Blog

  • नौसेना ने दिखाई ताकत, समुद्री लुटेरों से 23 को बचाया

    नई दिल्ली-समुद्र में सभी देश सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकें इसके लिए भारतीय नौसेना ‘ऑपरेशन संकल्‍प’ के जरिये लगातार अभियान चला रही है। भारतीय नौसेना कई बार समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर पानी भी फेर चुकी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें समुद्री लुटेरों ने एक मछली पकड़ने वाली शिप को हाइजैक कर लिया। भारतीय नौसेना के पास इसको लेकर इमर्जेंसी कॉल आई, जिस पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए शिप को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए अरब सागर में अभियान छेड़ दिया। घंटों की मशक्‍कत के बाद भारतीय नौसेना ने न केवल मछली पकड़ने वाली शिप को लुटेरों सेछुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया।

    जानकारी के मुताबिक, ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी जिसके चालक दल में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक भी शामिल थे। तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को अपने कबजे में कर लिया। भारतीय नौसेना को इसकी सूचना मिली इसके बाद INS सुमेधा की मदद से शिप का पता लगाया गया। ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल की भूमिक भी महत्‍वपूर्ण रही।

    ईरानी शिप को सुरक्षित छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना और लुटेरों के बीच 12 घंटों तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार भारतीय नौसेना के जवानों ने लुटेरों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ईरानी शिप सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्‍तान के सभी 23 नागरिक भी सुरक्षित हैं।

  • कपूरथलाः कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

    कपूथलाः मोहल्ला शहरियां में आज सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो घंटे में आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी रविंद्र कुमार अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है।

    जानकारी अनुसार मोहल्ला शहरियाँ में घर के पीछे बने एक कबाड़ के गोदाम में लगभग सुबह साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। यह देख लोगों ने गोदाम के मालिक गौरव नाहर (गोल्डी) और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर अफसर रविंद्र कुमार और गुरप्रीत सिंह की टीम ने 3 दमकल गाड़ियों के साथ आग पर काबू पर पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। कबाड़ के गोदाम में भीषण आग पर काबू पाने में लगभग 2 घंटे लग गए।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी के पास कोठी में पुलिस की रेड, IAS अफसर का पति महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में काबू

    लुधियानाः पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के सामने एक कोठी में देर रात पुलिस रेड की थी। इस रेड के दौरान कोठी से पुलिस को एक पुरुष और कई महिलाओं आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पता चला है कि पुरुष पंजाब की आईएएस अफसर का पति है, जो रशियन महिलाओं के साथ इस धंधे में लगा हुआ था।  बताया जा रहा है कि इस मामले में केस भी दर्ज हो चुका है।  हालांकि पहले पुलिस आईएएस के पति का नाम नहीं डाल रही थी, लेकिन उच्च अधिकारियों तक मामले पहुंचने के बाद पुलिस ने आईएएस अधिकारी के पति गुरवीर इंद्र ढिल्लो का नाम पर्चे में डाल दिया है। पुलिस ने उसे अभी थाने में ही बिठाकर रखा है।

    आईएएस के पति के पकड़े जाने का पता चलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। केस से जुड़े अफसर इस मामले में मीडिया के फोन तक नहीं उठाए जा रहे। जिस आईएएस अफसर का पति बताया जा रहा है, वह नगर निगम में तैनात रह चुकी हैं। रेड से जुड़े पुलिस सूत्र के मुताबिक उनके पास सूचना थी कि इस कोठी में विदेशी युवतियां आती-जाती हैं। उन्हें जाली आईडी प्रूफ पर कमरे दिए जाते हैं। रोजाना युवतियों के आने-जाने से इलाके के लोग परेशान था। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक पुरुष विदेशी युवतियों को लेकर कोठी में गया है।

    जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस की टीम ने वहां रेड कर दी। पुलिस ने जब पुरुष को हिरासत में लिया तो उसके बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस के सीनियर अफसर ने लेडी अफसर को फोन पर पूरी बात बताई। यह सुनकर उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कह दिया। सूत्रों के मुताबिक पति की मौज-मस्ती की इन हरकतों से आईएएस अफसर खुद भी परेशान है। हालांकि उन्होंने औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने रूस और तजाकिस्तान समेत बाहरी देशों की युवतियों के देह व्यापार गिरोह को पकड़ा है। इस संबंध में केस भी दर्ज किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार काबू किए गए आरोपियों में 3 लड़कियां और 5 पुरुष शामिल है। पुलिस ने आरोपियों का 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। हैरानी की बात थाना 5 में और दूसरा सराभा नगर में मामला दर्ज कर मामले को कमजोर करने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं रशियन लड़कियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। जहां उनके टेस्ट करवाए जा रहे है। बताया जा रहा है कि कहीं ना कहीं पुलिस मामले को दबाने के लिए अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

  • जालंधर- ट्रक की चपेट में आए ट्रैक्टर और बाइक चालक, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल सवार आ गए। हादसे में दोनं घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पठानकोट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान सामने आ रही ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक की टक्कर हो गई। वहीं हादसे के दौरान ट्रेक्टर ट्राली पीछे आ रहे मोटरसाइकिल उनकी चपेट में आ गया और  मोटरसाइकिल सवार ट्राली के नीचे घुस गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को बाहर निकाल कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस, एसएसएफ की टीम समेत थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक घबरा गया, इस घटना के दौरान ट्रक चालक बेसुध होकर सड़क पर गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इस दौरान लोगों ने पीसीआर 15 के कर्मचारियों को बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के चेकअप के लिए डाक्टर को भी वहीं बुला लिया मौके पर पहुंचे डाक्टर ने ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार दिया। 

  • पंजाबः विधायक को भाजपा जॉइन करने की मिली 5 करोड़ की ऑफर, मामला दर्ज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना को 5 करोड़ रुपए देकर भाजपा जॉइन करवाने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। छीना लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी MLA हैं। उनकी शिकायत पर जांच कर थाना डाबा की पुलिस ने एक अज्ञात कॉलर के खिलाफ एक्शन लिया है। ‌विधायक छीना का आरोप है कि कॉलर ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपए और लोकसभा टिकट की पेशकश की। उन्हें थ्रेट भी मिली थी। डाबा पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 171 ई (रिश्वत) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 (1) के तहत FIR दर्ज की है।

    छीना ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली का सेवक सिंह बताया। उसने भाजपा में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपए और लोकसभा टिकट की पेशकश की। कॉलर ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें लोकसभा टिकट नहीं चाहिए तो उन्हें पार्टी में कोई और पद मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने मुझे प्रस्ताव पर विचार करने की पेशकश की और कहा कि वह मुझे फिर से कॉल करेगा।

    मुझे लगातार चार दिनों तक एक ही व्यक्ति से कॉल आए। फोन करने वाले ने मुझे हाईकमान के साथ मीटिंग के लिए दिल्ली आने को भी कहा। हालांकि, उसने किसी नेता का नाम नहीं लिया। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर इनवेस्टिगेशन जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी। जिसमें उन्होंने एक मामला 171 ई के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधायक छीना के द्वारा शिकायत दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाटसएप्प के जरिए कॉल आई है। जिसमें उन्हें ऑफर की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

  • जालंधरः आप पार्टी की सीट को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेता CM मान के संपर्क में

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान उम्मीदवार की तालाश में जुट गए है। सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं की बातचीत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अंदरखाते चल रही है परन्तु इन नेताओं के नाम अभी गुप्त रखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार की रेस एक भाजपा तथा 2 अकाली दल के नेता बताए जा रहे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार एक-दो नेताओं की बैठकें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हो चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि जालंधर सीट बारे फैसला लेने में अभी कुछ समय लगेगा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नेता को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। अगर बाहरी उम्मीदवार बारे फैसला न हो सका तो उस स्थिति में पार्टी द्वारा एक कैबिनेट मंत्री को आगे किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री उस स्थिति में अंतिम विकल्प होंगे।

  • पंजाबः पुलिस ने रेड कर गैंगवार के मुख्यारोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः नवां मोहल्ले में हुई गैंगवार का मुख्यारोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को कोतवाली इलाके से ही पुलिस रेड करके पकड़ा है। पिछले 1 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का नाम निहाल शर्मा है। गैंगवार से करीब 15 दिन पहले ही वह शुभम मोटा गैंग में शामिल हुआ था। 20 फरवरी सुभानी बिल्डिंग रोड पर जब शुभम मोटा गैंग और अंकुर गैंग में गोलियां चली उस समय निहाल वहीं मौजूद था विवाद बढ़ा तो सबसे पहले गोली उसी ने चलाई।

    निहाल ने अवैध हथियार से फायर किए। सोशल मीडिया पर लगातार निहाल एक्टिव चल रहा था। पुलिस अब निहाल को रिमांड पर लेकर अवैध हथियार रिकवर करवाएगी। इस गैंगवार की वीडियो भी सामने आई थी जिसमें बदमाश एक दूसरे पर गोलीबारी करते दिखे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें तक बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अंकुर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने सहारनपुर से एक गैरेज से पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

  • पंजाबः चालान काटने को लेकर पुलिस और नौजवान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला ट्रैफिक पुलिस ने 31 मार्च के मद्देनजर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों के चालान काटने के अभियान को गति दे दी है। इस दौरान फिरोजपुर की पुरानी सब्जी मंडी के बाहर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहीं पुलिसकर्मियों और बाइक सवार युवक के तकरार होने का मामले आया है। घटना वहां कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात ये है कि युवक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया, जिसके आगे ट्रैफिक अधिकारी को झुकना पड़ा और मोटरसाइकिल छोड़नी पड़ी।

    दरअसल, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं इन वाहनों की जांच के दौरान कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज सामने आया कि एक युवक को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बिना किसी परवाह के मोटरसाइकिल आगे भगाकर ले गया। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर रोक लिया और काबू कर लिया। इस बीच पुलिस को युवक के बीच काफी तनातनी देखने को मिली, जो कैमरे में भी कैद हो गई, लेकिन मजेदार बात तो तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस को युवक के दोस्त के आगे झुकना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि युवक अपने आप को यूनियन का नेता बता रहा था। युवक ने खुद पर बीती बात सुनाई और ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे बिना बताए परेशान किया गया और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी लेकर उसे जबरन रोका गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह युवक आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को थोड़ी दूर तक आगे ले गया। अधिकारी ने उससे अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारी ने माना कि नौजवान ने किसी उच्च नेता से उस नौजवान के पीछे आ गये जिनकी बात हमें माननी पड़ी और उनके द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात भी दिखाये गये जिसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा।

  • जालंधरः घर में महिला का श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: अशोक विहार में विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान अशोक विहार निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि अशोक विहार में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सास-ससुर सहित पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग परेशान हो कर लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने लड़की की मां विना देवी के बयानों पर सास रेखा देवी, ससुर त्रिवेणी सिंह और पति रवि सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में नशे से युवक की मौ’त, शीतल अंगुराल ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव नगर में देर रात को एक 20 साल के नौजवान की नशे का इंजेक्शन लगाने के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने देर रात लाइव होकर सोशल मीडिया पर दी। पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर शीतल अंगुराल ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शीतल ने सोशल मीडिया पर बताया कि नशे का कारोबार जिस तरह से बड़ा है उसको रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    कई आप वर्करों ने उन पर आरोप लगाए की पैसों की खातिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। जबकि मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि अगर लालच होता तो मैं विधायक की कुर्सी ही ना छोड़ता। शीतल अंगुराल ने कहा कि जो गुंडाराज और माफिया राज पनप रहा है उसे दूर भगाना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जो नौजवान नशे के कारण मारा है। उसकी जांच पूरी तरह से की जाए कि नशा कहां से लेकर आया था और किस जगह पर बिक रहा था उसकी सारी सीसीटीवी भी निकलवाई जाए।