Blog

  • पंजाबः सीएम मान ने तय की कैबिनेट मंत्रियों की वरिष्ठता, देखें लिस्ट 

    पंजाबः सीएम मान ने तय की कैबिनेट मंत्रियों की वरिष्ठता, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट में नव नियुक्त मंत्री (बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां) को शामिल करने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की सीनियोरिटी लिस्ट जारी की है। इसमें सीएम भगवंत मान समेत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर व अन्य हैं। कैबिनेट मंत्रियों की सूची में पांचवें नंबर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर, फिर कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा, लालचंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और फिर गुरमीत सिंह खुडि्डयां सोलहवें नंबर हैं।

  • पंजाबः डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला बाहर 

    पंजाबः डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला बाहर 

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आग पहले हिंगलाज प्रोसेसर डाइंग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी। जिस दौरान फैक्ट्री के कर्मचारी आग को बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने लगे। लेकिन आग नियंत्रण से बाहर हो गई और फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। आग बढ़ती देख फैकट्री के कर्मियों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हैं, लेकिन अभी तक आग शांत नहीं हुई है। फैक्ट्री में से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    थाना टिब्बा का पुलिस स्टाफ भी आगजनी की घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंच गया है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का बवंडर नजर आया। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह डाइंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का काम होता है। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे। वहीं पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से केमिकल ने आग पकड़ ली, फिर वह कंट्रोल में नहीं आई। हिंगलाज प्रोसेसर डाइंग यूनिट में आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा और रंगाई के सामान-केमिकल के साथ-साथ मशीनरी जलकर राख हो गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਆਂਢੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਆਂਢੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਖਟੀਕ ਮੰਡੀ ਵਿਚ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਗੁਆਂਢੀਆਂ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਮੁਹਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਨਸ਼ਾ ਵਿਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇੜੀ ਇਹ ਨਸ਼ਾ ਕਰਕੇ ਮੁਹਲੇ ਵਿੱਚ ਹੁਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਇਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰਨ ਲਗਦੇ ਹਨ।  

    ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣਾ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਸੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਗਲੀ ਵਿਚ ਖੜਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੇਜ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਮੈਨੂੰ ਬੜੀ ਬੜੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः विजीलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व विधायक केडी भंडारी, देखें Live

    जालंधरः विजीलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व विधायक केडी भंडारी, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः डीएवी कॉलेज से वर्कशॉप चौक तक बनी सड़क घोटाले मामले में नार्थ से भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी विजीलेंस दफ्तर पहुंचे है। मामले की जानकारी देते हुए केडी भंडारी ने बताया कि 10 महीने पहले 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनी थी। जो कि 10 माह के बाद ही टूट गई। इस मामले को लेकर विजीलेंस के दफ्तर में शिकायत करने पूर्व विधायक केडी भंडारी पहुंचे है। पूर्व विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं खुद भी पार्षद रहा हूं। उसके बाद विधायक भी बना हूं, लेकिन उन्होंने इतिहास में कभी ऐसा घोटाला नहीं देखा कि कुछ माह पहले 10 करोड़ रुपए की लागत से 1 किलोमीटर की सड़क बनी हो और 10 माह बाद वह टूट गई हो।

    उन्होंने कहा कि वह शनिवार को देर रात अपने परिवार के साथ आ रहे थे। टूटी सड़क होने के कारण वह बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बच गए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कोई भी शहरवासी इस टूटी सड़क के कारण हादसे का शिकार हो। इसी के चलते वह विजीलेंस के दफ्तर शिकायत करने के लिए पहुंचे है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा लोगों द्वारा चुनी गई नई सरकार के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहते। केडी भंडारी ने कहा कि उनके पास और भी ऐसी कई शिकायतें मौजूद है। शहर में 5 ऐसी सड़के है जो 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है।

    इतनी मंहगी सड़के बनना और वो भी 10 महीने में ही टूट जाना बड़ा असम्भव सा लगता है। भंडारी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की और से यह जांच करवाई जा रही है। यह जो प्रधानमंत्री की और से स्मार्ट सिटी को लेकर पैसा भेजा जा रहा है। उसकी सही तरीके से जांच की जाए। इस मामले में जो भी शामिल हो उस पर सख्त करवाई होनी चाहिए। क्योंकि जनता का पैसा इस तरह से बर्बाद नही होने दिया जाएगा।

  • पंजाबः बैंक की इमारत में लगी भीषण आग

    पंजाबः बैंक की इमारत में लगी भीषण आग

    लुधियानाः आरती चौक के पास सेंट्रल बैंक की शाखा में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बैंक की इमारत से काफी धुआं निकल रहा है। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया और कर्मचारी दफ्तर से बाहर आ गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुट गए है। वहीं इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर का कहना है कि सुबह बैंक के अंदर सफाई के दौरान आग लगी है। उनका कहना है कि बैंक में तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। बैंक अधिकारी ने कहा कि बैंक में कैश नहीं था, बैंक में केवल दस्तावेज थे जिनमें आग लग गई है। 

    बता दें कि आग से निकल रहे धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, जिसके बाद इमारत को भी खाली करवा लिया गया है। धुएं को बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़ दिए गए है। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फायर कर्मियों का कहना है कि अंदर धुंआ बहुत ज्यादा है , जिसे बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़े गए है, जिस कारण आगे बुझाने में परेशानी आ रही है।  

  • पंजाबः पूर्व CM चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किलें, अब इस मामले में विजिलेंस ने की जांच शुरू

    पंजाबः पूर्व CM चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किलें, अब इस मामले में विजिलेंस ने की जांच शुरू

    चंडीगढ़ः आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती है। अब विजिलेंस गोवा बीच के किनारे पंजाब सरकार की 8 एकड़ जमीन को सस्ते रेट पर लीज पर देने की जांच शुरू कर दी है। यह जमीन एक फाइव स्टोर होटल की चेन को दी गई है। हालांकि अभी विजिलेंस ने इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस इस मामले में एक नया केस दर्ज करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार सीएम मान द्वारा संबंधित विभाग को जमीन संबंधी रिकॉर्ड विजिलेंस को सौंपने और जांच टीम को तेजी से जांच करने के मौखिक आदेश दिए गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब की गोवा में मौजूद आठ एकड़ जमीन का केवल कृषि या बाग लगाने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आरोप हैं कि कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के दौरान इस आठ एकड़ जमीन को फाइव स्टार होटल चेन को अलॉट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार इस जमीन को गोवा की नई टूरिज्म पॉलिसी के तहत एक लाख रुपए प्रति महीना के हिसाब से अलॉट की गई है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी को इस जमीन के बारे में पहले से पता था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते चन्नी सांस्कृतिक विभाग के मंत्री थे।

    उस दौरान उन्हें गोवा में पंजाब सरकार की जमीन बारे जानकारी थी, क्योंकि उस दौरान कई होटल कंपनियां पंजाब सरकार से संपर्क साधने के प्रयास में थी। कैप्टन के सीएम कुर्सी से हटने के बाद चन्नी सीएम बन गए। विभाग भी उनके ही पास था, इसलिए उन्होंने जमीन लीज पर देने को मंजूरी दे दी। विजिलेंस टीम फिलहाल संबंधित विभाग से रिकॉर्ड मिलने के इंतजार में है। इससे पता चलेगा कि इस जमीन को किस इस्तेमाल और किन-किन मापदंड के अनुसार फाइव स्टार होटल चेन को दिया गया। मामले में पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि उन्हें गोवा की जमीन संबंधी रिकॉर्ड विजिलेंस को देने के आदेश हुए हैं। इससे पता लग सकेगा कि पंजाब की करोड़ों रुपए की जमीन होटल कंपनी को सस्ते रेट में क्यों दी गई?।

  • जालंधरः कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के घर छाया मातम

    जालंधरः कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के घर छाया मातम

    जालंधर/वरुण: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ताया जी रूप सिंह धूमल (चेयरमैन संत ग्रुप) का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रूप सिंह धूमल पिछले लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज (14 जून) को शाम 5 बजे किशनपुरा श्मशानघाट, जालंधर में किया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, तोड़ी गाड़ियां, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, तोड़ी गाड़ियां, देखें Live

    जालंधर/वरुणः रेड़ू पिंड में दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात अहाते में  दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने 20 से 25 युवकों को मौके पर बुला लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में 3 व्यक्ति घायल हुए है। घायल व्यक्तियों की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र जगजीत कुमार निवासी रेरु पिंड, साहिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी हरगोविंद नगर, अमन सैनी पुत्र दयाल सैनी निवासी बुलंदपुर के रूप में हुई है। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष के विशाल ने बताया कि दो व्यक्तिों के 8 टांके और एक के 4 टांके लगे है। उन्होंने घायल व्यक्तियों की एमएलआर कटवाकर थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास को शिकायत करने पर महिला के उड़े होश

    पंजाबः जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास को शिकायत करने पर महिला के उड़े होश

    फिरोजपुरः जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। आहत विवाहिता ने अपने पति और सास को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पति ने जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला दंग रह गई। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के एक गांव का है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है।

    जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया तो पति ने कहा कि यदि तुझे घर पर रहना है तो हम दोनों के साथ ही संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे वह दंग रह गई। वहीं पति के जवाब से उसके जेठ की हिम्मत और बढ़ गई और उसने लगातार 7 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर किसी से बातचीत करने नहीं दी। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे मायके वालों से भी बातचीत नहीं करने दी। किसी तरह मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਘੁੰਮਣ ਅਤੇ ਡੀ. ਸੀ ਨੇ ਸੁਣੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਘੁੰਮਣ ਅਤੇ ਡੀ. ਸੀ ਨੇ ਸੁਣੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਦਸੂਹਾ : ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ‘ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ’ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਸਬ-ਡਵੀਜ਼ਨ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤੇਲੀਚੱਕ ਵਿਖੇ ਜਨਤਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਦਸੂਹਾ ਕਰਮਬੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਬੈਠ ਕੇ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ਦੇ 40 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਦਾ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਦਸੂਹਾ ਓਜਸਵੀ ਅਲੰਕਾਰ, ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਦਸੂਹਾ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ, ਬੀ. ਡੀ. ਪੀ. ਓ ਧਨਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਕਰਮਬੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ ’ਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਥੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਵਿਚ ਅੱਜ ਦਸੂਹਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤੇਲੀਚੱਕ ਵਿਖੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਕੈਂਪ ਵਿਚ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਭਾਗ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਨ ਕੈਂਪਾਂ ਰਾਹੀਂ ਸਾਰੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਨ ਕੈਂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ  ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦਾ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਿਪਟਾਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਲੋਂ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੈਂਪ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਹੀ ਹੋ ਸਕੇ।