Blog

  • पंजाबः Pitbull Dog को लेकर कालोनी में चले ईंट पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक ओर Pitbull कुत्ते को लेकर प्रशासन द्वारा बैन लगाया गया है। लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर Pitbull कुत्ते के हमले के मामले सामने आ रहे है। हालांक Pitbull कुत्ते के रखने को लेकर लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि Pitbull कुत्ता रखने को लेकर प्रशासन कोई सख्ती से मालिकों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। ताजा मामला EWS कालोनी से सामने आया है। जहां देर रात Pitbull कुत्ते के विरोध में कालोनी जंग का मैदान बन गई। दरअसल, कालोनी में रहने वाले दो पक्षों में Pitbull कुत्ते को लेकर जमकर ईंट पत्थर और बोतलें चले। इस बीच एक पड़ोसी बच्ची के सिर पर बोतल भी लगी। जिसके तुरंत डाक्टर के ले जाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले दोनों पक्षों का आपसी पुराना विवाद है। बताया जा रहा है कि पहले पक्ष ने घर पर Pitbull कुत्ता रखा हुआ है। जिसके चलते दूसरा पक्ष इस बात का लंबे समय से विरोध कर रहा है। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों की खूब झड़प बीते दिन हुई। घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 7 से ASI कुलदीप सिंह की गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों का कहना था कि पुलिस जिस युवक को हिरासत में लेकर जा रही है, वह ईंट-पत्थर मारने वालों में नहीं था। इस मामले को लेकर पुलिस खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। जानकारी देते हुए पहले पक्ष की मोना ने कहा कि रात 12 बजे विक्की, सन्नी और करन ने घर पर हमला किया था।

    इन लोगों की पहले मेरी बहन के साथ लड़ाई हुई थी। उस समय भी इन लोगों पर मामला दर्ज करवाया था। उसी बात की रंजिश रख कर इन लोगों ने फिर हमला किया है। मोना मुताबिक उसका पति नहीं है। वह 4 बच्चों सहित घर पर अकेली रहती है। उसके पास कोई पीटबुल कुत्ता नहीं है। पहले उसकी बहन के पास कुत्ता था लेकिन वह मर चुका है। जिसे उन्होंने पार्क में दबा दिया था। उसका पड़ोसी उस पर बुरी नजर रखता है। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी का रिश्ता हो रहा था, लड़के वाले घर पर आए थे। उसी दौरान पड़ोसियों ने घर पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दी। 

    उधर, दूसरे पक्ष की महिला सविता ने कहा कि मेरा संजय अपनी मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ा था। पड़ोसन मोना के साथी बिट्टू, सलीम और कुछ लोगों ने बेटे को घेर लिया। उन लोगों ने उसकी जमकर मारपीट की। सविता मुताबिक उसके पास पीटबुल कुत्ता रखा है। उस कुत्ते ने उसके बेटे को काटा था जिस कारण ये विवाद हुआ। मोनी ने कुछ लोगों को उनकी दुकान पर भेजा जिन्होंने जमकर दुकान में तोड़फोड़ की है।

    वहीं इलाके में पत्थबाजी होने के बाद ASI कुलदीप सिंह ने इलाके में गश्त की। एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने शक की आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा था, लेकिन लोगों ने पुलिस का विरोध किया। किशोर को थाना ले जारहे पुलिस अधिकारी की गाड़ी लोगों ने घेर ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी के सामने ही दोनों पक्ष की बीच सड़क फिर से झड़प हो गई। ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवाया है। थाने में बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

  • पूर्व राष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    पुणे: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण के इलाज के लिए महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इसकी जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने वीरवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय पाटिल को बुधवार को यहां भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ-साथ सीने में कुछ संक्रमण भी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

  • पंजाब : सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात मुंबई से जालंधर सब्जी लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसके चलते ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं।

    जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस ड्राइवर की मौत हुई है वह भैणी साहिब का बताया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि देर रात अनियंत्रित ट्रक खाई में पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आगे की जांच की जा रही है कि आखिरकार हादसा कैसे हुआ, मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

  • जालंधरः छात्रा को सोशल मीडिया पर आपतीजनक फोटो भेजकर मांगे पैसे, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS:  महानगर में सोशल मीडिया पर आपतीजनक फोटो भेजकर पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, 11वीं की छात्रा को इंस्टाग्राम पर आपतीजनक फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना 7 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मेन बाजार गढ़ा के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी भांजी 11वीं की छात्रा है और एक अज्ञात व्यक्ति की तरफ से उसकी इंस्टाग्राम की आईडी पर आपतीजनक फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगे गए। 

    आरोपी ने रिश्तेदार और दोस्तों में फोटो की वायरल

    जिसे उसने नजर अंदाज कर दिया तो आरोपी ने उसकी फोटो उसके रिश्तेदार और दोस्तों, सहेलियों को वायरल कर दी। जिसके बारे में छात्रा को पता चला तो वह मानसिक तौर पर परेशानी हो गई और उसने सारी बात अपने परिवारिक सदस्यों को बता दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने उक्त आरोपी के खिलाफ कमिश्नर आफिस में शिकायत दी तो वहां से उसकी शिकायत साइबर सैल में भेज दी गई। साइबर सैल में जांच के दौरान पता चला कि फोटो भेजने वाले की पहचान आरोपी बलदेव नगर निवासी कशिश के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    आईडी से फोटो उठाकर फर्जी बनाकर की पोस्ट

    इंस्टाग्राम पर बनी युवती की पर्सनल आईडी से युवक ने फोटो डाउनलोड कर उसे फर्जी आईडी बनाकर उस पर गलत भाषा और साउंड लगाकर पोस्ट कर दी। जिसके बारे में युवती के रिश्तेदारों ने उसे बताया तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर आफिस में शिकायत दी। जहां पर उसकी शिकायत साइबर सैल को भेज दी गई। पुलिस को दी शिकायत में गढ़ा की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम की पर्सनल आईडी से युवक ने फोटो उठाकर एक फर्जी आईडी बन उस पर गंदे तरीके से फोटो डाल उसे परेशान किया और उसकी फोटो जब रिश्तेदारों ने देखी तो फर्जी आईडी के बारे में उसे पता चला जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। साइबर सैल ने जांच के दौरान सुल्तान विंड अमृतसर पट्टी के रहने वाले लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, हत्या के आरोपी का Live वीडियो हुआ वायरल

    बरेली : सेंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। दरअसल, इस बादर जेल में बंद ठेकेदार की हत्या के आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शूटर लाइव चैट के दौरान दोस्तों से बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। शूटर कहता है कि वह स्वर्ग में है। इसी दौरान किसी को रिप्लाई करता है और कहता है- पैसे वैसे चाहिए तो हमसे ले लो। यह वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस बारे में जेलर का कहना है कि जेल में मोबाइल फोन का प्रयोग संभव नहीं है। हत्या का आरोपी बंदी 7 मार्च को पेशी पर बाहर गया था। जांच के बाद ही वीडियो की सच्चाई सामने आएगी। वीडियो कब का है, यह अभी पता नहीं चल सका है।

    ठेकेदार का गोली मारकर किया था कत्ल

    शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार राकेश यादव की दिसंबर 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने शूटर आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन दिनों आसिफ बरेली की सेंट्रल जेल में बंद है। शूटर आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह लाइव दोस्तों से बातचीत करता नजर आ रहा है। आसिफ दोस्तों से कह रहा है-‘चिंता करने की बात नहीं है, वह स्वर्ग में मौज ले रहा है। बड़ों का आशीर्वाद है’। इतना ही नहीं, चैटिंग के दौरान सवालों के जवाब देते हुए कहता है कि दोस्त दिल में रहते हैं, जिंदगी में पैसा ही सब कुछ नहीं है. संबंध भी महत्वपूर्ण होते हैं।

    जेल प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

    शूटर आसिफ की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। जैसे ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को लगी, उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर को सेंट्रल जेल भेजकर शूटर आसिफ की तलाशी कराई, पर कुछ मिला नहीं। वायरल वीडियो सेंट्रल जेल के अंदर का ही होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सेंट्रल जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक विजय राय का कहना है कि आसिफ 7 मार्च को जेल से बाहर पेशी पर गया था। इसी दौरान किसी तरह से उसने वीडियो बना लिया होगा। जेल में मोबाइल फोन का उपयोग संभव नहीं है।

    जेल से माफिया अतीक के भाई का चलता था साम्राज्य

    बरेली की सेंट्रल जेल में बंद शूटर आसिफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बरेली की जिला जेल में बंद रहे माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ भी इन्हीं गतिविधियों के लिए चर्चा में रहता था। वह अपने गुर्गों के साथ अवैध तरीके से मुलाकात कर अपने काले कारनामों को अंजाम देता था। जिसमें पुलिस की तरफ से मुकदमा भी दर्ज किया गया था। फिलहाल अब सेंट्रल जेल में बंद हत्या के आरोपी का वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • मंदिर से 9 मुकुट, 2 ठाकुर जी की मूर्तियां सहित सोने के गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    नोएडाः थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में बने श्रीधाम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना को लेकर मंदिर के पुजारी की तरफ से दो अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 45 सदरपुर में प्रकाश कुमार चौबे परिवार के साथ रहते हैं। प्रकाश सेक्टर 47 में बने श्रीधाम मंदिर में पुजारी हैं।

    पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात 9:45 पर मंदिर बंद कर घर चले गए थे बुधवार सुबह जब मंदिर पहुंचे उन्होंने देखा कि मंदिर से चांदी के 9 मुकुट, 2 ठाकुर की मूर्तियां और 4 सोने के नथ गायब हैं। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी और पुलिस को इसकी सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। अब उनकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिख रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • पंजाब : चोरी के शक के चलते युवक को दी अमानवीय सजा, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिब : हलका गिद्दड़बाहा में चोरी ट्रक की बैटरी चोरी के शक में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। युवक को फार्म हाउस पर ले जाकर न केवल बधक बनाकर पिटाई गई, बल्कि युवक को अमानवीय यातनाएं दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना गिद्दड़बाहा क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी युवक की शिकायत पर थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने आरोपी ट्रक मालिक व ड्राईवर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया मजदूरी करता है और देर शाम वह रीगो गोदाम में मौजूद था, कि वहां पर आशू सेठ व कुलदीप सिंह ने गोदाम में पहुंचे और धोखे से उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आशू और कुलदीप ने युवक पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि बैटरियां वापस नहीं की गई तो अच्छा नहीं होगा। युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे फार्म में ले गए और रस्सी टांगे व बाजू बांध दिए तथा उसके पकड़े उतारकर उसे अमानवीय यातनाएं दी।

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक मालिक आशू उर्फ इशांत बांसल पुत्र सतपाल बांसल निवासी गिद्दड़बाहा के अलावा कुलदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 365,506, 355, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • पंजाबः आज भाजपा में शामिल होंगी सांसद परनीत कौर !

    30 सालों में पहली बार भाजपा का दिग्गज उम्मीदवार लड़ेगा इस सीट से चुनाव

    पटियालाः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। वहीं कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बाद पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से 4 बार कांग्रेस से सांसद रहीं उनकी पत्नी परनीत कौर आज भाजपा में शामिल हो जाएंगी। परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। वह इस सीट से भाजपा उम्मीदवार हो सकती हैं। गत 30 वर्षों में पटियाला सीट के राजनीतिक इतिहास में पहला मौका होगा, जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ेगा

    2 बार के पंजाब के मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को 3 फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी परनीत पति कैप्टन अमरिंदर के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं और तब से ही यह तस्वीर स्पष्ट हो गई थी कि लोकसभा चुनाव के करीब आकर परनीत कौर भाजपा में शामिल हो जाएंगी। दो दिन पहले गत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही यह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में परनीत कौर ही पटियाला से उम्मीदवार हो सकती हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हो जाने के बाद भी पटियाला सीट भाजपा के खाते में जाएगी। परनीत कौर की उम्र 79 वर्ष है, लेकिन उनके लिए भाजपा 75 से अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारने की अपनी नीति में भी ढील दे सकती है।

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED की रेड

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। ईडी ने गायत्री प्रजापति की कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी दबिश दी है। दोनों के घरों पर ईडी की टीम सुबह में ही पहुंच गई। इसके बाद छापेमारी की प्रक्रिया को शुरू किया गया। ईडी की छापेमारी को लेकर दोनों ही स्थानों पर स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा को चाक- चौबंद कर दिया है। घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ईडी के कई अधिकारी अभी गायत्री प्रजापति के घर के अंदर मौजूद हैं। ईडी छापेमारी के दौरान कागजातों और अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही हैं। घर में गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

    इससे पहले राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान गायत्री की पत्नी सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने क्रॉस वोटिंग कर सबको चौंका दिया था। महाराजी ने भाजपा कैंडिडेट संजय सेठ के पक्ष में वोट किया था। इसको लेकर दावा किया गया कि अपने ऊपर कसे जांच एजेंसी के शिकंजे से बचने के लिए उन्होंने इस प्रकार का कदम उठाया। हालांकि, अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई है। गायत्री प्रजापति हमीरपुर अवैध खनन मामले में आरोपी हैं। अवैध खनन घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई की ओर से पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, अखिलेश यादव इस पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।

    अब गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी की टीम के छापे से हड़कंप मच गया है। अमेठी में ईडी की टीम का छापा दो स्थानों पर चल रहा है। अमेठी के आवास विकास कालोनी और गंगागंज मोहल्ले में छापेमारी हो रही है। गायत्री के कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ईडी की छापेमारी के बाद कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। सपा सरकार में कैबनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है, जहां एक तरफ गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल में है तो वहीं अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबहछापा मारा।

    छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक ईडी के अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री के घर पर उनकी पत्नी मौजूदा विधायक महाराजजी प्रजापति और छोटा बेटा अनुराग के अलावा घर के सभी सदस्य मौजूद हैं। फिलहाल ईडी की टीम की पिछले करीब 3 घंटे से छापेमारी कर रही है। ईडी की एक टीम गायत्री प्रसाद प्रजापति के महिला मित्र गुड्डा देवी के गंगागंज मोहल्ले स्थित घर भी छापेमारी कर रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर दोनों घरों के बाहर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। छापेमारी को लेकर ईडी की टीम का कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अवैध खनन मामले में कार्रवाई चल रही है।

  • पंजाबः दर्जन से ज्यादा हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है और इस पर सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर नशेड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नशेड़ियों की शिकायत करने पर वह सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर देते है। ताजा मामला कटरा दोलो से सामने आया है। जहां 15 से 20 युवकों ने तलवारों और दातर से एक घर पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि काफी समय से युवक घर में अकेला रहता था और यहां हमेशा ही कुछ युवक नशे का सेवन करते रहते थे।

    बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि एक छोटी सी बच्ची बाजार में कुछ सामान खरीदने जा रही थी कि तभी कुछ युवकों ने उसके घर पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची डर के मारे किसी के घर के सामने रुक गई। इसी मौके पर एक लड़के ने इस नन्हीं को बचाया लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान लड़की के परिवार ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।