Blog

  • 47वें राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड के फैसले से सब हैरान, WHO से बाहर हुआ अमेरिका

    47वें राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड के फैसले से सब हैरान, WHO से बाहर हुआ अमेरिका

    नई दिल्ली: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालते ही पूरी दुनिया के अपने सबसे बड़े फैसले से चौंका दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश जारी कर WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर कर दिया है। ट्रंप ने इसके लिए एक कार्यकारी आदेश पर साइन भी कर दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि WHO ने अमेरिका को ठगा है, हर कोई अमेरिका को ठगता है। हालांकि WHO की तरफ से इस आदेश पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए है।

    शपथ ग्रहण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर की मान्यता रद्द कर दी है। उनका कहना था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला। वहीं कोरोना काल के बाद अमेरिका अवैध प्रवासियों का पसंदीदा अड्डा बन चुका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने का दावा किया है बल्कि अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से निकालने का भी वादा किया है।

    डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर यानी मेक्सिको के आसपास इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप का मानना है कि मेक्सिको के रास्ते ही अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रंप इस बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात कह चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो पनामा नहर भी वापस लेंगे। इसे गिफ्ट के तौर पर पनामा देश को नहीं देना चाहिए था। पनामा नहर को चीन ऑपरेट कर रहा है।

    हमने इसे पनामा देश को दिया था न कि चीन को। इसलिए अब हम इसे वापस लेंगे। मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया जाएगा। गल्फ ऑफ अमेरिका सुनने में ज्यादा अच्छा लगता है। दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए हम अपने देश के लोगों पर टैक्स लगाते हैं। मगर अब अपने देश को अमीर बनाने के लिए हम दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप के अनुसार क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली न्यू ग्रीन डील को खत्म कर दिया जाएगा।

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी और हर कोई अपने मन की कार खरीद सकेगा। अमेरिका का हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम चरमराने लगा है। इसलिए अमेरिका में आज से सब बदलने वाला है। यह सबकुछ काफी तेजी से बदलेगा। मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे। अमेरिका का सितारों वाला झंडा मंगल ग्रह पर लहराया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 लागू करने का ऐलान किया है। इसे आखिरी बार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लागू किया गया था। इस अधिनियम के तहत जापान, जर्मनी और इटली के गैर अमेरिकी नागरिकों को बंदी बनाया गया था।

    ट्रंप का कहना है कि वो आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम का मतलब है कि अब अमेरिका 12 महीने के भीतर संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को छोड़ देगा और WHO को वित्तीय सहायता भी बंद कर देगा। संयुक्त राज्य अमेरिका अब तक WHO का सबसे बड़ा वित्तीय सहायक रहा है, जो इसके कुल वित्त पोषण का लगभग 18% योगदान देता है। 2024-2025 के लिए WHO का सबसे हालिया दो साल का बजट 6.8 बिलियन डॉलर था।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर होने का फैसला लेते हुए ट्रंप ने कहा कि WHO कोरोना और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकटों को ठीक से नहीं संभाला है। ट्रम्प ने कहा कि WHO सदस्य देशों के राजनीतिक प्रभाव के चलते खुद के विवेक से काम नहीं कर पाया है। इसके बावजूद वो अमेरिका से भारी भुगतान की मांग कर रहा है, जो गलत है। ये चीन जैसे दूसरे बड़े देशों की दी गई राशि से अनुपातहीन है।

     

  • जालंधर ED की पंजाब-हरियाणा सहित 11 जगहों पर दबिश

    जालंधर ED की पंजाब-हरियाणा सहित 11 जगहों पर दबिश

    6 कंपनियों से लग्जरी कारें सहित नगदी बरामद

    जालंधर, ENS: पंजाब-हरियाणा और मुंबई में ईडी की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार रात को ED ने मामले की जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि कुल 11 जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से 2 लग्जरी कार और 3 लाख कैश जब्त किया गया है। ईडी ने बताया कि 17 से 20 जनवरी को उनकी टीम व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं से जुड़े लोगों के ऑफिस और घर पर पहुंची। व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रेड की गई। रेड के दौरान एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए गए हैं। ईडी की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ईडी की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। बता इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के विभिन्न परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।    
  • Punjab News: चाईना डोर की चपेट में आने से नौजवान का कटा गला, खंभे से टकराई बाइक, देखें CCTV

    Punjab News: चाईना डोर की चपेट में आने से नौजवान का कटा गला, खंभे से टकराई बाइक, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा चाईना डोर पर प्रतिबंध होने के बावजूद अभी भी यह घातक डोर बिक रही है और इस डोर के कारण इस बार भी हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जगरांव के स्थानीय झांसी रानी चौक के पास से सामने आया है, जहां मोहल्ला शहीद भगत सिंह में तेज रफ्तार बाइक सवार चाईना डोर की चपेट में आ गया। डोर से युवक का गला चीर गया वहीं संतुलन बिगड़ने से बाइक खंभे से जा टकराई। टक्कर से युवक नीचे गिर गया और उसका सिर जमीन में लगा। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। नौजवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया। नौजवान की पहचान आर्यन सिंह के तौर पर हुई है। जिसे हरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती करवाया। आर्यन डिस्पोजल रोड पर स्थित नई गउशाला के पास के मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता रुबी एक दिहाड़ीदार मजदूर है। रुबी ने बताया कि नौवी करने के बाद आर्यन कमल चौक के पास जूतों की दुकान पर नौकरी करता था। वह मंडी से कमल चौक की तरफ आ रहा था। झांसी रानी चौक के सामने वाले मुहल्ले से गुजरते हुए उसके आगे चाईना डोर आ गई जिससे उसका गला कट गया और मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर पड़ा। डाक्टर बेटे का आपरेशन कर रहे हैं पंरतु उसके बेटे आर्यन की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। गौर हो कि रविवार को भी रेलवे ओवर ब्रिज पर जा रहे विकास विक्की नामक युवक के नाक पर चाईना डोर लग गई थी जिसके बाद उसे पांच टांके लगे थे। वसंत पंचमी के त्योहार के मद्देनजर पंतगों का सीजन चरम सीमा पर है और हरेक के हाथ मे चाईना डोर है। हरेक कटने वाला पंतग चाईना डोर वाला पंतग ही होता है पंरतु पुलिस की और से इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा। पुलिस की और से इस सीजन में अब तक केवल सात चरखी चाईना डोर की ही बरामद की गई है जबकि रोजाना चोरी छिपे दर्जनों के हिसाब से चाईना डोर की चरखियां जगराओं में बिक रही है पंरतु पुलिस का खुफिया विभाग भी नींद में ही है।
  • Jalandhar News: दोमोरिया पुल पर लुटेरों ने किया 2 लोगों पर हमला, नगदी छीनकर हुए फरार

    Jalandhar News: दोमोरिया पुल पर लुटेरों ने किया 2 लोगों पर हमला, नगदी छीनकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लूट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला दोमोरिया पुल के नजदीक लूट की वारदात का सामने आया है। जहां देर रात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 6 लुटेरों ने दोमोरिया पुल के नजदीक 2 लोगों को रोका तथा हथियार के बल पर नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए हैं।

    बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले दोनों पर हमला करके घायल कर दिया है। जिसमें एक युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि दोमोरिया पुल इलाका जोकि वैसे ही शहर का संवेदनशील इलाका माना जाता है और अकसर यहां पर चोर लुटेरे सक्रिय रहते हैं।

    देर रात हुई वारदात के बाद लोगों में और भय का माहौल पनप गया है। पिछले कुछ दिनों से शहर में लुटेरे पूरी तरह से सक्रिय हुए पड़े हैं और आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते हैं। पुलिस से बेखौफ लुटेरे सरेआम लोगों की राह रोककर उन्हें निशाना बनाते हैं तथा पैसे या अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते हैं।

  • आज का राशिफल, 21 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 21 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं।किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच जायेंगे। आज अपने काम को समय से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनायेंगे। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवारत हैं उन लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। आज आपको किसी और के मामलों से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

  • Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

    Jalandhar News: घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

    जालंधर, ENS: श्री राम लला की उत्तर प्रदेश में हुई प्राण प्रतिष्ठा को आज एक वर्ष पूरा हो रहा है। इसी को लेकर देश भर में आज दीपमाला जलाई जाएगी। वहीं पंजाब के कई जिलों में शोभा यात्रा निकालने और लंगर लगाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि पठानकोट में इस अवसर को लेकर टेंट वालों के पास पहले से ऑर्डर बुक होने के चलते लोगों को श्री राम लला के इस अवसर पर सामान की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं जालंधर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्री देवी तालाब मंदिर में इसे लेकर प्रोग्राम भी रखा गया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर ये विशेष आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को ये यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी और पूरे शहर से गुजरेगी। मिली जानकारी के अनुसार ये शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम करीब 6 बजे समाप्त होगी।

    शोभायात्रा में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शोभायात्रा वाले रूट पर करीब 7 घंटे के लिए रास्ता डायवर्ट किया है। जिसमें श्री देवी तालाब मंदिर, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा चौक, खिंगरा गेट, पंज पीर चौक, फगवाड़ा गेट मार्केट, मिलाप चौक, श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), अड्डा होशियारपुर चौक, जेल चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट सहित अन्य एरिया शामिल हैं।

  • अमेरिका में नौकरी की तलाश में गए भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

    अमेरिका में नौकरी की तलाश में गए भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

    हैदराबाद/वॉशिंगटन: अमेरिका में 20 जनवरी को एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना ने भारतीय समुदाय को फिर से झकझोर कर रख दिया। हैदराबाद के रहने वाले 26 वर्षीय रवि तेजा, जो नौकरी की तलाश में अमेरिका गए थे, बदमाशों की गोली का शिकार हो गए। इस घटना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक बार फिर देश में बंदूक हिंसा की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया है।

    रवि तेजा, चैतन्यपुरी स्थित आरके पुरम ग्रीन हिल्स कॉलोनी के निवासी थे। उन्होंने मार्च 2022 में अमेरिका का रुख किया था और हाल ही में अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल वह वहां रोजगार की तलाश में थे। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय पुलिस इस हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। घटना से शोकाकुल रवि के पिता के. चंद्रमौलि ने कहा, “मैं इस समय कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं। किसी भी पिता को अपने बेटे को इस तरह खोने का दुख सहना न पड़े। मेरा बेटा वहां एक भविष्य बनाने गया था और अब वह ताबूत में लौट रहा है।” अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले और गोलीबारी की घटनाएं बीते कुछ वर्षों में बढ़ी हैं। नवंबर 2024 में तेलंगाना के खम्मम जिले के एक युवक की शिकागो में एक गैस स्टेशन के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह, 2020 में हैदराबाद के मोहम्मद मुजीबुद्दीन को शिकागो में एस मिशिगन एवेन्यू पर गोली मार दी गई थी। ये घटनाएं भारतीय छात्रों और उनके परिवारों के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुकी हैं।

    गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय छात्रों और पेशेवरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, बंदूक हिंसा और नस्लीय हमलों की घटनाओं ने उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं से प्रभावित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं और भारतीय सरकार से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं।

    अमेरिकी पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय समुदाय भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहा है।
  • Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले निहंग गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले निहंग गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना (ens): पिछले दिनों कार लूट के मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर जगराओं के गांव कमालपुर में हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव कमालपुरा निवासी 36 वर्षीय सिमरजीत सिंह और गांव अब्बूवाल निवासी 27 वर्षीय मनजिंदर सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। आरोपियों का तीसरा साथी मोगा के भिंडर कलां निवासी 24 वर्षीय सुखवीर सिंह अभी फरार है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गाड़ियां और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। जिसमें 4 तलवारें, 2 लोहे की रॉड, 2 गंडासे, कई छोटे व मध्यम हथियार के साथ-साथ 3 मोटरसाइकिल, 2 कार, 1 छोटा हाथी व 1 कैंटर बरामद किया गया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी खुलासा किया कि वह अक्सर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि पुलिस टीम पर हमला करने वाले सिमरनजीत सिंह पर पहले ही यूएपीए के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस आतंकी संगठनों से उनके संबंधों की भी जांच कर रही है।

    14 जनवरी को आरोपियों ने गांव संगोवाल निवासी से मारुति सुजुकी ऑल्टो कार लूटी थी। इसी दिन आरोपियों ने जोधां के गांव बल्लोवाल चमिंडा में वेरका मिल्क बूथ के मालिक से नकदी लूटी थी, हालांकि बूथ के मालिक ने डर के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद आरोपियों ने उसी गांव में शराब के ठेके से नकदी लूटी थी।

  • Punjab News : DJ पर गाना लगाने को लेकर हुई खूनी झड़प, देखे वीडियो

    Punjab News : DJ पर गाना लगाने को लेकर हुई खूनी झड़प, देखे वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले के गांव मक्खू मे DJ पर गाना लगाने को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि गांव मे शादी समारोह क्वे दौरान उसकी गाना लगवाने को लेकर डांस फ्लोर पर लड़को से कहासुनी हो गई थी। वह दुकान पर किसी काम के सिलसिले मे जा रहा था।

    इस दौरान दूसरे पक्ष के तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। इस हमले मे युवक बुरी तरह से घायल हो गया , जिसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News : चोरी के वाहन सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News : चोरी के वाहन सहित 3 गिरफ्तार

    कपूरथला: थाना आठ की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरथला के रहने वाले पवनदीप सिंह, लभ सागर और भव सागर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना 8 के जाँच अधिकारी ASI राजपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गदईपुर नहर के पास मौजूद थे, जहाँ उन्होंने नाकेबंदी के दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके कि वह कहाँ कहाँ वारदातें कर चुके हैं।