Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल

    मानसाः पंजाब पुलिस की टीम ने देर रात एनकाउंटर के दौरान 4 गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये एक्शन मानसा पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर्स पर हुए हमलों के बाद एक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर लिया। घटना में दो गैंगस्टर गंभीर घायल हो गए हैं, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। अनुमान है कि इन आरोपियों ने ही मानसा में कैमिस्ट स्टोर्स पर फायरिंग की थी। मानसा एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि देर रात इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ऑपरेशन चलाया गया था।

    इस ऑपरेशन को डीएसपी सबडिवीजन और डीएसपी डिटेक्टिव ने लीड किया। इनपुट्स व टेक्निकल ग्राउंड्स पर मिली जानकारी के पुख्ता होने के बाद मानसा CIA स्टाफ की टीमों ने गांव ख्याल में चार आरोपियों को घेर लिया। पुलिस उन सभी आरोपियों को सरेंडर करने का दबाव बना रही थी, इसी दौरान आरोपियों की तरफ से पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने कवर ड्राइव लेते हुए आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को पकड़ने में सफल हुई।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर दानी के हाथों में गोलियां लगी हैं। जबकि, उसके दूसरे साथी गुरजिंदर सिंह के घुटनों में चोट लगी है। ये दोनों आरोपियों ने कल मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानसा में घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके दो साथी भी वहां मौजूद थे। जो भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों डैनी व गुरविंदर सिंह को i10 गाड़ी के साथ पकड़ लिया है। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। एक गैंगस्टर से पिस्टल व दूसरे से .12 बोर बंदूक बरामद की गई है। पुलिस ने हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ मानसा व आसपास के पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस में यह दिग्गज नेता आज हो सकता है शामिल, सासंद बिट्टू की बढ़ेंगी मुश्किलें

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासत गरमानी शुरू हो गई है। नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सासंद रवनीत बिट्टू को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी दांव खेल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस रवनीत बिट्टू को टक्कर देने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को आज पार्टी में शामिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस को बिट्टू के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा।

    ऐसे में बिट्टू की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रह चुके है। कहा जा रहा हैकि बिट्टू के मुकाबले अब लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंगें लगातार हो रही हैं। पार्टी ने शहर के 9 हलका इंचार्जों से भी बैंस को टिकट देने पर राय ली है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि आज बैंस को बतौर प्रत्याशी कांग्रेस घोषित कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के सुप्रीमो बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों मुताबिक आज बैंस आप सुप्रीमों की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात कर रहे है।

    वहीं बैंस को टिकट मिलने से बिट्टू के कुछ करीबी जरूर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस दौरान बिट्टू से नाराज कांग्रेसी जो भाजपा में शामिल हुए थे वह कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। इस कारण बैंस को टिकट मिलने के बाद वर्करों के दल बदलने पर कुछ खास फर्क नहीं रहने वाला। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सिमरजीत सिंह बैंस को 3,07423 वोट मिले थे, जबकि बिट्टू को 383,795 मत हासिल हुए थे। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि हाल ही में जो इस समय टिकट के बड़े दावेदार नेता थे, उन्हें अभी पार्टी ने विधान सभा में सरकार बनने पर उच्च पद देने का लॉलीपॉप देकर शांत किया है।

  • जालंधरः कारोबारी के ड्राइवर को चकमा देकर लाखों रुपए से भरा बैग लेकर नौसरबाज फरार

    शहर में पिछले 72 घंटों में हो चुकी 3 वारदातें

    जालंधर, ENS: शहर लोकसभा चुनावों को लेकर जहां भारी मात्रा में पुलिस बल सड़कों तैनात किया गया है। वहीं नौसरबाज गिरोह भी सक्रिय हो गया है। दरअसल, पिछले 72 घंटों में 3 वारदातें घटित हो चुकी है। वहीं ताजा मामला नकोदर चौक के पास से सामने आया है, जहां डाक्टर से दवाई लेने आए कारोबारी के ड्राइवर को नौसरबाज चकमा देकर कार से लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पीड़ित भार्गव कैंप की पुलिस को दी लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के बावजूद भी पुलिस नौसरबाज तक नहीं पहुंच पाई। 

    कारोबारी एसपी अरोड़ा ने बताया कि वह वीरवार शाम भार्गव कैंप में एक डाक्टर से मिलने आए थे और उस दौरान उनका ड्राइवर कार में ही बैठा हुआ था कि कार से डीजल लीक होने लग पड़ा। इतनी ही देर में ड्राइवर के पास एक युवक आकर बोला कि उसकी कार से डीजल लीक कर रहा है। ड्राइवर ने कार के आगे का बोनट खोल कर डीजल लीकेज देखना लगा। बोनट बंद कर जब तक वह कार की ड्राइविंग सीट पर आता, साथ वाली सीट पर रखे दो बैग गायब थे, जिनमें से 2 लाख 25 हजार रुपए और बैंकों के जरूरी दस्तावेज थे।

    उसने बताया कि नुसरा बाद इतना शातिर था कि जाते जाते कार के टायर में पंचक कर गया, जिससे ड्राइवर उसका पीछा न कर सके। उसने बताया कि बैग चोरी होने के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो एक युवक दोनों बैग ले जाते दिखई दिया, जो पैदल जाकर नकोदर रोड की तरफ़ गया, वहां से अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया है। घटना के बाद उसने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।

  • अब इस जगह लगे 5.5 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके

    अब इस जगह लगे 5.5 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके

    न्यू जर्सीः अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि न्यूयॉर्क की कई इमारतें हिलने लगीं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं, वो ऐसा क्षेत्र हैं जहां शायद ही कभी भूकंपीय गतिविधि हुई हो। इसलिए इस भूकंप को दुर्लभ भूकंप कहा जा रहा है। न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क शहर के लोग अचानक तेज गड़गड़ाहट वाले कंपन से हिल गए। अपनी जान बचाने के लिए लोग बाहर की ओर भागे।

    अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र लेबनान, न्यूजर्सी के पास था। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स को भूकंप के बारे में जानकारी दी गई थी। उनके प्रवक्ता फैबियन लेवी ने कहा कि हमारे पास इस समय बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, हम अभी भी भूकंप के हालातों का आकलन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रुकलिन के लोगों ने तेज़ आवाज़ सुनी। उन्होंने बताया कि उनकी इमारत हिल रही थी। बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने ज़मीन में कंपन महसूस होने की सूचना दी।

    एक्स पर एक पोस्ट में न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि भूकंप पूरे राज्य में महसूस किया गया। होचुल ने कहा कि मेरी टीम भूकंप के प्रभावों और किसी भी नुकसान का आकलन कर रही हैं। इससे पहले 23 अगस्त 2011 को 5.8 तीव्रता के भूकंप ने जॉर्जिया से लेकर कनाडा तक लाखों लोगों को झकझोर कर रख दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूर्वी तट पर आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। उस भूकंप ने वाशिंगटन स्मारक में दरारें आ गई थीं। व्हाइट हाउस और कैपिटल को खाली कराना पड़ा और न्यूयॉर्कवासी घबरा गए।

  • जालंधरः रिटायर्ड बैंक कर्मी को बेहोश कर गहने और लाखों की नगदी लेकर चोर फरार

    वारदात को अंजाम देने के बाद छत से भागे चोर

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं हरि सिंह नगर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में चोरों घुसकर उसे स्प्रे से बेहोश कर गहने और लाखों रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की वारदात का पता तब चला जब पीडित के रिश्तेदार उसे मिलने आए तो वह बेहोश हालत में बेड पर लेटा हुआ था और चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया। माई हीरां गेट के रहने वाले समीर मोदी ने बताया कि उनके जीजा अरुण वैद बैंक से रिटायर्ड कर्मी हैं और वह शुक्रवार को घर पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ थे।

    उनकी मां नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं और वह सौ रहे थे कि इसी दौरान चोर उनके घर का दरवाजा को अंदर घुस गए और आराम कर रहे उसके जीजा के मुंह पर स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। उसने बताया कि चोरों ने चोरी की वारदात को ऐसे अंजाम दिया कि बाथरूम में नहा रही उनकी मां को भी चोरी की वारदात का पता नहीं चला। उसने बताया चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे कि उसी दौरान उनकी भाभी घर के अंदर दाखिल हुई तो चोर अलमारी से ढाई लाख रुपये नकदी, सोने का सेट, एक चेन, 3 चांदी के गिलास और अन्य कीमती सामान को लेकर छत के रास्ते से पीछे खाली प्लाट में कूदकर भाग गए।

    जिसके बाद उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचित किया और बेहोश हालत में पड़े उसके जीजा को कालोनी में डाक्टर के क्लीनिक में दाखिल करवाया गया। जहां उन्हें होश न आने के बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना आठ के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच बयान लेने के लिए अस्पताल में गई थी। जहां पीड़ित बेहोश के कारण बयान नहीं दे पाया। उनके पारिवारिक सदस्यों की शायद मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी टीम घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पंचक और शनि प्रदोष व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

     

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर आज आप टेंशन में रहेंगे, लेकिन अपने दिमाग से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कम्पनी से कॉल आ सकती है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-  

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नए सामान की खरीदारी करेंगे। आज आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आज अपने आत्मविश्वास और तेज दिमाग की बदौलत आपको सभी कामों सफलता जरूर मिलेगी साथ ही आर्थिक सुधार भी तय है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार  कासहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, उनको नया कमर्शियल प्रोजेक्ट करने कों मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि-

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप आस-पास के लोगों के सहयोग से घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है, जिसकी आपको हेल्प करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपका किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है,जिससे आपको लाभ भी होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। अगर आज किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर जायें सफलता जरूर हासिल होगी।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज रुके काम में किसी की मदद मिलने से काम पूरा हो जाएगा लेकिन आपको यह देखकर अच्छा नहीं लगेगा कि आपके काम में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप हो। इसलिए अपना काम करते समय मन एकाग्र रखेंगे तो काम आसानी से व बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। समस्याओं के लिए दूसरों लोगों को जिम्मेदार मानने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। खुद में सुधार लाएं। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। करियर संबंधी ली गई रिस्क तकलीफ का कारण हो सकती है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि-  

    आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो जाएगा। खुद के लिए बनाया हुआ नजरिया सुधारने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको ही परेशानी उठानी पड़ेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 5

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी साथ ही थोड़ा बहुत तनाव भी रह सकता है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत की सामान को खरीदने मार्किट जाएंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। अगर आप नौकरी में है तो व्यावसायिक लेन-देन से आज सावधान रहें। किसी जरूरी काम में भूल-चूक हो सकती है।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि-  

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा और मैडिटेशन की रूटीन भी अपनाएंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को भी खुशी होगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9
  • पंजाब : गाड़ी में आग लगने से जिंदा जले ACP और उनका गनमैन, देखें वीडियो

    लुधियाना: समराला के गांव दयालपुरा के पास चंडीगढ़ रोड मैन हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर में बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर में आग लग गई। इसमें लुधियाना पूर्वी से एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन प्रभजोत सिंह जिंदा ही जल गए। गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद समराला पुलिस के उच्च अधिकारी और थाना समराला के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

    पुलिस स्कॉर्पियो कर चालक का भी पता लगाने में जुट गई है। लुधियाना के पूर्वी सबडिवीजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने सरकारी गनमैन प्रभजोत सिंह और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी समराला के गांव दयालपुरा के पास हाईवे पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई और कार में आग लग गई।

    कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन दरवाजा खोलने की कोशिश में जुटे रहे, मगर कार का दरवाजा नहीं खुला। जिस कारण दोनों ही जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने कार में आग पर काबू पाया और कार के दरवाजे खोले। तब तक दोनों जल चुके थे। घायल ड्राइवर को लोगों ने ही अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि कार पूरी तरह से जल गई है। थाना समराला पुलिस मामले की जांच में जुटी है

     

  • टाहलीवालः बर्थडे पार्टी का बिल नहीं भरा तो 420 का पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : आनंदपुर साहिब के एक परिवार ने टाहलीवाल के एक होटल में बर्थडे पार्टी का बिल नहीं भरा तो ग्राहक पर धारा 420 का मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पिछले साल जुलाई महीने का है। 28 जुलाई को आनंदपुर साहिब तहसील के जेओवाल गांव के वासी साहिल माथुर पुत्र नरेश माथुर ने धूमधाम से बर्थडे पार्टी की लेकिन अभी तक उस दिन का 8000 रुपए बकाया नहीं भरा है। यह शिकायत टाहलीवाल के मशहूर रॉयल गार्डन होटल के मैनेजर बलवन्त सिंह ने टाहलीवाल थाने में की है। मैनेजर का आरोप है कि होटल के गेस्ट साहिल माथुर ने बर्थडे पार्टी का बिल आजतक नहीं भरा है। कई बार उन्हें पेमेंट करने को कहा लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की 420 अर्थात धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • लोअर भंजालः कार से टकराई मोटरसाइकिल

    ऊना/ सुशील पंडित : लोअर भंजाल में वीरवार को सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस को लोअर भंजाल वासी दिनेश ठाकुर पुत्र रक्षपाल ने शिकायत दी है कि मुबारिकपुर की ओर से तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं था और लापरवाही अपनाते हुए उसने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। अम्ब पुलिस ने मुकेरियां कस्बे के रहने वाले मुकेश कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • वढेडा राजपूतां- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    वढेडा राजपूतां- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित: वढेडा राजपूतां गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने गगरेट पुलिस को दी एक शिकायत में दावा किया है कि बुधवार को रात के समय एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत में संदीप ने लिखा है कि बुधवार की रात उसने देखा कि ऊना की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने गगरेट की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से चोटिल हो गया। गगरेट पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुठेड़ा जसवालां गांव के रहने वाले कार चालक राजीव कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।