Blog

  • भदसालीः दड़ा सट्टा पर्चियों संग एक पकड़ा

    भदसालीः दड़ा सट्टा पर्चियों संग एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने भदसाली से दड़ा सट्टा लगाने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय पुलिस की टीम भदसाली के पास मौजूद थी तब शक के आधार पर एक व्यक्ति की तालाशी ली गई। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र विचित्र सिंह निवासी दुलेहड़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस को दडड़ा सटटा पर्ची और 1240 रुपये बरामद हुए हैं। हरोली थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • ऊनाः जातिसूचक शब्द बोलने पर मामला दर्ज

    ऊनाः जातिसूचक शब्द बोलने पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित खानपुर गांव में एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट करने पर सदर थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि शुक्रवार रात जब वह अपने मित्र के साथ घर जा रहा था तो खानपुर के पास पिंटू मान और गुरजीत मान ने इसकी गाड़ी को रोक कर पहले मारपीट की फिर जातिसूचक शब्द बोले। सदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

    चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:फाइनांस कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मैनेजर ने ऊना के चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सदर थाने में दी शिकायत में कंपनी के हमीरपुर एरिया बिजनेस मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा है कि ऊना के ही रहने वाले आशुतोष वशिष्ट, कुलदीप चन्द ,परवीन कुमार और सरोज कुमारी ने वाहन ऋण चुकाए बिना ही वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र थर्ड बार्टी को कर दिया है। जबकि यह एनओसी पूरा कर्ज चुकता होने के बाद ही दी जा सकती थी। ऐसा करके चारों आरोपियों ने नियमों की अनदेखी की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • कोर्ट परिसर से लगातार हो रहे वाहन चोरी

    कोर्ट परिसर से लगातार हो रहे वाहन चोरी

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आए दिन अब जिला न्यायालय परिसर से ही वाहन चोरी होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। अभी पिछले महीने ही एक बाइक चोरी का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ था। अब 6 फरवरी को भी एक मोटरसाईकिल के चोरी होने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला गांव के रहने वाले हरीश कुमार पुत्र शाम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 6 फरवरी को उसने कोर्ट परिसर के बाहर अपना मोटर साईकिल खड़ा किया था जब वह वापस आया तो मोटर साईकल गायब था। सदर थाना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज हो गया है। 
  • सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीवाला में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पंजाबी भंगड़े पर नाच उठे अतिथि व दर्शक

    बददीसचिन बैंसल:सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीबाला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्टीलबार्ड के प्रबंधक विक्रम शर्मा , मुख्य अथिति के रूप में और विशिष्ट अतिथि के रूप  मुकेश , प्रबंधक इवेंट्स पैकिंजिंग, अजय चौहान प्रबंधक हिम कॉप, श्री सुदामा  पंचायत समिति सदस्य उपस्थित  रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की अष्टम कक्षा की बहनों ने  सरस्वती बंदना का गायन करने के बाद बच्चों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम मुस्कान के द्वारा मराठी गीत के पर प्रस्तुति देकर  उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल कीअध्यापिका दामिनी  और पूजा ने किया।

     उसके बाद कक्षा नर्सरी के छात्रों ने दिला देखो वो पेड़ है, कक्षा उदय ने नानी तेरी मोरनी को मोर,कक्षा तीन के  छात्रों ने जय हो और कक्षा पांच ने मेरे घर राम आए हैं ने विद्यालय का वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने सोशल मीडिया के दुष्परिणाम पर एक नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं के द्वारा  पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किए इस प्रस्तुति ने तो सभी 
    अथितियों को भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा  विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्जवल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ज्ञान व संस्कार के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनकर उभरता है।कार्यक्रम में गणेश दत्त शर्मा, अंजू पटियाल, हेमा देवी, सरला देवी, मोनिका, प्रोमिला देवी, दामिनी, पूजा और निशा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  •  दर्शना देवी के जन्मदिन पर क्योरटेक प्रांगण में चिकित्सा शिविर आयोजित

    500 लोगो की करी गयी निःशुल्क जांच

    शिविर में दन्त, रक्त, शुगर, ब्लड प्रेशर छाती के रोगों की निशुल्क जांच की गयी
     
    अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नियमित मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे : सुमित 

    बददीसचिन बैंसल क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला की पूजनीय माता श्रीमती दर्शना देवी के जन्मदिवस के अवसर पर सोसाइटी द्वारा एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों  के सहयोग से क्योरटेक प्रांगण में एक भव्य मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया ग़या।

    इस मेडिकल कैंप का मुख्य लक्ष्य आम जनता को दरपेश रोज़मर्रा की बिमारियों की समय रहते जांच कर उनके सन्दर्भ में अवगत करवाना था.   इस शिविर में दन्त, रक्त, शुगर, ब्लड प्रेशर छाती व आँखों  रोगों की निशुल्क जांच की गयी. इस शिविर में  500  लोगों की निशुल्क जांच  चिकित्सकों द्वारा की गयी. इनमें बी पी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, डब्लू.बी.सी., सी बी सी, ई सी जी, आंखों की जांच के साथ दांतों के निशुल्क टेस्ट भी किये गए. इस जांच शिविर में यह देखने को मिला कि अधिकतर लोगों को अपनी बीमारियों के बारे में पहले कोई ज्ञान ही नहीं था. शिविर में जांच के दौरान ही उन्हें ज्ञात हुआ कि उन्हें शुगर जैसे नामुराद बीमारी है. कई लोगों के हॉस्पिटल द्वारा एक्स रे भी करवाए गए.  


    सुमित सिंगला ने बताया कि  शिविर की शुरुआत होते ही सैंकड़ों लोगों ने इस शिविर में जांच हेतु अपना नाम रजिस्टर करवाया। इस अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला ने बताया कि  भविष्य में भी इसी प्रकार फ्री  मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा ताकि जरूरतमंदों और आम जनता को इसका लाभ मिल सके। सुमित सिंगला ने कहा कि समाज को अपनी यथा शक्ति के अनुसार अपने परिवार के मेंबर के जनम दिवस पर जहाँ वृक्षारोपण करना चाहिए वहीँ कोई  ऐसा सामाजिक कार्य अवश्य करना चाहिए जिससे समाज को सीधा लाभ मिल सके.

    इस अवसर पर . परवीर गोयल, डॉ निखिल, अनीता शर्मा, जबरखान, सुरजीत सिंह, सोहैल अली, ख़ुशी, अनूप, मीणा, पूजा व् रिकू  शामिल थे. जबकि दांतों की जांच हेतु भोजीया डेंटल कॉलेज के डॉ अभिजीत अवस्थी, डॉ शशिकांत,  कंवरप्रीत और रितिका भी शामिल थी 

  • मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धाजंलि दी, शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं व्यक्त कीं

    ऊना सुशील पंडित :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के हरोली उपमण्डल के गौंदपुर जयचंद पहुंच कर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो.सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत रात्रि को देहावसान हो गया। मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गौंदपुर जयचंद में पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा तथा संस्कार में भाग लिया। उप-मुख्यमंत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी। 

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है तथा उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी पुत्री को इस दुःख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।’’ 

    इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,राजनेता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
  • जालंधरः भारी मात्रा में शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से 14 पेटी शराब की बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में शराब की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि बाद में सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने बशीरपुरा के मुख्य बाजार में एक हुंडई सैंट्रो को रोककर उसकी तालाशी ली। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 14 पेटी पंजाब शराब बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शराब सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार पुत्र कांता पार्षद निवासी कमल विहार बशीरपुरा और नरेश कुमार पुत्र राम अवतार निवासी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भो सामने आया कि एक अन्य आरोपी बलदेव सिंह पुत्र रतन लाल निवासी कमल विहार जालंधर भी इस अपराध में शामिल था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वरिंदर के खिलाफ पहले से ही 24 मामले दर्ज हैं, जबकि नरेश कुमार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

  • पंजाबः भारत बंद की कॉल को लेकर किसान यूनियन का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः किसानों द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है। वहीं आज भारत बंद की कॉल को लेकर बीकेयू किसान यूनियन ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद करवाया जाएगा। इस दौरान बसें, रेलवे ट्रेक ठप किए जाएंगे और टोल प्लाजा फ्री करवाए जाएंगे। लोगों को होने वाली दिक्कतों की सरकार जिम्मेवार होगी। छात्रों, विवाद समारोह और एम्बुलेंस को बंद दौरान रास्ता दिया जाएगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बीकेयू के संयुक्त सचिव हरिंद्र सिंह लक्खोवाल ने कहा कि कई बार डी.सी और एसडीएम के जरिए कई मांग पत्र सरकार के नाम भेजे गए। लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। इस कारण संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर 16 फरवरी को भारत बंद करवाया जाएगा। सरकार की नजर अंदाजी के कारण आज किसानों को सड़कों पर उतरने का फैसला लेना पड़ा।

    लक्खोवाल ने कहा कि सुबह से शाम 4 बजे तक पूर्ण तौर पर ट्रैफिक, दुकानें और रेलवे को ठप करके शांति पूर्वक प्रोटेस्ट किया जाएगा। सड़क की आवाजाई को सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। पंजाब सरकार के साथ भी बैठक की गई थी। उस बैठक में सरकार ने करीब 10 से 12 मांगे मान ली थी लेकिन प्रदेश सरकार भी उन्हें फाइलों के चक्करों में उलझा रही है। लक्खोवाल ने कहा कि किसान आंदोलन में करीब 750 किसानों की मौत हो गई थी। उनमें से करीब 350 परिवारों को नौकरी मिली है। आज करीह 400 लोग खेतीबाड़ी मंत्री के घर के बाहर धरना लगाए बैठे है। प्रदेश सरकार बिजली के बिलों पर राहत नहीं दे रही, जंगली जानवरों से खेतों की रक्षा नहीं हो रही। केन्द्र सरकार कॉर्पोरेट घराने के सुपुर्द किसानों को करने जा रही है। कॉर्पोरेट घरानों का सरकार कर्जा माफ करती है जबकि किसानों के कर्जें माफ नहीं किए जा रहे। किसानों को MSP का लारा लगाया था।

    किसानों का आमदन दोगुनी करने का लारा सरकार ने लगाया है। फसल बीमा योजना को लागू करने में सरकार नाकमयाब साबित हुई है। किसानों को बुढ़ापा पेंशन तक नहीं दी जा रही। हरिंद्र सिंह लक्खोवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा में कुल 32 जत्थेबंदियां है। इनमें से 27 जत्थेबंदियां देश बंद करेगी। वहीं 5 जत्थेबंदियां दिल्ली कूच कर रही है। हमारी कोशिश थी कि साझा तौर पर दिल्ली कूच किया जाए लेकिन 5 जत्थेबंदियों ने अपना फैसला पहले ले लिया। उनकी सरकार से बातचीत जारी है। सभी किसानों की मांगें एक है। अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सभी किसान जत्थेबंदियां इक्ट्‌ठी काम कर रही है। लक्खोवाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि सरकार बड़ेृ-बड़े नाके लगवा रही है। अपने हकों के लिए प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का हक है। सरकार ने यदि 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ धक्केशाही करने की कोशिश की तो समस्त 27 जत्थेबंदियां भी उनके पीछे दिल्ली कूच के लिए जाएंगी।

  • पिकनीक मनाने जा रही स्कूली बस में लगी आग, देखें वीडियो

    अहमदाबादः गुजरात के वालसाड जिले में शनिवार को एक स्कूली बस में आग लग गई। घटना में दर्जनों बच्चें सहित तीन शिक्षक बाल-बाल बचे। दरअसल, धरमपुर में एक स्कूल बस में आग लग गई है। ये बस सिलवासा से 30 स्कूली बच्चों और 3 टीचरों को पिकनिक के लिए ला रही थी। आग इतनी भयानक थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए क्योंकि घटना से पहले ही वह सब बस से उतर गए थे।