ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 अक्तूबर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को सायं 4.30 बजे गोंदपुर जयचंद पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बालीवाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात सायं 3 बजे उप मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।
Blog
-

हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव : विक्रमादित्य सिंह
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार ऊना में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावित नेशनल हाईवे के निर्माण से प्रदेश में विकास को गति मिलेगी और केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन्हें शीघ्र अमलीजामा पहनाने के प्रयास किए जाएंगे।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे की घोषणा की गई थी, लेकिन इन घोषणाओं में से किसी का भी निर्माण नहीं हुआ। वर्तमान सरकार ने अब व्यवहारिकता को ध्यान में रखते हुए 5 नए नेशनल हाईवे का प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही केंद्रीय मंत्रालय से इन प्रस्तावों की स्वीकृति प्राप्त होगी। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सभी नई परियोजनाओं में 25 से 30 प्रतिशत बजट राशि का प्रावधान पहले से सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा कई परियोजनाओं का शिलान्यास बिना उचित धन आवंटन के किया गया था, जिससे वे परियोजनाएं अधूरी रह गईं। वर्तमान सरकार उन लंबित परियोजनाओं को भी पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है, और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। एमडीआर परियोजनाओं को सीआरएफ के अधीन लाने का होगा प्रयास मंत्री ने की प्रदेश में मुख्य जिला सड़कों (एमडीआर) के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने के लिए उन्हें केंद्रीय रोड़ फंड (सीआरएफ) के अधीन लाने के प्रयास किए जाएंगे। इस उद्देश्य से वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलकर केंद्रीय रोड़ फंड के माध्यम से सड़क परियोजनाओं में और सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विभाग को मिले सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया और बताया कि हिमाचल को हाल ही में लोक निर्माण विभाग के लिए 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सहयोग प्राप्त हुआ है। ऊना में रिंग रोड़ के निर्माण पर विचार लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ऊना शहर में यातायात कंजेशन कम करने के उद्देश्य से रिंग रोड़ के निर्माण पर विचार किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। रिंग रोड़ बनने से ऊना शहर में यातायात का दबाव कम होगा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।ऊना को नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पर सभी हितधारकों से होगी व्यापक चर्चा विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऊना नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों और संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निर्णय व्यापक हित में हो। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से भेंट करेंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश में शहरी विकास, स्वच्छता, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में 2070 मकानों की स्वीकृति की मिली है। इन मकानों के लिए लाभार्थियों को लगभग 35 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा में सहायता मिलेगी और उन्हें बेहतर जीवन स्तर प्राप्त होगा। ऊना जिले में करोड़ों के काम मंत्री ने जानकारी दी कि ऊना जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत 19 सड़कों पर कार्य चल रहा है, जिसमें सीटीबी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और इसके लिए 73 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, नाबार्ड के तहत करीब 115 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें सड़कों की मैटलिंग पर करीब 84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीआरएफ के तहत हरोली में स्वां नदी पर और गगरेट-लोहारली पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सड़क मरम्मत की अवधि को कम करने का प्रस्ताव बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत मुख्यालयों को जाड़ने वालीे मुख्य सड़कों की मरम्मत की अंतराल अवधि को 6 वर्षों से घटाकर 3-4 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार करें ताकि सड़कें अधिक टिकाऊ बनी रहें। उन्होंने सभी सड़कों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया ताकि सड़कों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो और उनकी दीर्घकालिकता बनी रहे।बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने विभाग की चल रही और प्रस्तावित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जबकि अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी ने ऊना जिले के कार्यों का विधानसभा वार ब्यौरा दिया। बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने विकास कार्यों को गति देने हेतु अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैपिटल एक्सपेंडिचर और उपयोगिता प्रमाणपत्र में समयबद्धता का रखें ध्यान विक्रमादित्य सिंह ने बैठक में केंद्रीय रोड़ फंड के तहत स्वीकृत योजनाओं में कैपिटल एक्सपेंडिचर के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को खर्च की गई धनराशि के उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया ताकि केंद्रीय सहायता की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने में देरी होती है, तो इससे केंद्रीय सहायता के जारी होने में अनावश्यक विलंब हो सकता है, जिससे परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने नाबार्ड, केंद्रीय रोड फंड और विधायक प्राथमिकता सहित अन्य सभी योजनाओं की डीपीआर में देरी न करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं का 80-85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी अलग से रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि संबंधित विभाग से शेष धनराशि उपलब्ध कराकर इन परियोजनाओं को शीघ्र जनता को समर्पित किया जा सके। -

5 साल की आयु तक के बच्चों के आधार पंजीकरण पर करें फोकस – एडीसी
14 दिसम्बर तक स्वयं कर सकते हैं निःशुल्क ऑनलाइन आधार पंजीकरणऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने 5 साल की आयु तक के बच्चों के आधार पंजीकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष आयु तक के जिन बच्चों को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया हैं उनका टीकाकरण दिवस पर आधार पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा विभाग को प्रदान की गई सभी किट्स को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे आधार पंजीकरण केंद्रों के कार्यों की निगरानी के लिए उनका नियमित अंतराल पर निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने फील्ड वेरिफिकेशन के लंबित आवेदनों के अविलंब निस्तारण के निर्देश भी दिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को इसे लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा। साथ ही यह जानकारी देने पर भी जोर दिया आधार को चालू रखने के लिए हर 10 साल में दस्तावेजों को अपडेट करना आवश्यक है। उन्होंने जनता से आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल को अपडेट करने का आग्रह किया। एडीसी ने बताया कि स्वयं ऑनलाइन आधार पंजीकरण करने की सुविधा 14 दिसम्बर, 2024 तक निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा आधार कार्ड पंजीकरण केंद्रों पर आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक अपेडशन के लिए 100 रुपये शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के आधार अपडेट करने के लिए सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग द्वारा आधार कार्ड ऑपरेटर के जरिए बच्चों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित बैठक की कार्यवाही का संचालन ई-जिला प्रबंधक ऊना साहिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उपनिदेशक राणा प्रितपाल सिंह, सहायक परियोजना प्रबंधक सुखविंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। -

Train में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख यात्रियों में मची भगदड़, लोगों ने कूद कर बचाई जान
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से जयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी में अचानक आग लग गई। आग लगने का जैसे ही यात्रियों को जिससे पता चला वैसे ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। धुएं का गुब्बार देख कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। लोको पायलट ने आनन-फानन में ट्रेन रोकी और हादसे की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है
-

विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, PM मोदी समेत इन बड़े चेहरों का नाम है शामिल
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

-

Baba Siddique कत्ल केस का Punjab से जुड़ा कनेक्शन, मुबंई पुलिस एक को किया काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः बाबा सद्दीकी कत्ल केस के पंजाब से कनेक्शन सामने आया है। हाल ही में पुलिस ने जालंधर के देहात के रहने वाले युवक जीशान का नाम सामने आया था। जिसको लेकर मुबंई पुलिस ने जालंधर में दबिश दी थी। वहीं अब इस कत्ल का लुधियाना से कनेक्शन सामने आया है। मुबंई पुलिस, CIA-2 और काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने मिलकर इस मामले में एक बदमाश को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुरजीत कुमार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है।
बब्बू को आज CIA-2 और काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने थाना जमालपुर के इलाका सुंदर नगर से दबोचा है। लुधियाना के SP-D अमनदीप सिंह बराड़ ने विशेष टीमों का गठन किया। इस टीम में काउंटर इंटेलीजेंस से इंस्पेक्टर विक्रम और कैलाश और CIA-2 से इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और एएसआई रघुबीर सिंह शामिल थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी सुजीत सुंदर नगर भामियां के इलाके में छिपा है तो पुलिस टीमों ने रेड कर उसे दबोच लिया।मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत मुम्बई में रहता है और वह अपने ससुराल आया हुआ था। सूत्रों के अनुसार आरोपी नीतिन के खाते में 25 हजार रुपए आने थे, लेकिन उक्त आरोपी ने वह पैसे अपने खाते में डलवा लिए और उसे नीतिन को देने थे, लेकिन उससे पहले ही बब्बू को काबू कर लिया गया। बता दें कि नितिन ने ही बाबा सिद्दीकी की रेकी की थी।
जल्द पुलिस इस मामले में लेकर बड़े खुलासे कर सकती है।इस मामले को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राम कनौजिया ने पूछताछ के दौरान पता चला कि सबसे पहले उसे ही NCP नेता बाबा सद्दीकी की हत्या का सुपारी दी गई थी और उसने इसके लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। पुलिस ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली थी, जिसे आरोपी को स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने भेजा था।
-

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 की मौत, परिवार ने कत्ल के लगाए आरोप, देखें वीडियो
अमृतसरः फतेहगढ़ चूड़ियाँ रोड बाईपास पर देर रात एक साथ तीन नौजवानों की मौत हो गई। मौत के बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है युवकों का एक्सीडेंट हुआ है, जबकि परिवार वालों का कहना है कि तीनों का कत्ल हुआ है। फिलहाल तीनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया और आज उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक, कल देर रात उन्हें सूचना मिली कि अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर देर रात मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई।
इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके युवकों की मौत किसी हादसे से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है और पिछले कई दिनों से युवकों को धमकियां भी मिल रही थीं, जिसे लेकर उन्हें संदेह है कि उनके युवकों की हत्या की गई है। उन्हें धमकी देने वाले लोगों ने मार डाला।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि उनकी मौत की असलियत क्या है। परिवार का कहना है कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़क जाम कर धरना देंगे। पुलिस अधिकारी केवल सिंह कल रात उन्हें करीब 11.15 बजे अंजान नंबर से फोन आया कि पेपर मिल के पास एक एक्सीडेंट हुआ है और तीन युवकों की मौत हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब वहां पहुंचे तो साहिल और जतिंदर सिंह की वहां लाश पड़ी थी। वहीं, वह तीसरे नौजवान तरलोचन सिंह को अस्पताल ले गए थे, जहां आज सुबह उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जो भी आरोपी होगा उन पर कार्रवाई अवश्य होगी।
-

Punjab News: स्कूल और गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो
अमृतसरः गुरु नगर अमृतसर के गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास तरनतारन रोड पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जहां स्कूल जाने वाले छात्र और स्थानीय दुकानदार काफी परेशान हैं। इन कूड़े के ढेरों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी बदबू का सामना करना पड़ता है। वहीं लोगों का कहना है कि ये कूड़े के ढेर बीमारियां फैला रहे हैं। ऐसे में इन कूड़े के ढेरों को यहां से हटाया जाना चाहिए।
इस मौके पर दुकानदारों का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण आसपास के दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कूड़े के कारण काफी दुर्गंध फैलती है और दुर्गंध के कारण ग्राहक भी दुकानों पर नहीं आते। उन्होंने कहा कि प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इन कूड़े के ढेरों को जल्द से जल्द हटावाया जाए। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले से सेहत विभाग लगातार फैल रही बीमारियों को लेकर सुचेत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि डेंगू की बीमारी के कारण पंजाब सरकार द्वारा डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है, जिसमें प्रत्येक शुक्रवार प्रशासन द्वारा स्कूलों और मोहल्लों का दौरा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों को गंदगी ना फैलाने की अपील की जा रही है दूसरी ओर प्रिंसीपल ने प्रशासन से आसपास से गंदगी का अंबार हटाने और स्कूल के आसपास जगह को साफ-सुथरा रखने की अपील की है। इस मौके पर क्षेत्रवासियों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में गंदगी के ढेर से काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि गंदगी के ढेर से आ रही बदबू से काफी परेशानी का सामना करना है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा उठाने की अपील की है।
-

Punjab News: पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
अमृतसर: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक तुरंत प्रभाव से 2 अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें तरनतारन के एसएसपी गौरव तूर का तबादला किया गया और जिनके स्थान पर अभिमन्यु राणा को एसएसपी तरनतारन का चार्ज दिया है। गौरव तूर को एआईजी पर्सनल पंजाब में ट्रांसफ़र किया गया है।

-

Jalandhar News: रेलवे ठेकेदार का हुआ अपहरण, देखें CCTV
जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देहात के लोहियां खास रेलवे स्टेशन के पास सें कुछ लोगों द्वारा रेलवे ठेकेदार का अपहरण किया गया। बताया जा रहा हैकि कार सवार व्यक्ति ठेकेदार को कार में बिठाकर ले गए। किडनैप हुए व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय नाथ तिवारी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस मामले इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति वहां पर कुछ व्यक्तियों से बात कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति फोन पर बात करने लगता है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति दोबारा फोन पर बात करने लगता है।
कुछ देर तक वहां पर मौजूद व्यक्तियों में हुई बातचीत के बाद उक्त व्यक्ति ठेकेदार को पकड़कर ले जाते है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अब मौजूदा लोकेशन लाडोवाली रोड़ की बताई जा रही है, लेकिन वहां पर भी ठेकेदार का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
