Blog

  • पति को दिया धोखा, फिर लिव-इन पार्टनर का किया मर्डर

    पति को दिया धोखा, फिर लिव-इन पार्टनर का किया मर्डर

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा स्थित नांता क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला ने ही उसकी हत्या की थी अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है महिला का कहना है कि वह लिव-इन पार्टनर नरेश की हरकतों से परेशान हो गई थीनरेश ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो उसके पति को भेज दिए थे इसके बाद वह लगातार ये बोलकर परेशान कर रहा था कि अपने पति से पैसे लाकर मुझे दे। नहीं तो सारे फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगाएसपी ने बताया कि नांता थाना क्षेत्र के एक मकान के कमरे में रामगंजमंडी निवासी नरेश (30) पुत्र जीवन गुजराती का शव मिला था, जिसके सिर पर पत्थर से वार किए गए थे

    हत्या के तीन दिन बाद कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थीपुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी मृतक नरेश के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच में सामने आया कि नरेश की लिव-इन पार्टनर किरण बाई ने ही उसकी हत्या की हैपुलिस ने फिर किरण को मध्य प्रदेश के धार से गिरफ्तार कियाकिरण ने बताया कि नरेश पत्थर तोड़ने का काम करता था नरेश पिछले 8 महीनों से वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा थाकिरण के 2 बच्चे भी हैं किरण ने बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा थी लेकिन उसका नरेश के साथ अफेयर शुरू हो गयाइसके बाद वह उसे भगाकर कोटा ले आयादोनों गणेशपाल इलाके में किराए का मकान लेकर साथ में रहने लगे

    नरेश की धमकियों से परेशान हो गई थी किरण

    लेकिन इस बीच नरेश ने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो और फोटो लिए और उसके पति को भेज दिए। नरेश यहीं नहीं रुका उसने किरण से कहा कि वो अपने पति से रुपये मांग कर लाए और उसे दें, नहीं तो वो उसके सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। किरण ने बताया कि नरेश की धमकियों से वो तंग आ गई थी। इसलिए उसने नरेश को मार डालने का प्लान बनाया। किरन ने रात को सोते समय नरेश पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। नरेश की हत्या के बाद वह पूरी रात कमरे के बाहर आकर बैठी रही। अगले दिन सुबह जल्दी नहाकर घर से निकल गई। दो दिन तक लाश कमरे में पड़ी रही। बाद में बदबू आने पर खुलासा हुआ।

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता व नेता आप में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता व नेता आप में हुए शामिल

    पटियालाः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के तहत विपक्षी दलों को आप पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार झटके दिए जा रहे है। वहीं इस बार फिर से अकाली दल और कांग्रेस को आप पार्टी ने झटका दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि गांव मायलकलां के कांग्रेस और अकाली दल के 48 कार्यकर्ताओं और नेताओं को उन्होंने आप में शामिल करवाया है। इस दौरान जोड़ामाजरा ने भाग लेने वाले नेताओं को सम्मानित किया और सभी को पार्टी में उचित सम्मान देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शामिल होकर पंजाब की भलाई के लिए बात कर सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, वहीं शिक्षित युवाओं को विभिन्न विभागों में योग्यता के आधार पर नौकरियां भी प्रदान की जा रही हैं।

    इस मौके पर गांव मयालकलां से ‘आप’ में  कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं में रसपाल सिंह मंड, मालक सिंह मंड, सुखविंदर सिंह मंड, अवतार सिंह मंड, साधा सिंह मंड, कुलदीप सिंह मंड, गुरप्रीत सिंह मेंबर, रणधीर सिंह फौजी, बलदेव सिंह मंड, गुरबख्श सिंह मंड, शमशेर सिंह मंड, दलेर सिंह मंड, जसबीर सिंह मंड, भूपिंदर सिंह मंड, दविंदर सिंह मंड, कंवलजीत सिंह मंड, जसविंदर सिंह मंड, रणजीत सिंह मंड, रणजीत सिंह मंड, गुरबाज सिंह मंड, गुरबाज सिंह मंड, बलबीर सिंह फौजी, दलजीत सिंह मंड, अमरेंद्र सिंह मंड, सहजपाल सिंह मंड, अमरीक सिंह मंड, गुरमीत सिंह मंड, अतर सिंह मंड, गुरविंदर सिंह मंड, पंजाब सिंह मंड, सरवन सिंह मंड, सुबेग सिंह मंड, दर्शन सिंह, सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, निशान सिंह, मोहन सिंह, महिंदर सिंह पूर्व सरपंच, दलेर सिंह ढोडा, राज सिंह, डाक्टर बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह फौजी, रणजीत सिंह मैंबर, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह ढोडा, सुखजीत सिंह चीमा, जोगा सिंह ढोडा, बलविंदर सिंह ढोडा, रसपाल सिंह सुसेता, तलविंदर सिंह विरक ने शामिल होकर आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करने के लिए वचनबद्धता जताई।

  • पंजाबः पू्र्व सीएम कत्ल केस के दोषी परमजीत को हाईकोर्ट से लगा झटका

    पंजाबः पू्र्व सीएम कत्ल केस के दोषी परमजीत को हाईकोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: पू्र्व सीएम बेअंत सिंह कत्लकांड के दोषी परमजीत सिंह भिओरा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में परमजीत ने पैरोल की याचिका की दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। भिओरा ने 29 अक्टूबर को दिल्ली में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड और बुड़ैल जेलब्रेक मामले में दोषी परमजीत सिंह भिओरा ने सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 6 घंटे की पैरोल की मांग की थी।

    भिओरा ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी भतीजी की शादी 29 अक्टूबर को दिल्ली में है जिसमें वह शामिल होना चाहते हैं, इसलिए उन्हें 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन 6 घंटों के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि भिओरा पिछले 27 साल से जेल में है और फिलहाल चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में है। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੋਪੜ : ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਰੋਪੜ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਇਲਾਕਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਉੱਤੇ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਜਾਂ ਕੇਸ ਸੀਬੀਆਈ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਜਾਵੇ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਮਹੇਸ਼ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਧਾਰਾ 306 ਤਹਿਤ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਕੇਸ ਦਾ ਆਧਾਰ ਹੀ ਗਲਤ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਔਰਤ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਹੈ।

    ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਤੱਕ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਇਲਾਕਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਨੇ ਵੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਪੁਲੀਸ ਰਿਮਾਂਡ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕੇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਸਿਆਸੀ ਦਬਾਅ ਹੇਠ ਇਹ ਸਭ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪੀੜਤਾ ਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਜਬਰੀ ਬਿਆਨ ਲਏ ਗਏ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਵੋਟਾਂ ਪਾਉਣ ਲਈ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਕਮੀਆਂ ਵੀ ਹਨ।

  • इस मशहूर चाय कंपनी के मालिक पर स्ट्रीट डॉग ने किया था हमला, मौत

    इस मशहूर चाय कंपनी के मालिक पर स्ट्रीट डॉग ने किया था हमला, मौत

    नई दिल्ली :  वाघ बकरी चाय आज देश की एक प्रमुख चाय कंपनियों में से एक है। इस कंपनी और उद्योग-जगत के लिए एक बुरी खबर है।  वाघ बकरी चाय समूह के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पराग देसाई का निधन हो गया, वह अभी 49 साल के थे. दरअसल, 15 अक्टूबर को एक हादसे में पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज हो गया था परिवार के करीबी और कंपनी के मार्केटिंग हेड के मुताबिक पराग देसाई 15 अक्टूबर की शाम को अपने घर के पास वॉक पर निकले थे शाम के टाइम कुछ कुत्ते उन पर भौंकने लगे खुद को डॉग अटैक से बचाने के दौरान वो फिसलकर जमीन पर गिर गए थे, जिससे उन्हें सिर में चोट आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक पराग देसाई इस्कॉन अम्बली रोड पर वॉक के दौरान डॉग अटैक में घायल हुए थे उन्हें तत्काल शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था इसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, 22 अक्टूबर यानी रविवार को उनका निधन हो गया।

    कहा जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ। पराग देसाई के पिता रसेस देसाई हैं, जो फिलहाल वाघ बकरी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वाघ बकरी चाय में पराग सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट्स का काम देखते थे। पराग देसाई ने न्यूयार्क स्थित लॉन आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की थी। पराग देसाई के परिवार के लोग चार पीढ़ी से चाय के कारोबार में जुड़े हैं। पराग देसाई की अगुवाई में कंपनी ने कई नए मुकाम को छूने में सफल रही है। बिजनेस के साथ-साथ पराग देसाई की गहरी दिलचस्पी वाइल्डलाइफ में थी। वाघ बकरी चाय से पराग देसाई 1995 में जुड़े थे तब कंपनी का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये से भी कम था। लेकिन आज सालाना टर्नओवर 2000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। भारत के 24 राज्यों के साथ-साथ दुनिया के 60 देशों वाघ बकरी चाय को एक्सपोर्ट किया जा रहा है, ये देसाई का ही प्लान था, जिसकी वजह से कंपनी की ब्रांडिंग मजबूत हुई. ब्रांड का यूनिक नाम होने की वजह से भी लोग इस प्रोडक्ट से कनेक्ट हुए

  • जालंधरः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर के गन्ना पिंड गांव में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पट्टियां के रहने वाले दलविंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात घट लौटेते समय सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति राज मिस्त्री का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दलविंदर गन्ना पिंड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमीन पर जोर से सिर लगने के कारण दलविंदर का काफी खून बह चुका था। ग्रामीणों ने उसे तड़पता देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास देर रात उक्त युवक को लाया गया था। उसका घटनास्थल पर काफी खून बह चुका था। जिसके चलते अस्पताल लाते ही उसकी मौत हो चुकी थी। 

  • पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश होने को लेकर मनप्रीत बादल के वकील का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश होने को लेकर मनप्रीत बादल के वकील का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः लैंड अलॉटमेंट केस में फंसे पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने विजिलेंस के समक्ष आज विजिलेंस के दफ्तर पेश होना था, लेकिन पता चला है कि बीमार होने के कारण वह विजिलेंस के दफ्तर नहीं पहुंचेंगे। विजिलेंस ने उन्हें सुबह 10 बजे का समय दिया था लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। मनप्रीत के करीबियों के मुताबिक उनकी पीठ में दर्द है। तबीयत ठीक न होने की वजह से वह नहीं आएंगे। इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील का बड़ा बयान आया है। मनप्रीत सिंह बादल के वकील ने कहा कि मनप्रीत बादल बीमार होने के कारण उनका पीजीआई में ईलाज चल रहा है। इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील विजिलेंस के समक्ष पेश हुए। जहां उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल का पासपोर्ट विजिलेंस कार्यालय में जमा करवा दिया है।

    बता दें कि कुछ समय पहले उन्हें हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने समन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। वहीं आज उनकी जमानत को लेकर बठिंडा की सेशन कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में चर्चा यह भी थी कि अगर मनप्रीत विजिलेंस के आगे पेश हुए और उनकी जमानत मंजूर न हुई तो फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

    बता दें कि मनप्रीत बादल पर बठिंडा में साजिश के तहत कम रेट पर सरकारी प्लॉट खरीदने का आरोप है। मॉडल टाउन के फेज वन में उन पर 1560 गज के 2 प्लाटों की खरीद में सरकार को 65 लाख का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। हालांकि मनप्रीत ने तर्क दिया था कि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ही यह रिजर्व रेट तय किए थे। उन्होंने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

  • ਪੰਜਾਬ :  1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਦੇ ਧਰਨੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਦੇ ਧਰਨੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ :  ਬੀਤੇ ਲੱਗਭੱਗ 60 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ 1158 ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਤੇ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਅਨ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਲਗਾ ਕੇ ਬੈਠੇ ਹੋਰ ਹਨ। ਬੀਤੇ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਰਾਜਨੀਤੀ ਸ਼ਾਸ਼ਤਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਲੋਂ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਵੀ ਕਰ ਲਈ ਗਏ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਭਾਵੇਂ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਮਗਰ ਇੱਕ ਸੂਸਾਇਡ ਨੋਟ ਜਰੂਰ ਮਿਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸਨੇ ਨੌਕਰੀ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਇਹ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਗੱਲ ਲਿਖੀ ਸੀ । ਮਗਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਤੇ ਸਹੁਰੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਮਗਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਸਾਥੀ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਝਗੜੇ ਦਾ ਨਾਮ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ । ਹੁਣ ਇਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵੀ ਗਰਮਾਉਂਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਾਂਗਰਸੀ ਲੀਡਰ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਤੇ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਗੋਂ ਇਸਦੇ ਲਈ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਤੇ ਪੱਕਾ ਸ਼ਬਦ ਹੀ ਹਮਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ 1158 ਅਧਿਆਪਕ ਇੱਕ ਸਹੀ ਪ੍ਰੋਸੀਜਰ ਦੇ ਨਾਲ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸਨ।

  • पंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    पंजाबः 7 से 8 हमलावारों ने कुल्हाड़ी-तलवारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में कत्ल के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला धोबियाना बस्ती से सामने आया है। जहां एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को सहारा जनसेवा ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय काकू निवासी चंदसर बस्ती के रूप में हुई है।

    घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने लोगों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हमलावर फरार हो गए, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। जानकारी के अनुसार जान पहचान वाले गग्गू ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे के करीब काकू 25 गज के पास किसी को नंबर दे रहा था। इसी बीच 7-8 युवक जिनके पास कुल्हाड़ी, तलवार, कापे आदि हथियार थे। उन्होंने आते ही काकू पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से काट गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने झगड़े की रंजिश के चलते काकू पर हमला किया था।

    सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया कि जब उन्होंने युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों के बयानों पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास रह रहे घरों को करवाया खाली, देखें वीडियो

    बिल्डिंग में लगी भीषण आग, आसपास रह रहे घरों को करवाया खाली, देखें वीडियो

    मुंबई: कांदिवली पश्चिमी में एक इमारत में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग कांदिवली पश्चिम के वीणा संतूर बिल्डिंग में पहली मंजिल पर लगी है।

    आग पर काबू पाने के लिए बीएमसी, मुंबई फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस मौके पर मौजूद है। हालांकि, आग भीषण लगी हुई है। आग की लपटे इतनी तेज है कि आसपास की मंजिल पर रहे रहे घरों से लोगों को बाहर निकाल कर जगह खाली करवाई जा रही है। बिल्डिंग से काले धुएं निकल रहे हैं। आग करीब 12:30 के बीच में लगी है। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह की कैज्युल्टी नहीं हुई है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है।