Blog

  • अंदरौली हादसे की एडीएम ऊना करेंगे जांच, पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

    अंदरौली हादसे की एडीएम ऊना करेंगे जांच, पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एडीएम संबंधित पक्षों को जांच में शामिल करेंगे और उन्हें इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए भी एडीएम को उपाय सुझाने को कहा गया है। 

    साथ ही जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून-2005 की धारा 33 व 34 के तहत आगामी आदेशों तक अंदरौली में झील के किनारों पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील का जल स्तर बढ़ता है, इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं तथा इन आदेशों की अनुपालना के लिए एसपी ऊना को पर्याप्त सुरक्षा बल सही स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम बंगाणा को सही स्थानों पर आम जनता को प्रतिबंध के संबंध में जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • गोबिंद सागर झील में 7 युवकों की मौत को लेकर पंजाब और हिमाचल सरकार ने किया एलान

    गोबिंद सागर झील में 7 युवकों की मौत को लेकर पंजाब और हिमाचल सरकार ने किया एलान

    चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में गत दिन गोबिंद सागर झील में पंजाब के 7 युवकों की डूबने से मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुःख व्यक्त किया है और पीड़त परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, वैसे तो मनुष्य की जिंदगी की कीमत किसी भी मुद्रा में नहीं मापा जा सकता है, फिर भी पीड़ितों के परिवारों के साथ दुख बांटने से उनकी पीड़ा कम हो जाती है। गोबिंद सागर झील में डूबे बनूड़ के 7 युवकों के प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    उधर, हिमाचल सरकार द्वारा इन पीड़ित परिवारों को 28 लाख रुपए आपदा प्रबंधन फंड की ओर से जारी किया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन द्वारा 25-25 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दिए जाएंगे।

    बता दें कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पंजाब के 7 नौजवानों की मौत होने की घटना सामने आई थी। ऊना जिले में स्थित गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे पंजाब के 7 नौजवानों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उक्त नौजवान झील में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गए। गोताखोरों की मदद से सभी के शव निकाल लिए गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया गया था। यह हादसा शाम करीब 3.50 बजे हुआ था। 

    बता दें कि मरने वाले सभी युवक पंजाब के बनूड़ के रहने वाले थे और सभी बाबा बालक नाथ जी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तो रास्ते में गुरु गोबिंद सिंह सागर झील देखकर उसमें नहाने उतर गए। मृतकों की पहचान रमन पुत्र लाल चंद उम्र 19 साल, पवन पुत्र सुरजीत राम 35 साल, अरुण पुत्र रमेश कुमार 14 साल, लाभ सिंह पुत्र लाल चंद आयु 17 साल, लखवीर पुत्र रमेश लाल आयु 16 साल, विशाल पुत्र राजू आयु 18 साल, शिवा पुत्र अवतार सिंह आयु 16 साल बताई जा रही है।

  • जालंधरः कांग्रेस को बडा़ झटका, डिप्टी मेयर हरसिमनरजीत बंटी ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

    जालंधर, (वरुण): महानगर में कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के डिप्टी मेयर हरसिमनरजीत सिंह बंटी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे देकर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सौंप दिया है।

    कहा जा रहा है कि वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू से नाराज चल रहे है। उनका पार्टी से इस्तीफे देने का कारण भी यही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि अभी तक बंटी का इस्तीफा पार्टी ने मंजूर नहीं किया गया है।

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशे की ओवरडोज के मरने के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला मोगा से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव रेडवां हलका धर्मकोट में नौजवान की नशे का टीका लगाने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद  पूरे इलाके में शोक की लहर है।


    गौरतलब है कि मोगा जिले में लगातार नशे का कहर जारी है। वहीं जिलें में पिछले 4 माह में नशे के कारण अबतक 11 युवकों की मौत होने का मामले सामने आ चुके है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह इलाके में नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। जल्द ही नशा सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की जाएंगी। 

  • पंजाबः पुलिस चौकी पर हमला कर आरोपी को लेकर हुए फरार

    पंजाबः पुलिस चौकी पर हमला कर आरोपी को लेकर हुए फरार

    अमृतसर : जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहर में देर रात गांव की महिलाओं सहित कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर दावा बोल दिया। पुलिस थाना कथूनंगल के अधीन पड़ती पुलिस चौकी चविंडा देवी में बंद नशा तस्कर को लोग जबरन छुड़ाकर ले गए। लोगों का आरोप था कि जिसे पुलिस ने पकड़ा है वो तस्कर नहीं नशे का आदि है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। जब यह घटना हुई उस समय चौकी में 4 पुलिस कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग चौकी में आ गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

    पुलिस ने आरोपी आकाशदीप के खिलाफ किया मामला दर्ज

    चविंडा देवी की पुलिस ने गांव के आकाशदीप सिंह नाम के युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी आकाशदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। वहीं गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आकाशदीप नशा बेचता नहीं है, सिर्फ खरीदता है। वे चारों पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए आकाशदीप को छु़ड़ा साथ ले गए।

    छुड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई

    डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को छुड़ाने वालों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है। आकाशदीप सिंह को छुड़ाने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी की जाएगी।

  • मक्कड़ मोटर्स का कारनामाः पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर किया यह काम….

    मक्कड़ मोटर्स का कारनामाः पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर किया यह काम….

    स्टेट ट्रांस्पोर्ट विभाग लेगा एक्शन

    जालन्धर/अनिल वर्मा। जालन्धर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मक्कड़ मोटर्स के कारनामे को लेकर पूरा आरटीए विभाग शक के दायरे में आ गया है कि आखिर कैसे लोगों के आधार कार्ड टैंपर कर वाहनो की रजिस्ट्रेशन करवाई जा रही है। ताजा मामला जालन्धर वैस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर आरसी बनवाने का सामने आया है जिसमें तस्वीर सुशील रिंकू की ही है मगर आधार नंबर और पता टैंपर कर बदल दिया गया है। यह सारे दस्तावेज मक्कड़ मोर्टस की ओर से आरटीए की वैबसाईट पर अपलोड किए गए थे। अपलोड किए गए आधार कार्ड अनुसार मोता सिंह नगर के रहने वाले सौरभ चड्डा के नाम से तैयार किया गया। मामला उस वक्त पक़ड़ में आ गया जब कंप्यूटर ओपरेटर की से डाटा चैक किया गया जिसमें सुशील रिंकू की तस्वीर को लेकर शंका पैदा हुई तो गहराई से जांच शुरु की गई बाद में खुलासा हुआ कि सिर्फ तस्वीर ही सुशील रिंकू की है बाकी सब कुछ बदल दिया गया है।जिसके बाद वाहन की रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया और मामला आरटीए के तक पहुंचाया गया।

    उधर मक्क़ड़ मोटर्स के जीएम यश ने कहा कि हमारी ओर से कोई भी दस्तावेज टैंपर नहीं किया गया जो भी दस्तावेज ग्राहक देता है उसे ही वैबसाईट पर अपलोड किया जाता है। बता दें कि फर्जीवाड़े के अनेक मामलों में जालन्धर आरटीए दफ्तर कई बार चर्चा में रहा है इसका कारण है कि यहां पर तैनात कर्मचारी पिछले कई सालों से इसी विभाग में काम कर रहे है जिनके शहर में अच्छे रिश्ते बन चुके हैं इनमें कई प्राईवेट एजैंट अपने डीलरों का काम जल्दी करवाने के लिए भी कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं। फिलहाल इस आधार को टैंपर करने के पीछे क्या कारण हो सकता है इसके लिए आरटीए रजत ओबराय ने डीलर को नोटिस जारी कर दिया है और उसका स्पष्टीकरण मांगा है जिसके बाद अगली कारवाई के लिए स्टेट ट्रांस्पोर्ट को पत्र भेजा जाएगा।

  • मक्कड़ मोटर्स का कारनामाः पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर किया यह काम….

    मक्कड़ मोटर्स का कारनामाः पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर किया यह काम….

    स्टेट ट्रांस्पोर्ट विभाग लेगा एक्शन

    जालन्धर/अनिल वर्मा। जालन्धर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मक्कड़ मोटर्स के कारनामे को लेकर पूरा आरटीए विभाग शक के दायरे में आ गया है कि आखिर कैसे लोगों के आधार कार्ड टैंपर कर वाहनो की रजिस्ट्रेशन करवाई जा रही है। ताजा मामला जालन्धर वैस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर आरसी बनवाने का सामने आया है जिसमें तस्वीर सुशील रिंकू की ही है मगर आधार नंबर और पता टैंपर कर बदल दिया गया है। यह सारे दस्तावेज मक्कड़ मोर्टस की ओर से आरटीए की वैबसाईट पर अपलोड किए गए थे। अपलोड किए गए आधार कार्ड अनुसार मोता सिंह नगर के रहने वाले सौरभ चड्डा के नाम से तैयार किया गया। मामला उस वक्त पक़ड़ में आ गया जब कंप्यूटर ओपरेटर की से डाटा चैक किया गया जिसमें सुशील रिंकू की तस्वीर को लेकर शंका पैदा हुई तो गहराई से जांच शुरु की गई बाद में खुलासा हुआ कि सिर्फ तस्वीर ही सुशील रिंकू की है बाकी सब कुछ बदल दिया गया है।जिसके बाद वाहन की रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया और मामला आरटीए के तक पहुंचाया गया।

    उधर मक्क़ड़ मोटर्स के जीएम यश ने कहा कि हमारी ओर से कोई भी दस्तावेज टैंपर नहीं किया गया जो भी दस्तावेज ग्राहक देता है उसे ही वैबसाईट पर अपलोड किया जाता है। बता दें कि फर्जीवाड़े के अनेक मामलों में जालन्धर आरटीए दफ्तर कई बार चर्चा में रहा है इसका कारण है कि यहां पर तैनात कर्मचारी पिछले कई सालों से इसी विभाग में काम कर रहे है जिनके शहर में अच्छे रिश्ते बन चुके हैं इनमें कई प्राईवेट एजैंट अपने डीलरों का काम जल्दी करवाने के लिए भी कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं। फिलहाल इस आधार को टैंपर करने के पीछे क्या कारण हो सकता है इसके लिए आरटीए रजत ओबराय ने डीलर को नोटिस जारी कर दिया है और उसका स्पष्टीकरण मांगा है जिसके बाद अगली कारवाई के लिए स्टेट ट्रांस्पोर्ट को पत्र भेजा जाएगा।

  • अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर, अमेरिका ने किया दावा, देखें वीडियो

    अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर, अमेरिका ने किया दावा, देखें वीडियो

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार ग‍िराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को अफागनिस्‍तान में सीआईए के ड्रोन ने मार गिराया।

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करके अल जवाह‍िरी की मौत की पुष्टि कर दी है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने अपने ट्वीट में कहा, शनिवार को मेरे निर्देश पर अमेरिका ने अफगानिस्‍तान, काबुल में कामयाब हवाई हमला किया, जिसमें अल कायदा का अमीर अयमान अल जवाहिरी मारा गया। इंसाफ हो गया। अल जवाहिरी पर अमेरिका में हुए कई हमलों का आरोप था

    साल 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका पर हुए हवाई हमलों में जवाहिरी ने अहम भूमिका न‍िभाई थी। इन हमलों में अमेरिका के चार नागरिक विमानों को हाइजैक करके उन्‍हें न्‍यू यॉर्क के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर, वॉशिंगटन के पास रक्षा मंत्रालय पेंटागन और पेंसिलवेनिया में टकराया गया था। इन हमलों में करीब 3 हजार लोग मारे गए थे।

    अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर खुलासा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने रविवार को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पर ड्रोन स्‍ट्राइक की थी। इसी हमले में अयमान अल जवाहिरी मारा गया। यह हमला अफगानिस्‍तान में काउंटर टेररिज्‍म ऑपरेशन के तहत किया गया।

    अगर उसकी मौत की खबरों की पुष्टि हो जाती है तो तालिबान की भूमिका पर सवाल उठेंगे। सवाल उठेंगे कि क्‍या पिछले साल अगस्‍त 2021 में काबुल पर कब्‍जा करने के बाद तालिबान अपने यहां जवाहिरी को पनाह दिए हुआ था। साल 2021 में 20 साल बाद अमेरिकी फौजें अफगानिस्‍तान छोड़कर अमेरिका वापस चली गई थीं।

  • राशिफल (मंगलवार 02 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 02 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें।

    वृषः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

    मिथुनः व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

    कर्कः व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

    सिंहः व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

    कन्याः प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

    तुलाः मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें।

    वृश्चिकः धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।

    धनुः वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    मकरः आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

    कुंभः आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

    मीनः राजकीय सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

  • अभाविप इकाई भटोली द्वारा विभिन्न माँगो को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    अभाविप इकाई भटोली द्वारा विभिन्न माँगो को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भटोली द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिस में कक्षाओं व शौचालयों की साफ़ – सफ़ाई तथा मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पुरा करने, दो नए वॉटर कूलर लगवाने के साथ स्टेज पर रेन शेल्टर बनाने की माँग की गई। ज्ञापन के माध्यम से रखी गई सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो ये बात भी मुख्य रूप से रखी गई।

    इस मौके पर मुख्य रूप से अभाविप जिला  संयोजक अरूण कौशल, पूर्व इकाई अध्यक्ष सक्षम कपिला, नमन, अमनप्रीत, अनमोल, आयुष, हर्ष, साहिल, अभय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।