Blog
-

किसानों के लिए खुशखबरी, UPI से मिलेगा लाखों का लोन
नई दिल्ली: आरबीआई ने महंगाई और कृषि लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए किसानों को बिना बंधक दिए कर्ज की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब किसान बिना किसी गारंटी के दो लाख रुपये तक का कर्ज ले सकेंगे। फिलहाल यह सीमा 1 लाख 60 हजार रुपये है। नए साल से सभी बैंकों को आरबीआई के इस निर्देश का पालन करनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि गांव के लोगों को यूपीआई के जरिए आसानी से लोन मिल सकेगा। -

Punjab News: जागों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, 3 दिन में दूसरी घटना, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में लगातार गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। 3 दिन पहले माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन कूमकाल के अधीन आते गांव कोट गंगूराय में एक शादी वाले घर में जागो की रस्म चल रही थी। इस दौरान नशे में धुत्त पड़ोसी जगदीश सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोलियां चला दी। इस घटना में दूल्हे का चचेरा भाई मनदीप सिंह निवासी कोट गंगू राय घायल हो गया था। 3 दिन बाद अब ईश्वर कॉलोनी में जागो समारोह के दौरान 2 पक्षों में विवाद के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है।
दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक के हाथ में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान गुरु अंगद कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई। अस्पताल में उपचाराधीन बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। वह अपने एक गरीब दोस्त के घर जागो समारोह में शामिल होने गया था, जहां समारोह में आए दो अन्य युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।
विवाद के बाद एक युवक ने उस पर गोली चला दी। हमले में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। घायल युवक को समारोह में आए लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे भर्ती कराया गया और शिमलापुरी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

अज्ञात वाहन से टकराया तेंदुआ, सिर में चोट लगने से मौत
मंडीः अज्ञात वाहन की टक्कर के साथ एक तेंदुए की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना मंडी के नेशनल हाईवे 154 जोगिंद्रनगर पठानकोट मार्ग की है। जानकारी अनुसार तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय युवक अंकित जम्वाल ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही डीएफओ कमल भारती अपनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। डीएफओ कमल भारती ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए की मौत हुई है। वन विभाग ने पंचनामा व रिपोर्ट तैयार कर मृत तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आज उच्च स्तरीय जांच कमेटी की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-

सड़क पर मजाक-मस्ती पड़ी भारी, हुआ हादसा, देखें वीडियो
जोधपुरः प्रतिदिन सड़कों पर हादसों की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। इन हादसों में ज्यादातर लोग अपनी लापरवाही के कारण हादसे का शिकार होते हैं। ऐसा ही मामला झालामंड में सामने आया है जहां, 2 युवकों को सड़क पर आपस में मजाक-मस्ती भारी पड़ गई और सड़क हादसा हो गया।
जानकारी मुताबिक, रात को दो युवक आपस में मजाक कर रहे थे। इस दौरान वह सड़क पर आ गए। एक आगे भाग रहा था, वहीं दूसरा उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा। दोनों एक पोल के सहारे डिवाइडर पर खड़े हो गए। एक दूसरे को पकड़ने की होड़ में डिवाइडर से उतरकर एक युवक सड़क के दूसरी तरफ भागने लगा इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने युवक को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में आनन-फानन मेें आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि एम्स में उसकी हालत गंभीर है। इसका एक फुटेज भी सामने आया जिसमें दिख रहा है कि युवक मजाक-मस्ती कर रहे थे और दौड़ते हुए सड़क पर आ गए। इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।सड़क पर मजाक-मस्ती पड़ी भारी, हुआ हादसा#cheating #TriptiiDimri #AlluArjun https://t.co/Q79cQfIaQz pic.twitter.com/yrk0LqlWHZ
— Encounter India (@Encounter_India) December 7, 2024 -

3 बाइक सवारों के बीच टक्कर, 2 बच्चों सहित 5 की मौत
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज के रूप में हुई है। दरअसल, परिवार बाइक से किसी मुंडन कार्यक्रम से कुनराघाट की तरफ से घर लौट रहे थे। जबकि मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत (34) अपनी पत्नी (30) और तीन बच्चों दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी और पांच साल के बेटे अंगद के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहद्दीपुर में विक्रांत ने जैसे ही अपनी बाइक नहर रोड के पास घर जाने के लिए मोड़ी, उसी दौरान कुनराघाट की तरफ से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से टक्कर हो गई। इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार भी आ गया। वह बचने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया। ये दर्दनाक हादसा गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर पुल के पास हुआ है। जहां देर रात तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इनमें से 3 पुरुषो और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों निकिता, अंगद और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से जा रहे थे, जिसकी वजह से तीनों आपस में टकरा गए और यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
-

Delivery Boy ने लिंगायत संत की मूर्ति तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरुः पार्सल डिलीवरी करने वाले एक युवक ने लिंगायत संत शिवकुमार स्वामी की मूर्ति खंडित कर दी। आरोपी ने मूर्ति के सिर पर बड़ा छेद कर दिया। मूर्ति तोड़ने वाले 37 साल के श्रीकृष्णा ने बताया कि मेरे सपने में जीसस क्राइस्ट आए थे, उन्होंने मूर्ति तोड़ने के लिए कहा। इलाके के लोगों को जब मूर्ति टूटने का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।
मूर्ति तोड़ने वाला युवक 30 नवंबर को वीरभद्र नगर में रात 1:30 बजे पार्सल की डिलीवरी करने पहुंचा था। यहां उसने एक हथौड़े से शिवकुमार स्वामी की मूर्ति तोड़ी। आवाज आने पर आसपास के रेस्टोरेंट वाले बाहर आए। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसकी मानसिक जांच कराई। इसकी रिपोर्ट अभी आनी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
-

झील में गिरी बेकाबू कार, 5 की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली: हैदराबाद के भूदान पोचमपल्ली मंडल के जलालपुर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार ने नियंत्रण खो दिया और झील में जा गिरी। इस दुखद घटना में पांच लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक शख्स इस हादसे में बच गया।
मृतकों की पहचान 53 वर्षीय वंसी, 21 वर्षीय दिनेश, 21 वर्षीय हर्षा, 19 वर्षीय बालू और 21 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी हैदराबाद के एलबी नगर के रहने वाले थे। एकमात्र जीवित बचे शख्स 21 वर्षीय मणिकांत ने किसी तरह से इस हादसे से खुद को बचा लिया। पुलिस ने झील से शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा अभी भी जारी है। शुरुआती जांच में पाया गया कि कार की तेज गति के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुःखद हादसा हुआ।झील में गिरी बेकाबू कार, 5 की मौत, देखें वीडियो#WildFirePushpa #Pushpa2 pic.twitter.com/4gcqLHMJOZ
— Encounter India (@Encounter_India) December 7, 2024 -

Punjab News: कल बारिश के आसार, 3 दिन रहेंगी धुंध
जालंधर, ENS: पंजाब में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 दिसंबर तक पंजाब के कई जिलों में घनी धुंध पड़ेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को फरीदकोट, रूपनगर व फाजिल्का में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, चंडीगढ़, गुरदासपुर व मोगा, संगरूर व जालंधर में न्यूनतम छह डिग्री और लुधियाना सहित अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में फिर से तेजी से बदलाव आने लगा है। अब न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से यह 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन का सबसे कम तापमान रहा जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए बाहरी क्षेत्रों में धुंध पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि आगामी रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह के अनुसार मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया पूर्वानुमान सही साबित होता है तो तापमान में भी गिरावट आएगी। एक्यूआई की बात करें तो शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से दोपहर 12 बजे तक यह 148 से 307 तक रहा, जबकि दोपहर एक बजे के बाद से रात तक एक्यूआइ निरंतर 100 से नीचे रहा। अगर न्यूनतम की बात करें तो यह 72, अधिकतम 307 और औसत 187 रिकॉर्ड किया गया।
-

Jalandhar News: बच्चों से सबंधित संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
जालंधरः महानगर में चल रहे अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए बाल गृहों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती ने कहा कि जालंधर जिले में कोई भी बाल गृह जो 0-18 वर्ष की आयु के अनाथ, निराश्रित या दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रहा है, जो कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 संशोधन 2021 धारा 41 (1) के तहत रजिस्टर्ड नहीं है, उस पर कार्यवाही की जाएगी इ समें एक साल की सजा या एक लाख रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी गैर-सरकारी संगठन जिसमें 0-18 वर्ष के अनाथ, निराश्रित या विकलांग बच्चों को आवास, भोजन और देखभाल की सुविधा प्रदान की जा रही है। वह किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 41 (1) के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि किसी भी संसथा नें रजिसट्रैशन न करवाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो संसथा पंजीकृत नहीं है, वह अपने दस्तावेज 17.12.2024 को दफ्तर समय के दौरान जिला प्रोग्राम अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी दफ्तर में जमा करवाएं सकते हैं।
-

Jalandhar News: सवारियों से भरी बस और पिकअप में टक्कर, 10 घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर लुधियाना से जालंधर जा रही एक निजी कंपनी की बस और पिकअप की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दूसरी ओर पिकअप वैन पलट गई। घटना फिल्लौर के पास खेहरा-भट्टीया पलाईओवर पर हुआ है। जहां बस ने खड़ी पिकअप वैन में टक्कर मार दी। घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दीपक, खेम बहादुर, विमल, राजू, भीम बहादुर, निर्मला, सुख माला, वीणा लक्ष्मी सिनार, चानी सहित एक अन्य के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पिकअप वैन के ड्राइवर अनित ने बताया कि यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार से आ रही थी और उसकी सीधी टक्कर वैन टकरा गई। पीड़ित का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अनिल ने बताया कि पिकअप वैन में माल लाद कर जालंधर की ओर जा रहा था।
इस दौरान वह कुछ क्षण के लिए फ्लाई ओवर पर रुक गया। इतने में यात्रियों से भरी बस तेज गति से आई और वैन को सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से वैन में लदा माल भी सड़क पर बिखर गया। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे और कई घायल हो गए। पीड़ित ने कहा कि घटना के कारण फ्लाई ओवर पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने राहत कार्य करते हुए बस को साइड में लगा कर यातायात व्यवस्था सुचारू की।