Blog

  • बैंक कर्मीयों ने ही उड़ा लिए उपभोक्ता के खाते से 3 लाख 90 हजार, मामला दर्ज

    बैंक कर्मीयों ने ही उड़ा लिए उपभोक्ता के खाते से 3 लाख 90 हजार, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल स्तिथ निजी बैंक कर्मीयों ने अपने ही बैंक के उपभोक्ता के खाते से 3 लाख 90 हजार रुपए उड़ा लिए। जिस पर उपभोक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में सुमन वाला  पत्नी जगदीप सिंह निवासी नंगल कलां तहसील हरोली ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि इसका व इसके पति जगदीप सिंह का टाहलीवाल स्तिथ एचडीएफसी बैंक में जॉइंट खाता है जो लिमिट के रूप मे खुलवाया गया है। जिसकी कुल लिमिट 5,50,000 रूपये थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि एचडीएफसी शाखा टाहलीवाल में कार्यरत कर्मचारी विवेक पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी गांव भंडियारा दुलैहड़ तहसील हरोली व गौरव मैनेजर एचडीएफसी वैंक शाखा टाहलीवाल द्वारा इसके लिमिट के खाते से धोखा-धड़ी करके 3,90,000 हजार रूपये निकाल लिये हैं Iइस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर
    धारा 318(4) भा0न0स0 के आधार पर थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • 17 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज 

    17 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला के एक गांव निवासी 17 वर्षीय युवती लापता हो गई है जिस पर महिला पुलिस थाने में सूचना दी गई है। महिला थाना में दी गई शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया कि 13 अक्तूबर 24 को इसकी बेटी जिसकी आयु 17 वर्ष, विना किसी को बताये घर से कहीं चली गयी है व अब तक वापिस नहीं आई हैं I इसे शक है कि कोई नामालूम व्यक्ति इसकी बेटी  को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस से लड़की को वापिस लाने की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने धारा 137(2) भा0न0स0 के तहत महिला थाना ऊना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल का उनके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत

    सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल का उनके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत

     ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के समाजसेवी व सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल रधुवीर सिह का उसके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया। ज्ञात रहे कि रधुवीर सिह एक मिडल परिवार से संबंध रखते हैं।और अपनी मेहनत और बुजुर्गों के स्नेह प्यार व आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
    बहीं पर रधुवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 16 साल पहले मेजर रैंक से सेवानिवृत्त हुआ था। परन्तु किन्हीं कारणों से लैफ्टिनेंट कर्नल पद से बंचित रह गए थे। जिसके लिए हमने सर्वोच्च न्यायालय तक अपने हक की लड़ाई लड़ी और आज 16 साल बाद मेज़र रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल पद पर आसीन हुए जिसके हम हकदार थे। बहीं पर आज जो कुछ भी हूं अपने स्वर्गीय माता-पिता रत्न चंद -सत्या देवी के आशीर्वाद व बड़े भाई भाभी रणजीत सिंह व शीला देवी के मार्गदर्शन व छोटे भाई बहन रणवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह बहन सुमन कुमारी बहनोई शेर सिंह के स्नेह व गुरू जनों तथा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है इसमें सबसे बड़ा योगदान धर्मपत्नी उषा देवी का सहयोग रहा है जिन्होंने मुझे हर समय-समय पर मोटिवेट किया और हर समय मुझे हौंसला दिया है जिसके कारण इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली है।
    इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन मदन लाल,पूर्व विधायक बलवीर सिंह, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्रिवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम मिन्हास, स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान,बीडीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व उप प्रधान जीवन ठाकुर, बार्ड सदस्य अंजली शर्मा,सोम नाथ सोनी, सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: चाय देने के बहाने आये व्यक्ति ने मतदान पेटी में डाली स्याही, हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: चाय देने के बहाने आये व्यक्ति ने मतदान पेटी में डाली स्याही, हंगामा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से शुरू मतदान शाम 4 बजे तक हुआ। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव EVM के बजाय, बैलट पेपर से हुए हैं। इसी बीच पंजाब के कई जिलों से लड़ाई-झगड़े व फर्जी वोटिंग का अनेक मामला सामने आये हैं। इसी बीच फ़िरोज़पुर के क़स्बा मलावाला के गाँव लोहके खुर्द में बूथ कैप्चरिंग व बेल्ट बॉक्स में स्याही डालने का मामला सामने आया है।


    बताया जा रहा है कि चाय देने के बहाने आए लोगों ने बेल्ट बॉक्स में स्याही डाल दी। जिससे सभी बेल्ट पेपर से पड़े वोट ख़राब हो गये। बूथ नंबर 105 पर 2 पंचायती सदस्यों को लेकर चुनाव हो रहा है।

    इधर, मामले बारे नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति द्वारा मतदान पेटी में स्याही डाल दिया है। जिससे सभी बेल्ट पेपर से पड़े वोट ख़राब हो गये है। इस मामले बारे उच्च अधिकारियों अवगत कराया दिया गया है। आगे जो फैसला आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: फर्जी वोटिंग को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी वोटिंग को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, देखें वीडियो

    कपूरथला। कपूरथला के गावों सवाल में मतदान केंद्र क्रमांक 116 पर दोपहर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प हुई है। जिसमें दोनों के पक्षों के 2-2 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है।

    मामले बारे जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलॉक सिंह निवासी गांव स्वाल ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी वोट डाले जा रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने हम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मैं और मेरा साथी रंजीत सिंह घायल हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और फर्जी वोटिंग कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    इधर, योगराज सिंह और शिंगारा सिंह ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों ने हमारे घर में घुसकर हम पर हमला किया। जिस दौरान हम लोग घायल हो गए, उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। दोनों व्यक्ति सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करा दिया है और मतदान सुचारू रूप शुरू करवाया दिया।

  • Jalandhar News: मान सिंह की चेतावनी के बाद Kulhad Pizza Couple ने उठाया ये कदम

    Jalandhar News: मान सिंह की चेतावनी के बाद Kulhad Pizza Couple ने उठाया ये कदम

    जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल की वायरल अश्लील वीडियो के लेकर पिछले कुछ दिनों से बुड्ढा दल बाबा मान सिंह द्वारा 18 अक्टूबर का समय दिया है। जिसमें मान सिंह ने बीते दिन जालंधर थाना 4 के बाहर पहुंचने पर कहा कि वह महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर इस मामले को 4 दिन के लिए स्थगित कर रहे है। मान सिंह ने बीते दिन कहा कि अगर सहज अरोड़ा थाने आ जाता तो बैठकर मामले को खत्म किया जा सकता था, लेकिन अब वह 18 अक्टूबर को Kulhad Pizza Couple की दुकान पर आएंगे।

    जिसके बाद Kulhad Pizza Couple ने अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रूख किया है। मिली जानकारी के अनुसार सहज अरोड़ा और गुरप्रीत अरोड़ा ने हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट मांग की है। बता दें कि निहंग सिंह मान ने कुछ दिन पहले Kulhad Pizza Couple की दुकान पर आकर कहा था कि सहज अरोड़ा को अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए।

    क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है। वहीं इसके बाद सहज अरोड़ा एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे और जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं। वहीं इसके बाद निहंग सिंह मान ने कहा था कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह उस कपल का रेस्टोरेंट बंद कर देंगे।

  • Punjab News : महिला प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह बदलने को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News : महिला प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह बदलने को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    नवांशहर। पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर हर तरफ माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। हर तरफ से कोई न कोई झड़प देखने को मिली है। इसी बीच ब्लॉक बंगा के गांव चक कलाल में चुनाव चिन्ह को लेकर हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि आशा रानी ​​जो कि सरपंच पद की उम्मीदवार थी। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह घड़ा आवंटित किया गया था। आशा रानी ने सभी गांवों में घड़ा चुनाव चिह्न के साथ प्रचार किया था।

    जब आज सुबह जब पोलिंग बूथ पर वोटिंग शुरू हुई तो उनका चुनाव चिन्ह बाल्टी दिखा। जिसके बाद सरपंच और उनके समर्थक ने रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की। गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण था और उनके समर्थकों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

    वहीं मीडिया ने नीरज PRO वोटिंग करा रहे अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें बाद में जो भी निर्देश मिलेंगे उसके हिसाब से कार्रवाई करेगें। बाद में इन्हें रद्द करने का कोई आदेश आता है तो उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं। बाइट – आशा रानी प्रत्याशी चक कलाल

  • Punjab News: Jalandhar के ATP सुखदेव वशिष्ठ सहित 5 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखे लिस्ट

    Punjab News: Jalandhar के ATP सुखदेव वशिष्ठ सहित 5 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखे लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा पंचायती चुनाव खत्म होते ही नगर निगम के अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी की गई सूचि के मुताबकि जालंधर नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ सहित 5 अधिकारियों के तबादले किए गए है। सूचि के अनुसार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ का पठानकोट नगर निगम में तबादला किया गया है। जबकि सुखदेव के अलावा तरुण कुमार, सुनील दत्त वर्मा, मदन सिंह और कमलजिंदर सिंह का ट्रांसफर किया गया है।

  • Punjab News: पंचायती चुनाव के दौरान इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती चुनाव के दौरान इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंचायत चुनाव को लेकर मोगा के कोटला मिहर सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटला मिहर सिहं में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा हैकि अकाली दल और आप पार्टी के वर्करों में झड़प हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। वहीं घटना के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के दौरान 2 लोगों के गोली लगने की सूचना मिली है।

    मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उसका बड़ा भाई उसे मिलने के लिए बठिंडा से मोगा में आया था। वहीं घटना के दौरान व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने के मामले में उसका भाई घायल हो गया। व्यक्ति का कहना है कि उसके भाई का किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सरेआम गोलियां चलाना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे है।

  • Punjab News: 3 करोड़ रुपये के फंड हेराफेरी मामले में नगर निगम का XEN काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 करोड़ रुपये के फंड हेराफेरी मामले में नगर निगम का XEN काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम (एमसी) लुधियाना में तैनात राजिंदर सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, (अब सेवानिवृत्त), रणबीर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर (एक्सईएन) और पंकज गर्ग, डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स (डीसीएफए) के खिलाफ 3,16,58,421 रुपये के फंड की हेराफेरी करने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस मामले में रणबीर सिंह एक्सईएन को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल अदालत में पेश किया जाएगा। SSP विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि यह मामला जसपिंदर सिंह, इलेक्ट्रिक पंप ड्राइवर, जोन सी, एमसी लुधियाना द्वारा दर्ज शिकायत नंबर 359/2023 की जांच के बाद उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ऑपरेशन और रखरखाव शाखा में तैनात रणबीर सिंह एक्सईएन ने मई 2021 से सितंबर 2022 तक विभिन्न ट्यूबवेल कार्यों के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को भुगतान करने के लिए एमसी खातों से अग्रिम भुगतान के रूप में 3,16,58,421 रुपये प्राप्त किए थे, लेकिन अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ मिलीभगत करके इसका दुरुपयोग किया।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विजिलेंस को लुधियाना शहर में ट्यूबवेल कार्यों के लिए अग्रिम भुगतान करने के लिए पीएसपीसीएल द्वारा किसी भी प्रस्ताव या मांग से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला क्योंकि उक्त रणबीर सिंह एक्सईएन द्वारा प्राप्त धन था। उन्होंने कहा कि आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) या उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) द्वारा एक अपेक्षित प्रस्ताव बनाया जाना चाहिए और उचित चैनल के माध्यम से इसे संबंधित एक्सईएन के समक्ष रखा जाना चाहिए, लेकिन उपरोक्त आरोपियों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए सरकारी धन को हड़पने के लिए ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।

    जांच में पता चला कि रणबीर सिंह एक्सईएन ने खुद फाइल पर नोटिंग पर पीएसपीसीएल द्वारा फर्जी मांग दिखाई थी और इसे वरिष्ठ एमसी अधिकारियों की मंजूरी के लिए राजिंदर सिंह, अधीक्षक अभियंता (एसई) को भेज दिया था।
    राजिंदर सिंह एसई ने अग्रिम भुगतान वापस लेने के संबंध में फाइल पर उनके सामने रखे गए दस्तावेजों को सत्यापित नहीं किया, बल्कि उन्हें ज्वाइंट कमिश्नर और MC के कमिश्नर की मंजूरी के लिए भेज दिया। आरोपी एक्सईएन और एसई ने अपने विभाग के नियमों की जानकारी होने के बावजूद अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और मामले को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया।

    इसके अलावा, उस समय तैनात जवाइंट कमिश्नर और एमसी के कमिश्नर ने फाइल पर दस्तावेजों या तथ्यों की जांच/सत्यापन किए बिना इन मामलों को मंजूरी दे दी थी। SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा किया कि एमसी कमिश्नर की मंजूरी के बाद, अस्थायी अग्रिम राशि की फाइल वर्ष 2021-2022 में अकाउंट ब्रांच के प्रभारी तत्कालीन डीसीएफए पंकज गर्ग को केस-आधारित प्रणाली के माध्यम से रिलीज करने के लिए भेजी गई थी, क्योंकि अग्रिम भुगतान की राशि 42 ट्यूबवेल कार्यों से संबंधित थी।

    अग्रिम भुगतान के अंतिम वितरण से पहले फाइल पर सभी दस्तावेजों को सत्यापित करना डीसीएफए का कर्तव्य था, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई और अपने अधिकार का दुरुपयोग किया। यह भी पाया गया कि डीसीएफए ने एक्सईएन और एसई के साथ मिलीभगत करके अस्थायी अग्रिमों से संबंधित बिल पारित किए थे और राशि एमसी के दो बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि यह जानकर आश्चर्य हुआ कि आरोपी रणबीर सिंह एक्सईएन ने एमसी खातों से सेल्फ चेक के माध्यम से अलग-अलग तारीखों पर 3,16,58,421 रुपये की राशि नकद जारी की और एक-दूसरे की मिलीभगत से धन का गबन किया। उल्लेखनीय है कि जब इस संबंध में तीन साल बाद वीबी को शिकायत की गई तो रणबीर सिंह एक्सईएन ने उक्त राशि एमसी लुधियाना के खाते में जमा करना शुरू कर दिया और उन्होंने 30.01.2024 से 21.03.2024 की अवधि के दौरान दो महीनों में 3,12,23,729 रुपये की राशि नकद जमा करवाई।

    उन्होंने कहा कि एमसी रिकॉर्ड के अनुसार, अभी भी उक्त आरोपी रणबीर सिंह एक्सईएन की ओर अस्थायी अग्रिम के रूप में निकाले गए 4,34,692 रुपये बकाया हैं। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और धारा 13(2) और आईपीसी की धारा 409, 465, 466 467, 468, 471, 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 32 दिनांक 14.10.2024 को सभी उपरोक्त आरोपियों राजिंदर सिंह, एसई, रणबीर सिंह, एक्सईएन और पंकज गर्ग, डीसीएफए के खिलाफ वीबी पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और इस मामले की जांच के दौरान एमसीएल में उस समय तैनात अन्य संदिग्ध अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।