Blog

  • आज का राशिफल, 28 जून 2023

    आज का राशिफल, 28 जून 2023

    आज का राशिफल, 28 जून 2023

    वृष: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है।
    मिथुन: कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।
    कर्क: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
    सिंह: स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
    कन्या: नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।
    तुला: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
    धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।
    मकर: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
    कुंभ: निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
  • 42 साल की उम्र में फिल्म डायरेक्टर का निधन

    42 साल की उम्र में फिल्म डायरेक्टर का निधन

    मुंबई: मलयालम फिल्म निर्देशक और प्रोडक्शन कंट्रोलर बैजू परवूर का निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बैजू का बुखार और शारीरिक परेशानी का इलाज चल रहा था। उनके परिवार का कहना है कि निर्देशक के असामयिक निधन का मुख्य कारण फूड पॉइजनिंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार बैजू का परिवार का दावा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। कथित तौर पर शनिवार, 24 जून को बैजू परवूर एक फिल्म के काम के लिए कोझिकोड में थे और बाद में घर वापस जाते समय उन्होंने एक होटल से खाना खाया। शारीरिक परेशानी का अनुभव करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के घर कुन्नमकुलम जाने का फैसला किया, जहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद रविवार को कुझुपिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

    बैजू की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बैजू के अचानक निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बैजू परवूर की आने वाली फिल्म ‘सीक्रेट’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी और इसी वक्त यह हादसा हो गया। बतौर निर्देशक बैजू की पहली फिल्म ‘सीक्रेट’ अगले महीने जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक होने के अलावा बैजू परवूर ने 45 से अधिक फिल्मों में प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में भी काम किया था।

  • लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

     2 गाड़ी, 2 पिस्टल बरामद व अन्य हथियार बरामद

    पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त (कानून एंव व्यवस्था) निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ व उसकी टीम को लूट की वारदात का खुलासा करनें में सफलता हासिल हुई है डिटेक्टिव स्टाफ टीम नें दिनांक 15.06.2023 को रामनगर खोली गाँव पिन्जोर में कार लूट की वारदात में 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र संदीप कुमार वासी नयाँ गाँव मौहाली, बलजिन्द्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी नया गाँव मौहाली, शुभकरण पुत्र जसवंत सिंह वासी गाँ छोटाघुमन जिला गुरदासपुर पजांब, सिमर पुत्र मंगा वासी गाँव बुर्जी जिला गुरदासपुर तथा दलेर पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव खानपुर जिला फिरोजपुर पंजाब तथा गौरव उर्फ कप्तान पुत्र राजकुमार वासी गांव इनामपुरा जिला बिजनौर उतर प्रदेश के रुप में हुई। 

    एसीपी क्राईम नें प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 16.06.2023 को पीडित व्यकित हरविन्द्र सिंह वासी गांव मलकू माजरा सोलन हिमाचल प्रदेश नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह 14.06.2023 को अपनी गाडी स्वीफ्ट डिजायर में अपनें निजी काम से ऋषिकेष गया हुआ था और दिनांक 15.06.2023 को जब वह अपनें घर वापिस आ रहा था तो जब वह रात के समय करीब 11.30 पर रामनगर खोली गाँव के पास पहुँचा तो वह गाडी रोककर बाथरुम के लिए चला गया इतनें में वहां पर 4/5 लडके आये । जिन्होनें पीडित व्यकित के जेब से जबरदस्ती गाडी की चाबी छीनकर गाडी को लेकर भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना पिन्जोर में भा.द.स की धारा 395/397-ए व आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जिस मामलें में एसीपी क्राईम के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ टीम का गठन किया गया जिस टीम के द्वारा आसपास के इलाका की सीसीटीवी कैमरो की मदद ली गई और अन्य तकनीकी व गुप्त जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 21.06.2023 को उपरोक्त वारदात को अन्जाम देनें वालें 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियो को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया रिमांड के दौरान आरोपियो से 2 गाडी 1 लूटी हुई गाडी तथा दुसरी जिसमें वह वारदात को अन्जाम देनें के लिए आए ते, 2 अवैध पिस्टल, रॉड, जाली नम्बर प्लेट, तथा चुरा व अन्य असला बरामद किया गया इसके बाद कल दिनांक 26.06.2023 को मामलें में 1 अन्य आरोपी गौरव उर्फ कप्तान पुत्र राजकुमार वासी गांव इनामपुरा जिला बिजनौर उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया जिस आरोपी नें उपरोक्त आरोपियो को अवैध पिस्टल बरामद करवाई थी । जिस मामलें में आरोपी गौरव उर्फ कप्तान को पेश अदालत रिमांड पर लिया जायेगा ताकि मामलें में अन्य सलिप्त आरोपियो को गिरप्तार किया जा सके और अन्य 5 आरोपियो को पेश अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया।

  • नगर पंचायत भुलत्थ के पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली, मौत

    नगर पंचायत भुलत्थ के पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली, मौत

    कपूरथला। नगर पंचायत भुलत्थ के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह कामराय ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दो दिन से जब घर का गेट अंदर से नहीं खुला तो फोन कर रही बेटी घर आई तो पड़ोसियों की मदद से दीवार फांद कर अंदर घुसे। कुर्सी पर शव पड़ा हुआ था और हाथ में पिस्तौल थी। थाना भुलत्थ की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल का दौरा शुरू कर दिया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी अनुसरा सुरजीत सिंह घर पर अकेले रहते थे।

    सुरजीत सिंह के पड़ोसी रणजीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह के घर का गेट दो दिन से अंदर से बंद था और उनकी बेटी उनसे फोन पर संपर्क कर रही थी, लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने पड़ोस में पूछताछ की। जिसके चलते मंगलवार को उनकी बेटी अपने घर गांव कामराय आई, लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण वह पड़ोसियों की मदद से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई तो देखा कि सुरजीत सिंह का शव कुर्सी पर पड़ा हुआ था। खुद को गोली मारने के निशान शरीर पर ​था। सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ के एसएचओ इंस्पेक्टर गौरव धीर अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि सुरजीत सिंह कामराय के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं, जबकि तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी दूसरी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। गांववासियों के अनुसार सुरजीत सिंह पिछले कुछ समय से अकेले रहने के कारण डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।

  • जालंधरः चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी का समान बरामद

    जालंधरः चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी का समान बरामद

    जालंधरः थाना सदर नकोदर की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान के लिए अजय उर्फ कमल निवासी सरा मोहल्ला नकोदर और जैकी निवासी बुलोवाल थाना नूरमहल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरइंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गांव हैरा निवासी मंगल सिंह घर में चोरी होने के संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी, एएसआई जनक राज ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित अजय और जैकी को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया हुआ समान बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दोनों मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे और इससे पहले इन दोनों ने गांव मलीआ कला में जियो टावर से 24 बैटरियों को चोरी किया था। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।

  • न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा के प्रधान पर मामला दर्ज 

    न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा के प्रधान पर मामला दर्ज 

    न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा के प्रधान पर मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित :न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा के प्रधान पर पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है । पत्रकार अविनाश विद्रोही को सहकारी सभा के प्रधान ने अपने खिलाफ खबर लगाने पर रविवार सुबह फोन करके गाली गलौच किया व अभद्र व्यवहार किया । पत्रकार द्वारा पूरे मामले की जानकारी एसपी ऊना को लिखित शिकायत के रूप में भेजी जिसपर कारवाई करते हुए एसपी ऊना ने थाना गगरेट को कारवाई करने के निर्देश जारी किए । इस शिकायत पर गगरेट पुलिस ने कारवाई करते हुए न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपॉर्ट सहकारी सभा के प्रधान सतीश कुमार गोगी पर मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है । एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है ।
  • महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

    महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

    महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

     ऊना/सुशील पंडित :उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत  हटली केसरू के गांव हथलोंन  के महिला मडंल की   महिलाओं ने अनुसूचित जाति बस्ती में बनी  प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की । महिला मंडल की प्रधान अशोक कुमारी  ने बताया कि  महिला मंडल हथलोंन की महिलाओं सत्या देवी, सुमना,  चंद्रकांता, सोमा, सुनीता, सुमन कुमारी ,  विद्या देवी आदि ने बावड़ी की सफाई की है व स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । उन्होंने कहा की निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। 
  • बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा विभाग ने वसूला जुर्माना

    बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा विभाग ने वसूला जुर्माना

    बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा ,विभाग ने वसूला जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : होशियारपुर ऊना राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ई सुविधा केंद्र पंडोगा पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।जिनकी मार्केट में कीमत ₹663278 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से किसी बस में बिलासपुर के लिए सोने के आभूषण बिना विल के व्यापारी लेकर जा रहा है इस बात का पता चलते ही उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना विनोद सिंह डोगरा ने इसके लिए एक टीम का गठन किया, जिसमें मुख्यता सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर पीयून भाग सिंह व अन्य सदस्य शामिल थे। विभाग की टीम मुस्तैदी से नाका लगाकर पंडोगा बैरियर पर बस का इंतजार करने लगी, जैसे ही 11:15 बस पंडोगा पंहुचा तो टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। बस रुकने पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में बस में तलाशी शुरू की गई तथा ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को अपना बैग चेक करवाने को कहा जब वैग की तलाशी ली गई तो उसमें एक पैकेट जिस पर खाकी कलर की टेप लगी थी ।उसे खोलने को कहा पैकेट खोलने पर उसमें सोने के आभूषण पाए गए।
    अधिकारी ने उस व्यक्ति से आभूषणों का बिल मांगा लेकिन वह व्यक्ति मौके पर कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने इसके संबंध में अपने उच्च अधिकारी उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा को बताया कि इस व्यक्ति के पास कुल 118 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए जिनकी बाजार में कीमत ₹663278 थी। जिस पर विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर ₹39800 का जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी कर की चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करते रहेंगे साथ ही उन्होंने समस्त व्यापारियों से आह्वान किया कि जब भी कोई सामान लाएं तो उसका बिल साथ लेकर चलें।
  • जालंधरः हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधर, ENS: थाना शाहकोट की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ जिदा थाना मखू फिरोजपुर और जतिंदर सिंह निवासी गुरू हरसहाए फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित शाहकोट से गांव बलवा कला की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान वहां से निकल रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गई, जिन्हें रोककर उनकी टीम ने तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के साथ लटके लिफाफे में से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताश के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जतिंदर सिंह उसे मध्य प्रदेश से लेकर आया था, जिसे उसने जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा उर्फ बिट्टू निवासी गुरू हरसहाए फिरोजपुर के घर में रखी हुई थी, पुलिस ने आरोपी जसविंदर को मुक़दमे में नामजद कर कर लिया है और उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः चोरी का सामान और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी का सामान और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/ENS: पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर चोरी का सामान और नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हुई है वो हरमनप्रीत सिंह निवासी ललिया कला और हरमेश कुमार उर्फ भोला निवासी मोहल्ला बस्ती लोहगढ़, मोगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमर सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाखला नहर की पुली स चोगामा की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़ते समय नीचे गिर गया। जिसे दबोच कर तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के क़ब्जे से 85 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    दूसरी तरफ टीम ने लंबाड़ा की टीम को सरस्वती विहार निवासी रजत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दुकान से 25 जून 2023 को चोर नकदी और समान लेकर फरार हो गए थे, जिसके बाद एएसआई हंसराज ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित रमेश कुमार को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे से चोरी किया हुआ सामान और एक लोहे की सबल बरामद की है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।