Blog

  • पंजाबः गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करते 5 गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों व बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 14 हथियार भी बरामद किए हैं। उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। एसएसपी ने बताया कि डीएसपी डी पवनजीत की अगुआई में सीआईए स्टाफ व नारकोटिक्स सेल की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत यह सफलता हासिल की है।

    आरोपियों के खिलाफ दोराहा सदर थाना में दो केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोहित जगेड़ा और दीवांशु धीर दोनों को निवासी तरसेम कालोनी जस्सियां रोड लुधियाना को काबू किया। उनके कब्जे से 1 पिस्तौल व 2 मैगजीन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह असला वे मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए थे। इस पर सीआईए स्टाफ की एक टीम को विशेष तौर पर मध्य प्रदेश भेजा गया।

    वहां मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में छापामारी कर गुरलाल उचवारी निवासी गांव पचौरी जिला बुरहानपुर, रविन्द्र शंकर निगवाल निवासी पांगरी माल को काबू किया। उनके कब्जे से 10 पिस्तौल .32 बोर समेत मैगजीन बरामद किए। इसी दिन दोराहा थाना पुलिस ने दोराहा में नाकाबंदी के दौरान रक्षित सैनी निवासी हंसली वाली अमृतसर को काबू कर 2 पिस्तौल 32 बोर और 1 पिस्तौल 30 बोर बरामद किए। उसके कब्जे से मैगजीन भी मिले। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। दरअसल, नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। हालांकि सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है।

    जहां मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने ढोलेवाल चौक के नजदीक बैंक के बाहर खड़े मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही एसीपी संदीप वढेरा पुलिस पार्टी के साथ घटना की जांच में जुट गए। मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया घटना दोपहर करीब 3.15 बजे की है। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाश पेट्रोल स्वीफ्ट कार में जा रहे मैनेजर और उनके साथी उनका पीछा कर रहे थे और जैसे ही मैनेजर और उसका साथी बैंक के बाहर अपनी स्विफ्ट कार से उतरे, आरोपियों ने उनसे पैसों वाला बैग छीन लिया। आरोपियों ने अपने चेहरे भी ढके हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने के करीब है।

  • पंजाबः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों से ज्वैलर ने की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

    होशियारपुरः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक ज्वैलर पर बैंक के कर्मियों को विश्वास में लेकर जाली सोना गिरवी रख बैंक को 15 लाख 8 हजार रुपये का चूना लगाने के आरोप लगा है। इस मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक ही ज्वेलर पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बलविंदर कुमार मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एडीबी ब्रांच नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार वर्मा मार्फत विनोद ज्वेलर शीश महल बाजार नजदीक भीलों दी हट्टी होशियारपुर पिछले लंबे समय से उक्त ब्रांच में ग्राहक लाकर सोने के बदले बैंक से कर्ज दिलाने का काम करता था। 

    इसी दौरान आरोपी विनोद कुमार 2019-20 में राजन शर्मा निवासी मकान नंबर बी-603 मरवाहा मोहल्ला को लेकर बैंक आया, जिसके पास कुछ सोना था। उसने कहा कि वह सोना गिरवी रखकर काम करने के लिए कर्ज लेना चाहता है। बैंक कर्मचारियों की तरफ से विनोद कुमार के सोने की जांच कराई तो उसने अपनी रिपोर्ट में सोने शुद्ध खरा होने की बात बताई, जिसके विश्वास पर बैंक ने राजन शर्मा को सोना गिरवी रख कर 7 लाख 89 हजार रुपये कर्ज के रुप में दे दिए। मगर उसके कफी समय बाद जब राजन शर्मा ने बैंक को कर्ज की एक भी किश्त नहीं दी तो बैंक ने नोटिस भी निकाला। मगर राजन शर्मा ने विनोद कुमार के कहने पर नोटिस को भी गंभीरता से नहीं लिया। 

    उसी दौरान बैंक के उच्च अधिकारियों ने बैंक में रखे सोने की जांच के आदेश दिए तो विनोद कुमार की तरफ से जांच किया सोना, जिसको राजन शर्मा ने बैंक में रख कर ब्याज पर पैसे लिये थे। वह सारा सोना नकली निकला। इस पर पुलिस ने विनोद शर्मा को बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोपी करार दिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। दूसरा मामला-इसी प्रकार विनोद कुमार ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच एडीबी नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर में सतपाल सिंह निवासी बी-15 न्यू हरिनगर को साथ लेकर बैंक में जाली सोना गिरवी रख कर सात लाख 19 हजार रुपये का कर्ज दिलाया था। जिसके चलते सारा सोना नकली पाया गया। जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर बलविंदर कुमार के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • सड़क हादसा : बस पलटने से 33 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

    सड़क हादसा : बस पलटने से 33 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : प्रतापगढ़ जिले में देर रात मध्य प्रदेश के मंदसौर से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 33 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रक और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह बस मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस हथूनिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया सूचना मिलने पर हथूनिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।

    टायर फटने से हुआ हादसा 

    उन्होंने आगे बताया कि हालत गंभीर होने के चलते कुछ घायलों को एक ट्रक में जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची जिनमें बाकी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गयायहां सभी का इलाज चल रहा है हादसे में कुल 33 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैप्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस के आगे का टायर फटना माना जा रहा है।

  • पंजाब: बड़ी राहत, किसानों ने खत्म किया धरना, अब इस दिन होगी सीएम मान से मीटिंग 

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसानों द्वारा धरने लगाए जाने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लगाए गए धरने को मंगलवार को धरना खत्म कर दिया। किसान नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि एमएसपी सहित किसानों की दूसरी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। किसान नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात से राज्य सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया गया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। खुड्डियां ने किसानों की मांगों को सुना इस कृषि मंत्री के साथ बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि आगामी 4 दिसंबर पर किसानों की ओर से अपनी मांगों का एक ड्राफ्ट कृषि मंत्री को दिया जाएगा।

    इसके बाद आगामी 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसानों की बातचीत होगी। किसानों की ओर से कृषि मंत्री से बातचीत खत्म होने के बाद राज्यपाल से राजभवन में करीब पौने घंटे तक बातचीत की गई। हालांकि राजभवन के बाहर किसानों ने किसी से बात नहीं की और वे सभी मोहाली में धरना स्थल पर चले गए। जहां जाकर किसानों की ओर से धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। किसानों की ओर से बाढ़ के कारण बर्बाद फसलों का एकमुश्त मुआवजा देने, पराली को लेकर रेवेन्यू रिकॉर्ड में लाल एंट्री, किसान आंदोलन के दौरान किसानों के विरुद्ध दर्ज मामलों को रद्द करने, किसान मोर्चे के दौरान शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा व नौकरी देने, किसान मोर्चे के शहीदों की यादगार बनाने के लिए जगह मुहैया कराने, बैंकों की ओर से खाली चेक लेना बंद किए जाने, चेक वापसी सहित किसानों पर चलते मामलों को वापस लेने, ट्रेक्टरों की रजिस्ट्रेशन लाइफ टाइम करने आदि कई मांगों को लेकर चर्चा की गई।

    कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने बैठक के बाद कहा कि किसानों की मांगों को सुन लिया गया है जिन का जल्दी हल निकाल दिया जाएगा। आगामी माह में मुख्यमंत्री के साथ किसानों की बैठक करवाई जाएगी। उधर मोहाली में पंजाब के विभिन्न स्थानों से आए किसान अपने घरों की ओर वापस हो गए। किसान नेताओं की ओर से कहा गया है कि सरकार को एक बार आगाह करने के लिए आए थे। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो फिर से मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर को दिल्ली मोर्चे की तरह तब्दील करने में देर नहीं लगेगी। रोष प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों और मजदूर जत्थेबंदियों के काफी संख्या में सदस्यों पहुंचे। किसान मोर्चा स्टेज से आंगनबाड़ी व मजदूर जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि दिल्ली मोर्चे के दौरान भी इनका पूरा साथ मिला था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਕੂੜੇ ਦਾ ਡੰਪ ਬਣੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਡਾਬਾ ਥਾਣਾ ਸਾਲ 2020 ਵਿੱਚ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਦੇ ਫਲੈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ, ਲੇਕਿਨ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਮਾਲ ਮੁਕਦਮੇ ਦੇ ਕਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਉਥੇ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹਨ। ਜਿਹੜੀ ਜਗ੍ਹਾ ਹੁਣ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਡਾਬਾ ਚੌਂਕੀ ਹੁੰਦੀ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਇੱਥੇ ਕਈ ਵਾਰ ਹਾਦਸੇ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੀ। ਇਹ ਵੀ ਖਦਸ਼ਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੀਆਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟਾਂ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

  • कपूरथलाः जेल में कैदियों में हुई झड़प, एक घायल, FIR दर्ज

    कपूरथलाः माडर्न जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जेल में कैदियों के बीच झड़प हो गई। इस झगड़े में एक हवालाती के घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल हवालाती को उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। वहीं घायल के बयान पर थाना कोतवाली में दो आरोपी हवालतियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली एसएचओ पलविंदर सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला माडर्न जेल में बंद एनडीपीएस मामले में हवालाती शमिंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह वासी शाहकोट के साथ देर रात दो अन्य कैदियों के बीच कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हुई।

    जिसमे एनडीपीएस मामले में बंद हवालाती शमिंदर सिंह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से उसको उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी होशियारपुर तथा कुलतार सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इसकी पुष्टि कोतवाली थाना SHO पलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि मामला दर्ज करने के उपरांत जांच की जा रही है।

  • पंजाबः प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे पटवारी, पुतला फूंक कर दी तीखे संघर्ष की चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार के खिलाफ अलग-अलग विभागों के अधिकारियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज पटवार यूनियन के आदेशों पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पटवारियों ने पुतला फूंककर तीखे संघर्ष की चेतावनी दी है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदर्शनकारी पटवारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आज उन्होंने पंजाब सरकार का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है, लेकिन अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी जा रही। जिसके चलते आज उन्होंने पुतला फूंक कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : SDM ਨੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵੀਰਪਾਲ ਕੌਰ ਵਲੋਂ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੀ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਟੀਮ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਰੈਲੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਰੈਲੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ 7 ਦਸੰਬਰ, 2023 ਨੂੰ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੈਨਿਕ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 7 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਰੈਲੀ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨਾ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੈਨਿਕਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਸੈਨਿਕ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਸੰਪਤੀ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : Gurpurab ਮੌਕੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਸਟੈਂਡ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਡੀਐਮਸੀ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਸਟੈਂਡ ਐਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਮਦੇ ਨਾਲ ਬੱਗਾ ਦੇ ਬੇਟੇ ਗੌਰਵ ਬੱਗਾ, ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਸੰਨੀ ਭੱਲਾ ਸਣੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੀਆਂ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਲਗਵਾਈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਵੱਲੋ ਕੀਤੇ ਗਏ, ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

    ਜਿਹੜੇ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਲੋਕ ਹਿਤ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਫਿਰ ਭਾਵੇ ਉਹ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਗਮਾਂ ਤੇ ਫਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਜਾਂ ਫਿਰ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨੀ ਹੋਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੱਪੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੋਚ ਗੁਰੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿਖਾਏ ਰਾਹ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਉਪਰਾਲੇ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।