Blog

  • दून भाजपा ने तीन राज्यों की जीत पर बांटे लड्डू

    हिमाचल के झूठे वायदों का दूसरे राज्यो मे पड़ा असर
    बददी/ सचिन बैंसल: तीन राज्यो में भाजपा को मिली जीत पर दून भाजपा मंडल ने बद्दी में लड्डू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल मे झूठे वायदे करके सता हासिल कर ली थी लेकिन अन्य स्थानों पर यह इनकी इस चाल से मतदाता पहले से सर्तक हो गए। लोगों ने नरेंद्र मोदी में आस्था जताते हुए भाजपा का साथ दिया है। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि  विधानसभा चुनावों के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता को  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर पूरा भरोसा है। भाजपा मंडल के अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि  आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बारी से भी बड़ी बढ़त से भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी। साथ ही एक बार फिर हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि जनता को झूठी गारंटीयों से ठग कर कांग्रेस सत्ता में तो जरूर आ गई लेकिन आज तक अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई।  माता व बहनों व युवाओं के साथ धोखा किया। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है। जिसकी तीन राज्यो में लोगों के जवाब दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला युवा मोरचा के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, विस्तारक रुपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, राहुल शर्मा, कृष्ण कौशल, सुरेंद्र ठाकुर, गुरमैल चौधरी, कुलदीप चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, राजन बांठ, हरविंद्र ठाकुर, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, मुकेश कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर PM मोदी का आया बयान

    नई दिल्ली : राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रधानमंत्री ने रविवार (3 दिसंबर) को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

    मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।  उन्होंने कहा इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है. हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है। हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।’

    तेलंगाना को लेकर क्या कहा?

    पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मेरे प्यारे बहनों और भाईयों का बीजेपी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता की मेहनत की सराहना करता हूं.

  • कुटलैहड़ के चरोला स्कूल में वार्षिक समारोह में विधायक ने 6,60 लाख के कमरों का किया भूमि पूजन

    कुटलैहड़ के सरकारी स्कूलों में 20 वर्ष का राजनैतिककर्ण हुआ खत्म,अव केवल पढ़ाई पर फोक्स:देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरोला में बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत करके पहले प्राइमरी स्कूल चरोला में 6,60 लाख की लागत से बनने बाले दो कमरों का भूमि पूजन किया। बही स्कूली छात्रों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रिंसीपल द्वारा स्कूल की बार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अपने सम्बोधन में मुख्यतिथि के रूप में पँहुँचे विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों के बारे में रुचि बढाने के लिए प्रेरित किया। भुट्टो ने कहा कि हमारी सरकार को बने 11 माह पूर्ण हो गए है। हमने 11 माह में कुटलैहड में शिक्षा के क्षेत्र के उत्थान के लिए काम किया है। और बीते 20 बर्षो से जो सरकारी स्कूलों को राजनैतिक कर्ण दिया जा रहा था। हमने उसे बन्द किया है। और कुटलैहड विस क्षेत्र के किसी भी स्कूल में बदले की भावना से कोई तबादला नहीं किया है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के  सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ी है। और हमने सबसे पहले स्कूल के स्टाफ को संख्या बढ़ाने पर बल देने के लिए प्रेरित किया था। और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के बच्चे है। जो धन की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहते है। उन्हें हमने अपनी विधायक सैलरी से धन मुहैया करवाकर शिक्षा देने पर बल दिया है। भुट्टो ने कहा कि हमें उद्घाटन ओर शिलान्यास के फट्टे लगाने का शौक नहीं है। हम पहले बजट में घोषणा का प्रावधान करते है। फिर कार्य योजनाओ की घोषणा करते है। बही स्कूल प्रिंसीपल की मांग पर स्कूल को दो कमरे खेल मैदान एवं संस्कृत कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज गौतम व स्थानीय पँचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • रेलवे स्टेशन पर युवक की गोली मारकर ह’त्या, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: राजधानी पटना से सटे फतुहा रेलवे स्टेशन के 5 नंबर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर आज (तीन दिसंबर) सुबह 8:30 बजे के करीब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे मृतक की पहचान बख्तियारपुर स्थित सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी कृष्णनंदन सिंह का पुत्र 35 वर्षीय फगु यादव वर्ष के रूप में हुई बताया जा रहा है कि फगु यादव दूध का व्यवसाय करता था और प्रतिदिन मंझौली से ट्रेन पर दूध लेकर फतुहा दूध मंडी में आता था. आज भी राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन से वह दूध लेकर फतुहा स्टेशन उतरा। ट्रेन तीन नंबर पर प्लेटफार्म पर लगी। फगु दूध का गैलन को अपोजिट साइड चार नंबर प्लेटफार्म पर रखकर वह दूध मंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने कुछ लोग को देखकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फगु भागने लगा और पीछे दो की संख्या में आए अपराधी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। फगु को चार से 5 गोलियां मारी गई, जिससे उसकी घटनास्थल में ही मौत हो गई।

    मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अपराधी को बाइक से आए थे और छह नंबर प्लेटफार्म के पास बाइक लगाए हुए थे। अपराधी घटना को अंजाम देकर तुरंत बाइक से फरार हो गए। प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • जिला में 322  दिव्यांग व्यक्तियों को लगभग 35 लाख रुपए से बांटे गए 435 सहायक उपकरण: उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा अलमीको  संस्था के माध्यम से 322 दिव्यांग व्यक्तियों को लगभग 35 लाख रुपए की लागत से विभिन्न किस्मों के 435 सहायक उपकरण वितरित किये गए हैं ताकि उनके रोजमर्रा की कठिनाइयों को कम करते हुए उनके जीवन को सुगम बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव घालुवाल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान दी। राघव शर्मा ने बताया कि सरकार व प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की शिक्षा तथा मूलभूत आवश्यकताओं के दृष्टिगत अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि समाज की मुख्य धारा में उन्हें समान अवसर प्राप्त हो सकें तथा वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। 

    उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों को सही अवसर व मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी  अक्षमता को सक्षमता में परिवर्तित किया जा सकता है तथा इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने उदाहरण दिया की अंतरराष्ट्रीय विशेष ओलंपिक खिलाड़ी अंब निवासी निषाद कुमार को सही अवसर मार्गदर्शन मिलने की बदौलत आज उन्होंने न केवल प्रदेश व देश का नाम विश्वभर में रोशन किया बल्कि अन्य लोगों के लिए भी वे प्रेरणा बने हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के प्रति समानता व संवेदनशीलता अपनाना हम सभी का दायित्व हैं। राघव शर्मा ने इस दिशा में प्रेम आश्रम ऊना तथा आश्रय संस्था देहलां द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कल्याण विभाग को परामर्श दिया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन किसी बड़े शिक्षण संस्थान में किए जाने चाहिए ताकि समाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिव्यांगों के प्रति अपने दायित्व के बारे में जागरूक व संवेदनशील बनाया जा सके।
    समारोह में कल्याण विभाग द्वारा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत ओबीसी व एससी श्रेणियों के 14 लाभार्थियों को 21 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र उपायुक्त ऊना के माध्यम से प्रदान किए। इसके अलावा समारोह में हरोली विधानसभा क्षेत्र के 41 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 4 लाख 15 हजार  की लागत के 64 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी उपायुक्त ऊना के माध्यम से वितरित किए गए। समारोह में प्रेम आश्रम ऊना व आश्रय देहलां के बच्चों द्वारा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके अलावा आर के कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नशा एक सामाजिक बुराई पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ऊना द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।


    इससे पहले डीसी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। अनीता शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में कुल 65713 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक हैं, जबकि 5847 दिव्यांग पेंशनर हैं। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 34 दिव्यांग छात्रों को 5 लाख 60 हजार रुपए वजीफा दिया जा रहा है, जबकि पांच दिव्यांग छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण विभाग के माध्यम से निशुल्क कंप्यूटर एप्लीकेशन शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुखाश्रय योजना के तहत प्रेम आश्रम ऊना में रह रहे प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को हर त्यौहार के अवसर पर प्रति बच्चा ₹500 तथा प्रेम आश्रम संस्थान को 10 हजार रुपए की राशि दी जा रही है ताकि वहां पर रह रहे बच्चे सभी प्रकार के त्यौहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाएं तथा उन्हें किसी भी परिस्थिति में पैसे की कमी महसूस न हो।


    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने भी संबोधित किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान दिव्यांगों के कल्याणार्थ किए जा रहे प्रयासों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह,  जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मपुर पंचायत प्रधान सुभद्रा कुमारी, प्रेम आश्रम ऊना की प्रधानाचार्या सिस्टर संजना सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • इस एक्टर की बेटी को मिला शिक्षा जगत में विश्व का प्रतिष्ठित पुरस्कार

    नई दिल्ली : सफीना ने बताया कि गरीबी से लेकर पितृसत्ता तक, लड़कियों को स्कूल से बाहर रखने या उन्हें अपनी शिक्षा पूरी किए बिना स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करने के अनगिनत कारण हैं, मुझे इसका एहसास तब हुआ जब मुझे खुद अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ‘एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन भारतीय गांवों में स्कूल न जाने वाली 14 लाख लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का WISE पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में दोहा में वर्ल्ड इनोवेशन समिट फॉर एजुकेशन शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण में कतर फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार दिया गया , जोकि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन भारतीय गांवों में स्कूल न जाने वाली 14 लाख लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का WISE पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दोहा में वर्ल्ड इनोवेशन समिट फॉर एजुकेशन शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण में कतर फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार दिया गया। जोकि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. सफीना ने बताया कि गरीबी से लेकर पितृसत्ता तक, लड़कियों को स्कूल से बाहर रखने या उन्हें अपनी शिक्षा पूरी किए बिना स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करने के अनगिनत कारण हैं, मुझे इस विषय के महत्व का एहसास तब हुआ जब मुझे घर पर कठिन परिस्थितियों की वजह से अपनी पढ़ाई से तीन साल का ब्रेक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था.” सफीना की किस्मत ने तब करवट ली जब तीन साल बाद उसकी एक चाची ने उसे वापस पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और आखिरकार उसे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सीट दिलाने में मदद की।

    इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वे खुद भी स्कूल और शिक्षा से दूर लड़कियों की मदद करेंगी और उनके जीवन में वो भूमिका (चाची की तरह) निभाएंगी. सफीना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “16 साल पहले, जब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में कुछ नहीं सुना गया था, तब मैंने स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए एक एनजीओ, ‘एजुकेट गर्ल्स’ स्थापित करने का फैसला किया था। 21वीं सदी में भी, भारत में ऐसे गांव हैं जहां बकरियों को संपत्ति माना जाता है लेकिन लड़कियों को दायित्व माना जाता है.” पारिवारिक उदासीनता, प्रेरणा की कमी और खुद लड़कियों की ओर से अनिच्छा, उनकी शिक्षा के लिए प्रमुख बाधाएं थीं जिनका सफीना को तब सामना करना पड़ा जब उन्होंने ग्रामीण राजस्थान में लड़कियों को शिक्षित करने का मिशन शुरू किया, जो अब मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैल गया है. वे कहती हैं, “ये मिशन बहुत पर्सनल था इसलिए जिस मॉडल को हमने क्रियान्वित किया उसका भी पर्सनल होना जरूरी था. बालिका वधुओं से लेकर घरेलू काम में धकेली जाने वाली युवा लड़कियों तक, जिन लड़कियों को हम स्कूल वापस लाए हैं उनकी दुखद कहानियां हैं लेकिन अब उनका भविष्य उज्ज्वल है।

    हमने लड़कियों के परिवारों को समझाया कि उनकी बच्चियों को सस्ती शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता दिखाने और नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने तक, टीमें ये सुनिश्चित करने के लिए हर काम करती हैं जिससे इन लड़कियों को स्कूल भेजा जाए.” इस मिशन के जरिए स्कूल न जाने वाली लड़कियों की अधिक संख्या वाले गांवों की पहचान करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस जानकारी से लैस, 21,000 से अधिक जेंडर चैंपियन इन लड़कियों की पहचान करने के लिए भारत के सबसे दुर्गम गांवों में घर-घर जाते हैं. सरकार और समुदायों के साथ साझेदारी में काम करते हुए, हम उन्हें औपचारिक शिक्षा प्रणाली में फिर से जोड़ते हैं. सफीना ने कहा, “AI हमें सबसे कमजोर लड़कियों को तेजी से ढूंढने में मदद कर सकता है, और हमें बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद कर सकता है, हालांकि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ह्यूमन टच जमीन पर बेहद जरूरी है.” बता दें कि WISE पुरस्कार शिक्षा में उत्कृष्ट, विश्व स्तरीय योगदान के लिए किसी व्यक्ति या टीम को मान्यता देने वाला अपनी तरह का पहला पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत साल 2011 में कतर की महारानी शेखा मोजा बिन्त नासिर ने की थी. ये पुरस्कार प्राप्त करने वाली सफीना दूसरी भारतीय हैं. उनसे पहले ‘प्रथम’ के सह-संस्थापक माधव चव्हाण को भारत में लाखों वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 2012 में WISE पुरस्कार दिया गया था.

  • देश में केवल मोदी की गारंटी ही हिट : कंवर

    छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान के चुनावी परिणाम मोदी की विकास गाथा का सबूत : वीरेंद्र कंवर


    ऊना/सुशील पंडित: हाल ही में हुए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी से हिमाचल प्रदेश भाजपा भी बेहद खुश नजर आ रही है। पूर्व मंत्री व वर्तमान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने इन विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में विकास के नाम पर केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही गारन्टी हिट है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त देशवासियों को मिल रहा है जिसका परिणाम चुनावों के नतीजे बयान कर रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भी जनता मोदी की गारण्टी को हिट करेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भाजपा की मिलेंगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई है, लेकिन जल्द ही लोकसभा चुनावों में जनता इनको आईना दिखा देगी। इस बार केंद्र में कांग्रेस 40 से 4 पर सिमट जाएगी।


    वीरेंद्र कंवर ने इन चुनावों के परिणाम को बड़ी जीत बताते हुए कहा है कि यह उन सभी विरोधियों के लिए सबक है जो मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे थे। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में कांग्रेस के हाथ से सत्ता का जाना इस बात का सबूत है कि जनता भाजपा के हाथों में ही विकसित भारत का भविष्य देख रही है।

  • दो दिन में निपटाए 942 इंतकाल व 47 तकसीम के मामले: डीसी

    दो दिन में निपटाए 942 इंतकाल व 47 तकसीम के मामले: डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लोगों के भूमि से सम्बन्धित विशेषकर इंतकाल के मामलों के तुरन्त निपटारे के लिए पहली व 2 दिसम्बर को आयोजित किये गये इंतकाल दिवसों के दौरान ज़िला की पांच तहसीलों व 7 उपतहसीलों में लोगों के भूमि से सम्बन्धित 942 इंतकाम और 47 तकसीम के मामले निपटाए गए। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ज़िला ऊना में नवम्बर माह के अन्त तक  1161 इंतकाल और 3911 तकसीम लम्बित थे, जिनके त्वरित निदान के लिए यह मुहिम छेड़ी गई है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनो में सबसे अधिक घनारी तहसील में 225 इंतकाल के मामले निपटाए गए। इसके अलावा ऊना तहसील में 91 इंतकाल, अम्ब तहसील में 107 इंतकाल, हरोली तहसील में 114 बंगाणा में 31 इंतकाल निपटाए गए। जबकि उप-तहसील मैहतपुर बसदेहड़ा में सबसे अधिक 114 इंतकाल, जोल में 5, कलोह में 84, ईसपुर में 47, भरवाईं में 26 तथा दुलैहड़ उपतहसील में 98 इंतकाल निपटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस मुहिम में गत दो दिनों में अम्ब तहसील में सबसे अधिक 11 और उप-तहसील कलोह में 10 तकसीम के मामलों को निपटाया गया। जबकि इसी अवधि में  घनारी तहसील में 2, हरोली तहसील में 8, बंगाणा तहसील में 7, उप-तहसील जोल में 2, बीहडू़ कलां में एक, ईसपुर में 5 तथा भरवाई उप-तहसील में एक तकसीम के मामले का निपटारा किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि ऊना ज़िला में कुल लम्बित 1161 इंतकाल के मामलों में से 942 इंतकाल गत दो दिवसों में पूरे किये गये। जिनमें से वर्तमान में ज़िला ऊना में तहसीलदार ऊना, नायब तहसीलदार अम्ब, तहसीलदार व नायब तहसीलदार हरोली, तहसीलदार व नायब तहसीलदार बंगाणा, नायब तहसीलदार जोल, कलोह व भरवाईं में इंतकाल के सभी लम्बित मामलों का निपटारा कर दिया गया है। 
  • तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 3 की मौ’त

    तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : पश्चिम चंपारण के बगहा एनएच 727 बगहा व वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात में तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े गन्ना लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज़ के लिए अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई

     मृत व्यक्तियों की पहचान मंगलपुर ब्रमस्थान गांव निवासी सुरेन्द्र राय के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया राय, मोतीलाल चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू चौधरी और चंद्रभान राय के 26 वर्षीय पुत्र शुखल राय के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रामपुर से अपने घर आ रहे थे इस दौरान तीनों हादसे का शिकार हो गए वहीं घटना मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਰਿਕਰਮਾ ਚ ਸਥਿਤ ਕਾਊਂਟਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ 3 ਵਿਅਕਤੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਹੋਰ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੇਸ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 4 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਈ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ

    ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਜਹਾਂਗੀਰ ਪੂਰੀ ਖੇਤਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਚੋਂ 3 ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਚੌਥੀ ਔਰਤ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੀਮ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸਦੀ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਇਹਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਾਂ ਫਿਰ ਅਗਲੀ ਜੋ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ, ਉਹ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਜਲਦ ਹੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।