Blog

  • कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व SHO पर केस दर्ज 

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व SHO पर केस दर्ज 

    सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला): थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। उस पर पद का दुरुपयोग करके पीटीपीआर एक्ट के आरोपी को कागजों में छेड़छाड़ करके बेगुनाह साबित करने के आरोप लगे हैं। 2018 से लंबित केस का निपटारा न होने पर अब मामले का खुलासा हुआ है। तफ्तीश में एसएचओ ने रिश्वत लेकर अपने अपने उच्च अफसर को बताए बिना ठोस सुबूतों के आरोपी को बेगुनाह बता कर बरी कर दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने जहां पूर्व एसएचओ (रिटायर्ड) सरबजीत सिंह के ​खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट और साजिश रचने के मामले में नामजद किया गया है। जबकि बरी होने वाले बलविंदर सिंह के ​खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सूत्रों से एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक इस समय बलविंदर सिंह अमेरिका में है। जबकि इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    थाना सुल्तानपुर लोधी में 19 अक्टूबर 2018 को ​शिकायतकर्ता हाकम सिंह निवासी शाहजहांपुर (सुल्तानपुर लोधी) की ​शिकायत पर बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी(जालंधर) व उस्मान बिन अब्दुल्ला उर्फ घनी निवासी हैदराबाद के ​खिलाफ पीटीपीआर(पंजाब ट्रैवल्स प्रोफेशनल रेगुलेशन-2014) एक्ट का केस दर्ज करवाया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उक्त दोनों ने उसके लड़के सुरिंदपाल सिंह अमेरिका भेजने के झांसा देकर उससे 10.50 लाख रुपये की ठगी मारी है। उस समय थाना सुल्तानपुर लोधी में एसएचओ सरबजीत सिंह (अब रिटायर्ड) तैनात था। अब 22 जून 2023 को उक्त मामले में दोबारा दिए बयान में हाकम सिंह ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने आरोपी बलविंदर सिंह बिना किसी ठोस सुबूतों के उक्त मुकदमे से बेगुनाह साबित कर दिया।

    यहीं नहीं, उसे कागजाें में छेड़छाड़ करके जुर्म भी घटा दिया। उस समय एसएचओ की ओर से उसे कभी थाने बुलाया और न ही कोई पूछताछ की। उसने आरोप लगाया कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने बलविंदर सिंह के परिवार से रिश्वत लेकर ही उसे बेगुनाह करार दिया था। इस समय बलविंदर सिंह विदेश अमेरिका में है। सूत्रों से एनकाउंटर न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कपूरथला ने डीएसपी सुल्तानपुर लोधी को जांच के आदेश दिए। जिन्होंने थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर ​​शिवकंवल सिंह ने जांच की तो उसमें पाया कि पूर्व एसएचओ सरबजीत सिंह ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए डीएसपी स्तर के अ​धिकारी की जांच को खुद करके गलत तफ्तीश की। ​जिसमें उसने ठोस सुबूतों के बिना अपने मौजूदा डीएसपी को बताए बिना ही पीटीपीआर एक्ट की धारा घटाकर आरोपी बलविंदर सिंह को बरी कर दिया और इसे रोजनमचा में दर्ज भी नहीं किया। यहां तक कि इस मामले में अब केस का निपटारा करने की बजाय इसे लटकाए रखा और तीन साल तक यह केस (मिसल) पेंडिंग पड़ा रहा।

    बाद में चौकी डल्ला के इंचार्ज दविंदरपाल को मामला सौंपा गया तो उसने 26 जुलाई 2021 को उस्मान की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करवाए और हैदराबाद जाकर उसकी पत्नी को नोटिस तामील करवाए। फिर 26-06-2022 को एएसआई दविंदरबीर सिंह की ओर से रेड की गई और नोटिस उसकी पत्नी को तामील करवाया गया। इसके बाद 23-09-2022 को माननीय अदालत की ओर से वारंट इ​श्तिहार जारी करके उस्मान को पीओ करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस तफ्तीश में बलविंदर सिंह निवासी गिद्दड़पिंडी मुख्य आरोपी पाया गया। इस पूरे मामले की रिपोर्ट डीएसपी सुल्तानपुर लोधी ने एसएसपी को सौंपी तो उन्होंने डीए लीगल की सलाह के बाद पूर्व एसएचओ सरबजीत सिंह के ​खिलाफ 7 पीसी एक्ट और बलविंदर सिंह के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने कहा कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के ​खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। इसके लिए सरबजीत सिंह ने आ​​र्थिक लाभ लिया है या कोई और तरीके से फायदा लिया है, इसका जांच में खुलासा होगा।

  • जालंधरः निगम दफ्तर के बाहर मुलाजिमों ने लगाया धरना, देखें वीडियों

    जालंधरः निगम दफ्तर के बाहर मुलाजिमों ने लगाया धरना, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के बाहर मुलाजिमों ने धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक वाटर सप्लाई मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए धरना लगाय है। बताया जा रहा है कि वाटर सप्लाई मुलाजिमों की सैलेरी ना मिलने के कारण आज गुस्साए मुलाजिमों में प्रशासन के खिलाफ दफ्तर के बाहर धरना लगाया है। मुलाजिमों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके नौकरी करते हुए 14 साल हो गए है। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा बनते हुए हक नहीं दिए जा रहे। उनका आरोप है कि 10 हजार रुपए से हमारा गुजारा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि ठेके पर सरकार 1.14 करोड़ का ठेका दिया है। लेकिन उन्हें काटकर सिर्फ 9 हजार रुपए मिल रहे है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि हमें पक्का किया जाए। उनका कहना है कि अगर सरकार हमें पक्का नहीं करती तो ठेकेदार को बाहर निकाल कर सीधा हमें वेतन दिया जाए। उन्होने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

  • पंजाबः कार में आए चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना

    पंजाबः कार में आए चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना

    लुधियाना: शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ताजा मामला गिल रोड से सामने आया है। जहां साइकिल मार्केट में 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर से नट बोल्ट की 18-19 बोरियां लेकर चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 3 लुटेरे सुबह 5 बजे स्विफ्ट कार में मार्केट में आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों की गाड़ी पर स्कूटर का नंबर लगा हुआ था। दुकानदारों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    पंजाबः जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    लुधियाना: दोराहा जीटी रोड के साथ दक्षिणी बाईपास की सर्विस रोड पर बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के उपरांत बोलेरो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। दोराहा थाना के एएसआइ सरजंगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कीमा भन्नी के रहने वाले मनप्रीत सिंह व मदनपुर थाना राजपुरा के रहने वाले अपने साथी अमनदीप सिंह के साथ अपनी बाइक पर दोराहा से गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब की ओर जा रहा था।

    जब वह दोराहा में सर्विस रोड पर बिजली ग्रिड के पास पहुंचे तो गांव गुरथली की तरफ से आ रही बोलेरो के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनप्रीत सिंह और उसका साथी जीप के नीचे फंस गए। लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मनप्रीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल और मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी। दोनों नौजवान गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब में सेवा करते थे और घटना के समय वहां से लौट रहे थे।

  • भीषण सड़क हादसाः ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 7 की मौत 

    भीषण सड़क हादसाः ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 7 की मौत 

    बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में हाई स्पीड बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। मरने वालों में मां-बेटा भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

    जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में एक 13 साल के बच्चे को करंट लग गया था। बोलेरो में सवार परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी जा रहे था। इस बीच जैसे ही उनकी गाड़ी परैया दाई के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने के कारण बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान कल्लू (13), सैरबानो (38), कैफ (16), हासिम (35), जाहिल (30), साकिर के रूप में कई गई है। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

    लेकिन तब तक कल्लू, सैरबानो, कैफ, मुसाहिद व साकिर समेत अन्य की मौत हो चुकी थी। जबकि जाहिल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हादसे की खबर लगते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। 7 लोगों की एक सात मौत होने से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में इस घटना से भारी दुख है। लोगों का कहना है कि वो तो करंट लगने से झुलसे कल्लू की जान बचाने के लिए अस्पताल जा रहे थे, उनको क्या मालूम था कि ऐसा हो जाएगा।

  • पंजाबः खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह का किया पुलिस ने किया पर्दाफाश 

    पंजाबः खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह का किया पुलिस ने किया पर्दाफाश 

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस लगातार राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। इसके चलते पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दावा किया है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, “मोगा पुलिस ने मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू के  इशारों पर सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले विरोधी अनसंरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है।” दोषियों की पहचान के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि जून के शुरुआती दिनों में मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह में तीन जगहों की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नारेबाजी को हटाया था। इससे एक दिन पहले मोगा के बस स्टैंड पर भी खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः मोमोस ठंडे होने के कारण गुस्साए नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर गिराया खौलता तेल, देखें वीडियो 

    जालंधरः मोमोस ठंडे होने के कारण गुस्साए नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर गिराया खौलता तेल, देखें वीडियो 

    जालंधर,ENS: महानगर में दिल दलहाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके में नशेड़ी युवकों ने बर्गर और मोमोस रेहड़ी चालक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। बताया जा रहा है कि मोमोस ठंडे होने के कारण नशेड़ी युवकों ने नाबालिग पर खौलता हुआ गर्म तेल फेंक दिया। बताया जा रहा हैकि युवकों ने पहले रेहड़ी चालक नाबालिग से मोमोस खाए। उसके बाद उन्होंने उससे और मोमोस लिए लेकिन वह ठंडे निकले। जिसके बाद रेहड़ी चालक ने युवकों को कहा कि वह दोबारा मोमोस गर्म कर देता है। लेकिन गुस्साए युवकों ने रेहड़ी चालक नाबालिग पर खौलता तेल डाल दिया।

    इस घटना में युवक की पीठ-पेट से लेकर टांगें बुरी तरह से झुलस गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि शरीर पर गर्म तेल पड़ने से नाबालिग इधर-उधर भाग कर तड़प रहा था। लेकिन लोग वहां पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई कि पीड़ित नाबालिग को कोई अस्पताल ही पहुंचा दें। पुलिस को जब घटनाक्रम का पता चला तो उसे अस्पताल में पहुंचा कर उपचार करवाया।

    वहीं दूसरा मामला चौगिट्टी चौक के पास सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने टीटू नामक व्यक्ति पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया है। व्यक्ति का कहना है कि चौगिटी के पास टीटू नामक व्यक्ति 500 रुपए हफ्ता वसूली करता है। दूसरी ओर पुलिस थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें चौगिट्टी चौक के पास हंगामा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जब मौके पर देखा तो एक नाबालिग तड़प रहा था। उन्होंने कहा कि जिन युवकों ने नाबालिग पर खौलता तेल डाला है उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित नाबालिग को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पीड़ित ने बताया है कि आरोपी युवक नशे में धुत थे।

  • पंजाबः नाबालिग लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः नाबालिग लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है मगर यह डॉक्टर जब हैवानियत पर उतर आए तो फिर इनको भगवान की जगह पर क्या नाम देना चाहिए यह तो खुद ही तय करना होगा। दरअसल, जिले के कस्बा मलावाला में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां हैवान डॉक्टर ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस आरएमपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि वह अपनी दुकान को ताला जड़कर उसी समय फरार हो गया था। यह घटना तब घटी जब पीड़ित नाबालिक लड़की के परिवार वाले खेतों में धान की बिजाई करने के लिए गए हुए थे।

    लड़की घर पर अकेली थी और बीमार थी। भतीजी को बीमार देखकर अपाहिज चाचा अपने घर के पास एक डॉक्टर एक आरएमपी डॉक्टर के पास गया और अपनी भतीजी को इलाज के लिए इस आरएमपी डॉक्टर को अपने घर ले आया। डॉक्टर ने पहले तो पीड़ित नाबालिक बच्ची को ड्रीप लगा दी और उसके बाद उसको दुकान पर आकर दवाई लेने की बात कही। जब ड्रिप खत्म हुई तब पीड़ित नाबालिग आरएमपी डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने के लिए गई। जहां पर इस आरएमपी डॉक्टर ने दुकान को ताला जड़कर नाबालिग को बंदी बनाकर उसके साथ जबरन रेप कर दिया। उ

    सके बाद लड़की ने खेतों में काम कर रहे अपने परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। लड़की के शोर-शराबे को देखकर यह आरएमपी डॉक्टर अपनी दुकान को ताला जड़कर मौके से फरार हो गया। अब यह सारा मामला पुलिस के पास आने के बाद पुलिस ने इस आरोपी आरएमपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मगर अभी तक आरएमपी डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पीड़ित परिवार इस हैवान डॉक्टर को गिरफ़्तार कर इसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाई करने की पुलिस को गुहार लगा रहा है। इस मामले को लेकर एस पी इन्वेस्टीगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि युवक के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कारवाई की जा रही है, जल्द इस आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कार व बाइक की भीष्ण टक्कर में साले की मौत, जीजा घायल 

    पंजाबः कार व बाइक की भीष्ण टक्कर में साले की मौत, जीजा घायल 

    फगवाड़ाः थाना सदर के तहत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर कार और बाइक की भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण जालंधर रैफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के बाईपास रोड पर गांव खलवाड़ा के मोड़ पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

    मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग जो आपस में जीजा-साला थे। वह फगवाड़ा से खरीदारी करके अपने गांव लखपुर वापिस जा रहे थे। इस दुर्घटना में साले कुलदीप कुमार पुत्र महंगा राम निवासी फिलौर की मौत हो गई जबकि जीजा लखपुर निवासी पवन कुमार पुत्र मोहन सिंह, जो कि टेलर का काम करता है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप अपने बहन व जीजा से मिलने लखपुर गांव आया हुआ था। दोनों जीजा-साला फगवाड़ा से कुछ सामान खरीद कर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मुर्दा घर में रखवा दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः जेल में साथियों संग अमृतपाल सिंह ने की भूख हड़ताल, पत्नी ने बताई ये वजह

    पंजाबः जेल में साथियों संग अमृतपाल सिंह ने की भूख हड़ताल, पत्नी ने बताई ये वजह

    चंडीगढ़ः ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने जेल में उससे मुलाकात की। इसके बाद किरणदीप कौर ने कहा कि अमृतपाल सिंह अन्य कैदियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें फोन करने की अनुमति नहीं दे रही है। जेल का खाना खाने लायक नहीं है। किरणदीप कौर ने कहा कि वह हर हफ्ते अमृतपाल सिंह से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल जाती है। हर हफ्ते की तरह आज की मुलाकात का समय भी बहुत जल्दी बीत गया। यहां मुझे पता चला कि अमृतपाल सिंह अन्य साथियों के साथ भूख हड़ताल पर है। इसके कुछ कारण हैं। उनमें से एक कारण यह है कि पंजाब सरकार उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में टेलीफोन की अनुमति नहीं दे रही है। 

    उन्होंने कहा कि अगर यह सुविधा मुहैया करा दी जाए तो एक मुलाकात के लिए 20-25 हजार रुपये एक व्यक्ति को खर्च नहीं करने पड़े। हर परिवार यह खर्च सहन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि फोन की सुविधा नहीं मिलने के कारण वकीलों से भी बात नहीं हो पाती है। इस वजह से वकीलों से न तो कुछ कहा जा सकता है और न ही कुछ पूछा जा सकता है। इससे केस लड़ने में काफी बाधा आती है और सही गलत का पता नहीं चल पाता। दूसरी बात यह है कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है।

    कभी दाल सब्जी में नमक नहीं डालते तो कभी रोटी में तंबाकू मिला होता है। खाना खाने लायक नहीं होता है। कभी-कभी संक्षेप में यह कहते हैं कि हम आपको नहीं समझते, न ही कोई दुभाषिया है… जो समझा सके। इस वजह से कुछ साथी मानसिक समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करना चाहिए। यह केवल सामान्य सुविधाओं की मांग है और कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ इस भूख हड़ताल में भाग ले रही हैं।