पटियालाः पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग 4 बजे खत्म हो गई। वहीं वोटिंग खत्म होने के बाद शादीपुर खुड्डा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादीपुर खुड्डा के पोलिंग बूथ से कुछ अज्ञात युवक बैलेट बॉक्स लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद यह बैलेट बॉक्स पोलिंग बूथ के पास खेतों में से बरामद हो गए।
इस बारे में जानकारी देने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में करीब 20-25 अज्ञात युवक मतदान केंद्र पर आए और उन्होंने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक मतदान केंद्र में से बैलेट बॉक्स लेकर भाग गए।
इसके बाद जब पोलिंग बूथ के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो बैलेट बॉक्स वहीं पास में खेत में से बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी बीच सांसद धर्मवीर गांधी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वार पंचायती चुनावों के बीच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी सूचि के मुताबिक 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिनमें एसपी सौरव जिंदल का खन्ना से बरनाला में ट्रांसफर किया गया, वहीं गुरजोत सिंह कलेर का बरनाला से पटियाला में ट्रांसफर किया गया, जबकि हरबंस सिंह को बरनाला के हैडक्वाटर से पीबीआई बरनाला में बदला गया।
होशियारपुरः पंजाब में पंचायत चुनाव 4 बजे खत्म हो गए। इस चुनावों के दौरान होशियारपुर के खडियाला गांव में इस बार पंचायत चुनाव नहीं हुए। जिसके कारण इस गांव में इस बार लोग अपना सरपंच नहीं चुन पाएंगे।
मामले की जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि इस बार हमारे गांव में वोटिंग नहीं हो रही है। क्योंकि किसी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जिसके कारण हमारा गांव इस बार पंचायत चुनाव से वंचित रह जायेगा। इस गांव के लोगों का कहना है कि गांव में गुटबाजी के कारण कोई भी व्यक्ति सरपंची का चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। वहीं, गांव के लोगों का यह भी कहना है कि गांव में विकास नहीं होने से लोग तंग आ चुके हैं, जिसके चलते वे सरपंच नहीं चुनना चाहते।
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि चुनाव की जानकारी नहीं होने के कारण इस बार हमारा गांव चुनाव से वंचित रह गया है और उन्होंने यह भी कहा कि जब नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन था और गांव के लोगों को पता चला कि हमारे गांव में किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
गांव के लोगों का कहना है कि गांव में सरपंच का चुनाव नहीं होने के कारण कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हमारे गांव में नहीं पहुंचा। गांव के लोगों ने कहा कि अगर उनके गांव में कोई सरपंच या मुखिया नहीं होगा तो उनके गांव का विकास भी रुक सकता है।
मोहाली : पंजाब में आज पंचायती चुनाव हो रहे है। वहीं पंचायती चुनाव के बीच चुनाव आयोग द्वारा 4 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई। पंजाब की 4 सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन ने इन तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ ही पंजाब के उप चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पंजाब की 4 सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा व बरनाला में उप चुनावों होने जा रहे हैं।
पहली सीट डेरा बाबा नानक जहां से सुखजिंदर सिंह रंधावा विधायक थे और लोकसभा चुनावों में गुरदासपुर से सांसद चुने गए, दूसरी सीट बरनाला से मीत हेयर जोकि संगरूर से सांसद बने और उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, तीसरी सीट चब्बेवाल से राज कुमार चब्बेवाल जोकि आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और वहां से सांसद चुने गए और चौथी सीट गिद्दड़बाहा जोकि हॉटसीट भी है, यहां से राजा वड़िंग से जोकि लोकसभा चुनावों में लुधियाना से सांसद चुने गए।
जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज पंचायती चुनाव हो रहे है। वहीं यूके से जालंधर के कस्बा किशनगढ़ में पंचायती चुनाव लड़ने के लिए अमरीक सिंह यूके के सलाओ से जालंधर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि उनका वैसे तो जालंधर में ही कारोबार है, लेकिन यूके उनका आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि वह जरूरत मंदो की अक्सर सेवा करते है। उन्होंने कहा कि वह माता-पिता के आदर्शों पर चल रहे है। अमरीक सिंह खुद रेडियों आर्टिस्ट है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें मास्टर जी के नाम से जानते है। वह काफी समय से यूके में रहते है। अमरीक सिंह ने बताया कि जालंधर में उनकी खेती है और उनकी ट्रांसपोर्ट भी जालंधर में है।
उन्होंने कहा कि जिस गांव में वह रहते है ऐेसे में उनका फर्ज बनता है कि वह उस गांव की नुहार को बदले। अमरीक सिंह ने कहा कि स्कूल में अक्सर आते-जाते रहते है और बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करते रहते है और बच्चों को शिक्षा के बारे में जानकारी देते है। अमरीक सिंह ने कहा कि जब वह गांव में आते है तो इलाका निवासी गांव की समस्याओं के बारे में बताते रहते है। उन्होंने कहा कि स्कूल की डिवेल्पमेंट के लिए अक्सर कुछ ना कुछ करते रहते है। अमरीक सिंह ने कहा कि धम्माली शाह में मेले पर गए। जहां उन्हें लड़कियों ने बताया कि उनके गांव में तीज का त्यौहार कभी नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने वहां पर तीज का त्यौहार शुरू करवाया।
अमरीक सिंह ने कहा कि वह अक्सर समाज और गांव के विकास के लिए काम करते रहे। पंचायती चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनके मन में चुनाव लड़ने का तब ख्याल आया जब गांव में विकास को लेकर लोगों ने उनसे आग्रह किया कि पैसे मिलने के बावजूद गांव का विकास नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने गांव के विकास के लिए पैसे नहीं दिए। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता लगा कि पैसे उनके पर्सनल खातों में जा रहे है और विकास नहीं हो रहा तब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। अमरीक सिंह ने बताया कि लोगों ने कहा कि वहां गांव के सरपंच से खुश नहीं है। क्योंकि गांव का विकास नहीं हो रहा और ना ही लोगों के झगडो़ं के फैसले किए जा रहे है। जिसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच के बारे में लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि कर्मजीत कौर है, लेकिन काम उनके पति करते है। जिसके बाद वह फाइल लेकर उसके पास कहे और कहा कि सरपंच की मोहर लगानी है।
उन्होंने कहा कि गुरबख्श सिंह ने फाइल पर मोहर लगाई तो उन्हें विश्वास हुआ कि सरपंच उनकी पत्नी है, लेकिन काम उनका पति कर रहा। जिसके बाद उन्होंने गांव वासियों ने चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया। अमरीक सिंह ने कहा कि लोगों की सर्वसम्मति से चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को दूर करने के लिए एक संस्था बनाई। अमरीक सिंह ने कहा अब उनकी संस्था लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे है। अमरीक सिंह ने कहा कि वह गांव के लिए कुछ करना चाहते है, जिसके लिए इस बार उन्होंने गांव वासियों की नुहार बदलने के लिए सरपंची चुनाव लड़ने का फैसला किया। अमरीक सिंह ने कहा कि हार जीत जनता का फैसला है। अमरीक सिंह ने कहा कि इस चुनाव में जो कोई भी जीते उन्हें कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास करना चाहते है।
वहीं दूसरी ओर अमरीक सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर गांव वासियों से बात की गई तो गांव वासियों में से कुछ लोगों ने रोष पाया गया, जबकि कुछ लोग अमरीक सिंह के समर्थन में आए। इस दौरान एक युवती ने अमरीक सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर कहा कि उन्हें तो अमरीक सिंह द्वारा किए गए विकास कार्य गांव में दिखाई नहीं दे रहे। युवती ने कहा कि वह उन्हें जानती भी नहीं है और ना ही अमरीक सिंह को उसने गांव में कभी देखा है। युवती ने कहा कि पुराने सरपंच के बारे में तो वह जानती है।
युवती ने कहा कि अमरीक सिंह काफी समय से विदेश में रहे है, ऐसे में वह उनके जीतने पर विकास कार्यों के बारे में कुछ कह नहीं सकती। पूर्व सरपंच ने कहा कि जो मौजूदा सरपंच विकास के कार्यों के आधार पर वोट मांग रहे है, वहीं यूके के अमरीक सिंह चाहते है कि वह गांव का विकास करना चाहते है। उन्होंने कहा कि सरपंच को चुनने का फैसला गांव वासियों के हाथ में है। महिला मंजीत ने कहा कि पिछले सरपंच द्वारा गांव में काफी काम किए गए। वहीं उन्होंने यूके से आए अमरीक सिंह द्वारा भी किए गए कार्यों की सहारना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सर्वसम्मति से सरपंच चुना जाता तो ज्यादा बढ़िया था।
वहीं उन्होंने कहा कि अगर वोटिंग से चुना जा रहा है तो वह भी अच्छा है। पूर्व सरपंच के पति ने कहा कि अमरीक सिंह अपने पर्सनल मुद्दे लेकर वोट मांग रहे है, लेकिन पूर्व सरपंच गांव के विकास को लेकर वोट मांग रहे है। वहीं उन्होंने अमरीक सिंह द्वारा पूर्व सरपंच की जगह उनके पति पर लगाए गए आरोपों को नकारा। ग्रांट के पैसे खाने के आरोपों को पूर्व सरपंच के पति ने कहा कि वह इसकी जांच करवा सकते है। अमरीक को लेकर उन्होंने कहा कि वह शौंक के लिए काम कर रहा है, लेकिन उसने गांव का कोई विकास नहीं करवाया।
7 फुट हवा में उछला बाइक सवार युवक, नाक की हड्डी टूटी, सिर पर लगे 16 टाकें
लुधियानाः दौलत कालोनी सुंदर नगर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार करीब 7 फीट ऊंचे हवा में उछल कर गिरे। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया। दरअसल, देर रात दोनों भाई ढाबे से खाना खाकर वापस घर जा रहे थे। तभी अचानक तेजरफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसा सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया।
घायलों की पहचान कुनाल शर्मा और नितिन के रूप में हुई है। घायलों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने तुरंत घायलों के परिवारों को सूचित किया। जिन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। जानकारी मुताबिक कुनाल शर्मा बाइक चला रहा था। कुनाल के हाथ की हड्डी टूट गई है और जांघ का मास फट गया है।
बाइक के पीछे बैठे नितिन के नाक की हड्डी और आंख के नीचे की टूट गई और सिर पर 16 टांके लगे है। जिसे सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। नितिन करियाना की दुकान पर काम करता है और कुनाल केमिस्ट की दुकान पर काम करता है। इस मामले में थाना सुंदर नगर के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि टक्कर मारने वाली कार को ढूंढा जा रहा है। घायलों को बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
मोहालीः खरड़ के नजदीकी गांव सोतल में पंचायत चुनाव के दौरान हंगामा होने की घटना सामने आई है। जहां गांव वासियों का कहना है कि सोतल गांव में शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही थी। इस दौरान गांव रूड़े के वोटरों द्वारा उनके गांव में अवैध तरीके से वोटिंग शुरू हो गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कवरेज करने की कोशिश की गई तो प्रोजेक्ट अफसर संदीप द्वारा पत्रकारों को रोक लिया गया।
प्रोजेक्ट अफसर संदीप का कहना है कि बीएलओ प्रोजेक्टिंग ऑफिसर ने उन्हें कहा कि एसडीएम का आदेश है कि जो वोटरों की सूची में जो नाम है वहीं वोटें डलवाई जा रही है। फिलहाल गांव वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है और गांव वासी दो गुटों में बंटे हुए है। इस दौरान गांव वासियों ने प्रशासन से घटना की जांच करवाने की मांग की है और वोटों को रद्द करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर अवैध हुई वोटिंग रद्द नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनाव हुआ था तो जिस 2 गांवों में वोटिंग डाली गई थी और उसके बाद अगर उक्त लिस्ट में नाम है तो हमारी पार्टी कोई गलत नहीं है। अब प्रशासन ने देखना था कि वह वोट पार्टी को डाले गए है। उन्होंने कहा कि हमें उसके बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि दूसरे गांवों के कुछ वोट सोतल में डाले गए है। ऐसे में अब देखना यह है कि सरकार इसकी जांच करेगी या नहीं।
पटियाला: पंजाब में पंचायती चुनाव में लड़ाई झगड़े के कई जगहों से मामले सा मने आ रहे है। वहीं ताजा मामला पटियाला के सनौर नजदीक गांव खुड्डा से सामने आया है। जाहं पंचायत चुनाव के दौरान गोलियां चली। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही थी। वहीं कुछ बाहरी लोग गांव के मतदान केंद्र पर पहुंच गए जहां उनकी पोलिंग एजेंट से झड़प हो गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद बाहर से आए लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बार में कुल 8 राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि जिस शख्स को गोली लगी है उसकी पहचान सोनी उर्फ तेजा सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरा शख्स पथराव में घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले को शांत करवाया गया है।
अमृतसरः पंचायती चुनाव को लेकर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका राजाझांसी के गांव बलगन सिद्धू में दो पक्षों में ईंट पत्थर चले, जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस घटना को लेकर एक घंटे तक वोटिंग का काम बंद रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया गया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बात करके शांतिमय ढंग से दोबारा वोटिंग शुरू करवाई गई। बता दें कि घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। जिसके बाद लोगों ने वोटिंग बंद करवाकर धरना लगाया गया। इस दौरान प्रशासन के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया।
इस घटना में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की पगड़ी उतारी गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष द्वारा मौके से ईंट उठाकर हमला किया गया। घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर गिर गया। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया और दोबारा से वोटिंग शुरू करवा दी गई है।
जालंधर, ENS: शेखां बाजार में स्थित फूलांवाला चौक में शातिर महिलाएं एक महिला का पर्स चोरी करके भाग गई। वहीं दुकानदार ने महिलाओं को पर्स चोरी करते हुए देख लिया। जिसके बाद वह महिलाओं का पीछा करते हुए लाल बाजार में पहुंच गया। इस दौरान लाल बाजार में दोनों महिलाओं को काबू कर लिया गया। मौके पर लोगों ने जमकर दोनों की छित्तर परेड की। वहीं मौके पर महिला का पर्स भी बरामद कर लिया गया।
नीलम कुमारी और आशा रानी निवासी कपूरथला की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि वह वर्धमान की दुकान पर खरीददारी कर रही थी। जिसके बाद मौके पर शातिर महिलाएं पर्स लेकर भाग गई। वहीं दुकान पर काम करने वाले लड़के ने महिलाओं को पर्स चोरी करते हुए देख लिया। जिसके बाद उसने पीछा करते हुए दोनों महिलाओं को लाल बाजार से काबू कर लिया।