जालंधर : जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 जालंधर,ENS : – बीती रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमनदीप सिंह देओल (26) निवासी गांव बोलिना के तौर पर हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

घटना के संबंध में बोलिना दोआबा गांव के सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि रोमन का परिवार बोलिना गांव का जमींदार है। बीती रात रोमन अपने खेत में अकेला काम कर रहा था। उसका फोन नहीं लगा तो उसकी मां परमिंदर कौर ने रोमन के दोस्त परमवीर सिंह को फोन कर रोमन के न होने की जानकारी दी। जिसके बाद परमवीर सिंह खेत में गया तो देखा कि रोमन ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था।

जानकारी के अनुसार जब परमवीर खेत में पहुंचा तो ट्रैक्टर वहां पर स्टार्ट खड़ा था। जिस पर उसने सबसे पहले ट्रैक्टर रोका और तुरंत इसकी सूचना परिजनों, सरपंच कुलविंदर बाघा और गांव के बुजुर्गों को दी। सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि जब उन्होंने खेत में जाकर रोमन को देखा तो वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था। उसके शरीर पर टायर चलाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि रोमन खेत में अकेले काम कर रहा था। इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *