Blog

  • जालंधरः शताब्दी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त 

    जालंधर, ENS: गोराया के पास दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां शताब्दी की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदित पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव माहल, गोराया के रूप मे हुई है। फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या कुछ और संदिग्ध सामान नहीं मिला है। जालंधर जीआरपी में तैनात एएसआई मदन लाल ने कहा- पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है।

    मिली जानकारी के अनुसार उक्त हादसा शताब्दी ट्रेन के साथ हुआ था। जिसके बाद करीब 12 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही थी। एएसआई मदन लाल ने कहा- घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि उक्त हादसा गोराया मेन फाटक के पास हुआ है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को किसी तरह पटरी से उठवाया गया था। एएसआई मदन लाल ने बताया कि उक्त हादसे में गुरदित का शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कानून व्यवस्था डगमगाती हुई नजर आ रही है। जहां एक बार फिर से फायरिंग के मामला सामना आया है। वहीं ताजा मामला इस्लामाबाद इलाके से सामने आया है, जहां एक शख्स ने पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग कर दी। वहीं इस गोलीबारी से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जिसे घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उधर, घायल व्यक्ति की बुआ सुरिंदर कौर का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने गोली चलाई है। दूसरी ओर इस मामले में की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी सुरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नवप्रीत सिंह नाम के युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अमनप्रीत को गोली मारी है। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है, वहीं घायल युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • महिला के सामने स्कूल में ही टीचर पीने लगा शराब, वीडियो वायरल

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शासकीय स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल है। शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। साथ ही अपनी जेब में एक देसी पव्वा रखे हुए था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों के पास थी। शिक्षक जब शराब के नशे में स्कूल पहुंचा तो वहां मौजूद एक शख्स उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देखकर शराबी शिक्षक अकड़ दिखाने लगा। उसे इस बात की कतई परवाह नहीं थी कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कैमरा देखकर वह अपनी जेब से देसी पव्वा निकालकर दिखाने लगा। साथ ही कहा कि मैं रोज पीता हूं। आपको कोई दिक्कत है। 

    इस दौरान कैमरे के सामने वह अपनी मूंछों पर ताव देता रहा है। साथ ही देसी शराब और बाइक की डिक्की में रखा पानी निकाला। वीडियो बना रहे शख्स को शासकीय शिक्षक ने कहा कि मैं रोज पीता हूं। उससे यह सवाल भी किया गया कि आप स्कूल में हैं। यहां बच्चे आते हैं। आप सरेआम शराब पी रहे हैं। इस पर शिक्षक कहता है कि मैं रोज पीता हूं। बच्चे हैं तो क्या है। वीडियो बना लो और डीईओ और कलेक्टर को दिखा दो। इसके बाद शराब लेकर वह प्रिंसिपल के चैंबर में पहुंच जाता है। प्रिंसिपल के सामने ही टेबल पर पैग बनाता है और उसे गटक लेता है।

    सब कुछ देखकर स्कूल की महिला प्रिंसिपल भी हैरान थीं। उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि ये तो दो घंटे लेट आए हैं। मुझे कुछ पता नहीं ये सब क्यों कर रहे हैं। यह पूरा मामला मस्तूरी ब्लॉक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो में शराब पीते दिख रहे शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट है। यह वीडियो बुधवार का है। वह बार-बार यही कह रहा था कि मैं रोज पीता हूं, आपको कोई दिक्कत है। 

    शराबी शिक्षक संतोष कुमार केवट ने कहा कि जिंदगी में बहुत टेंशन है। इसलिए पीता हूं। दो-चार लोगों को और बुला लो। वह बेफ्रिक होकर स्कूल में शराब पीता रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज ही सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मिलने पर जांच करायी गई है। इनको निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

  • पंजाबः दिन दहाड़े परिवार को बंधक बनाकर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, चलाई गोलियां

    अमृतसरः जिले में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं गांव भुट्टर खुर्द में आज सुबह लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सुबह जैसे ही एक महिला ने अपना मेन गेट खोला तो लुटेरे अंदर आ गए और परिवार वालों को बंधक बनाया और लूट पाट की। उसके बाद जाते हुए घर एक अंदर खड़ी गाड़ी भी साथ ले गए। मामले की जानकारी देते हुए रंजीत कौर ने बताया कि सुबह तकरीबन 6.30 बजे वो जैसे ही उठे तो उनकी बेटी दरवाजा खोलने के लिए बाहर गई।

    उसने जैसे ही मेन गेट खोला तो तो अनजान युवक जिन्होंने अपना मुंह बंधा हुआ था अंदर आ गए और उन्हें बेडरूम में बंधक बना दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के पास बंदूक भी थी। उन्होंने पहले उनके साथ मारपीट की ओर फिर दो हवाई फायर किए। आरोपियों ने मारते हुए कहा कि जो कुछ भी उनके पास है उन्हें से दिया जाए। फिर आरोपियों ने उनके कान की बालियां निकाल लीं। पास ही पड़े आईफोन और एक अन्य फोन को भी अपने पास रख लिया। उसके बाद आरोपी बाहर निकल गए और घर के अंदर ही पार्क की गई उनकी स्विफ्ट कार को साथ ले गए। थाना मेहता की पुलिस की ओर से महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : किसानों ने 14 मार्च को बड़ा आंदोलन करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसर : शंभू बॉर्डर और खनूरी बॉर्डर पर बैठे किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान कई किसानों के हताश होने की खबर भी सामने आ रही है। जिसके बाद किसान नेता जगह-जगह पर हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी के तहत अमृतसर में किसान नेताओं द्वारा अमृतसर के भंडारी ब्रिज से लेकर कोतवाली तक एक विशाल मार्च निकाला गया। जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। 14 तारीख को वे दिल्ली पहुंचेंगे और राम लीला मैदान में मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठन गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। पंजाब के अलग-अलग जगहों पर जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे है।

    इसी कड़ी के तहत अमृतसर में भी किसान नेताओं द्वारा एक विशाल मार्च निकाला गया। पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता ने कहा कि आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा कई युवाओं की जमकर पिटाई की जा रही है। जिसके साथ ही उनकी मौत की भी जानकारी मिल रही है। वहां उन्होंने कहा कि शुभकरण की मौत के पीछे भी हरियाणा और गृह मंत्री अमित शाह का हाथ है। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि 14 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे और इस प्रदर्शन से ही किसान चैन की सांस लेंगे। बेशक वे हमसे अलग हैं लेकिन आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम बैरिकेडिंग तोड़ने में भी वक्त नहीं गंवाएंगे, लेकिन हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वह उनका समर्थन करें और उन्हें प्रदर्शन के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान तक जाने की इजाजत दें। अगर किसान पिछले आंदोलन की बात करें तो वह भी शांतिपूर्ण रहकर जीता गया था और यह आंदोलन सामान्य तरीके से जीता जाएगा। हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये भी हमारे बच्चे है। लेकिन सरकारी नौकर होने के कारण ये हमारा साथ नहीं दे पाते, लेकिन कहीं न कहीं इनके मन में हमारे लिए चिंता जरूर रहती है। यहां बता दें कि शुभकरण की मौत के बाद से किसान नेताओं ने लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं पंजाब में भी केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। इसी कड़ी के तहत आज एक बार फिर किसानों द्वारा अमृतसर के भंडारी ब्रिज से लेकर कटवाली तक केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल विरोध मार्च निकाला गया।

  • पंजाबः कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज मामले का गर्माया मुद्दा, आशु और गोगी हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम के बाहर दो दिन पहले कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने निगम के चौंकीदार अमित कुमार की शिकायत प रमामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के इशारे पर अफसर शाही काम कर रही हैं। जिसके चलते उन पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर मृत किसान शुभकरण की मौत के मामले में पंजाब सरकार अब तक हरियाणा सरकार के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर पाई है, लेकिन 2 दिन पहले उसने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उन्होंने मौजूदा विधायक गुरप्रीत गोगी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन नालायक लोगों को हमने सिखाया, वे आज हमारे सामने बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने अपनी पार्टी से निकाला है वहीं लोग दूसरी पार्टी में शामिल हुए। लोगों के साथ आप पार्टी के द्वारा धोखा किया गया है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत गोगी ने इस केस दर्ज होने को लेकर कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने भारत भूषण आशू को जवाब देते हुए कहा कि जो नायालक होते है वह ही आगे जाकर लायक बनते है।

    वहीं, बीजेपी इन दोनों पार्टियों के मामले में चुटकी लेते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां 2014 के चुनाव के लिए मैच फिक्स करके खेल रही हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज करना महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों अलग-अलग हैं तो चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में एक कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जान चुकी है कि ये दोनों पार्टियां फिक्स मैच खेल रही हैं, जिसका जनता 2024 में चुनाव बीजेपी को जिताकर स्पष्ट जवाब देगी।

  • पंजाबः BJP ने स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की गठित

    जालंधर के राकेश राठौर, सुनील जाखड़ सहित कैप्टन अमरिंदर की बेटी को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में भाजपा ने अपनी स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर दिया है। भाजपा ने इसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को दी है। कमेटी में भाजपा ने 38 कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को भी महिला कैंपेन कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन व कन्वीनर दोनों पद सुनील जाखड़ ने अपने पास रखे हैं। वहीं, को-कन्वीनर में उन्होंने राकेश राठोर, अनिल सरीन, दयाल सिंह सोढी को जगह दी है।

    इसके साथ ही दयाल सिंह सोढी के पास कॉल सेंटर के प्रमुख का पद भी रहेगा। इलेक्शन ऑफिस के प्रमुख सुभाष सूद और सह प्रमुख जवाहर खुराना को बनाया गया है। ऑफिस मैनेजमेंट के प्रमुख का पद रमन पब्बी, प्रोटोकॉल ऑफिस के प्रमुख का पद खुशवंत राय गीगा, मीडिया विभाग प्रमुख एसएस चन्नी, मीडिया रिलेशन प्रमुख जैस्मिन संधावालिया और लीगल मैटर्स के प्रमुख एडवोकेट एनके वर्मा को सौंपा गया है। भाजपा ने मेनिफेस्टो विभाग में तीन सीनियर नेताओं को प्रमुख लगाया है।

    जिसमें सोम प्रकाश, अश्विनी राय खन्ना और अश्विनी सेखड़ी प्रमुख होंगे। इनका सहयोग देने के लिए सुरजीत सिंह जियानी, जंगी लाल महाजन, फतेहजंग सिंह बाजवा, एसएस चन्नी, अश्वनी शर्मा, श्वेत मलिक और चरणजीत सिंह अटवाल को सह-प्रमुख बनाया गया है। भाजपा ने वूमन, यूथ, एसटी, एससी, झुग्गियों आदि के लिए अलग-अलग कैंपेन कमेटियां गठित की हैं। वूमन कैंपेन कमेटी की प्रमुख जय इंदर कौर को नियुक्त किया गया है। जबकि, यूथ कैंपेन अब्बास शकीर, एससी कैंपेन एसआर लद्दर, एसटी कैंपेन रणबीर सिंह, प्रवासी कैंपेन चंद्र भान और झुग्गी-झोंपड़ी कैंपेन हरदीप सिंह को सौंपी गई है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौ+त, देखें CCTV

    लुधियानाः जंडियाली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। इस दौरान जंडियाली चौक के पास ट्रक की चपेट में आ गया। जहां स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रक चालक घसीटता हुआ बाइक सवार को ले जाता है। 

  • पंजाबः कमिश्नर की DP लगाकर 2 कर्मियों को लगाया ठगों ने चूना !

    लुधियाना: साइबर ठगों द्वारा ठगी करने के मामले लगातार जारी है।  उक्त ठगों द्वारा नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की पहले भी एक बार फर्जी फेसबुक आई डी बनाई और व्हाट्सएप की डी पी पर उनकी फोटो लगाकर पैसे मांगे थे। वहीं हैरानी की बात यह है कि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के नाम व फोटो का इस्तेमाल करके पैसे मांगने का सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ठगों का नगर निगम की बागवानी ब्रांच का एक जे ई शिकार हो गया है।

    जिसने कमिश्नर के नाम पर 50 हजार ट्रांसफर कर दिए हैं और अगले दिन फिर से पैसे मांगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। जिसे लेकर नगर निगम कमिश्नर व उक्त जे ई द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन साइबर ठग अब भी सक्रिय हैं। जिनके द्वारा व्हाट्सएप की डी पी से कमिश्नर की फोटो नहीं हटाई और नगर निगम के एक एक्सईएन व सुविधा सेंटर के मुलाजिम के अलावा पब्लिक के एक व्यक्ति से भी कमिश्नर के नाम पर पैसे मांगने की सूचना मिली है।

  • पंजाबः कल से बदलेगा स्कूलों का समय

    चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों का समय 1 मार्च से बदल जाएगा। राज्य के सभी स्कूलों में अब 8:30 बजे पढ़ाई होगी, जबकि 2:30 बजे छुट्टी होगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा। बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण राज्य सरकार के आदेश के बाद शिक्षा विभाग लगातार स्कूलों के समय में बदलाव करता रहता है। ऐसे में प्रदेश में जब कोहरा था तो स्कूल सुबह 10 बजे खुले और मौसम साफ होते ही स्कूलों का समय भी बदल दिया गया।