैम के मुख्य अभियोजक ह्यूगो हिलेनार ने कहा  कि आरोपी को कानून प्रवर्तन के लिए जाना जाता था और 2021 में उस पर पशु दुर्व्यवहार के लिए मुकदमा चलाया गया और दोषी ठहराया गया था। इससे पहले जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में इसी अंदाज में फायरिंग की घटना सामने आई थी। यहां एक चर्च में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये फायरिंग यहोवा के चर्च में हुई थी।

  • पंजाब : मूसेवाला कत्लकांड के मामले में सचिन बिश्नोई का मिला इतने दिनों का रिमांड,  देखें वीडियो

    पंजाब : मूसेवाला कत्लकांड के मामले में सचिन बिश्नोई का मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के मामले में मानसा पुलिस सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई को लेकर आई थी। जिसे अदालत में पेश किया गया। मानसा पुलिस ने सचिन थापन का 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, मगर अदालत ने 6 अक्टूबर तक सचिन थापन को रिमांड दे दिया है।

    अब मानसा की सिया में उसे पूछताछ होगी कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में उसकी क्या भूमिका है और किन लोगों ने उसका साथ दिया। यह तमाम बातें रिमांड के दौरान पूछी जाएगी। अब देखना होगा की डिमांड के दौरान कितने बड़े खुलासे होते है। क्योंकि काफी अहम माना जा रहा है सचिन थापन को सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में सरकारी वकील के इलावा और कोई वकील पेश नहीं हुआ।

  • जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं ताजा मामला बस्तीयाद इलाके से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानीशमंदा में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह 3 लोग एक्टिवा पर सवार होकर दवाई लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने पहले उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, उसके बाद बाइक पर सवार 2 लुटेरे आए और दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। 

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उक्त बाइक सवार लुटेरे की बाइक के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेटे नहीं लगी हुई थी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने बताया कि घटना संबंधी उन्हें शिकायत मिली है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • नाबालिग लड़के को किडनैप कर किया कत्ल, पेड़ से लटकाया शव

    नाबालिग लड़के को किडनैप कर किया कत्ल, पेड़ से लटकाया शव

    सिंधः पाकिस्तान के सिंध से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामले सामने आया है। जहां देर रात मुस्लिम युवकों ने एक नाबालिग हिंदू लड़के को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। हत्यारों ने मृतक पर चोरी का इल्जाम लगाया है। वहीं पुलिस ने भी अभी तक इस मामले में कार्रवाई शुरू नहीं की है। यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सालेह हालेपोटो गांव की है। हिंदू परिवार के अनुसार उनके गांव में एक चोरी की वारदात हुई थी।

    इस चोरी के उनके 17 साल के बेटे भगवानदास पर आरोप लगाए गए। बेटे ने चोरी न करने के बारे में बार-बार कसमें खाईं और हाथ जोड़ा, लेकिन दो मुस्लिम जमींदारों महताब हालेपोटो और इब्राहिम पंवार ने घर में घुस मारपीट की और बाद में उसे घर से उठा कर ले गए। सुबह भगवानदास का शव रस्सी के साथ पेड़ से लटका मिला है। परिवार का आरोप है कि दोनों मुस्लिम जमींदारों ने बेरहमी से पहले उनके बेटे को पीटा है। बाद में उनके बेटे का कत्ल कर दिया।

    परिवार ने बताया कि जब भगवानदास को आरोपी उठा कर ले जा रहे थे तो तभी मुस्लिम जमींदारों ने उन्हें भी गोलियां मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा कि अगर कोई घर से निकला तो उसे सरेआम गोली मार दी जाएगी। परिवार का आरोप है कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या दिखाने का प्रयास कर रही है। आरोपी जमींदारों ने पाकिस्तान पुलिस पर ही दबाव बनाना शुरू किया है। परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

  • ट्रक में अजगर घूसने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ट्रक में अजगर घूसने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर खड़े ट्रक के केबिन में एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर भयभीत हुए ट्रक चालक व परिचालक ने ट्रक से कूद भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर को किसी तरह ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। ट्रक के केबिन से निकलकर अजगर एक बाइक में घुस गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा।

    देर रात परी चौक पर चालक व परिचालक ट्रक को सड़क किनारे कर बदहवास भागते नजर आए। लोगों ने जब उनसे माजरा पूछा तो उन्होंने बताया कि ट्रक के केबिन में एक बड़ा अजगर घुसा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना परी चौक चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों ने अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान अजगर ने कई बार पुलिस कर्मियों पर हमला भी किया।

    अजगर के तेवर को देखकर लोग उसके पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी अजगर को ट्रक के केबिन से बाहर निकलने में सफल हो सके। ट्रक से बाहर निकलते ही अजगर पुलिस कर्मियों के हाथ से छूटकर पास खड़ी बाइक में घुस गया। अजगर को बाइक से निकालने के लिए पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।

    इस दौरान वन विभाग को भी इस मामले की जानकारी दी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया गया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। अजगर को रेस्क्यू करने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान कुछ लोगों ने इस पूरे वाक्ये को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। रेस्क्यू किए गए अजगर को पुलिस ने वन विभाग अधिकारियों के हवाले कर दिया।पुलिस आशंका जता रही है कि किसी सुनसान जगह पर खड़े ट्रक में अजगर घुस आया और नोएडा तक पहुंच गया। पकड़े गए अजगर को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया है।

  • कपूरथलाः जहरीली वस्तु निगलने से महिला की हुई मौत, FIR दर्ज

    कपूरथलाः जहरीली वस्तु निगलने से महिला की हुई मौत, FIR दर्ज

    अस्पताल में महिला लाश छोड़ भागे पति-ससुर

    कपूरथलाः गांव खानगाह से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 बच्चों की मां ने ससुरालियों से तंग आकर जहरीली वस्तु निगल ली। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस दौरान पति और ससुर लाश लेकर आए लेकिन बाद में उसे छोड़कर भाग निकले। जिसका पता चलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया।

    कोतवाली पुलिस ने दोनों पर मरने को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतका 2 बच्चों की मां थी। उसकी पहचान 26 वर्षीय हरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह वासी गांव खानगाह के रुप में हुई है। थाना कोतवाली के पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गांव खानगाह की उक्त महिला की जहर खाने से मौत हुई है। थाना कोतवाली प्रभारी रमन कुमार व पुलिस पार्टी सहित वहां मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

    मृतक महिला बेटा- बेटी की मां थी। पुलिस ने मृतका की माता सर्बजीत कौर वासी गांव राजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग परेशान करते थे। मां सरबजीत कौर के बयान पर पति जगजीत सिंह व ससुर हरजिंदर सिंह पर तंग परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पिता-पुत्र दोनों फरार हो गए है। जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः सड़क पर सरेआम 2 महिलाओं में जमकर चले लात-घूंसे, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क पर सरेआम 2 महिलाओं में जमकर चले लात-घूंसे, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः गलांडा वर्तमान मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम सड़क पर 2 महिलाओं में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं में झड़प पैसे के लेन-देन के कारण हुई है। इस हमले में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें लोग मिलकर दोनों महिलाओं को छुड़ाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन एक महिला दूसरी महिला के बाल नहीं छोड़ रही थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उक्त महिला के पति ने एक साल हो गया 18 हजार रुपए लिया हुआ है। 

    अब वह घर में उसने मोटर, टीवी सहित अन्य सामान ले लिया है, लेकिन अभी तक पैसे नहीं दे रहा। व्यक्ति का आरोप है कि जब पैसे मांगे तो उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आगे कर दिया और दुष्कर्म के आरोप लगाने शुरू कर दिए। वहीं व्यक्ति ने कहा कि यहां के प्रधान सहित अन्य लोगों के सामने 2 हजार रुपए महिना के हिसाब से पैसे देने के लिए उक्त व्यक्ति कहने लगा था। जिसके लिए वह भी राजी हो गए थे। लेकिन अब व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि यहां के प्रधान मिलकर उसका साथ दे रहे है।

    वहीं स्थानीय प्रधान ने बताया कि 2 महीने पहले यह मामले उनके पास आया था। वहीं प्रधान ने बताया कि चौंकीदार की पत्नी और दुकानदार के बेटे की पत्नी में झगड़ा हुआ। इस दौरान राम आसरे नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ दुकानदार पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। प्रधान ने कहा कि बच्चे ने बताया कि दुकान वाले अकंल उनके घर पर आते है और कुछ गलत करते है। प्रधान ने कहा कि उन्होंने जब महिला से पूछा तो उसने गलत काम करने के दुकानदार पर आरोप लगाए।

  • पंजाब : नगर निगम में विजिलेंस ने रेड कर मैनेजर को रिश्वत लेते किया काबू

    पंजाब : नगर निगम में विजिलेंस ने रेड कर मैनेजर को रिश्वत लेते किया काबू

    बठिंडा: विजिलेंस ने बठिंडा नगर निगम में रेड कर जिला मैनेजर सोनू गोयल को 7 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सोनू गोयल ने विधवा महिला गुरप्रीत कौर को नौकरी लगवाने के बदले 12 हजार सेलरी में से 7 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर सोनू गोयल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी सोनू गोयल नगर निगम में जिला मैनेजर टेक्निकल एक्सपर्ट है। जो केंद्र सरकार के नेशनल अर्बन लीवलीहुड मिशन में तैनात था। गुरप्रीत कौर को कुछ समय पहले ही नौकरी पर रखा गया था। जिसके बाद सोनू गोयल उससे रिश्वत मांगने लगा।

    विजिलेंस ब्यूरो के DSP नगिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई और भी इसमें शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।