Blog

  • गर्लफ्रेंड को मारकर व्हाट्सएप पर लगाया डेड बॉडी का स्टेटस, जानें मामला

    तमिलनाडुः एक बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया। इसके बाद उसकी डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाकर फरार हो गया। इसी बीच उनके कॉमन फ्रेंड्स ने जब डेडबॉडी की फोटो देखी तो सन्न रह गए। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डेडबॉडी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है। यहां लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

    इतना ही नहीं हत्यारे आशिक ने अपने प्रेमिका का शव होटल के उसी कमरे में छोड़ दिया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इससे भी खौफनाक बात ये कि हत्या के बाद उसने गर्लफ्रेंड की डेडबॉडी की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। उन दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स ने जब उस तस्वीर को देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। न हत्या का, न ही उस हत्यारे का। अंधेरे में तीर चला रही पुलिस ने इलाके के हर होटल और लॉज की तलाशी शुरू कर दी, क्योंकि मृतका की एक दोस्त ने उनके लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पुलिस को बता दिया था।

    इसी बीच पुलिस को पता चला कि शहर के क्रोमपेट इलाके में स्थित एक होटल का रूम काफी देर से बंद है। पुलिस टीम तुरंत पहुंची गई। वहां रूम नंबर 201 को जब खोला गया, तो सभी दंग रह गए। पुलिस जिस लड़की की तलाश कर रही थी, उसका शव सामने बिस्तर पर पड़ा हुआ था। होटल के मैनेजर ने बताया कि केरल के कोल्लम की रहने वाली फौसिया अपने आशिक के साथ यहां ठहरने के लिए आई थी। दोनों अक्सर वहां आया करते थे। पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि आरोपी आशिक पास के ही एक रेस्टोरेंट में गया हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए उस रेस्टोरेंट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय फौसिया एक नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात आशिक से हुई थी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों उनसे अलग होकर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी दौरान फौसिया प्रेग्नेंट हो गई। उसे एक बच्चा भी हुआ। इसी दौरान आशिकमिजाज आशिक का जब उससे मन भर गया, तो उसने दूसरी लड़कियों पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए। उसके कई अन्य लड़कियों से संबंध बन गए। इस बारे में उसकी गर्लफ्रेंड को जब पता चला तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इनके बीच मामला यहां तक पहुंच गया कि दो साल पहले दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

    युवती ने परिजनों के सहयोग से बच्चे को एक अनाथालय में दे दिया। आशिक के खिलाफ रेप सहित कई तरह के आरोप लगाकर केस दर्ज कर दिया। इस मामले में आरोपी को जेल भी हो गई। इधर फौसिया ने अपना करियर बनाने के लिए चेन्नई के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी। वो नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इसी बीच आशिक ने उसे बहला फुसलाकर समझौता कर लिया। उसकी सहमति के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया। फौसिया की जिंदगी में आशिक एक बार फिर दाखिल हो गया। वो अक्सर चेन्नई आकर होटल में उससे मिलता रहता था। लेकिन उसकी अय्याशी की आदत नहीं छूटी थी। कुछ दिन पहले वो क्रोमपेट के एक होटल में फौसिया को लेकर आया।

    युवती ने आशिक का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें दिखाई दी। वो दोबारा अपने साथ हुए इस धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाई। दोनों में एक बार फिर जमकर झगड़ा हुआ। इस बार आशिक ने उसे रास्ते से हटाने का पूरा प्लान बना लिया और टी-शर्ट से उसका गला घोंट दिया। उसकी जान ले लेने के बाद होटल से फरार हो गया। फौसिया की हत्या करके वो इतना खुश था कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसकी डेडबॉडी की फोटो लगा ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों के सूचित कर दिया गया है। पुलिस आशिक को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी, ताकि ये पता चल सके कि हत्या के पीछे उद्देश्य क्या था।

  • Election Results: रुझान: कांग्रेस के ‘हाथ’ से फिसले यह राज्य

    नई दिल्ली :  मध्यप्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना (Election Result 2023) हो रही है। रुझानों में मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी होती दिख रही है। राजस्थान में भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार पर जनता का भरोसा फिर देखा जा सकता है। इसके अलावा तेलंगाना में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। वोटों की काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। राजस्थान और एमपी में सभी एग्जिट पोल बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार या बढ़त दिख रही है, तो कुछ में कांग्रेस आगे दिख रही है।

    अगर बात छत्तीसगढ़ की करें तो ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार के पक्ष में हैं. लेकिन इन आंकड़ों में बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रही है। ऐसे में बीजेपी की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। यही वजह है कि पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ में जीत का दावा कर रहे हैं। उधर एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में केसीआर के लिए सत्ता की राह आसान नजर नहीं आ रही। सर्वे के मुताबिक  BRS के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। नतीजों वाले दिन केसीआर को इनका सामना करना पड़ सकता है. सर्वे इशारा कर रहा है कि सीएम के. चंद्रशेखर राव न तो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे और न ही अपनी सत्ता बचा पाएंगे। तेलंगाना में केसीआर की लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी से है। चारों राज्यों में मतगणना की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए

  • चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 शव बरामद

    मुंबई : गिरगांव चौपाटी के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल से 2 शव बरामद किये गये हैं। एक दमकल अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रंगनेकर रोड पर स्थित गोमती भवन की तीसरी मंजिल पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग पर छह घंटे बाद काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर एक मकान के शयनकक्ष और शौचालय से दो झुलसे शव बरामद हुए. उन्होंने बताया कि इमारत से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दमकल की आठ गाड़ियों और छह जंबो (विशाल) टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है. अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

  • कर्ज चुकाने के लिए किडनैपर बन गया इंजीनियर, जाने मामला

    नई दिल्ली : केरल पुलिस ने भारी कर्ज में डूबे इंजीनियर से व्यवसायी बने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी यूट्यूबर बेटी को  शनिवार को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए छह वर्षीय लड़की का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इस घटना के चर्चा में आने के बाद अपहृत बच्चे को बाद में कोल्लम के एक सार्वजनिक मैदान में छोड़ दिया गया। केरल पुलिस ने भारी कर्ज में डूबे इंजीनियर से व्यवसायी बने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी यूट्यूबर बेटी को  शनिवार को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए 6 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    इस घटना के चर्चा में आने के बाद अपहृत बच्चे को बाद में कोल्लम के एक सार्वजनिक मैदान में छोड़ दिया गया पुलिस ने कहा कि आरोपी पद्मकुमार (52), उनकी पत्नी अनीता कुमारी (45) और उनकी बेटी अनुपमा पद्मन (20) जो यूट्यूब पर पर्याप्त फॉलोअर्स का दावा करती हैं, को वैज्ञानिक, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया गया। अपहृत लड़की से मिले इनपुट के आधार पर बनाए गए पद्मकुमार के स्केच की मदद से पुलिस ने आरोपी का सफलतापूर्वक पता लगा लिया।  अपहरण के पीछे का मकसद कथित तौर पर परिवार की गंभीर वित्तीय समस्याएं थीं। एडीजीपी एमआर अजितकुमार ने कहा कि फिरौती के लिए बातचीत के दौरान एक आरोपी की आवाज को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया। उनसे मिली जानकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपहरण सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से किया गया।

    आरोपी पिछले एक साल से इसकी योजना बना रहा था और उपयुक्त बच्चे की तलाश कर रहा था। पेशे से एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, पद्मकुमार स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क चलाने सहित कई व्यवसायों में लगे हुए थे, लेकिन कहा जाता है कि वह कोविड के बाद गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे। अधिकारी ने कहा आरोपी के अनुसार उस पर 5 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। उसे 10 लाख रुपये की तत्काल जरूरत थी, जिसके कारण परिवार ने अपराध को अंजाम दिया। आरोपी ने दावा किया कि वह अन्य लोगों की कहानियों से प्रभावित था, जिन्होंने इसी तरह के अपराधों के माध्यम से आसानी से पैसा कमाया था। 

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा अपहरण की योजना को अंजाम देने के प्रयासों के तहत आरोपी ने अपनी कार के लिए दो फर्जी नंबर प्लेटें बनाईं। पुलिस को संदेह है कि अपहरण के पीछे अनिता कुमारी का दिमाग था। एडीजीपी ने यह भी कहा कि आरोपी ने पहले भी दो बार बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो सका क्योंकि उस मौके पर उसकी मां और दादी भी उसके साथ थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय अनुपमा की सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई होती थी, लेकिन कुछ समय पहले तकनीकी कारणों से यह अचानक बंद हो गई, जिससे परिवार को पैसों के लिए किसी अन्य आसान तरीके के बारे में सोचने पर मजबूर होना पड़ा। 

  • पंजाब : भयानक सड़क हादसे में 5 की मौ’त, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर : पंजाब के फरीदकोट जिले से गुजरते अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव वाडा भाई का के पास शनिवार देर शाम भयानक सड़क हादसे में एक ही कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक डिजायर कार में सवार थे और एक अन्य कार से टक्कर के बाद यह गाड़ी पेड़ से जा टकराई। सूचना के बाद पुलिस समेत सहारा सोसायटी बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला और उन्हें फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार एक आई-20 कार व एक शविफ्ट डिजाइर बठिंडा की तरफ से आ रही थी और वाडा भाई का के पास हादसे का शिकार हुई है।

    मृतकों में से 3 तीन की पहचान हो चुकी है, जिनमें से गांव कोटली अबलु निवासी मनजीत, अमनदीप सिंह बठिंडा और नानक सिंह रायेके कलां के रूप में हुई है। जबकि बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सहारा जन सेवा बठिंडा के संदीप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद उनकी तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंचे और उन्होंने 5 शवों को कार में से निकाल कर फरीदकोट पहुंचाया है।

  • जालंधर में हिमाचल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास लिखे थे खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू के टच में थे तीनों

    जालंधर : देव भूमि हिमाचल प्रदेश में ऊना के श्री मां चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाइपास पर 2 दुकानों के शटरों और दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने जालंधर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का हिमाचल पुलिस ने जालंधर पुलिस से क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तार श्री मां चिंतपूर्णी पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे।

    घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में भी रात को कमरा लेकर ठहरे थे। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे।

  • 4 राज्यों के चुनावों के रुझान देखें LIVE: जाने किस राज्य में बीजेपी और किस में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

    नई दिल्ली : पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आ जाएंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर यानी आज आएंगे। चुनावी नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। मध्यप्रेदश, राजस्थान में भाजपा बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर है।  मिजोरम के परिणाम 4 दिसंबर को आएंगे। तेलंगना में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलती जा रही है।

  • Election Results 2023 Updates: रुझानों में MP-राजस्थान में ‘कमल’ को बहुमत, छत्तीसगढ़-तेलंगाना ने दिया ‘हाथ’ का साथ

    नई दिल्ली : चार राज्यों के चुनावी नतीजों के रुझानों के मुताबिक-  11: 06 मिनट पर राजस्थान के रुझानों में बीजेपी 101 कांग्रेस+ 74 सीटों पर और बीएसपी 2 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी 152 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है।

    छत्तीसगढ़ के रुझानों में बीजेपी 47 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है. तेलंगाना में कांग्रेस+ 66, बीआरएस-42, बीजेपी+9 और एआईएमआईएम- 1और अन्य 1 सीट पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश की 230 (बहुमत का आंकड़ा 116), राजस्थान की 200 में 199 (बहुमत का आंकड़ा 100), छत्तीसगढ़ की 90 सीटें (बहुमत का आंकड़ा 46) और तेलंगाना की 119 सीटों (बहुमत का आंकड़ा 60) पर फैसला आ रहा है।

    मिज़ोरम की गिनती सोमवार पर टाल दी गई है। राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा मुकाबले में है।

  • Election Results 2023 : BJP ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को किया पार

    नई दिल्ली :  राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। कुछ देर में शुरुआती रुझान मिलने की उम्मीद है। राजस्‍थान में मतगणना शुरू होने के कुुछ देर बाद ही रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को टक्‍कर देती नजर आ रही हैं।

    शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को टक्‍कर देती नजर आ रही हैं।
    -रुझानों में राजस्थान में बीजेपी पूर्ण बहुमत के आकड़े को पार कर गई है।
    -राजस्थान की वीआईपी सीट पर सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, झोटवाड़ा से राज्यवर्धन राठौड़ आगे
    –  सरदारपुरा – सीएम अशोक गहलोत आगे
    – झोटवाड़ा – राज्यवर्धन राठौर (पीछे), अभिषेक चौधरी (कांग्रेस) आगे 
    -राजस्थान में EVM से गिनती शुरू, बीजेपी सबसे आगे
    -उदयपुर जिले का पहला रुझान आया. उदयपुर ग्रामीण बीजेपी के फूल सिंह मीणा आगे।
    -नाना लाल अहारी आगे. 
    -झाड़ोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी आगे।
    – वल्लभनगर के शुरुआती रुझान में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे. 
    -जोधपुर के बिलाड़ा से आरएलपी के जगदीश कडेला आगे।
     सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा भाजपा से आगे  इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ”मतगणना शुरू हो गई है।” सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 में कुल 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान हुआ। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

    199 सीटों के लिए 1,862 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 30 चुनाव जिलों में एक मतगणना केंद्र है, जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो केंद्र हैं। सीईओ गुप्ता ने कहा, “सभी जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केंद्र पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।”उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और केवल अधिकृत पास वाले लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “मतगणना केंद्र पर प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जहां आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्रों और ईवीएम की गिनती के लिए टेबल की व्यवस्था की गई है।”

  • दिन-रात खुली रहेंगी दुकानें, सरकार के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

    नई दिल्ली :  दिल्ली में रात के समय में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करावने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने 83 और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दे दी है। अक्टूबर 2022 के बाद यह चौथा प्रस्ताव है, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दी है। उपराज्यपाल ने अक्टूबर 2022 में सुरक्षा और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर कुछ शर्तों के साथ दिल्ली दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत 314 प्रतिष्ठानों को छूट दी थी. इसके बाद इस साल अप्रैल में 55 और जून में 155 प्रतिष्ठानों को छूट दी गई थी अब ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 607 हो गई है. इससे दिल्ली में रात के समय मेंआर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

    उपराज्यपाल ने जिन 83 दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी है, उनमें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, नाइका फैशन प्राइवेट लिमिटेड, एफएसएन ब्रांड्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और विकानेरवाला इंटरनेशनल आदि शामिल हैं इन दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री और श्रम विभाग की सराहना की इस दौरान उपराज्यपाल ने विभाग को पिछले एक साल के दौरान खारिज किए गए आवेदनों के निस्तारण नहीं किए जाने के कारण और दोबारा आवेदन करने के परिणाम का 15 दिनों के भीतर जानकारी देने के निर्देश भी दिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के अलावा निवेशक अनुकूल माहौल बनाने और दिल्ली के आर्थिक विकास के हित में भी होगा उन्होंने कहा कि एक साल पहले उन्होंने आवेदनों के निपटान में अत्यधिक और बेवजह देरी का मुद्दा उठाया था, तब से अब तक विभाग ने एक लंबा सकारात्मक सफर तय किया है