Blog

  • विदेश में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौ’त

    फिरोजुपर : रोजी-रोटी के लिए विदेश गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मल्लांवाला के नजदीक गांव कमाला बोदला के मनजीत सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है।  


    यह खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मनजीत सिंह ने कुछ दिनों में पंजाब आना था पर इससे पहले ही यह हादसा हो गया। गौरतलब है कि मनजीत सिंह करीब 6 वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए बहरीन काम करने गया था। 
    गत शाम जब वह सड़क पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।
  • मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

    टोहाना : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। जहां टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित शाहीबाग मैरिज पैलेस में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते पैलेस के मुख्य गेट पर लाखों रुपए की कीमत का समान चलकर नष्ट हो गया।आग की सूचना पाकर आई डायल 112 की पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।

     अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि यदि आग पर काबू न पाया जाता तो यह नुकसान करोड़ों रुपए में हो सकता था, क्योंकि आग अभी पहले ही गेट पर पहुंची थी।वहीं डायल 112 से अमरनाथ ने बताया कि सुबह करीबन 6:15 बजे उनके पास सूचना आई थी कि मैरिज पैलेस में आग लग गई है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और आग पर काबू पा लिया है।

  • जालंधर : जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    जालंधर : जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

     जालंधर,ENS : – बीती रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमनदीप सिंह देओल (26) निवासी गांव बोलिना के तौर पर हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

    घटना के संबंध में बोलिना दोआबा गांव के सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि रोमन का परिवार बोलिना गांव का जमींदार है। बीती रात रोमन अपने खेत में अकेला काम कर रहा था। उसका फोन नहीं लगा तो उसकी मां परमिंदर कौर ने रोमन के दोस्त परमवीर सिंह को फोन कर रोमन के न होने की जानकारी दी। जिसके बाद परमवीर सिंह खेत में गया तो देखा कि रोमन ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था।

    जानकारी के अनुसार जब परमवीर खेत में पहुंचा तो ट्रैक्टर वहां पर स्टार्ट खड़ा था। जिस पर उसने सबसे पहले ट्रैक्टर रोका और तुरंत इसकी सूचना परिजनों, सरपंच कुलविंदर बाघा और गांव के बुजुर्गों को दी। सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि जब उन्होंने खेत में जाकर रोमन को देखा तो वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था। उसके शरीर पर टायर चलाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि रोमन खेत में अकेले काम कर रहा था। इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 12 जून 2024

    आज का राशिफल, 12 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 13 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैंं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकता है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है।

    वृष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैंं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैंं। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी काम-काज पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपसे सलाह लेगा, आपकी सलाह उनके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैंं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिए आज आपको नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं। साथ ही रिश्ते में पॉजिटिविटी भी आयेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे। घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलता पूर्वक निभाएंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग आपके कार्यों को समय पर पूरा कराएगा। कुछ लोग आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।]

    धनु राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेगा। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी कामकाज से भी जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके सोचे हुए सारे काम आज पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग आज बन सकता हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। करोबार बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का भाव आज आपके मन में आयेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे

     

  • Jalandhar : सुबह-सुबह टिप्पर की चपेट में आने से 2 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar : सुबह-सुबह टिप्पर की चपेट में आने से 2 की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला है जहां के पास नकोदर चौक के पास टिप्पर की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मकसूदां मंडी से बहन की शादी के लिए सब्जी लेने जा रहे थे लेकिन खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के पास दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

    मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले 42 वर्षीय जसवीर सिंह और 16 वर्षीय करमण सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और क्रमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और करमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

  • Punjab : शिवसेना अध्यक्ष को मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : शिवसेना अध्यक्ष को मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। शिवसेना पंजाब अध्यक्ष अमित अरोड़ा को फोन पर अमृतपाल सिंह का भाई बताकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी साहिब सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने मामले बारे जांच करते हुए हरियाणा से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने व्हाट्स ऐप पर शिवसेना पंजाब अध्यक्ष अमित अरोड़ा को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी।

    मामले बारे अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्हें एक व्हाट्स अप कॉल आई थी जिसमें फोन करने वाला खुद को अमृतपाल का भाई बता रहा था और उन्हें गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने रिसीव की गई उक्त फोन कॉल का वीडियो बना लिया। 

    वहीं, मामले बारे भूपिंदर सिंह पुलिस प्रमुख ने बताया कि फोन पर शिवसेना पंजाब अध्यक्ष को गोली मारने वाली धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान हरियाणा, कैथल निवासी साहिब सिंह के रूप में हुई है।

  • अब भारत के कॉलेजों में भी साल में दो बार होंगे एडमिशन, पढ़ें यह नया नियम

    अब भारत के कॉलेजों में भी साल में दो बार होंगे एडमिशन, पढ़ें यह नया नियम

    नई दिल्ली। विदेश के कालेजों व यूनिवर्सिटीज के तर्ज पर अब भारत में भी कालेजों में साल के अंदर दो बार एडमिशन ले सकेंगे। यह जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में दो बार प्रवेश देने की अब अनुमति होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दो बार दाखिले लिये जाएंगे. पहले जुलाई-अगस्त और दूसरी बार जनवरी-फरवरी में दो बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कुमार ने  कहा कि यदि भारत के शिक्षण संस्थान साल में दो बार प्रवेश दे सकें तो इससे कई छात्रों को लाभ होगा। 

    उन्होंने कहा, ‘‘साल में दो बार विश्वविद्यालयों में प्रवेश से छात्रों को प्रेरणा बनाए रखने में मदद मिलेगी क्योंकि यदि वे वर्तमान सत्र में प्रवेश से चूक जाते हैं तो उन्हें प्रवेश पाने के लिए एक पूरा वर्ष इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साल में दो बार प्रवेश के साथ, उद्योग जगत के लोग भी वर्ष में दो बार अपने ‘कैंपस’ चयन की प्रक्रिया संचालित कर सकते हैं, जिससे स्नातकों के लिए रोजगार के अवसर बेहतर होंगे।

  • Jalandhar : 100 ग्राम हैरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    Jalandhar : 100 ग्राम हैरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर। देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 100 ग्राम हैरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि डीएसपी लखवीर सिंह की टीम सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली गश्त व नाकेबंदी के दौरान करतारपुर इलाके में मौजूद थे, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ड्रग तस्करों और हेरोइन सप्लाई करने वाले नशा तस्कर गाँव सुभानपर जिला कपूरथला से करतारपुर आसपास के इलाकों में नशा तस्करी कर रहा है, जिसके बाद एएसआई पिप्पल सिंह ने विशेष टीम के साथ करतारपुर क्षेत्र में पहुंच गये।

     जहां पुलिस को देखकर अपनी जेब से एक वजनदार मोम का लिफाफा फेंककर वहां से भागने लगा। इसके बाद एएसआई पिप्पल सिंह ने अपने टीम की मदद से उसके को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जिला गाँव सुभानपर कपूरथला ने रहने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट थाना करतारपुर केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

  • मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी लेंगे कल शपथ

    मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी लेंगे कल शपथ

    नई दिल्ली। ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। वहीं, आज विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। जो मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रभाति प्रविदा को बनाया है जाएगा। मोहन माझी कल लेंगे सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे। यहां विधायकों की मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी है। 

    ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सबकी सहमति से मोहन चरण माझी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं।

  • Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसर। गुरुनगरी से ऑनलाइन कमरा बुकिंग के नाम से फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वहीं, जहां अमृतशहर में देश भर से शद्धालु आते हैं। वहीं उन्हें ठहरने के लिए तमाम होटल हैं। जहां दर्शन करने के लिए शद्धालु के लिए फ्री में भी कई गुरुद्वारे भी बनाये गये है। अमृतसर में दर्शन करने वाले कई शद्धालु आने से पहले ऑनलाइन कमरा बुकिंग करते हैं। वहीं, पटियाला के परिवार ने ऑनलाइन कमरा बुकिंग की थी। वहीं, बताया जा रहा है कि जब संगतें सारागड़ी सरां पहुंचीं तो उनके उनके ठहरने के लिए कोई कमरे की बुकिंग नहीं की गई थी। जिससे इनके साथ कमरा बुकिंग के नाम पर ठगी की गई है।

    सारागड़ी सरां के सुपरवाइजर रणजीत सिंह भोमा ने भी श्रद्धालुओं को चेतावनी दी कि वे इन ठगों से बचने के लिए एसजीपीसी की वेबसाइट पर जाकर ही कमरा बुक करें और उन्होंने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार से इन ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।