मैरिज पैलेस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर

टोहाना : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। जहां टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित शाहीबाग मैरिज पैलेस में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते पैलेस के मुख्य गेट पर लाखों रुपए की कीमत का समान चलकर नष्ट हो गया।आग की सूचना पाकर आई डायल 112 की पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।

 अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि यदि आग पर काबू न पाया जाता तो यह नुकसान करोड़ों रुपए में हो सकता था, क्योंकि आग अभी पहले ही गेट पर पहुंची थी।वहीं डायल 112 से अमरनाथ ने बताया कि सुबह करीबन 6:15 बजे उनके पास सूचना आई थी कि मैरिज पैलेस में आग लग गई है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और आग पर काबू पा लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *