Blog
-

Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में अदाकारी भी की है। अब दिलजीत दोसांझ के प्रसंशकों के लिए के बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस मेंट की है। अब यह खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा हाोंगे।
शुक्रवार को मेकर्स ने एक नए प्रोमो के साथ ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट में दिलजीत की एंट्री अनाउंस की। प्रोमो में, सोनू निगम की आवाज में ऑरिजिनल ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना ‘संदेसे आते हैं’ सुनाई देता है और फिर दिलजीत का नाम लिखा आता है। इस प्रोमो में दिलजीत की आवाज में एक देशभक्ति से भरा डायलॉग भी है- ‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से… इन सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं!’
-

Punjab: आढ़ती को गोली मारने का LIVE VIDEO आया सामने
फिरोजपुरः दिनदहाड़े आढ़ती को गोली मारने के मामले में आरोपियों का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार 2 युवक सरेआम आढ़तिए को गोली मार मौके से फरार हो जाते है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहोल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। सीसीटीवी में सामने आया है कि आढ़ती अपने घर के बाहर बाइक पर बैठा होता है। इतने में दो युवक पीछे से आते है। एक बाइक से उतर कर आढ़तिए के पास आता है और गोली चला देता है। गोली आढ़तिए के कान के पास लगती है। जिससे वह गंभीर जख्मी हो जाता है। गोली आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचते है। जिसके बाद आढ़ती गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल दाखिल करवाया। वहीं डाक्टरों का कहना है कि गोली गुरमीत के गर्दन में लगी है जो मुंह के रास्ते बाहर निकल गई है।Punjab: LIVE video of shooting of commission agent surfaced#PunjabNews #LIVE #video #BIGBREAKINGNEWS pic.twitter.com/LxuzWx7ZOs
— Encounter India (@Encounter_India) September 7, 2024 -

सरकार का बड़ा फैसला, जेल में मौत होने पर मिलेंगे 7.5 लाख!
नई दिल्लीः जेलों में अप्राकृतिक कारणों से मरने वाले कैदियों को लेकर केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक जिन लोगों की जेल में अप्राकृतिक कारणों से मौत होगी उनके परिजनों या उनके कानूनी वारिसों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में उपराज्यपाल को उनकी मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव भेजा है।
इस फैसले के तहत जेल में कैदियों के बीच झगड़े, जेल कर्मचारियों द्वारा पिटाई, यातना, जेल अधिकारियों द्वारा लापरवाही, या चिकित्सा या पैरामेडिकल अधिकारियों द्वारा लापरवाही के कारण अप्राकृतिक मौत के मामलों में मुआवजा दिया जाएगा।
-

Punjab: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
अमृतसरः गांव बलगन में आज सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों के बीच ईंट-पत्थर चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए। गांव बलगन के कांग्रेस पार्टी से जुड़े सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े सुखविंदर सिंह सोनी ने वोटों की रंजिश को लेकर 50 से अधिक अज्ञात लोगों को साथ लेकर उनके घर और दुकान पर हमला किया है। हमले में उनके घर के शीशे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है।
दूसरी तरफ आप से सुखविंदर सिंह ने सरपंच हरजीत सिंह और उनके समर्थकों पर हमला कर घर में तोड़पोड़ करने के आरोप लगाए है। घटना की जानकारी मिलते ही राजसांसी थाने के एसएचओ हरचंद सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरास्त में लिया गया है। मामले की जांच जारी है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-

Live Show के दौरान Karan Aujla पर फेंका गया जूता
नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला पर लंदन में शौ के दौरान जूता फैंकने की वीडियो वायरल हो रही है। इस घटना में देखा जा सकता है कि शौ के दोरान करन औजला पर जूता फैंका गया जिसके कारण करण औजला को भी गुस्सा आ गया।
आपको बता दें कि लंदन में हो रहे करण का शो के दौरान वहां मौजूद एक फैन ने उन पर जूता फेंक दिया। यह जूता सीधे गायक के चेहरे पर जाकर लगा, इसी बीच गुस्से से लाल हुए गायक ने शो बीच में ही रोक कर जूता फेंकने वाले को ढूंढने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर जूता फेंक कर मुझे मार डालो।
-

Punjab: BBMB अस्पताल के Doctor पर हमला, रोष मेें स्टाफ ने की हड़ताल, देखें वीडियो
नंगलः भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) अस्पताल के डॉक्टर पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद नंगल के बीबीएमबी अस्पताल का पूरा स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। वहीं चीफ इंजीनियर ने अस्पताल की पीएमओ डॉ. शालिनी से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। यह हमला बीबीएमबी अस्पताल के डॉक्टर संदीप पर हुआ है। बताया जा रहा है कि जब डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे थे कि अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि जो लोग उन पर हमला करने आए थे, उनके इरादे कुछ और थे। दूसरी तरफ अस्पताल में सुरक्षा प्रबंधों पर भी कई सावाल उठे है। जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी चैक किए तो वह भी बंद पाए गए।
इस मामले में पीएमओ डॉ. शालिनी का कहना है कि हमले संबंधी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही इसकी सूचना बीबीएमबी प्रबंधन को भी दे दी गई है। इस संबंध में चीफ इंजीनियर भाखड़ा बांध सीपी सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ कैमरे चल रहे है, जो बंद है उसे ठीक करवाया जा रहा है।
-

Punjab: बस का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, 1 की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो
पठानकोटः पठानकोट चंबा नेशनल हाइवे पर गांव बुंगल बधानी के पास एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, इस हादसे में चंबे से पठानकोट आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत ओर 12 के जख्मी होने की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट चंबा नेशनल हाईवे पर गांव भूंगल बधानी के पास एक बस चंबे से पठानकोट की और आ रही थी और जब गांव भूंगल बधानी के पास पहुंची तो अचानक आनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों में से एक की मौत हो गई ओर 12 जख्मी हो गए। हादसे में जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए पठानकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्है सुचना मिली थी कि पठानकोट चंबा नेशनल हाईवे पर एक बस का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ है, जिसमें एक की मौत ओर अन्य यात्री घायल हो गए है। जिन्हैं पठानकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया,जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-

Jalandhar की 150 साल पुरानी चर्च का फर्जी बयाना तैयार कर बेचने की कोशिश
Jordan Masih पर लगे United Church of North India Trust के नाम से फर्जी Trust बना धोखाधड़ी के आरोप
जालंधर (ENS): आदर्श नगर स्थित 150 वर्ष पुराने गोलक नाथ मेमोरियल चर्च को बेचने का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक ‘नटवर लाल’ की ओर से पांच करोड़ रुपये में चर्च का बयाना कर दिया है। चर्च की जमीन की रजिस्ट्री भी दो दिन में होने वाली थी, लेकिन उससे पहले यूनाइटेड चर्च आफ नार्थ इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों को इस ठगी का पता चल गया, जिसके बाद पदाधिकारियों ने बिना देर किए इस धोखाधड़ी की शिकायत जालंधर के तहसीलदार एक, एसडीएम, डीसी व पुलिस कमिश्नर को दी है और तहसीलदार व डीसी ने चर्च की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। यह सौदा कितने रुपयों में तय हुआ, इस संबंध में पता नहीं चल सका है। ट्रस्ट के सचिव अमित के प्रकाश ने बताया कि पिछले मंगलवार उन्हें पता चला कि गोलक नाथ मेमोरियल चर्च सीएनआई की दो दिन में रजिस्ट्री होने वाली है। उनके पास चर्च की 24 कनाल से अधिक की जमीन का पांच करोड़ रुपये में हुए बयाने की कापी पहुंची तो उन्हें पता चला लुधियाना के ईसा नगरी में रहने वाले जार्डन मसीह नामक व्यक्ति ने जालंधर के लाडोवाली रोड के रहने वाले बाबा दत्त नामक व्यक्ति से चर्च बेचने की डील की है। यह बात पता चलने के बाद वह सबसे पहले जालंधर आकर तहसीलदार एक मनिंदर सिंह से मिले और उन्हें सारी बात बताई। तहसीलदार के कहने पर उन्होंने इस संबंध में शिकायत दी और चर्च की जमीन की होने वाली रजिस्ट्री पर रोक लगवाई। इसके बाद एसडीएम व डीसी के पास भी लिखित शिकायत की है। जार्डन मसीह के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। यह पता चलने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे लोग चर्च के बाहर पहुंच गए। अमित प्रकाश ने बताया कि जार्डन मसीह ने यूनाइटेड चर्च आफ नार्थ इंडिया ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर यह धोखाधड़ी की है। बयाने में उसने चर्च की जमीन के खसरा नंबर तक लिखे हैं। इसी फर्जी ट्रस्ट के नाम के सहारे वह चर्च को बेचने वाला था। फिलहाल उन्हें जार्डन मसीह व बाबा दत्त के नाम ही पता हैं। उनका पूरा पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए ही पुलिस के पास शिकायत की गई है। -

अगले महीने से लागू होंगे 3 नए नियम, Bank खाते होंगे प्रभावित
नई दिल्ली: पब्लिक प्रोविडेंट फंड को लकेर भारत सरकार ने तीन महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें नाबालिगों, एक से अधिक खातों, और एनआरआई खाताधारकों के लिए नए नियम शामिल हैं।
इन नए नियम के तहत, यदि PPF खाता नाबालिग के नाम से खोला गया है, तो खाते पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट ब्याज का भुगतान तब तक किया जाएगा जब तक कि नाबालिग 18 वर्ष का नहीं हो जाता। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक PPF खाते हैं, तो ब्याज केवल प्राइमरी खाते पर ही मिलेगा, बशर्ते कि जमा राशि हर वर्ष के लिए निर्धारित अधिकतम सीमा के भीतर हो। इन नए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 से एनआरआई द्वारा खोले गए ऐसे खातों पर शून्य ब्याज दर लागू होगी।
