Blog
-
जालंधर से ऊना आ रहा टैंपो पंडोगा में पलटा, एक की मौत सात घायल
गदाईपुर से अम्वहेडा में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे थेऊना/ सुशील पंडित: ऊना में जालंधर से आ रहा एक टैंपो पंडोगा उतराई में पलट गया। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक गोविंद पुत्र हरनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना में शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आ रहे जालंधर के गदाई पुर से कारीगरों की गाड़ी संख्या (पीबी 08 इ यू 4683) ब्रेक फेल होने के चलते पंडोगा में पलट गई। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुए बताया जा रहा है। हादसे के दौरान एक कारीगर गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग जिन में दीपक, चांद, राजेश, अशोक, सागर ,जसवीर, बजरंगी बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। गाड़ी के चालक और गाड़ी में सवार घायल दीपक ने बताया कि हम सभी लोग जालंधर से ऊना स्थित गांव अम्वहेडा के शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे कि हिमाचल बॉर्डर पर स्थित गांव पंडोगा के करीब हमारी गाड़ी पलट गई।ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा पेश आया है। -
डाइट द्वारा जारी पाठ्य समग्री नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाँटी गईं
ऊना/ सुशील पंडित: डाइट देहलां की और से चलाए जा रहे गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसदेहड़ा 01 में मंगलवार को डाइट द्वारा जारी पाठ्य समग्री नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा बाँटी गईं। जिसमें विशेष रूप से महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई नवज्योति के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया की डाइट द्वारा एन जी ओ के माध्यम से इन विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों को चलाया जा रहा है। जिसमें जिला भर में प्रवासी बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है ताकि कोई बच्चा पढ़ाई से बंचित ना रहे इस अवसर पर बसदेहड़ा एक की अद्यापिका रीना देवी नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार,चंचल सिंह, अच्छर सिंह व वलवीर सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे । -
हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव संपन्न
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ का चुनाव गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में केसी ठाकुर सचिव हिमाचल प्रदेश बाल बैडमिंटन संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सभा ने सर्व सहमति से बी एल गोयल को प्रधान, के सी ठाकुर को सचिव, आरके भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार शारदा जिला ऊना, कुलभूषण शर्मा जिला कांगड़ा, नर्मदा देवी, सुरेश कुमार को उप प्रधान तथा सचिव के पद पर सुरेंद्र ठाकुर, सुमित पराशर ऊना, सौरभ कुमार कांगड़ा, टीना शर्मा को चुना गया। वहीं अनिल कुमार शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया। मदन सिंह ठाकुर, रितिका राणावत, संजीव कुमार हमीरपुर, कृतिका ऊना को सदस्य चुना गया। -
महाविद्यालय ऊना में 75 वां राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस मनाया
ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मंगलवार को 75 वां राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हिन्द राग नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य, नाटी, एकल नृत्य, एकल गायन, योगा, देश भक्ति गीत, देश भक्ति से जुड़े कैप्टन बिक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए।महाविद्यालय के बीसीए सभागार में हुए एनसीसी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस हिन्द-राग कार्यक्रम के मुख्यातिथि 01 हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल्य और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल विशेष अतिथि के रूप में शिरकत किये।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य अनुशासन, नेतृत्व और अटूट देशभक्ति जैसे मूल सिद्धांतों के साथ युवाओं को प्रशिक्षित करने का है। पिछले सात दशकों में एनसीसी को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर अति गर्व है। इसने लाखों एनसीसी कैडेटों के चरित्र को दिशा देने, कर्तव्य की भावना पैदा करने और हमारे देश के भविष्य के लिए नेतृत्व को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे एनसीसी कैडेट्स समाज में यह संदेश देने में कामयाब हो रहे हैं कि युवा नशे की लत से दूर रहें।
मुख्यातिथि कर्नल संजय शांडिल्य ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी अपनी स्थापना के बाद से दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है और हमारे देश के युवाओं के बीच चरित्र, नेतृत्व गुणों और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को विकसित करने में सबसे आगे रहा है। गतिशील और प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से आज एनसीसी की छवि धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद का पर्याय बन गई, जो युवा उत्साह को प्रेरित कर रही है। हर साल नवंबर माह के चौथे रविवार को एनसीसी अपना स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने गुरु का छात्रों के जीवन में योगदान पर अपनी बात रखते हुए कबीर दास के दोहे गुरु गोविंद दोऊ खड़े को उद्धृत किया। उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति तथा परंपरा की बात सबके सामने रखी। एनसीसी कैडेटों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ बंसल की तारीफ करते हुए कहा कि बगैर उनके सहयोग के इतना अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया जा सकता था।कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी कैडेटों को मुख्यातिथि और प्राचार्य ने अपने कर कमलों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोनिका खन्ना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल्य की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शांडिल्य, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ गगनदीप, डॉ राजकुमार, डॉ सुमिक्षा, डॉ मीता शर्मा, प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर, सुबेदार मेजर सुनील कुमार तथा अन्य विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। -
07-10 दिसंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन
ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना द्वारा 69वे राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन अभाविप विभाग कार्यालय ऊना में किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य अमन कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन इंद्रप्रस्थ नगर, दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का यह अमृत महोत्सव वर्ष का अधिवेशन है और विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल के 75 वर्ष पूर्व कर चुकी है। चार दिवसीय 69वे राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल के करीब 300 कार्यकर्ता भाग लेगे और देश के सभी कोनों से कुल दस हजार छात्र भाग लेने जा रहे है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में लघु भारत के दर्शन देखने को मिलेंगे। इस मौक़े पर अभाविप ज़िला संयोजक चंदन सेखडी, इकाई अध्यक्ष विशाल, सुमन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
पंजाब: गैस सिलेंडर से भरे छोटे हाथी को लगी आग, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के नजदीक पड़ते गांव चब्बेवाल में गैस सिलेंडर के भरे छोटे हाथी को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। राहगीरों और गांव वालों ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
-

आंगबाड़ी वर्करों व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगामी आदेशों तक स्थगित
ऊना/ सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों के 7 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 15 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। -
राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में राजस्व अधिकारियों के लिए राजस्व संबंधी अदालती प्रक्रिया के विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त कांगड़ा ए शायनामोल ने की। कार्यशाला में राजस्व अधिकारियों को विभागीय कार्यों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कानूनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ताकि भविष्य में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। मंडलायुक्त ने बताया कि पूर्व में कांगड़ा मंडल के अंतर्गत जिला चंबा तथा कांगड़ा में तीन जगहों पर इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं तथा ऊना में आयोजित की जा रही यह चौथी कार्यशाला है। कार्यशाला के प्रथम सत्र में सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट की विभिन्न धाराओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जबकि एसडीएम बंगाणा मनोज ठाकुर ने राजस्व विभाग में तक्सीम, निशानदेही तथा अवैध कब्जों से संबंधित कानूनी पहलुओं बारे जानकारी दी।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता की उपयुक्तता बारे जानकारी प्रदान की। कार्यशाला की ओपन सेशन में उपस्थित अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित कानून से जुड़ी व्यवहारिक बारीकियों बारे अनेक प्रश्न पूछे जिनके बारे में विभिन्न उच्च अधिकारियों द्वारा विस्तृत उत्तर दिए गए।
कार्यशाला में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार घनारी शिखा पटियाल, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार ऊना हुसन चंद सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। -
ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰ ਨੂੰ ਮੋਢਿਆਂ ਤੇ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਈ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਐਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਪਾਰਕਿੰਗ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਪਾਰਕਿੰਗ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀ ਫੜ ਲਿਆ।
ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਉਕਤ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਨੂੰ ਸੁਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਚੋਰ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਡਰਾਮਾ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਿਆ । ਅੱਗੋਂ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਕਿਹੜੀ ਘੱਟ ਸੀ ਉਕਤ ਚੋਰ ਨੂੰ ਮੋਢਿਆਂ ਉੱਤੇ ਚੁੱਕ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਲੈ ਗਈ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ।
-
विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौ’त
संगरूरः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दिड़बा के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो कि 5 साल पहले ही अपनी पत्नी के साथ कनाडा गया था।
सोमवार शाम को ही मृतक मनप्रीत सिंह के माता-पिता अपने बेटे से मिलकर पंजाब लौट आए। मनप्रीत सिंह के पिता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ कनाडा के शहर एडमॉन्टन में साढ़े पांच महीने से रह रहे थे और सोमवार शाम को ही घर पहुंचे।
घर पहुंचने पर मनप्रीत सिंह की पत्नी मनदीप कौर को कनाडा से संदेश मिला कि मनप्रीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। हरकेश सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बेटे से बात होने तक सब कुछ ठीक था। अब इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहां पूरा परिवार वापस कनाडा जाने की तैयारी कर रहा है। मनप्रीत सिंह का छोटा भाई भी अपने भाई का इंतजार कर रहा है।