Blog
-

राष्ट्रीय स्तर की अंडर 14 खो खो में छाई बंगाणा की बच्चियां, चन्नई को हराकर जीता कांस्य पदक
नंदनी पटियाल के नेतृत्व में बंगाणा केवी की 14 बच्चियां ले रही थी भाग, टीम का बंगाणा में होगा भव्य स्वागत, ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सेंट्रल स्कूल बंगाणा की लड़कियों ने देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। और राष्ट्रीय स्तर पर खो खो में कांस्य पदक जीता। ज्ञात रहे राष्ट्रीय स्तर पर खो खो में अंडर 14 में रीजन 25 गुड़गांव का नेतृत्व कर रही उपमंडल बंगाणा के खो खो प्रतियोगता में कैप्टन नंदनी पटियाल के नेतृत्व में 14 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पूल में सभी मैच जीते और प्री क्वाटर फाइनल में वाराणसी को हराया। क्वार्टर फाइनल में केवी बंगाणा की टीम ने कलकत्ता को हराया। बही सेमीफाइनल में केवी बंगाणा की टीम बंगलौर की टीम से हार गई। लेकिन कांस्य पदक के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला हुआ। और केबी बंगाणा की टीम ने चिन्नई की टीम को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर बंगाणा का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे इतिहास में पहली बार हुआ है। कि राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 14 में बंगाणा की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। बताते चले कि खो खो बंगाणा की टीम की कैप्टन नंदनी पटियाल के पिता प्रवीण पटियाल आर्मी से सेवानिवृत है। और खेलों में बेहतर रुचि रखते है। बही प्रवीण पटियाल के मामा मदन राणा हिमाचल बॉलीबॉल के सचिव एवम जिला उना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। और मदन राणा बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते है। और नंदनी पटियाल के गांव के युवा कई खेल प्रतियोगियों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनमा चुके है। बही राष्ट्रीय स्तर पर खो खो में कैप्टन नंदनी की टीम द्वारा जीते गए कांस्य पदक पर पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर,कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मदन राणा ,प्रवीण पटियाल,शशि पटियाल ,प्रधान अनीता राणा,बंगाणा के प्रधान विजय शर्मा, हटली के प्रधान स्वर्ण सिंह, आदि सभी सैंकड़ो गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए छात्राओं के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। बही केबी स्कूल बंगाणा के सभी स्टाफ ने स्कूल की खो खो टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह अधिक खुशी की बात है। और केबी स्कूल के साथ साथ बच्चियों ने देश में बंगाणा और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। और हमें अपने स्कूल की पूरी खो खो टीम पर गर्व है। -

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित
ऊनासुशील पंडित: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्याण भवन ऊना में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल जज ऊना अनीता शर्मा ने की। इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित सीडीपीओ, आईसीडीएस पयवेक्षकों सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स को जिला स्तरीय क्षमता निर्माण सत्र में घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉश अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, आईटीपीए और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम और कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
वरिष्ठ सिविल जज ऊना अनीता शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को विक्टिम ऑफ क्राइम, मुआवज़ा अधिनियम 2019 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बलात्कार, एसिड अटैक जैसी घटनाओं के पीड़ितों को प्रदान किए जाने वाले मुआवजे, साथ ही उन्होंने परिवारों में लड़के और लड़की के बीच किए जाने वाले भेदभाव और घरेलू हिंसा अधिनियम बारे विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई।
इसके अलावा अनीता शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 176(1) के अंतर्गत पीड़िता को अधिक सुरक्षा प्रदान करने और बलात्कार से संबंधित अपराध की जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने, पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान ऑडियो-वीडियो माध्यम से दर्ज करने और 183(6)(ंए) के तहत महिलाओं के खिलाफ कुछ अपराधों के लिए पीड़िता के बयान, जहाँ तक संभव हो, एक महिला मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किए जाने चाहिए और उसकी अनुपस्थिति में एक पुरुष मजिस्ट्रेट द्वारा एक महिला की उपस्थिति में दर्ज किए जाने तथा 183(6)(क) के अंतर्गत मजिस्ट्रेट अब ऐसे मामलों में गवाह का बयान दर्ज करेंगे, जिनमें महिलाओं के खिलाफ कुछ अपराध शामिल हैं। इनके आरोपी को दस वर्ष या उससे अधिक की कैद, आजीवन कारावास, या मृत्युदंड की सजा हो सकती है, के बारे में भी जागरूक किया गया।
यौन उत्पीड़न स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्षा, दीपशिखा शर्मा ने यौन उत्पीड़न अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं और सोशल मीडिया पर बातचीत करते समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे अवगत करवाया।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण अभियान 2024 के तहत पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरिन्दर कुमार, सीडीपीओ धुंदला, रूपेश कुमार, सीडीपीओ अम्ब विजय कुमार और सेवानिवृत्त सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सहित जिला ऊना के समस्त संरक्षण अधिकारी भी मौजूद रहे।
-

Punjab : राहगीरो को लूटने वाले गिरोह के 5 आरोपी महिलाओ सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो
लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत, सुमन, ख़ुशी, अमित चौहान और निखिल निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए Adcp प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि उकत गिरोह ने थाना टिब्बा के इलाके मे राहगीरों से तेजधार हथियारों से मोबाइल और एक्टिवा की लूट की थी। पुलिस को सुचना मिली कि गिरोह बाबा जीवन सिंह नगर मे अमित चौहान के घर किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को 3 एक्टिवा बिना नंबर, 2 बाइक , 8 मोबाइल, लोहे की 2 दातर सहित क़ाबू कर लिया।
एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम दिया है। गिरोह ज्यादातर रात के समय वारदातों को अंजाम देता थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जिससे गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
-

IIIT ऊना में 6वां दीक्षांत समारोह
ऊनासुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना ने 7 सितंबर 2024 को अपना 6वां दीक्षांत समारोह मनाया, जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर 2019 और 2020 की स्नातक बैचों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इसरो सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. माइलस्वामी अन्नादुराई ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में, डॉ. अन्नादुराई ने स्नातकों को बधाई दी और उनके कौशल और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र की प्रगति में योगदान करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे गरीबी, भ्रष्टाचार, और पुरानी सोच को मिटाकर, साथ ही ग्रामीण-शहरी असमानता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और राष्ट्र को मजबूत करें।
IIIT ऊना के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) के अध्यक्ष श्री रवि शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संस्थान की तेजी से हो रही प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। श्री शर्मा ने स्नातकों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी और नवाचार के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आज के तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य में निरंतर सीखने और अनुकूलनशीलता के महत्व पर जोर दिया।
IIIT ऊना के निदेशक प्रोफेसर मनीष गॉड ने अपने बयान में स्नातक छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान आई चुनौतियों को स्वीकार किया और उनकी दृढ़ता और समर्पण की प्रशंसा की। प्रो. गॉड ने स्नातकों से आग्रह किया कि वे IIIT ऊना के उत्कृष्टता की धरोहर को आगे बढ़ाते हुए समाज के कल्याण में योगदान करें।
कुल मिलाकर 260 छात्रों ने स्नातक किया, जिनमें से 114 कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (CSE) से, 88 इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ECE) से, और 58 सूचना प्रौद्योगिकी (IT) से थे। इन स्नातकों में से 2019 और 2020 बैचों के 18 छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।
यह कार्यक्रम स्नातकों, उनके परिवारों, और पूरे IIIT ऊना समुदाय के लिए गर्व का क्षण था, क्योंकि उन्होंने वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का उत्सव मनाया।
-

प्रदेश सरकार ने हिमाचल को आर्थिक बदहाली के मुहाने पर खड़ा कर दिया: सत्ती
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर हिमाचल को आर्थिक बदहाली के मुहाने पर लाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि कर्मचारियों को उनके अपने ही मेहनताने से वंचित किया गया।
विधायक ने कहा कि यदि भाजपा इस मामले को लेकर शोर नहीं करती तो प्रदेश सरकार द्वारा अब भी कर्मचारियों को 5 तारीख को कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया जाना था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार ने राज्य को आर्थिक बदहाली तक लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश के लाखों पेंशनर्स अपनी पेंशन के लिए प्रदेश सरकार की तरफ देख रहे हैं। हालत यह हो चुकी है कि पेंशनर्स के पास अपनी बीमारी की हालत में दवाई तक के पैसे नहीं है। जबकि दूसरी तरफ कर्मचारियों का वेतन रोकने का असर निजी क्षेत्र तक गया है। जहां बच्चों की फीस समय पर नहीं दे पाने के कारण निजी स्कूलों के संचालक अपने अध्यापकों को भी समय पर वेतन नहीं दे पा रहे।
दुकानदारों का उधार चुकता नहीं होने के चलते उनके कारोबार पर भी असर पड़ा है। किसी के वहां और मकान को लेकर लिए गए कर्ज की किश्त रुकने से भी कर्मचारियों को पेनल्टी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार की इस कार्य प्रणाली के चलते हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश में खराब हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ फिजूल खर्ची रोकने का नारा दिया जाता है और दूसरी तरफ अपने चहेतों पर खुलकर सरकारी धन लुटाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पैसे नहीं है लेकिन फिजूल खर्ची करने में मौजूदा सरकार कहीं भी पीछे नजर नहीं आती।
-

उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रधान कांग्रेस के माध्यम से पंजावर की ववली को दी आर्थिक सहायता
ऊना सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी राणा रंजीत सिंह के माध्यम से पंजावर गांव की विधवा ववली देवी पत्नी स्वर्गीय व्रजेशवर सिंह को पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी है।
ज़िक्र जोग है कि ववली देवी की चार बेटियां व एक बेटा है व ववली के पति जोकि 90% अपंग थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जिन्हें जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसी के दृष्टिगत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
वहीं जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी राणा रंजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से पच्चीस हजार का चैक व अपनी ओर से नकद पांच हजार की राशि ववली देवी का सहयोग किया।
-

बिना नंबर तथा फटे हुए साइलेंसरों वाले बाइक चालकों पर हरोली पुलिस ने कसा शिकंजा
तीन बाईकों के उतारे साइलेंसर पांच बिना नंबर प्लेट बाइक चालकों को सिखाया सबक ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने अब अगले दो महीने के लिए एक नया अभियान चलाया है जिसमें बिना नंबर वाली किसी भी गाड़ी को क्षेत्र में घूमने नहीं दिया जाएगा तथा जो बुलेट चालक बुलेट पटाखा /फट्टे साइलेंसर प्रयोग करते हैं उनके साइलेंसर खुलवाए जाएंगे और अगर कोई कानून की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी ।
इसी कड़ी के तहत आज थाना प्रभारी सुनील सांख्यान अपनी टीम सहित कांगड़, सलोह भदसाली , घालूवाल के क्षेत्र में पूरा दिन पेट्रोलिंग पर रहे और जो भी गाड़ियां बिना नंबर तथा जो भी बुलेट फटे हुए साइलेंसर प्रयोग करते मिले उन सबको बारी-बारी सबक सिखाया । कुछ चालकों ने फटे हुए साइलेंसर खुद खोलकर पुलिस के पास जमा करवा दिए तथा कुछ ने चालान भरकर अपनी जान बचाई ।
बिना नंबर बाइकों को पुलिस थाना में ले गई , जहां पर उनका कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रायः देखने में आया है कि हरोली क्षेत्र पंजाब से सटा होने के कारण अपराधियों के टारगेट पर रहता है और अक्सर अपराधी यहां आकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं अभी तक की घटनाओं को अगर ध्यान से लें तो ज्यादातर इन घटनाओं में जो भी बाइक प्रयोग की गई हैं वह सभी बिना नंबर पाई गई है।
इसलिए अब सभी पंचायतों के साथ मिलकर यह निर्णय लिया गया है कि बिना नंबर बाइक तथा बिना नंबर किसी भी गाड़ी को क्षेत्र में घूमने नहीं दिया जाएगा । सभी रेहड़ी फड़ी वाले व्यक्तियों को थाने में तथा संबंधित पंचायत में रजिस्टर करवाया जाएगा । हरोली क्षेत्र की जनता से भी अपील की गई है कि बिना नंबर की बाइक/ गाड़ी कोई भी प्रयोग न करे तथा कोई भी व्यक्ति या युवक अपने किसी बुलेट में पटाका साइलेंसर का प्रयोग ना करें नहीं तो शरारती तत्वों को अच्छे से सबक सिखाया जाएगा।
-

ऊना जिला में 14 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
ऊनासुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमंडल अम्ब स्थित न्यायालय परिसर में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। इन राष्ट्रीय लोक अदालतों में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बाउंस, धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकयत मामले, मोटर वाहन चालन के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले तथा भूमि अधिग्रहण के मामले भी सुनवाई कर निपटाए जाएंगे।
अनीता शर्मा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका निस्तारण भी आपसी सुलह व समझौते के आधार पर प्री-लोक अदालत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए शीघ्र अति शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-

यागी तूफान का कहर, 2 की मौत, 100 से अधिक घायल, Red Alert जारी
नई दिल्ली – चीन में यागी तूफान ने 2 लोगों की जान लेने के बाद और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया है। चीन के प्राधिकरण ने यागी के चलते 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर विस्थापित कराया है। बताया जा रहा है कि ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई।

100 लोगों के घायल होने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई है और 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यागी तूफान जो कि चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।
चीन ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।
-

अफीम सहित नशा तस्कर गिरफतार
पंचकूला। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई की गई। जहां, राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने बद्दी रोड के पास से 580 ग्राम अफीम समेत एक नशा तस्कर को थाना पिंजौर इलाके से गिरफ्तार किया। हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा एनसीबी यूनिट अम्बाला की एक पुलिस टीम बद्दी रोड, रेलवे ओवरब्रिज पिंजौर पर मौजूद थे।
तभी गुप्त सूचना सूचना मिली की जैनेंद्र लांबा पुत्र सुरेंद्र उर्फ काका वासी गांव मानपुर नानक चंद जिला पंचकूला जो अफीम बेचने का काम करता है और अभी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने गांव मानपुर नानक चंद से अफीम लेकर पिंजौर की तरफ आएगा। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मानपुर नानक चंद गांव के बाहर हुड्डा सेक्टर 30 के मोड पर एक्टिवा सहित काबू कर लिया गया।
मामले संबंध में थाना पिंजौर जिला पंचकूला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी जैनेंद्र लांबा को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।