Blog

  • पंजाबः भाजपा में शामिल हुई पूर्व CM की पत्नी व सासंद, पटियाला से चुनाव लड़ सकती है चुनाव परनीत कौर

    पटियालाः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में नेताओं का पार्टी छोड़कर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते आज पूर्व सीएम की पत्नी और सासंद परनीत कौर ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा परनीत कौर को लोकसभा चुनाव में मैदान पर उतार सकती है। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि मैंने पिछले 25 सालों से पंजाब और देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश को प्रगति के रास्ते पर ला दिया है।

    प्रधानमंत्री और भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा में शामिल होकर मुझे देश और प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। बता दें कि पटियाला से सांसद 79 वर्षीय परनीत कौर (79) 4 बार सांसद और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं। परनीत कौर का जन्म 3 अक्टूबर 1944 को हुआ था। वह सेंट बेडेज़ कॉलेज, शिमला की पूर्व छात्रा और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और ब्रिटिश साम्राज्य के भारतीय सिविल सेवा अधिकारी ज्ञान सिंह काहलों की बेटी हैं। परनीत कौर ने अक्टूबर 1964 में पटियाला के पुराने शाही परिवार के उत्तराधिकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह से शादी की।

  • पंजाबः चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सासंद ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने एक आधिकारिक पत्र द्वारा घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के बीच परनीत कौर के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सांसद परनीत कौर के इस्तीफे ने एक मुश्किल खड़ी कर दी है।

  • बच्चे से बर्बरता का मामला आया सामने, जाने मामला

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़का बकरियां चराने जंगल में गया हुआ था। बकरियां एक ग्रामीण के खेत में घुस गईं तो उसने लड़के के हाथ पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और झाड़ियों से निकाला। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव में रहने वाले राजेंद्र का 7 साल का बेटा खेत में बकरियां चरा रहा था।

    उसी दौरान बकरियां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में चली गईं। इस बात पर आरोपी ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर उसे जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि थाना किशनपुर के एकडला में राजेंद्र सोनकर ने सूचना दी थी कि उनका बेटा बकरी चराने गया था। बकरी को गांव के गया प्रसाद सोनकर ने कुल्हाड़ी मार दी, जिससे बकरी के पैर में चोट आई।

    इसके बाद बेटे के हाथ पैर बांधकर जान से मारने की नीयत से उसे जंगल में फेंक दिया। राजेंद्र सोनकर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की छानबीन करने पर पता चला कि राजेंद्र सोनकर व गया सोनकर के बीच विवाद चल रहा है। इनके बीच पूर्व में केस दर्ज किया गया था। सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

  • जालंधर से सुशील रिंकू के नाम पर लगी मोहर, आप पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने पंजाब के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें जालंधर से सुशील रिंकू के नाम पर आप पार्टी मोहर लगाई है। वहीं आप पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फतेहगढ़ साहिब गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से पंजाबी कलाकार कर्मजीत सिंह अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डिया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डाक्टर बलबीर सिंह को मैदान में उतारा है।

  • जालंधरः विवादों में घिरा Armaan Hospital में बना JH Cardiac Centre , पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: केमवी कॉलेज के पास स्थित अरमान अस्पताल के अंदर बने JH Cardiac Centre को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ समय पहले महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज पीड़ित ने प्रेस वार्ता करJH Cardiac Centre के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है।

  • जालंधरः अकाली दल में वापसी से पहले बीबी जागीर कौर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आज बीबी जागीर कौर की दोबारा घर में वापसी हो सकती है। वहीं इस मामले से पहले बीबी जागीर कौर का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान सुखबीर बादल के जालंधर दौरे को लेकर बीबी जागीर कौर ने कहा कि खालसा पंथ के कार्य को लेकर वह आ रहे है। पंथ के कार्य को लेकर सभी का बीबी जागीर कौर ने स्वागत किया। इस दौरान बीबी जागीर कौर ने कहा कि आज अकाली दल को बहुत बड़ा बल मिल रहा है।


    उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी में कुछ नाराजगी हुई थी। ऐसे में सब ठीक होकर आज पार्टी और मजबूत हो रही है। वहीं अकाली दल में वापसी को लेकर जब बीबी जागीर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढिंडसा की घर वापसी हुई है, ऐसे में आज वह भी पार्टी में वापसी कर रहे है तो उन्होंने कहा कि वह अकाली दल में पहले से ही है। उन्होंने कहाकि वापसी नहीं है मेरी जो सस्पेंशन की गई थी उसे बहाल करके उसमें और मजबूत होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा गया है। 

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का बड़ा एक्शनः 18 OTT प्लेटफॉर्म पर लगा प्रतिंबध

    नई दिल्लीः भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कई चेतावनियों के बाद अश्लील और अश्लील सामग्री के लिए 18 ओटीटी पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्लेटफॉर्म बंद कर दिए गए हैं. इस संबंध में सरकार ने कहा कि देशभर में 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और ओटीटी. 57 सोशल मीडिया हैंडल प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया है।

  • जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    नगदी और गहने लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में अज्ञात चोरों दवारा घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से नगदी, जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SHO सिटी-2 अर्बन एस्टेट मनजीत सिंह ने बताया कि आसपास कैमरों में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फ़िलहाल जांच जारी है। वहीं पीड़ित श्रीराम पुत्र शाम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम परिवार के साथ किसी काम से बाजार गए थे।

    कुछ घंटे बाद जब वह घर आये तो देखा कुछ अज्ञात चोरो ने घर की दीवार फांद कर अंदर घुस कर ताले तोड़ने का प्रयास किया। जब बड़े कमरे का ताला नहीं टूटा तो उन्होंने दरवाजा ही तोड़ दिया। इस दौरान चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर अंदर पड़ी 70 हजार की नगदी, जेवर व कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए है। मौके पर पहुंची PCR टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। सिटी -2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि घर के मालिक श्री राम के अनुसार लगभग 2 तोले सोने के गहने तथा 70 हज़ार रुपए की नगदी चोरी हुई है। पुलिस टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक केमरे में एक संदिघ्ध युवक दिखाई दिया है।

  • पंजाब: लोकसभा चुनावों को लेकर AAP पार्टी आज कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी आज पंजाब के उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। पंजाब में आप पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान से पहले अन्य पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आज अकाली दल के सुप्रिमों सुखबीर बादल भी जालंधर पर आ रहे है। ऐसे में वह आज बीबी जागीर कौर को अकाली दल में दोबारा वापसी करवा सकते है। 

  • बेकाबू कार ने 15 लोगों को रौंदा, एक की मौ’त, 6 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। बुधवार रात लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने 15 लोगों को कुचल दिया जिसमें महिला की मौत हो गई है। इनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जहां हादसे के समय बाजार में काफी भीड़ दिखाई दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार बाजार में घुस जाती है। इस दौरान दुकान में मौजूद लोग, रेहड़ी और खरीदार कर रहे लोगों को रौंदती दिख रही है।

    हादसे के बाद लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कार ड्राइवर को पकड़ कर बुरी तरह से पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।