Blog

  • महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

    महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

    महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन  बावडी की साफ सफाई 

     ऊना/सुशील पंडित :उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत  हटली केसरू के गांव हथलोंन  के महिला मडंल की   महिलाओं ने अनुसूचित जाति बस्ती में बनी  प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की । महिला मंडल की प्रधान अशोक कुमारी  ने बताया कि  महिला मंडल हथलोंन की महिलाओं सत्या देवी, सुमना,  चंद्रकांता, सोमा, सुनीता, सुमन कुमारी ,  विद्या देवी आदि ने बावड़ी की सफाई की है व स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । उन्होंने कहा की निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। 
  • बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा विभाग ने वसूला जुर्माना

    बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा विभाग ने वसूला जुर्माना

    बिना बिल सोने के आभूषण लेकर बस में जा रहा व्यापारी पकड़ा ,विभाग ने वसूला जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : होशियारपुर ऊना राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ई सुविधा केंद्र पंडोगा पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।जिनकी मार्केट में कीमत ₹663278 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से किसी बस में बिलासपुर के लिए सोने के आभूषण बिना विल के व्यापारी लेकर जा रहा है इस बात का पता चलते ही उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना विनोद सिंह डोगरा ने इसके लिए एक टीम का गठन किया, जिसमें मुख्यता सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर पीयून भाग सिंह व अन्य सदस्य शामिल थे। विभाग की टीम मुस्तैदी से नाका लगाकर पंडोगा बैरियर पर बस का इंतजार करने लगी, जैसे ही 11:15 बस पंडोगा पंहुचा तो टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। बस रुकने पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में बस में तलाशी शुरू की गई तथा ड्राइवर की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को अपना बैग चेक करवाने को कहा जब वैग की तलाशी ली गई तो उसमें एक पैकेट जिस पर खाकी कलर की टेप लगी थी ।उसे खोलने को कहा पैकेट खोलने पर उसमें सोने के आभूषण पाए गए।
    अधिकारी ने उस व्यक्ति से आभूषणों का बिल मांगा लेकिन वह व्यक्ति मौके पर कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने इसके संबंध में अपने उच्च अधिकारी उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा को बताया कि इस व्यक्ति के पास कुल 118 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए जिनकी बाजार में कीमत ₹663278 थी। जिस पर विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर ₹39800 का जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी कर की चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करते रहेंगे साथ ही उन्होंने समस्त व्यापारियों से आह्वान किया कि जब भी कोई सामान लाएं तो उसका बिल साथ लेकर चलें।
  • जालंधरः हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः हेरोइन और पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधर, ENS: थाना शाहकोट की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ जिदा थाना मखू फिरोजपुर और जतिंदर सिंह निवासी गुरू हरसहाए फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित शाहकोट से गांव बलवा कला की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान वहां से निकल रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गई, जिन्हें रोककर उनकी टीम ने तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के साथ लटके लिफाफे में से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताश के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जतिंदर सिंह उसे मध्य प्रदेश से लेकर आया था, जिसे उसने जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा उर्फ बिट्टू निवासी गुरू हरसहाए फिरोजपुर के घर में रखी हुई थी, पुलिस ने आरोपी जसविंदर को मुक़दमे में नामजद कर कर लिया है और उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः चोरी का सामान और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी का सामान और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/ENS: पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर चोरी का सामान और नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हुई है वो हरमनप्रीत सिंह निवासी ललिया कला और हरमेश कुमार उर्फ भोला निवासी मोहल्ला बस्ती लोहगढ़, मोगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमर सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाखला नहर की पुली स चोगामा की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़ते समय नीचे गिर गया। जिसे दबोच कर तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के क़ब्जे से 85 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    दूसरी तरफ टीम ने लंबाड़ा की टीम को सरस्वती विहार निवासी रजत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दुकान से 25 जून 2023 को चोर नकदी और समान लेकर फरार हो गए थे, जिसके बाद एएसआई हंसराज ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित रमेश कुमार को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे से चोरी किया हुआ सामान और एक लोहे की सबल बरामद की है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।

  • पंजाब SDM दफ्तर में तैनात क्लर्क को 5 लाख रुपए रिश्वत के आरोप में गिरफ़्तार

    पंजाब SDM दफ्तर में तैनात क्लर्क को 5 लाख रुपए रिश्वत के आरोप में गिरफ़्तार

    चंडीगढ़: कानून्गो विजयपाल सिंह को 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना की आर्थिक अपराधिक शाखा ( ई.ओ.डब्ल्यू.) ने आज एस.डी.एम. मालेरकोटला कार्यालय में तैनात क्लर्क रोहित शर्मा उर्फ रोहित कुमार को उक्त कानून्नगो की तरफ से दी रकम को अपने पास रखने के दोष में गिरफ़्तार किया है। वर्णनीय है कि विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने कानून्नगो विजयपाल को शिकायतकर्ता करमजीत सिंह निवासी गांव भैनी कलां से उसकी ज़मीन की तक्सीम करवाने और सडक़ के लिए अधिग्रहित ज़मीन का मुआवज़ा दिलाने बदले दो किश्तों में 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया था।

    विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो को इस मामले में क्लर्क रोहित शर्मा की श्मूलियत का पता लगा है, जो कि एस.डी.एम. मालेरकोटला के रीडर के तौर पर तैनात है। उक्त कानून्नगो ने रिश्वत की यह रकम उसे दी थी। उन्होंने बताया कि मुलजिम क्लर्क को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी पूछताछ की जा रही है।इस संबंधी एफ.आई.आर नं. 2 तिथि 23- 02- 2023 को भृष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 अधीन थाना आर्थिक अपराध शाखा, विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

  • पंजाबः10 लाख की धोखाधड़ी मामले में SBE इमिग्रेशन सेंटर के मालिक पति-पत्नी पर केस दर्ज

    पंजाबः10 लाख की धोखाधड़ी मामले में SBE इमिग्रेशन सेंटर के मालिक पति-पत्नी पर केस दर्ज

    फरीदकोटः जिले में लंबे समय से विवादों में घिरे SBE वीजा इमीग्रेशन सेंटर के मालिक दीपक शर्मा और उनकी पत्नी शिखा शर्मा पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा फरीदकोट पुलिस लाइन में रहने वाली शीला देवी की शिकायत की जांच-पड़ताल के बाद फरीदकोट सिटी थाने में दर्ज हुआ। पुलिस को 15 मई 2023 को दी शिकायत में शीला देवी ने बताया है कि उसके बेटे रविंदर कुमार को विदेश स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर दीपक शर्मा व उनकी पत्नी शिखा शर्मा ने 10 लाख 60 हजार 300 रुपए ठगे।

    लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश स्टडी करने के लिए नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपियों ने उसके असली दस्तावेज भी वापस नहीं किए। शिकायत की पड़ताल के बाद थाना सिटी फरीदकोट में 26 जून को धोखाधड़ी के साथ अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले भी कई अन्य पीड़ितों की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस का दी गई है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।

  • पंजाबः फाइनेंसर के ऑफिस पर फायरिंग करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    पंजाबः फाइनेंसर के ऑफिस पर फायरिंग करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    पटियाला: राजपुरा में फाइनेंसर के दफ्तर पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को काबू करने में पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इनके पास से 2 पिस्टल बरामद किए गए हैं। हरविंदर सिंह लाडी और सरबजीत सिंह, सिधू फाइनेंस एंड प्रॉपर्टी के ऑफिस के पास जिमीदारा पैलेस भारत कॉलोनी पूरन राजपुरा में काम करते हैं। जिस पर 6 जून को 5:20 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस संबंध में सिटी थाना राजपुरा में मुकदमा नंबर 150 धारा 307 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

    इस मामले को सुलझाने के लिए पाले द्वारा विभिन्न योजनाएँ तैयार की गईं। जिन्होंने जांच के दौरान फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें रोहित कुमार, आकाशदीप सिंह और दमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों राजपुरा के रहने वाले हैं। इनमें से आरोपी रोहित कुमार के पास से 30 बोर की एक पिस्टल और 5 राउंड बरामद हुए हैं और इसके साथ ही आकाशदीप के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और 5 राउंड बरामद हुए हैं।

  • जालंधरः 10 बाइक और हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधरः 10 बाइक और हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, (ENS): थाना रामामंडी की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 10 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान पिंटू निवासी सतोखपरा और संजीव कुमार निवासी अर्जुन नगर मुस्लिम कालोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतनाम सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पिंटू के कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और संजीव के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी इससे पहले कहां-कहां वारदाते कर चुके है। 


    इसी तरह एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 9700 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सुखा सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स के प्रभारी राजेश कुमार और एसआई मोहन सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान गाज़ी गुला के पास मौजूद थी, जहां अंडरब्रिज की तरफ़ से पैदल आता हुआ युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा है। जिसे रोककर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रोककर तलाशी ली। तालाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 9700 ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत

    पंजाबः सड़क हादसे मेंं ट्रक को आग लगने से झुलसा ASI का बेटा, हुई मौत

    मुकेरियांः होशियारपुर जिले के मुकेरियां से दुखद खबर सामने आई है। जहां अमेरिका के नेवादा शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। जब माता-पिता को बेटे की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मंदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह (एएसआई) गांव मुरादपुर अवाना (मुकेरियां) का रहने वाला था और 4 साल पहले रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। वह वहां ट्रक चलाता था। बीते दिन ही उसके ट्रक की टक्कर दूसरे ट्रक से हो गई और उनके ट्रक में आग लग गई, इस दौरान वह बुरी तरह जल गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। उनकी मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

  • CM के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह

    CM के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकाप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि सीएम जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाईअड्डे जा रही थीं, तभी बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकाप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया।

    एक अधिकारी ने बताया, ”यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया।” उन्होंने कहा कि घटना के बाद यह निर्णय लिया गया कि  मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक यात्रा करेंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए उत्तरी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों का दौरा कर रही थीं। पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आठ जुलाई को होगी।