Blog

  • नहीं रहे भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के हीरो, अस्पताल में ली अंतिम सांस

    नहीं रहे भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के हीरो, अस्पताल में ली अंतिम सांस

    पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हालचाल 

    जोधपुरः भारत-पाकिस्तान की 1971 की लड़ाई में लोंगेवाला चौकी के हीरो रहे भैरों सिंह राठौड़ का आज निधन हो गया है। सिंह बीते कई दिनों से जोधपुर एम्स में भर्ती थे। हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उनसे फोन कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। भैरों सिंह राठौड़ (81) मूल रूप से सोलंकिया तला के रहने वाले थे। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में रहकर देश की सेवा करने वाले भैरों सिंह राठौड़ को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित लोंगेवाला चौकी का हीरो कहा जाता था। भैरों सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

    उन्हें इलाज के लिए जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं पर सोमवार को दोपहर में भैरों सिंह ने अंतिम सांस ली। भैरों सिंह बेटे सवाई सिंह के अनुसार उनको 14 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया। उस वक्त उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंगों में पैरालिसिस हो गया था। फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर में भैरों सिंह के अदम्य साहस की कहानी को दिखाया गया था। उसके बाद वे और चर्चित हो गए थे। भैरों सिंह का गांव सोलंकिया तला जोधपुर से करीब 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। वे वहीं पर रहते थे। बीएसएफ में रहने के दौरान सिंह को भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित लोंगेवाला चौकी पर तैनात किया गया था।

    वहां वे बीएसएफ की एक छोटी टुकड़ी को कमांड करते थे। वहां भारतीय सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी भी तैनात थी। इन जांबाजों ने 5 दिसंबर 1971 को वहीं पर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को नेस्तनाबूत कर दिया था। जानकारी के अनुसार भैरों सिंह राठौड़ 1987 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वे अपने गांव में ही रहने लगे थे। उम्र के इस पड़ाव में भी भैरों सिंह राठौड़ काफी एक्टिव रहते थे। एम्स में भर्ती होने के बाद बीएसएफ के अधिकारी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे। लेकिन अंतत आज लोंगेवाला पोस्ट के हीरो भैरों सिंह राठौड़ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राठौड़ के निधन से उनके गांव में शोक की लहर छा गई।

  • हिमाचल में नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से बड़ी चट्टाने, हाईवे हुआ बंद, देखें वीडियो

    हिमाचल में नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से बड़ी चट्टाने, हाईवे हुआ बंद, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। सूबे में इस बार व्हाइट क्रिसमस होने की उम्मीद काफी कम है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम साफ होने के बावजूद किन्नौर में लैंडस्लाइड हुआ है। यहां पर नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिरी हैं और हाईवे बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे की बहाली के प्रयास जारी हैं।

    जानकार के अनुसार, किन्नौर में शिमला और काजा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर उरनी ढांक के पास जेएसडब्ल्यू के फ्लैशिंग टनल के पास यह लैंडस्लाइड हुई है। भारी चट्टान टूटने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वाहनों को वाया उरनी भेजा जा रहा है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है, लेकिन कोई जान मॉल के नुकसान नहीं हुआ है। हाईवे की बहाली के लिए मशीनरी लगी हुई है।

    मनाली में कहां तक खुला है हाईवे

    लाहौल पुलिस के अनुसार, लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) लाहौल के केलांग से आगे दारचा तक खुला है। शिंकुला सड़क मार्ग 11 AM से 4.00PM तक स्थानीय 4*4 वाहनों के लिए खुला है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द है, जो कि अगले साल खुलेगा।

    व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं 

    हिमाचल प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं। प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी भागों में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में 21 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्ष 2016 के बाद से अभी तक शिमला में व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी नहीं हुई है और इस बार भी 25 दिसंबर को बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के बिजली की तारो में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के बिजली की तारो में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

    लुधियाना: स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर माल गोदाम के पास देर रात बिजली की तारों में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अचानक आग लग गई। तारों से जोरदार धमाकों के साथ आग की लपटें उठने लगी, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे वाली जगह पर खड़े यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई और विद्युत विभाग को खबर करके बिजली की मेन सप्लाई को बंद करवाया गया। 

    मेन सप्लाई बंद होने के बाद आग की लपटें उठनी बंद हो गई और आग आगे फैलने से रूक गई। गनीमत ये रही कि हादसे के समय तारों के नीचे पार्सल विभाग के नग नहीं पड़े थे और यात्रियों की ज्यादा भीड़ मौजूद नहीं थी, वर्ना आग की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों तथा विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंद पड़ी बिजली सप्लाई को दोबारा से बहाल किया।

  • नवर्निवाचित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    नवर्निवाचित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के नवर्निवाचित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 दिसम्बर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे ऊना पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 21 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय खड्ड का निरीक्षण, 11.30 बजे पंडोगा-त्यूड़ी पुल साईट का दौरा, दोपहर 12.15 बजे रावमापा सलोह का दौरा, दोपहर 12.45 बजे प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय हरोली स्थल का दौरा, 2 बजे टाहलीवाल-पोलियां-जैजों रोड़ के ब्लैक स्पोट का दौरा व सायं 3 बजे रावमापा ललड़ी के साईंस ब्लाॅक स्थल का दौरा करेंगे।

    इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4 बजे चिंतपूर्णी मंदिर व अन्य गतिविधियों को लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव व डीसी ऊना के साथ बैठक करेंगे।

  • जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की गौरव सोनी उर्फ गोरू पुत्र अश्वनी कुमार निवासी गांव दातारपुर, तलवाड़ा होशियारपुर के रूप में हुई है। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह ने बताया सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान टी प्वाईंट सनशाइन वेलफेयर सोसाइटी के पास मौजूद थे।

    उसी दौरान वहां से पैदल आता व्यक्ति सीआईए स्टाफ की टीम को देखकर घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा, जिसे सीआईए स्टाफ की टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि पता चल सके कि वह यह हेरोइन की खेप कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई देने जा रहा था।

  • जालंधरः विवाद सुलझाने ऑफिस आए पक्ष ने आप नेता पर किया हमला

    जालंधरः विवाद सुलझाने ऑफिस आए पक्ष ने आप नेता पर किया हमला

    जालंधर/वरुणः महानगर के अधीन आते विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर में आप पार्टी के नेता पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके दफ्तर में समझौते के दौरान लोहे के कड़े से हमला किया गया। दरअसल, आप नेता बलजीत सिंह जौहल के पास फिल्लौर के ही एक लड़का और लड़की में विवाह के बाद आपसी मतभेद को लेकर दोनों पक्ष समझौता करवाने आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    जिसके बदा लड़के और उसके पिता ने आप नेता पर अचानक हमला कर दिया। आप पार्टी के नेता बलजीत सिंह जौहल ने कहा कि इकबाल सिंह के बेटे जगजीत उर्फ जग्गा का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों को समझाने के लिए लड़की और लड़के को परिवारों को आम पार्टी के कार्यालय में बुलाया हुआ था। दोनों में जब बातचीत हो रही थी तो इकबाल उनका बेटा जग्गा गाली गलौज पर उतर आए। दोनों को गालियां देने से रोका तो इकबाल ने मुझे पकड़ लिया और जग्गी ने अचानक उनके सिर पर कड़े से कई बार कर डाले।

    आप नेता बलजीत सिंह जौहल ने कहा कि इकबाल सिंह और उनके बेटे ने जैसे ही उन पर हमला किया। इस दौरान वहां पर लोगों ने इकबाल को तो मौके पर पकड़ लिया, लेकिन जग्गी मौके से फरार हो गया। झगड़े दौरान वह उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और इकबाल सिंह को पकड़ कर थाने में ले गई है। उन्होंने बताया कि इकबाल का बेटा जग्गी नशे इत्यादि करता है और उस पर पहले भी केस दर्ज हैं। घायल आप नेता के बयान दर्ज करने सिविल अस्पताल पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनके बेटे जगजीत सिंह उर्फ जग्गा की तलाश की जा रही है। 

  • जालंधरः सरकार के खिलाफ आशा वर्करों ने खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकार के खिलाफ आशा वर्करों ने खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में पंजाब सरकार के खिलाफ डेमोक्रेटिक आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब ने मोर्चा खोल दिया है। आज आशा वर्करों ने कंपनी बाग स्थित एकत्रित होकर विशाल रोष रैली निकाली। आशा वर्करों ने कंपनी बाग से लेकर सिविल सर्जन के कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने अधिकारियों मांग पत्र देते हुए चेतावनी दी है।

    आशा वर्करों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आने वाले समय में वह सीएम भगवंत मान के आवास के सामने धरना देंगी। उनका कहना हैकि वह काफी समय से अपनी मांगों लेकर  सरकार से बात कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इसी के चलते उन्होंने आज रोष मार्च निकाला है। वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांगे माने जाने को लेकर चेतावनी दी है। 

  • पंजाबः शराब फैक्टरी के विरोध में इकट्ठे हुए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब फैक्टरी के विरोध में इकट्ठे हुए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जीराः शहर के गांव मंसूर वाला की शराब फैक्ट्री के बाहर जमा हो रहे किसान संगठनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इससे पहले सुबह एसएसपी कंवरदीप कौन ने धार्मिक समागम में किसी को ना रोकने की बात की थी। सोमवार को भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।  बता दें कि सोमवार को किसान संगठनों का धरने पर पहुंचना शुरु हुआ। इस दौरान किसानों ने सरकार का विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए, इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    इस दौरान मालब्रोज शराब फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे किसानों को लक्खा सदाना ने संबोधित किया। फैक्ट्री के बाहर अखंड पाठ चलता रहा और लोग उसमें शामिल भी हुए। एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर मौजूद रहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा धरना सिर्फ फैक्ट्री से दूर किया गया है। श्री अखंड पाठ में शामिल होने वालों को रोका नहीं जा रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री का एक गेट खुलवा दिया है और धरने को महज दूर किया है। रविवार को जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सोमवार को हालात गर्म रहे।

    रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ कर सामान हटा दिया था। उसके बाद शराब फैक्ट्री की ओर जाने वाली लिंक रोड और हाइवे के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों का नामजद कर और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है और 4 गिरफ्तार किए था। जिसके खिलाफ किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सोमवार को जिला के गांव मंदसोरवाला में पहुंचने का आह्वान किया था। 

  • होशियारपुरः बैंक के गार्डकर्मी से चली गोली, एक घायल

    होशियारपुरः बैंक के गार्डकर्मी से चली गोली, एक घायल

    टांडा उड़मुड़: शहर के पंजाब ग्रामीण बैंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ग्रामीण बैंक मियाणी मोड़ पुल पुख्ता में गार्डकर्मी की बंदूक अचानक नीचे गिरने के कारण गोली चल गई। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से नजदीकी दुकानदार जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी चनौता के रूप में हुई है। प्रदीप को उपचार के लिए टांडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि प्रदीप के मुंह पर गोली के छर्रे लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गार्ड प्रकाश सिंह जब दोपहर 12 बजे के करीब बैंक के गेट के सामने मौजूद था। इसी दौरान उसकी बंदूक अचानक नीचे गिर गई, जिससे अचान गोली चल गई। गोली चलने के कारण वहीं पर नजदीक दुकानदार पर गोली के छर्रे के लग गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि प्रदीप की हालत अब खतरे से बाहर है।  

  • जीत पर जश्न मना रहे 17 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

    जीत पर जश्न मना रहे 17 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

    तिरुवनंतपुरमः लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीत लिया है। इसका जश्न तमाम देशों के साथ भारत में भी मनाया गया, लेकिन केरल में जश्न ने हिंसक रुप ले लिया। राज्य में कई जगहों से झड़प की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। जीत के जश्न के दौरान एक किशोर अचानक गिर गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

    अर्जेंटीना की जीत के तुरंत बाद 17 वर्षीय अक्षय कोल्लम लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जीत के जश्न में हिस्सा ले रहा था, तभी उसे असहज महसूस हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। राज्य के अन्य हिस्सों में, खासकर कन्नूर में, समर्थकों का अर्जेंटीना जीत का जश्न हिंसक हो गया। चाकुओं से गोद कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। केरल की राजधानी के तटीय गांव में, पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को जश्न मना रहे लोगों को रोकना भारी पड़ा। लोगों ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फुटबॉल खेल को पसंद करने वाले केरल के कुछ अन्य शहरों और कस्बों से भी हिंसा की खबरें आई हैं