Blog

  • वाटर पार्क में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत

    वाटर पार्क में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत

    मैक्सिकोः सेंट्रल मैक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात यहां के वाटर पार्क में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं। गोलीबारी के दोरान 7 साल के बच्चे सहित 7 अन्य लोगों की भी मौत हो गई और एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी प्राप्त हुई  है, हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर वहां पहुंची। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने बताया कि  इस घटना में मरने वालों में एक सात साल की नाबालिग के तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

  • पंजाब :SDM दफ्तर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

    पंजाब :SDM दफ्तर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

    लुधियाना: कस्बा खन्ना में एसडीएम दफ्तर में आग लग गई है। आग रविवार तड़़के लगी। पहली मंजिल पर बने मीटिंग हाल में ये आग लगी थी। कमरे का फर्नीचर व अन्य सामान राख हो गया है। हलवदार हरविंदर सिंह ने शीशे टूटने की आवाज सुनी। उन्होंने जब देखा तो दंग रह गए। इस बारे तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया।

    समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का पता चलते ही एसडीएम मंजीत कौर भी मौके पर पहुंची। एसडीएम मंजीत कौर मुताबिक आग लगने के असल कारणों का तो अभी पता नहीं, लेकिन प्राथमिक जांच में लग रहा है कि तारों में ही शार्ट सर्किट हुआ होगा।

    मिली जानकारी के मुताबिक इस कमरे में पीवीसी लगी थी, जिस कारण आग अधिक फैल गई थी। कमरे में किसी तरह का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। अब विभाग को सूचित कर दिया है। मीटिंग हॉल की रिपेयर आदि का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी बड़े निवेश पर पूरा फोकस बनाए रखें। विदेश में रह गए किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आपके खर्चे तो बढे़ंगे, लेकिन आमदनी बढ़ने से आसानी से पूरा कर पाएंगे। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी दिन काफी समय व्यतीत करेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम में बहुत ही सावधानी से आगे बढ़े और आपको आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे। आप सहजता से किसी काम को करेंगे, तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। बहुमुखी प्रदर्शन आज आपका बना रहेगा। व्यापार में आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें, नहीं तो वह आपके उस विश्वास को तोड़ सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते इसका निपटारा होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है और आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहेगा, जिसके कारण आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को भी तेजी से करेंगे, लेकिन आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी होगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन जिससे आपका धन खर्च बढे़गा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपनी चल रही समस्याओं को योग व व्यायाम के द्वारा काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और कारोबार में यदि लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज कुछ सुधार आएगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में गलत योजना में धन ना लगाएं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और संतान से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा और परिजनों के साथ प्रेम व स्नेह के साथ आप दिन बताएंगे। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। कुछ सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसके नीति व नियमों को अवश्य जानें। आपको लाभ अधिक होने से आप प्रसन्न रहेंगे और कुछ मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाए। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलती दिख रही है। आप लोगों पर भरोसा बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आपके अंदर सक्रियता की भावना बनी रहेगी। आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने खानपान में संतुलित आहार सम्मिलित करें। आप अपने कामों की एक सूची बनाएं, तभी आप उन्हे समय रहते निपटा पाएंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है। आप कोई काम  माता-पिता से पूछ कर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में छोटे सदस्यों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आप किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा ना करें। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरते, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को धन उधार दे सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज जीत मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। एक नौकरी के साथ-साथ आपको किसी दूसरी का आफर आ सकता है, लेकिन आपको अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी में ना पड़े नहीं तो समस्या हो सकती है और व्यवसाय सम्बन्धी योजनाएं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुए थे, तो आप उनकी शुरुवात कब सकते हैं। किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपको कुछ नये संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है। 

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। घर परिवार मे आपकी बातों का भी मान रखेंगे, जिससे आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्ता में सुधार होगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने पर भी पूरा जोर देंगे। यदि कार्य क्षेत्र में कोई काम आपकी बिना सहमति के हो, तो भी आप उसमें कुछ नहीं कहेंगे और आपके वाणी व व्यवहार को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। आपके कुछ रुके हुए कामों को भी गति मिलेगी। सूझबूझ दिखाकर यदि आप किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे और आपका कार्यक्षेत्र में काम पूरा होने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा।

  • पंजाब : मिलिट्री स्टेशन में 4 सेना कर्मियों की हत्या के मामले में 12 जवानों को समन जारी

    पंजाब : मिलिट्री स्टेशन में 4 सेना कर्मियों की हत्या के मामले में 12 जवानों को समन जारी

    बठिंडा:  मिलिट्री स्टेशन में 80 मीडियम रेजीमेंट के चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने 12 सैनिकों से पूछताछ के लिए उनको समन जारी किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस थाना कैंट में यूनिट के मेजर शुक्ला के बयान पर अज्ञात दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी थी।

    एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात 12 सैनिकों से पूछताछ करने के लिए 160 सीआरपीसी के तहत समन जारी किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए है। जिसके चलते पुलिस अब उन 12 सैनिकों से पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहराई के साथ जांच चल रही है।

  • अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

    अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

    प्रयागराज: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे। पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी।

    पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी। अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था। इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था।

  • जालंधर : अरविंद केजरीवाल से मिले महेंद्र भगत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें  तस्वीरें

    जालंधर : अरविंद केजरीवाल से मिले महेंद्र भगत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुण लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मोहिंदर भगत ने आज दिल्ली के सी.एम. अरविंदर केजरीवाल से मुलाकात की।

    जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने भगत समाज के मुद्दों को लेकर चर्चा की। यही नहीं इस मौके पर जालंधर लोकसभा उप चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई है।

    मोहिंदर भगत ने जालंधर उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि गत दिन मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਰਾਤ ਨੂੰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਚੋਰੀ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗਿ੍ਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਰਾਤ ਨੂੰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਚੋਰੀ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗਿ੍ਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ‌ਚਾਰ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪਰੇਟਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਵੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਇਕ ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਅਤੇ ਓਹਨਾ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪੰਡੋਰੀ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਗੋਹਤ ਪੋਖਰ ਵਿਖੇ ਚੋਰ ਇੱਕ ਘਰ ਦਾ ਤਾਲਾ ਤੋੜ ਕੇ 15 ਤੋਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ, 29 ਤੋਲੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ, 40 ਹਜ਼ਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ 300 ਯੂਰੋ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ ਸਨ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਦੀ ਐਸ ਐਚ ਓ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਇਹ ਚੋਰੀ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਭੁੰਡੀ ਪੁੱਤਰ ਤੀਰਥ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਕ੍ਰਿਸਨਾ ਨਗਰ‌ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਦਕਿ ਰਾਜੇਸਵਰ ਉਰਫ ਵਿਸਾਲ ਪੁਤਰ ਨਰੇਸ ਚੰਦ ਵਾਸੀ ਜੱਟੂਵਾਲ ਨੇ ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਿਚ ਵਿਨੋਦ ਉਰਫ ਭੂੰਡੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਰਾਜੇਸ਼ਵਰ ਉਰਫ ਵਿਸ਼ਾਲ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਵੀ ਤੈਨਾਤ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਆਦੀ ਹਨ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਨੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਆਦੀ ਕਰਨ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਚੋਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦੇ ਵੀ ਆਦੀ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹਨਾ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਭੂੰਡੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਪੁਤਰ ਜੰਗੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ 327/8 ਮੁਹੱਲਾ ਗੀਤਾ ਭਵਨ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ ਕੁਝ ਗਹਿਣੇ ਵੇਚੇ ਗਏ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸੱਤ ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਝ ਗਹਿਣੇ ਗਿਰਵੀ ਰੱਖ ਕੇ ਗੋਲਡ ਲੋਨ ਵੀ ਲਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਦੋਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕੁਝ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਘੜਿਆਂ, 4 ਅਮਰੀਕਨ ਡਾਲਰ ਅਤੇ ਨੇਪਾਲੀ ਕਰੰਸੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੁਝ ਭਾਰਤੀ ਕਰੰਸੀ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈ ਕੇ ਹੋਰ ਅਗਲੇਰੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर से 5 तोले सोना और 83 हजार रुपए लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर से 5 तोले सोना और 83 हजार रुपए लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को CCTV कैमरे खंगालने का कह गई पुलिस

    जालंधर/वरुणः वेस्ट हलके के अधीन आते बस्ती बावा खेल में दिन दिहाड़े घर से लुटेरे कीमती सामान सहित हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी प्रमोद कश्यप ने बताया कि मास्टर मुनी लाल आज दोपहर रोजमर्रा की तरह किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान लुटेरों ने बड़ी चालाकी से घर पर ताला लगे होने के बावजूद दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और घर की अलमारी से 3 सोने की अंगूठी और एक चैन सहित 83 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे काम से गए थे। जैसे ही ढाई बजे के करीब घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारी से चोरों ने सोने के 5 तोले सोने गहने और 83 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बस्ती बावा खेल के एएसआई चंद्र सिंह  को सूचित किया गया। हैरानी की बात यह है कि मामले को सुलझाने की बजाय पुलिस खुद सुस्त दिखाई दी। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर जब पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने पीड़ित को कहा कि आप आसपास के कैमरे चैक करों और कल हमारे पास आओ। उसके बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।  

  • राज्यपाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    राज्यपाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी माता मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में हवन भी किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी राज्यपाल के साथ थीं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में दौरा किया और मंदिर में किये जा रहे सौंदर्य योजना का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने संग्रहालय एवं अन्य भावी  परियोजनाओं से अवगत करवाया।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जालंधर-अमृतसर हाईवे पर कैमिकल से भरे टैंकर को सरिये से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे दौरान टैंकर फटने से केमिकल सड़क पर गिरना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर पर आग बुझाने वाली फॉर्म फेंककर लोगों को टैंकर से दूर रहने की चेतावनी दी ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। केमिकल के टैंकर के पास ही सिलेंडर से भरी गाड़ियां खड़ी थी और 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी था।

    इस हादसे दौरान गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय कुछ अन्य वाहनों के चालक रात को डिवाइडर पर सोए हुए थे। टक्कर के बाद वह हाईवे पर बने नाले में गिर गए और गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर इंडियन ऑयल डिपो के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केमिकल को दूसरे टैंकर में लोड कर हादसे वाले टैंकर को खाली किया। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जांच करने की वजह वाहनों की फोटो खींचकर मौके से चलती बनी।

    आसपास के लोगों ने बताया कि थाना रामामंडी की पुलिस की नाकामी से टैंकर व सिलेंडरों की गाड़ियों के चालक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए सर्विस लाइन पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों पर पुलिस मेहरबान है। उनकी मेहरबानी के चलते सड़कों पर खड़े वाहन लोगों के लिए हादसे का कारण बनते हैं। लोगों ने कहा कि थाना रामा मंडी की पुलिस का इसकी और कोई ध्यान नहीं है। गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासियों ने बताया कि यहां से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन पुलिस का इसकी और कोई ध्यान नहीं। आज जो घटना हुई है, इस अगर केमिकल के टैंकर से हादसा होता तो भारी नुकसान हो सकता था। हैरानी की बात तो यह रही कि थाना रामामंडी की पुलिस हादसे वाले वाहनों को छोड़कर मौके से चले गई। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने टैंकर के पास किसी व्यक्ति को जाने नहीं दिया।