Blog

  • पंजाबी गायक सिंगर Inderjeet Nikku की एक्सीडेंट में मौत? जाने क्या है सच्चाई, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक सिंगर Inderjeet Nikku की एक्सीडेंट में मौत? जाने क्या है सच्चाई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर इंद्रजीत निक्कू अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इंद्रजीत निक्कू 2022 में बाबा बागेश्वर के दरबार में नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद ही निक्कू सुर्खियों में आए थे। साथ ही उन्हें इसके चलते विवादों का भी सामना करना पड़ा था। वहीं कुछ दिन पहले बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पंजाब दौरे पर आए, जहां पंजाबी गायक बाबा की दस्तार को ठीक करते हुए दिखाई दिए। हाल ही में इंदरजीत निक्कू को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि सिंगर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जब ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो निक्कू के फैंस काफी चिंतित हो गए। 

    वहीं इस खबर को लेकर इंद्रजीत निक्कू का बयान सामने आया है। पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक्सीडेंट और मौत से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। निक्कू ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनके एक्सीडेंट और मौत को लेकर फैलाई जा रही सभी खबरें झूठी हैं। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में इंद्रजीत निक्कू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बाबा बागेश्वर के दरबार में नजर आ रहे थे। वह रो-रोकर बाबा को अपनी परेशानी बता रहा था। इसके बाद पूरे पंजाबी निक्कू का समर्थन आ गया था।

  • दशहरे वाले दिन बिना मुहूर्त कर सकते हैं शुभ कार्य ?

    दशहरे वाले दिन बिना मुहूर्त कर सकते हैं शुभ कार्य ?

    नई दिल्ली : यूं तो नवरात्र 9 दिनों कह होती है, लेकिन शारदीय नवरात्र में इसकी दशमी तिथि भी अत्यंत महत्व रखती है। दरअसल इसी दिन यानि अश्विन मास की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को आज पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा  है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्तूबर 2023 को है। दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था। इसके अलावा देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का वध करके धर्म और सत्य की रक्षा की थी। इस दिन भगवान श्री राम, दुर्गाजी, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की आराधना करके सभी के लिए मंगल की कामना की जाती है। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विजयादशमी पर रामचारित मानस आदि का पाठ किया जाना शुभ माना जाता है। विजयादशमी के पर्व को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस पर्व पर बिना शुभ मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 

    मांगलिक कार्यों के लिए यह दिन शुभ
    दशहरा या विजयादशमी यानि अश्विन मास की दशमी तिथि सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है। इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारक माने जाते हैं। वहीं ज्योतिष में दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं। लेकिन ध्यान रखें विजयादशमी के दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।

  • पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के मैच दौरान फैंस ने स्टेडियम में मचाया बवाल, तोड़ी कुर्सियां, देखें वीडियो 

    पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के मैच दौरान फैंस ने स्टेडियम में मचाया बवाल, तोड़ी कुर्सियां, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः यूएई के शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से हार के बाद गुस्साए और निराश अफगानिस्तान टीम के क्रिकेट प्रशंसकों ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की और पाकिस्तान के प्रशंसकों पर कुर्सियां फेंकी। एशिया कप सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की हार के बाद स्टेडियम में बवाल हो गया, जब दोनों टीमों के फैंस आपस में भिड़ गए। बुधवार को हुए मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली के 19वें ओवर में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद के साथ भिड़ गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    इस घटना ने साल 1983 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच में डेनिस लिली-जावेद मियांदाद के कुख्यात विवाद की याद दिला दी। हालांकि इससे पहले कि मामला नियंत्रण से बाहर हो पाता, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाड़ी अलग हो गए। आखिर में बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने नाटकीय अंदाज में मैच जीता, जब निचले क्रम के बल्लेबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए।

    मैच खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया और दर्शकों के बीच स्टैंड्स में फैल गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, अफगानिस्तान के प्रशंसकों को स्टेडियम की कुर्सियों को उखाड़ते और उन्हें पाकिस्तान के प्रशंसकों की ओर फेंकते हुए देखा गया थी। वहीं कई लोगों ने दावा किया गया कि दोनों पक्षों के प्रशंसक शारजाह क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम परिसर के बाहर सड़कों पर आपस में भिड़ गए।

  • जालंधरः 20 जगह रावण के दहन को लेकर होंगे 1200 मुलाजिम तैनात

    जालंधरः 20 जगह रावण के दहन को लेकर होंगे 1200 मुलाजिम तैनात

    जालंधर, ENS: दशहरा पर्व आज शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में कुल 20 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशहरा पर्व को लेकर डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि 1200 पुलिस मुलाजिम हर जगह तैनात किए गए है। वहीं मेला बस्ती शेख घास मंडी में स्थित दशहरा ग्राउंड में दशहरे का पर्व पर 65 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले देखने को मिलेंगे। वहीं इस पर्व को लेकर दशहरा प्रबंधक कमेटी के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रावण बनाने वाले कारीगरों को आगरा से बुलाया गया है। जोकि तीनों के पुतलों को सजाएंगे।

    श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के प्रधान तरसेम कपूर ने बताया कि कमेटी हर साल दशहरा का पर्व मनाती है। इस बार पर्व को मनाने के लिए लगभग 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इस बार लगभग 80 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले ग्राउंड में देखने को मिलेंगे और लंका दहन भी की जाएगी।

    श्री राम लीला कमेटी जालंधर कैंट द्वारा श्री विजय दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। तनिष्क अग्रवाल (कन्नू) ने बताया कि इस बार आगरा के कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 85 फुट के पुतले और 300 फुट की लंका तैयार की है। धार्मिक आयोजन को सही ढंग से आयोजित करने के लिए कमेटी के सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई जा रही हैं। शहर के बीचो बीच आदर्श नगर ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। आदर्श नगर में पुलिस तैनात रहेगी। वहीं लाडोवाली रोड़ पर पूर्व कांग्रेस विधायक की अगुवाई में दशहरे का पर्व मनाया जाएगा।

    बल्टन पार्क दशहरा कमेटी के प्रधान नंद लाल शर्मा, महंत डॉ. राज कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था जालंधर की सबसे पुरानी संस्था है। जोकि इस बार 145वां दशहरा का पर्व मनाएगी। कमेटी के सदस्यों की ओर से 16 अक्तूबर को गुड़ मंडी में झंडे की रस्म अदा की गई। इस बार सहारनपुर का बैंड और बटाला की आतिशबाजी देखने योग्य होगी। इस बार पानीपत के बालाजी के स्वरूप दर्शन देने के लिए आएंगे। यहां 65 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਛੱਡ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਛੱਡ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪਿਛਲੀ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਚੰਡੀਗੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਨਵਜੋਤ ਗਰੋਵਰ ਨੂੰ ਵੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਰਥ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸੁਣਨ ਵਾਸਤੇ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗਰੋਵਰ ਹਲਕਾ ਨੌਰਥ ਦੇ ਫੈਜ਼ਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਸੈਂਕੜੇ ਹੀ ਅਕਾਲੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਪਰਿਵਾਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਵਾਏ ।  ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਉਹ ਕਾਂਗਰਸ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਸਨ ਇਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਸੀ ਜੁੜ ਰਹੇ । ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗਰੋਵਰ ਦੇ ਆਮ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਸ ਬੱਝੀ ਹੈ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗਰੋਵਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਨੌਰਥ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂਵਾਂ ਸੁਣਨ ਵਾਸਤੇ ਥਾਪੜਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਲੋਕ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਸਨ ਕਿ ਉਹ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੇ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਅਜਿਹੇ ਹਨ ਜੋ ਨਹੀਂ ਹੋਏ । ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗਰੋਵਰ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਜੋ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਛੋਟੀਆਂ ਮੋਟੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੈ ਉਹ ਵੀ ਜਲਦ ਦੂਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में आया व्यक्ति

    प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना, एयरपोर्ट पर ऐसे पकड़ में आया व्यक्ति

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। दरअसल दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 36.93 लाख रुपये बताई जा रही है। यह यात्री  दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी चेकिंग ली गई।

    लेकिन चेकिंग में उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला। फिर उन्होंने उसका X-Ray करवाया।  तब पता चला कि उसके मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट है। कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछना शुरू कर दी है। अधिकारी भी हैरान हैं कि लोग स्मगलिंग के लिए कैसे-कैसे तरीकों का इस्तेमाल करते है। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने विदेश से सोने की तस्करी इस तरह करने की कोशिश की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। 

  • पंजाबः बाइक सवार के सिर से गुजरा ट्रक, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः बाइक सवार के सिर से गुजरा ट्रक, हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कर्ण निवासी सुभाष नगर नजदीक चंद्रलोक कॉलोनी के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। कर्ण विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कर्ण बाइक पर सवार होकर समराला चौक की ओर जा रहा था कि इस दौरान ट्रक चालक ने बाइक सवार कर्ण का सिर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान लोगों ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे कुछ कदमों की दूरी पर ही काबू कर लिया।

    जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना मोती नगर, डिवीजन नंबर 3 और चौकी जनकपुरी की पुलिस पहुंची। हदबंदी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

    परिवार का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक का मेडिकल करवाया जाए। उन्हें शक है कि ड्राइवर ने हादसे के समय नशा किया हुआ था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार में था। वहीं परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्रक ड्र्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को काबू करके पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप निवासी गांव डांगो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदीप शीशे का कारीगर था, जो महानगर में किसी दुकान पर काम करता था। मंदीप परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात उनका बेटा काम से वापस आकर बाइक पर बाजार से सामान लेने के लिए गया था। पक्खोवाल रोड पर गांव डांगों नजदीक अंधेरा था। जिससे सड़क पर आ रही लेंटर डालने वाली मशीन उसे नजर नहीं आई।

    मशीन चालक भी तेज रफ्तार में था। उसकी लाइट नहीं जग रही थी। इस कारण मंदीप की टक्कर मशीन से हो गई। सड़क पर खून से लथपथ पड़े मंदीप को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। थाना जोधा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

  • आप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    आप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

    ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट का मामला 

    मोतिहारी: बिहार में पूर्वी जिला चंपारण पुलिस को सोमवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बराड़ गैंग के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम बराड़ गैंग के अपराधियों को रक्सौल में देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसपी सदर राज के नेतृत्व में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल और रामगढ़वा थाना पुलिस की टीम बनाई गई।

    इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के कई थाना को अलर्ट कर दिया गया। मिश्रा ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।  गिरफ्तार शशांक पांडेय अंबाला सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी और घर पर फायरिंग के अलावा जयपुर के एक ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट मामले में वारंटी है। जिस समय शशांक ने आप नेता मक्खन सिंह से रंगदारी मांगी थी, उस समय वह दुबई में था।
    इसके अलावा शाहाबाद कुरुक्षेत्र थाना में पांच पिस्तौल बरामदगी और अम्बाला पड़ाव थाना में डकैती कांड का मामला भी उस पर दर्ज है। वहीं, गिरफ्तार उसका साथी त्रिभुवन साह पर पूर्वी चंपारण जिला के हरपुर थाना में दो मामले दर्ज है। हाल के दिनों में दोनों अपराधी गोरखपुर में रह रहे थे और दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोतिहारी आए थे। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है उसे सेन्ट्रल जेल मोतिहारी में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। 
  • बड़ा हादसाः दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़; 2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

    बड़ा हादसाः दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़; 2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

    पटना: बिहार के गोपालगंज में सोमवार की रात एक पूजा पंडाल के सामने भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। बताया गया कि भीड़ की वजह से एक बच्चा असंतुलित होकर गिर गया, उसे उठाने की कोशिश में दो महिलाएं गिर गईं और तीनों की भीड़ में दबकर मौत हो गई।

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ की वजह से हादसा हुआ है। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है। भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल दर्शन बंद कर दिया गया है। इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

    सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। मृतकों की पहचान ग्राम सनहा मठिया, कुचायकोट, गोपालगंज निवासी आस कुमार (पांच वर्ष), ग्राम सासामुसा,  थाना कुचायकोट, गोपालगंज निवासी उर्मिला देवी ( 55) एवं नगर थाना के बसडिला बाजार निवासी शांति देवी के रूप में हुई है। 

    पूजा समिति ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में निकलने में सावधानी बरतें। खासकर बच्चों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने में विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शहर में घटना भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।