Blog

  • लुधियाना: Bikaner Misthan Bhandar के समोसे से निकला कीडा, देखे वीडियो  

    सेहत विभाग ने दी दबिश, हलवाई ने मानी गलती 

    लुधिआना: ऊंची दुकान फ़िके पकवान का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा। यह मुहावरा गियासपुरा में स्थित Bikaner Misthan Bhandar के सचालकों पर फिट बैठता है। हुआ यूं कि एक ग्राहक इस हलवाई की दुकान से समोसे लेकर गया था।

    जब ग्राहक ने समोसे कहने के लिए खोले तो इस दौरान समोसे से कीड़ा निकल आया। जिस पर कारवाई करते हुए सेहत विभाग की टीम ने हलवाई की दुकान पर दबिश देकर सैंपल भरे। दुकान के संचालक से इस मामले में पूछे जाने पर उसने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया और भविष्य में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

  • पंजाब: बदमाशों ने व्यक्ति पर बोला धावा, छीनी नकदी और अंगुठी, देखे वीडियो

    लुधिआना : शहर में चोरी और लूट पाट की वारदाते बढ़ती जा रहे है।आए दिन चोर और लुटेरे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे ही जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहा रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक व्यक्ति को लुट लिया। यह घटना थाना मोती नगर के इलाके की है। 

    पीड़ित व्यक्ति का कसूर इतना ही था कि जब बदमाश लड़ रहे थे, तो वह देखने चला गया। जिससे गुस्से में आकर बदमाशों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति की जेब से 15000 की नकदी और हाथ से सोने की अंगुठी भी छिन ली।

    जब पीड़ित की चीख पुकार सुनकर इलाका वासी बाहर निकले, तो बदमाश भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का एक साथी लोगो के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर शंका जताते हुए कहा कि पकडे गए बदमाश ने आपने साथियों की जानकारी पुलिस को दे दी है। जिसके बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

  • लुधियाना: Mukesh Sweets के हलवाई पर खराब खाना देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: जमालपुर के रहने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित मुकेश स्वीट्स रेस्टोरेंट पर खराब खाना परोसने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह फैमिली के साथ उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। जहां रेस्टोरेंट में उसने बफे सिस्टम के तहत खराब रोटी और सब्जी में पत्थर निकालने के आरोप लगाए। इमरान व्यक्ति ने कहा कि जब उन्होंने इस प्यार की तो उन्होंने रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़कियों को आगे कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने के उन पर आरोप लगा दिए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने खराब खाने को लेकर शिकायत दी। जिसके बाद वह नई थाली लगाकर खाना देने के लिए उन्हें कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खराब करने को लेकर विरोध किया तो उन पर बदसलूकी के आरोप रेस्टोरेंट की ओर से लगाए गए।

    उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी मौजूद वीडियो भी है। पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा यह कहा गया कि आप कभी बाहर खाना खाने गए ही नहीं हो। ग्राहक ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्राहक का आरोप है अगले दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी और उसके बाद भी उन्हें बार-बार फोन कर वीडियो डिलीट करने की धमकी दी जा रही है। ग्राहक का आरोप है कि उनसे कहा जा रहा है कि आपने रेस्टोरेंट की महिला के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने मीडिया से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे लेकिन खाना खराब था और इसके विपरीत अब उन्हें धक्का दिया जा रहा है।

  • हिमाचल इकाई ने बददी में मनाया एनयूजे (इंडिया) का स्थापना दिवस

    प्रदेश में पत्रकारों की मांगों को किया जाएगा बुलंद: जोगिंद्र देव आर्य


    संगठन के 52 साल के संघर्षपूर्ण इतिहास पर जोगिंद्र देव आर्य ने डाला प्रकाश

    बददी/सचिन बैंसल: नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया का स्थापना दिवस बददी में राज्य स्तर पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें अलग अलग जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने की जबकि मुख्य अतिथि पर एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने की। सर्वप्रथम जोगिंद्र देव आर्य ने संगठन के 1972 से अब तक के संघर्ष पूर्ण इतिहास पर प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि एन.यू्.जे (इंडिया) देश की एकमात्र पत्रकारों की संस्था है जो कि बिना किसी भेदभाव व बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के निष्पक्षतापूर्वक पत्रकारों की लड़ाई लड़ती है। वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी व महासचिव प्रदीप तिवारी संगठन को बेहतर तरीके से चला रहे हैं और पत्रकारों की मांगो को बुलंद कर रहे हैं। संगठन के प्रयासों से ही भारत के कई राज्यों में आज पत्रकारों को पेंशन मिल रही है लेकिन हिमाचल की सरकारें इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि यूनियन बजट से पहले अपनी समस्याओं को लेकर सीएम को मिलेगी।

    हिमाचल में होगा अगली बैठक-

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेडी आर्य ने कहा कि हमने राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि अगली राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हिमाचल में रखी जाए और इसको ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि हिमाचल में सदस्यता गति को तेज किया जाएगा।कोटा मनी सौंपी-प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि हिमाचल इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी कोटा मनी 2023-24 सुपुर्द कर दी है और अब उसका कुछ भी बकाया नहीं है। हिमाचल प्रदेश इकाई ने केंद्रीय कार्यालय को गति देने के लिए एक नया कंपयूटर नई दिल्ली कार्यालय को प्रदान किया है। इसके अलावा कार्यालय को चलाने के लिए जो भी होगा उसमें हर पहलू पर आगे आकर सहयोग किया जाएगा।

    यह रहे उपस्थित-

    आज के स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य जेडी आर्य, जिलाध्यक्ष सोलन अमित ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, प्रेस क्लब बददी के संरक्षक राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सुनील  शर्मा वशिष्ट, बंसी बावा, विचित्र सिंह ठाकुर, सुषमा ठाकुर, ऋषि ठाकुर, अंकुश नेगी, जितेंद्र शर्मा, नितिन कुमार, कृष्ण कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • जालंधरः धवन बर्तन भंडार की दुकान में जीएसटी विभाग ने दी दबिश

    जालंधर, ENS: जीएसटी की टीम द्वारा आज सुबह से नया बाजार में स्थित दुकान में चैकिंग की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मेरा बिल मेरा अधिकार के तहत जीएसटी विभाग की तरफ से चैकिंग की जा रही है। इस दौरान वह ग्राहक बनकर दुकानों पर चैक कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार बिल नहीं देता है तो उसका सारी बिलिंग चैक की जाती है। इसी के तहत आज नया बाजार में स्थित धवन बर्तन की दुकान पर उनकी टीम ने दबिश दी। यह दबिश विभाग की ओर से सुबह से लेकर शाम तक चली। हालांकि इस मामले के लेकर अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। 

    हालांकि अधिकारी की कहना है कि ग्राहकों से मेरा बिल मेरा अधिकार के तहत अपील की जा रही है कि कोई भी चीज खरीदें तो उसका बिल जरुर लें। इससे उनका ही फायदा होगा। फिलहाल अभी चैकिंग हो रही है और चैकिंग के दौरान कितने बिलों में खामियां पाई  गई हैं और कितनी दुकानों पर कारवाई हुई है। उसकी डिटेल विभाग की तरफ से बुधवार को बताई जाएगी। वैसे अधिकारियों का कहना है कि रुटीन की चैकिग है।

  • सीपीएस राम कुमार सुनेंगे साई पंचायत के लोगों की समस्याएं 

    सीपीएस राम कुमार सुनेंगे साई पंचायत के लोगों की समस्याएं 

    साई पंचायत में सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आज 

    बददी/सचिन बैंसल:बददी दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई के पंचायत घर में 24 जनवरी को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने दी। उन्होंने कहा की मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगा। कार्यक्रम में लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा लोगों को गीत एवं संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की नवीन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नाट्य दल द्वारा  नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से लोगों को नशा निवारण विषय पर जागरुक किया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रोगियों के सामान्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे तथा दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा।उन्होंने लोगों से आग्रह किया विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए अपने आवेदन पत्र देते समय अपना मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित करें।

  • बददी में धूमधाम से मनाया गया साई बाबा मूर्ति का स्थापना दिवस

    विशेष आरती के बाद साईं बाबा को कराया मंगल स्नान

    साई बाबा मन्दिर से पूरे बाज़ार में निकाली भव्य शोभा यात्रा

    बददी/सचिन बैंसल :बददी के हाउसिंग बोर्ड फेस दो स्थित साईं बाबा मंदिर कमेटी की ओर से मंगलबार को साईं बाबा का 17वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मोके पर कक्कड़ आरती के बाद बाबा का मंगल स्नान करवाया गया। स्नान के बाद सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में अलौकिक श्रंगार कर बाबा को फल ,फूल दूध,व मिष्ठान के साथ 56भोग लगाया गया।साथ ही विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। मंगलवार 11:00 बजे बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। एक दर्जन की अलग अलग झांकियों के साथ साईं मंदिर से होते हुए साईं मार्ग बसंती बाग बद्दी मुख्य बाजार पुरानी सब्जी मंडी से बिग बाजार चक्का रोड ओमेक्स कालोनी होते हुए वापिस साईं मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा के दौरान साईं बाबा के जयकारों से पूरे शहर का वातावरण भक्ति में हो गया। वही दोपहर बाद मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। साईं बाबा मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर पिछले 16 वर्षों से लगातार साईं बाबा मंदिर कमेटी हर वर्ष शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन करती आ रही है।शोभा यात्रा में साईं बाबा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गर्ग, उपाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ,सचिव डॉक्टर मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सुरेश मित्तल, सदस्य हरीश भूटानी, सुनील शर्मा,संजय,राजेश जिंदल, हिमांशु शर्मा, पूनम धवन, बिना शर्मा,निशा शर्मा,कांता देवी, पंडित चंद्रशेखर सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • पंजाब: IDFC Bank के मैनेजर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    लुधियाना: फिरोज गांधी मार्कीट लुधियाना में स्थित आईडीएफसी बैंक के कलैक्शन मैनेजर बिक्रमजीत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस निजी बैंक के उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह केस रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस रेंज लुधियाना में पहुँच करके बयान दर्ज करवाया कि वह पक्खोवाल रोड लुधियाना में ‘सिलवर मोड फैशन’ के नाम अधीन एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान चला रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आर.बी.आई. की ग्रैंड एमरजैंसी क्रेडिट लाईन (जी.ई.सी.एल.) स्कीम के अधीन उपरोक्त बैंक से 4 सालों के लिए 13,32,379 रुपए का कर्ज़ लिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने कर्ज़ की सारी रकम/ किश्तें अदा करके अपना लोन खाता बंद करवाने के लिए उक्त कुलैकशन मैनेजर के साथ संपर्क किया। कुलैकशन मैनेजर के साथ बातचीत के बाद उसने कर्ज़ की सारी रकम अदा कर दी परन्तु फिर भी उसका कर्ज़े वाला खाता बंद नहीं किया गया। 

    इस सम्बन्धी जब वह उक्त कुलैकशन मैनेजर को मिला तो उसने बैंक के सीनियर अधिकारियों से यह खाता बंद करवाने के बदले उससे 40 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि क्योंकि दोषी मैनेजर एक बैंक कर्मचारी है, इसलिए बैंकिंग रैगुलेशन एक्ट 1946 की धारा 46- ए अनुसार वह भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अधीन लोक सेवक है।

    इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस रेंज लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और दोषी बैंक कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से उसकी दुकान में 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम कुलैकशन मैनेजर बिकरमजीत सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और दोषी को कल अदालत में पेश किया जायेगा।

  • केंद्रीय विद्यालय सलोह में मनाया गया पराक्रम दिवस

    ऊना/सुशील पंडित:केंद्रीय विद्यालय सलोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में आर.के. सैनी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेना मेडल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के द्वारा इस अवसर पर ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उना क्षेत्र के 10 विद्यालयों के कुल 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों की कृतियों को विजेता चुना गया। इन पांच में भवनीत कौर केंद्रीय विद्यालय सलोह, आदित्य KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, अंशिका KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, वंशिका सनराइज पब्लिक स्कूल सलोह और प्रभजोत यूनिफाइड स्कॉलर पब्लिक स्कूल ऊना के नाम शामिल रहे।
  • ऊना पुलिस ने सोमवार को 79 चालान काटे

    ऊना पुलिस ने सोमवार को 79 चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने पर सोमवार को 79 लोगों के चालान किए। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि इनमें से 7 लोगों ने मौके पर ही चालान भर दिया। जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 3500 रूपए प्राप्त हुए हैं।