Blog

  • Jalandhar News: हथियारों और चोरी के सामान सहित 3 आरोपी काबू

    Jalandhar News: हथियारों और चोरी के सामान सहित 3 आरोपी काबू

    जालंधर, ENS: लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार, लूटी हुई बाइक व पांच मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि आदमपुर निवासी पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया था कि 16 नवंबर को वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

    रास्ते में तीन लोगों ने नहर पुल के पास लोहे की रॉड से हमला कर दिया और बाइक लेकर भाग गए। जिसके बाद थाना आदमपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वहीं आरोपियों की पहचान जगरावां के कश्मीरी लाल उर्फ गैरी, मंसूरपुर के मनजोत सिंह उर्फ जोता और गांव नौली के राजवीर सिंह उर्फ ज्ञानी के रूप में हुई है। पूछताछ मेे आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

  • Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने से घायल कर्मियों की वीडियो आई सामने

    Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने से घायल कर्मियों की वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं कमिश्नेरट पुलिस जालंधर ने लंडा ग्रुप के 2 साथियों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं। वहीं इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पुलिस कर्मी के बाजू पर गोली लगी है, जबकि आरोपी की टांग मे गोली लगी है।

    ये एनकाउंटर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज रविंदर कुमार की टीम ने किया है। एनकाउंटर में जख्मी हुए गैंगस्टर का साथी सिर्फ 17 साल का है। पुलिस द्वारा खुद उठाकर जख्मी गैंगस्टर को इलाज के लिए लाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिले इनपुट के बाद उन्होंने खेतों में घुसकर दोनों आरोपियों को घेरा लिया था। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने से पहले पुलिस ने तुरंत एरिया खाली करा दिया था। इसके अलावा गांव वालों को घर के भीतर ही रहने को कहा था।

    दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना में एक बदमाश और 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है। घायल पुलिसकर्मियों और गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस बड़े पैमाने पर पीछा करने के दौरान 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं गैंगस्टर भी घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हथियार और कई कारतूस बरामद किए है।

  • Indian Hockey Team में खेलेंगे Jalandhar के 3 खिलाड़ी

    Indian Hockey Team में खेलेंगे Jalandhar के 3 खिलाड़ी

    जालंधरः जालंधर हॉकी इंडिया ने अगले साल होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप के क्वालीफाई इवेंट मेन्स जूनियर एशिया कप को लेकर भारतीय जूनियर मेन्स हॉकी टीम का एलान किया है। इसमें सुरजीत हॉकी अकादमी में प्रेक्टिस करने वाले और जालंधर के एजुकेशन इंस्टीट्यूट के खिलाड़ी शामिल हैं।

    खिलाड़ी गुरजोत मूल रूप से जालंधर की तहसील नकोदर के गांव हुसैनाबाद के रहने वाले हैं। वहीं, खिलाड़ी अर्शदीप सिंह व प्रिंसदीप सिंह जालंधर में एजुकेशन हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ी मनमीत सिंह, दिलराज सिंह भी टीम का हिस्सा हैं और सुरजीत हॉकी स्टेडियम में प्रेक्टिस करते हैं। हॉकी इंडिया की तरफ से जूनियर एशिया कप के लिए 20 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। यह टीम मस्कट, ओमान के लिए 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक मैच खेलेगी। जूनियर एशिया कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो पूल में बांटा गया है।

    पूल-ए में भारत, ताइपे, जापान, कोरिया, थाईलैंड हैं, जबकि पूल-बी में बांग्लादेश, मलेशिया, चाइना, ओमान व पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। कोच पीआर श्रीजेस की अगुआई में टीम टूर्नामेंट खेलेगी। टीम को आमिर अली लीड करेंगे, जबकि उप-कप्तान रोहित हैं। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी सुलतान ऑफ जौहर कप में भी खेल चुके हैं। टीम के खिलाड़ी इन दिनों साई बेंगलुरु में चल रहे कैंप में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

    गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह पठानकोट के रहने वाला हैं और जालंधर में बी बीपीईएस में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट है। फॉर्वर्ड खिलाड़ी गुरजोत सिंह तहसील नकोदर के हुसैनाबाद गांव के रहने वाला हैं और बीपीईएस सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। अमृतसर के गांव लहरका का रहने वाले अर्शदीप सिंह जालंधर में बी बीपीईएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। मिड-फील्डर मनमीत सिंह जिला तरनतारन और फॉर्वर्ड खिलाड़ी दिलराज सिंह जिला गुरदासपुर के रहने वाला है। कोच युद्धविंदर सिंह जॉनी और अवतार सिंह पिंका दोनों स्टेट अवार्डी कोच हैं।

  • Punjab News: ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, एक किलो मीटर तक फैले शव के टुकड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, एक किलो मीटर तक फैले शव के टुकड़े, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा लुधियाना रेल मार्ग पर देर रात ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है ओर रेलवे पुलिस ने मोगा की समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से लाश को इकठ्ठा कर मोगा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों की लिए रखवा दिया है। इस घटना के दौरान युवक के शव के टुकड़े एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक फैले हुए थे।

    युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर इसके बारे में आम जनता को इसकी जानकारी दी गई है। दरअसल, लाश के कई टुकड़े हो गए थे, जिन्हें समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों ने इकट्ठा किया। जानकारी देते हुए मोगा रेलवे पुलिस चौकी की इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक मोगा से लुधियाना जा रही ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि हम टीम लेकर मौके पर पहुंचे और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को कब्जे में लिया।

    चौकी इंचार्ज नेक हा कि शव के कई टुकड़े हो चुके थे और यह टुकड़े करीब एक दो किलोमीटर तक फैल गए थे, जिन्हें इकट्ठा करके सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने कहाकि लाश की पहचान नहीं हो पाई ओर यह करीब 40 साला पुरुष की लाश है इसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डाली जा रही है। वहीं मोगा समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर गुर्जोध सिंह ने बताया कि उनको रेलवे पुलिस की काल आई थी और लाश के टुकड़े जो कि करीब एक दो किलोमीटर तक फैल गए थे उनको इकट्ठा कर मोर्चरी में रखा जा रहा है लाश के कई टुकड़े हो गए थे।

  • हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मिठौरा गांव में हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन का शव लड़की के घर में फंदे पर लटका मिला। 25 नवंबर को दोनों की शादी थी। शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा रखा था। दूल्हे के मामा सुनील ने बताया- गुड्‌डू रात लड़की के घर गया था। सुबह घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। खुशी में परिजन नाच-गा रहे थे। इसी दौरान परिजनों ने देखा कि रुचि के कमरे में उसका और गुड्‌डू का शव चादर के फंदे के सहारे लटक रहा है। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे।

    शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लड़के के परिजनों ने लड़की के जीजा पर हत्या करके लटकाने का आरोप लगाया है। एसपी साउथ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का लग रहा है। बरगदिया गांव के गुड्‌डू (25) का मिठौरा गांव की रुचि (18) से 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार के लोग रिश्ते के लिए राजी थे। गुड्‌डू का आए दिन रुचि के घर आना जाना था। गुड्‌डू मजदूरी करता था। मामा सुनील ने बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी से गुड्‌डू और रुचि की सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 नवंबर को शादी होने वाली थी।

    शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, किसी कारणवश प्रशासन ने विवाह योजना की डेट आगे बढ़ा दी। इसके बाद परिजनों ने 25 नवंबर को गांव के ही मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया। सुनील ने बताया कि दोनों परिवारों में शादी की रस्म शुरू हो गई थी। गुरुवार को दोनों की हल्दी होनी थी। दोनों परिवारों में तय हुआ था कि लड़की के घर पर ही हल्दी की रस्म होगी। इसके लिए गुड्‌डू बुधवार रात को ही रुचि के घर पहुंच गया था। गुरुवार सुबह हल्दी की रस्म के बीच दोनों का शव एक ही कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले रुचि के जीजा से गुड्‌डू का विवाद हुआ था।

    दरअसल, वह इस शादी के खिलाफ था। लड़के के परिजनों का आरोप है कि रुचि के जीजा ने ही दोनों की हत्या कर शवों का फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिण प्रवीन रंजन सिंह और महमूदाबाद सीओ सतीश चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एएसपी दक्षिण ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अब तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: मरने से पहले युवक की वीडियो आई सामने, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: मरने से पहले युवक की वीडियो आई सामने, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः फील्ड गंज के प्रेम नगर में संदिग्ध परिस्थितियो में युवक की बीते दिन मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई थी। इस मामले को लेकर सूरज की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह कह रहा है कि केस चलते को 3 साल हो गए। अभी तक फैसला नहीं कर रहे। मेरे दो भाइयों और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मैं अपने परिवार में अब इकलौता हूं। इसलिए हम कह रहे है कि फैसला कर लो लेकिन ये फैसला नहीं करते।

    कल को यदि मुझे कुछ होता है तो बबलू, बबलू की पत्नी, मोनू, शशी, चिंटू और चिंटू की पत्नी जिम्मेवार है। ये लोग मेरे से 5 लाख रुपए मांग रहे है। मेरे पास पैसे नहीं है। मैं कहा से दूंगा इतने पैसे और ये लोग फैसला नहीं कर रहे। दरअसल, इस मामले को लेकर सूरज के परिजनों ने कहा था कि वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। जब वापस घर आया तो उसके नाक से खून निकल रहा था। उसके परिजन सिविल अस्पताल उसे लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

    इस केस में जिला पुलिस ने 3 डाक्टरों का बोर्ड बनाया हुआ है जो आज सूरज के पोस्टमार्टम होने उपरांत मौत के कारणों को स्पष्ट करेगा। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पूरा मामला क्लियर होगा। इस बीच आज मृतक सूरज की एक वीडियो सामने आई है। सूरज उस वीडियो में खुलासा कर रहा है कि यदि उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार कौन होगा और किन कारणों से उसकी दुश्मनी पड़ी है। सूरज के परिवार ने उसकी मौत के बाद पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए थे जिन पर उन्हें शक है कि उन लोगों ने उनके बेटे को मारा है।

  • Jalandhar News: Shilpa suicide case में पति और सास को कैद, लगा जुर्माना

    Jalandhar News: Shilpa suicide case में पति और सास को कैद, लगा जुर्माना

    जालंधरः आदर्श नगर में 10 अक्टूबर 2020 को हुए शिल्पा सुसाइड केस में अदालत ने पति सोनू सिंह औऱ सास हीरा देवी को 7-7 साल की कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 महीने की औऱ काटनी होगी। केस में ससुर गिरधारी सिंह को बरी किया है। पुलिस के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल में आदर्श नगर के रहने वाले हीरा सिंह की शिकायत पर दकोहा की भुल्लर कालोनी के रहने वाले पति सोनू सिंह, सास हीरा देवी और ससुर गिरधारी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

    पिता ने बयान दिया था कि वे इंद्रप्रस्थ होटल में मैनेजर है। बेटी शिल्पा की सोनू सिंह के साथ 27 अप्रैल 2019 को शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को ताने मारकर तंग करना शुरू कर दिया। उसे कभी मांगलिक कहा जाता था तो कभी बीमार। अगस्त में बेटी घर आ गई। उसे बार-बार कहा जा रहा था कि बीमार रहती हो, तलाक लेकर पीछा छोड़ दो। बेटी मायके आ गई तो पति ने फोन करके तलाक मांगना शुरू कर दिया। बेटी ने तंग आकर 10 अक्टूबर 20202 को जहरीली चीज निगल ली। उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना बस्ती बावा खेल में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उक्त आरोपी पकड़कर जेल भेज दिए थे। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी गई थी।

  • Jalandhar News: करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर रेंज के डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में ए.एस.आई. परमिंदर सिंह ने अन्य पुलिस कर्मचारियों की मदद से एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 504 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    जानकारी देते हुए, एस.टी.एफ. के आईजी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पैदल किसी को हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था लेकिन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रास्ते में रोककर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह लव निवासी गांव एकल गड्डू थाना वैरीवार जिल तरनतारन के रूप में हुई है।

    उसके खिलाफ थाना एस.टी.एफ. आईएएस नगर मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस आरोपी का पिछला क्रिमिनल रिकार्ड चैक कर रही है। जांच में सामने आया है कि बेरोजगार होने के कारण 5-6 महीने से बुरी संगत में पड़ जाने के कारण आरोपी ने नशा बेचना शुरू कर दिया था।

  • Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 पुलिस कर्मी घायल

    Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 पुलिस कर्मी घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं कमिश्नेरट पुलिस जालंधर ने लंडा ग्रुप के 2 साथियों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।

    दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घटना में एक बदमाश और 2 पुलिस कर्मी घायल हुए है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस बड़े पैमाने पर पीछा करने के दौरान 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं गैंगस्टर भी घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हथियार और कई कारतूस बरामद किए है।

  • GC Public School के फंक्शन में छात्र की एंट्री ना हुआ भारी हंगामा, टीचर को पीटा, देखें वीडियो

    GC Public School के फंक्शन में छात्र की एंट्री ना हुआ भारी हंगामा, टीचर को पीटा, देखें वीडियो

    नई मंडीः मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में हुए वार्षिकोत्सव में छात्रों की एंट्री को लेकर बवाल हो गया। छात्र और पीटीआई शिक्षक के बीच हो रही बहसबाजी के बाद छात्र के अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक को जमकर पीटा। विद्यालय में अभिभावकों द्वारा पीटीआई (टीचर) शिक्षक को पीटे जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामले की शिकायत विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को दी है। नई मंडी के ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के वार्षिक प्रोग्राम के दौरान विद्यालय पीटीआई शिक्षक और छात्र के बीच विद्यालय में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्रों व पीटीआई शिक्षक में बहस हो गई। मामले में अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद महिलाएं भी मारपीट में कूद गई। महिला अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान महिला अभिभावकों ने मारपीट के लिए चप्पल तक उतार ली। इससे विद्यालय में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कार्यक्रम के बीच से विद्यालय के प्रधानाचार्या आजादवीर सिंह अन्य शिक्षक पुलिस के साथ पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने अभिभावकों और पीटीआई शिक्षक को छुड़ाया। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। ´जीसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि कुछ बाहरी छात्र विद्यालय में प्रवेश के लिए गाली गलौज कर रहे थे, जिन्हे रोकने पर विवाद हुआ है। हमारी तरफ से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गयी है।