ऊना / सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना ने बताया कि अभ्यार्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को 26 अक्तूबर प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्र सहित संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
Blog
-

Jalandhar News: पंचायत चुनाव में 100 वोटों से हारेे NRI अमरीक सिंह
जालंधर। पंजाब भर में 9,398 पंचायतों में सरपंच व पंच के पदों के लिए सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। झड़प-हंगामे की छिटपुट घटनाओं के बीच वोटिंग पूरी हो गई है। जिसके बाद चुनाव नतीजे आने शुरू हो गये हैं। जहां, यूके से जालंधर के कस्बा किशनगढ़ में पंचायती चुनाव लड़ने के लिए अमरीक सिंह यूके के सलाओ से जालंधर आते थे। जिनको पंचायत चुनाव में 325 वोट मिले हैं। वहीं, उनके पतिद्वंदी को 425 वोट मिले हैं। जिससे अमरीक सिंह 100 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये हैं।
अमरीक सिंह ने बताया कि उनका वैसे तो जालंधर में ही कारोबार है, लेकिन यूके उनका आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंदों की अक्सर सेवा करते है। उन्होंने कहा कि वह माता-पिता के आदर्शों पर चल रहे है। अमरीक सिंह खुद रेडियों आर्टिस्ट है। लोग उन्हें मास्टर जी के नाम से जानते है। वह काफी समय से यूके में रहते है। अमरीक सिंह ने बताया कि जालंधर में उनकी खेती है और उनकी ट्रांसपोर्ट भी जालंधर में है।
वहीं दूसरी ओर अमरीक सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर गांव वासियों से बात की गई तो गांव वासियों में से कुछ लोगों ने रोष पाया गया, जबकि कुछ लोग अमरीक सिंह के समर्थन में आए। इस दौरान एक युवती ने अमरीक सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर कहा कि उन्हें तो अमरीक सिंह द्वारा किए गए विकास कार्य गांव में दिखाई नहीं दे रहे। युवती ने कहा कि वह उन्हें जानती भी नहीं है और ना ही अमरीक सिंह को उसने गांव में कभी देखा है। युवती ने कहा कि पुराने सरपंच के बारे में तो वह जानती है।
-

सैर कर रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : भंजाल में सुबह सैर कर रहे व्यक्ति को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आई हैं।पुलिस को दी शिकायत में रामपाल पुत्र सिंधु राम निवासी गांव अप्पर भँजाल त0 घनारी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि इसका भाई लिवगार्ड कम्पनी के वेयर हाऊस के सामने पक्की सडक पर प्रातः समय करीब 6 बजे सैर कर रहा था तो एक नामालूम स्कूटी चालक ने सड़क किनारे चल रहे इसके भाई को टक्कर मार दी व मौके से भाग गया I पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर धारा 281,125A B.N.S व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया लोकार्पण
ऊना/ सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है जिससे क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 3.82 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर एक अन्य पुल का भूमि पूजन और 1.73 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बने 34.55 मीटर लंबे आरसीसी पुल का लोकार्पण भी किया गया।

पूर्ण विकसित हरोली है लक्ष्य
हरोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र अब प्रदेश में प्रगति का एक आदर्श मॉडल बन चुका है। हम हरोली को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहां स्थायी और समग्र विकास का मेल होगा। विकास की यह यात्रा बिना किसी भेदभाव के जारी है और हम इसे व्यापक जन सहयोग से आगे भी जारी रखेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। हरोली में पानी की योजना 6 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरी कर चालू की गई है, जबकि हरोली-पंजावर के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और परियोजना प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि हरोली में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि हरोली में जल्द ही बस डिपो भी खोला जाएगा।शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम
अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू होंगी।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में सोमभद्रा पुल के समीप एक पुलिस चेक पोस्ट खोली जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल के पास एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुल के आस-पास चाट-पकौड़ी जैसे खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।भेदभाव रहित विकास कार्यों पर जोर
उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विकास कार्यों को दलगत राजनीति के चश्मे से देखता है, जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं, जिसका प्रमाण हर चुनाव में हमारी बढ़ती वोटों की संख्या है।
विद्युत बोर्ड के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली और इसके लाभों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, विरेंद्र मनकोटिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत बलराज सांगड़, डीएफओ सुशील कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत हरोली की प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल सहित कांग्रेस पार्टी अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनता उपस्थित रहे। -

चिंतपूर्णी:पुलिस ने 11 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत 11 बोतल देसी शराब पकड़ी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिन्तपुर्णी के मुलाजिम गश्त करते व चैकिंग के दौरान गुगवढ वधमाणा रोड में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतल देसी शराब बरामद की गई। इस संबंध में वाल कृष्ण निवासी नारी चिन्तपूर्णी तह0 अम्ब के विरुद्ध धारा 39(1)(ए) एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 22 अक्तूबर को
ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे बचत भवन ऊना में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना से संबंधित अराजपत्रित कर्मचारियों के विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं ताकि मौके पर निर्णायक चर्चा की जा सके।
-

Punjab News: वल्टोहा ने छोड़ी अकाली दल पार्टी, देखें वीडियो
चंडीगढ़: पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद विरसा सिंह वल्टोहा ने खुद ही शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। अकाली दल की प्रारंभिक मेंबरशिप से इस्तीफा देने के बाद विरसा सिंह वल्टोहा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
जहां, पांच सिंह साहिबान की तरफ से अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा पर 10 साल का राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंह साहिबान ने वल्टोहा को अकाली दल से निकालने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ये फैसला उन्होंने लिया है।
-

उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता का शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) को राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों (लाहौल स्पीति को छोड़कर) और 5 स्पोर्ट्स होस्टल -नादौन, पपरोला, रोहडू, सुंदरनगर व ऊना के कुल 730 छात्र भाग ले रहे हैं। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारग सस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शिक्षा क्षेत्र पर खर्चे जा रहे 9800 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी खलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई की वे आने वाले समय में खेल जगत में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवतायुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी मकसद से सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बजट में 1 हजार करोड़ की बढोतरी की है। प्रदेश में इस बार शिक्षा क्षेत्र के सुदृढी़करण पर लगभग 9800 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं।
बीजेपी नेताओं को नसीहत
श्री अग्निहोत्री ने प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने की अफवाहें फैलाने वाले बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनको यह पता होना चाहिए कि सरकार ने अकेेले शिक्षा क्षेत्र में ही जब इतनी बड़ी बढोतरी की है, तो यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति की ही बानगी है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में कुछ स्कूलों के बंद किए जाने पर स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों को बन्द किया है जिनमें बच्चों की जीरो एडमिशन है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी नए स्कूल खोले जाएंगे। ऊना विधान सभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में कॉलेज खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई।हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। पहले चरण में प्रदेश में 18 डे बोर्डिंग स्कूलांे को मंजूरी दी गई है, इनमें 8 लगभग बन कर तैयार होने को हैं।खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटा उन्होंने इस पर प्रसन्नता जताई कि आज खेलों को लेकर समाज के दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब बच्चे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे एक नई खेल संस्कृति बलवती हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में पदक विजेताओं और प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटे का प्रावधान किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊना के अंब के निषाद कुमार को सरकार ने 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है। इस दौरान सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा तिलक सिंह ने खेल सम्बंधी ब्यौरा दिया व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोम पाल धीमान व अन्य गण मन उपस्थित रहे। -

राजकीय महाविद्यालय ऊना के आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना के 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के कैडेट्स और आपदा प्रबंधन क्लब ने जिला ऊना के अग्निशमन विभाग के सहयोग से एक विशेष अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल उन लोगों की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने विभिन्न आपदाओं में अपने प्राण गंवाए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य “अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस” के अवसर पर आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कैडेट्स को प्रशिक्षित करना था।इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ऊना के कार्यवाहक प्रिंसिपल पुनीत प्रेम ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए आपदा सुरक्षा और इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और तैयारी का भाव जागृत करते हैं, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कदम उठा सकें।यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए), शिमला द्वारा शुरू किए गए “समर्थ 2024” जन जागरूकता और क्षमता निर्माण अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें किसी भी प्रकार की आपदा के लिए मानसिक और भौतिक रूप से तैयार करना है।अग्निशमन विभाग ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया और कैडेट्स को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आपदाओं से पहले की गई तैयारी और उचित जानकारी से जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है।इसके बाद, फायर ऑफिसर सुरेश कुमार ने अग्नि सुरक्षा पर एक व्यापक व्याख्यान दिया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित कदमों की जानकारी दी और आग बुझाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कैडेट्स को हाथों-हाथ अग्निशमन यंत्रों का उपयोग सिखाया गया, ताकि वे वास्तविक जीवन में ऐसी आपातकालीन स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें।इस कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन अश्विनी कुमार और प्रोफेसर करन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया और सुनिश्चित किया कि सभी प्रतिभागियों को सही दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण प्राप्त हो। यह मॉक ड्रिल कार्यक्रम न केवल कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का अवसर था, बल्कि यह समाज में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक कदम भी था। -

पुलिस ने काटे 161 चालान, करीब 37 हजार जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 161 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 37,400/- रूपये वसूल किए गए। वहीं जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना ऊना के मुलाजिमों द्वारा एक वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5100/- रुपये वसूल किए गए।