Blog

  • जालंधरः किसानों से मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम मान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोलते हुए हाईवे जाम किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान के साथ 12 बजे से किसानों की चल रही मीटिंग खत्म हो गई है। काफी समय तक चली इस मीटिंग के बाद बताया जा रहा है कि सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। किसान नेता मंजीत राय समेत 8 नेता किसान मीटिंग में मौजूद रहे। वहीं मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है। फिलहाल अभी दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे अभी भी जाम है। बताया जा रहा है कि कल सीएम मान मिल मालिकों से भी मीटिंग करेंगे। 

    किसानों से हुई मीटिंग के बाद सीएम भगवंत सिंह मान मीडिया के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ हुई मीटिंग में बनी सहमति के बारे में बताया। सीएम मान ने कहा- हल जल्द गन्ना किसानों के साथ साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं।

    सीएम मान ने कहा कि जल्द गन्ना किसानों को सरकार की ओर से गिफ्ट दिया जाएगा और गन्ने के रेट भी बढ़ा दिए जाएंगे। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे। सीएम मान ने कहा कि किसानों के साथ सहमति बनने के बाद हमने चीनी मिल मालिकों को मीटिंग के लिए बुलाया है। सरकार शनिवार को मिल मालिकों के साथ मीटिंग करेगी और फंसे हुए पैसों किसानों को लौटाया जाएगा। सीएम मान ने कहा- किसानों से कहा गया है कि उन्हें अगर कोई दिक्कत होती है तो वह किसान भवन में आकर अधिकारियों से मीटिंग करें, हम उसका हल निकालेंगे।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटे पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आया है। जहां कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना अमृतसर के गेट हकीमां के पास की है। जहां काफी समय से घोड़ियों का बिजनेस करने वाले पिता-पुत्र अलग हो गए और बेटा अपना खुद का बिजनेस करने लगा और जब बेटे का बिजनेस बढ़ने लगा। इस बात को पिता बर्दाशत नहीं कर पाया। जिसके बाद पिता ने अपने बेटे पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया और तेजधार दातर से उसका कान काट दिया। इस घटना की लाइव वीडियो भी सामने आई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम मंगा सिंह है और वह अपने पिता के साथ घोड़ियों का काम करता था, लेकिन पिछले काफी समय से उसने अपना काम अलग कर लिया था और उसके पास काम ज्यादा था। इस बात को  बर्दाश्त ना करते हुए उसके पिता व कारिंदों के द्वारा उसे पहले भी धमकियां दी जाती थी। लेकिन बीते दिन उसके पिता ने उस पर जानलेवा हमला किया गया और दातर से उसका कान काट दिया गया।

    इस अस्पताल में दाखिल घायल बेटे ने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक का डाट काटकर दे दिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द ही घायल युवक के बयान दर्ज करके उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • विदेश में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली: अमेरिका के ओहियो में एक भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज (जिसमें वो छात्र पढ़ता था) ने गहरा दुख जताया है। WXIX-TV की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल स्कूल के एक बयान के अनुसार, आदित्य अदलखा सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष का छात्र था। हैमिल्टन काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार, आदित्य अदलखा की इस महीने की शुरुआत में यूसी मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गई।

    9 नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस लेफ्टिनेंट जोनाथन कनिंघम ने कहा कि अधिकारियों को एक वाहन के अंदर एक व्यक्ति गोली लगी हुई हालत में मिला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी का पता लगाने वाली सेवा शॉटस्पॉटर ने सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर इलाके में गोलीबारी की सूचना दी। कनिंघम ने कहा वहां से गुजरने वाले ड्राइवरों ने 911 पर कॉल करके एक वाहन की सूचना दी, जिसमें गोली के छेद थे और अंदर एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। आदित्य अदलखा को यूसी मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर थी और दो दिन बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक कार के अंदर गोली लगने से 26 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र की मौत हो गई, इस घटना को उनके मेडिकल विश्वविद्यालय ने “अचानक, दुखद और संवेदनहीन” बताया। स्वास्थ्य मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डीन, एंड्रयू फिलक ने कहा कि आज, आपने उनकी अचानक, दुखद और संवेदनहीन मृत्यु की खबरें देखी होंगी। जो लोग उन्हें जानते थे, साथी छात्रों और अन्य लोगों के साथ, जिन्हें आदित्य से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला होगा, उन्हें कई तरह की प्रतिक्रियाओं का अनुभव हो सकता है, जो समझने योग्य और अपेक्षित हैं। 

    फिलक ने सिनसिनाटी के एक टेलीविजन स्टेशन WLWT.com से कहा था कि वह बहुत चहेते, अत्यधिक दयालु और विनोदी, बुद्धिमान और तेज व्यक्ति थे। जिनके शोध को उपन्यास और परिवर्तनकारी बताया गया था। उनके काम का फोकस न्यूरोइम्यून संचार को बेहतर ढंग से समझना था और न्यूरोइम्यून इंटरैक्शन अल्सरेटिव कोलाइटिस में दर्द और सूजन परिदृश्य में कैसे योगदान दे सकता हैं।चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए आदित्य अदलखा उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए थे। उन्होंने 2018 में नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से प्राणीशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। बता दें कि घटना वाले दिन उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारी गई। ड्राइवर साइड की खिड़की में कम से कम तीन गोलियों निशान देखे गए हैं।

  • पंजाबः बस और बाइक की टक्कर में 2 दोस्तों की मौ’त

    होशियापुरः मुकेरियां से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात करीब 11:30 बजे 2 बाइक सवार दोस्तों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से दिल्ली जा रही बस के साथ टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

    मृतकों की पहचान 26 वर्षीय मोहित निवासी मुसाहिबपुर थाना मुकेरियां और 22 वर्षीय सूरज निवासी वार्ड नं. 11, नहर कॉलोनी मुकेरियां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहित पेपर मिल के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात था। वह अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त सूरज के साथ घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बस की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। वहीं सूरज के भाई नरेश ने कहा कि उसका भाई ने विदेश में पढ़ाई करने जाना था। जबकि मोहित के माता-पिता की 15 साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने चाचा प्रमोद कुमार के साथ रह रहा था। मोहित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

  • पंजाबः नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेत्रहीन स्कूल के बच्चों ने स्कूल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए चौकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वहां का स्टाफ उन्हें नशा देकर नशे का आदि बनाने की कोशिश कर रहा है। नेत्रहीन स्कूल आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण विवादों में घिरा रहता है।

    इसी तरह आज एक बार फिर नेत्रहीन बच्चों ने अपने ही स्कूल स्टाफ पर उन्हें नशा देने के आरोप लगाए। इसी के चलते उन्होंने इस मामले की शिकायत हलका विधायक गुरप्रीत गोगी को दी। उन्होंने विधायक को दी शिकायत में कहा कि स्कूल स्टाफ उनके साथ गलत तरीके से रव्वैया करता है और जबरन नशे जैसी चीज वहां स्टूडेंट को दी जाती है। इस मामले की गंभीरता से लेते हुए विधायक गोगी ने भी बच्चों को आश्वासन दिलाया कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और संबंधित थाने को वहां भेज कर इसकी जांच करवाएंगे।

  • IPL में पंजाब के अवतार ने जीता गोल्ड मेडल, तोड़ा रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    लुधियानाः रूस में खेले गए आईपीएल में लुधियाना के अवतार सिहं ललतों ने गोल्ड मेडल जीतकर दोबारा से पंजाब का नाम रोशन किया है। रूस में आयोजित आईपीएल में उन्होंने 240 किलोग्राम की डेड लिफ्ट लगाकर न केवल गोल्ड पदक जीता, बल्कि वर्ष 2019 में 200 किलोग्राम का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रूस से भारत पहुंचने के बाद लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर में लाइफस्टाइल वैलनेस फिटनेस सेंटर में उन्हें सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि उनके मुकाबले गोरों के साथ हुए हैं और उन्होंने देसी खुराक से गोरों को मात दी है। 57 साल की उम्र में उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। अब उनके द्वारा अगले साल यूएसए में होनी वाली विश्व ओलंपिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी की जा रही है। जहां वर्ल्ड रिकॉर्ड 275 किलो का है, उन्होंने कहा कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

  • पंजाबः सरबत दी सेवा ट्रस्ट ने बास्केटबॉल और कराटे की टीमें की रवाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः सरबत दा सेवा ट्रस्ट ने आज लुधियाना रेलवे स्टेशन से बास्केटबॉल और कराटे टीमों को दिल्ली और आगरा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे पदक जीतकर वापस आएंगे और जब वे वापस आएंगे तो भी उनका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा।

  • जालंधरः Guardian Hospital के डॉक्टर संजीव गोयल की माता का हुआ निधन, रस्म किरया कल

    जालंधर, ENS: महानगर में स्थित गार्डियन अस्पताल के डॉक्टर संजीव गोयल के घर शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर संजीव की माता रजनी गोयल का 18 नवंबर को देहांत हो गया था। जिनकी रसम किरया दिन शनिवार 25 नवंबर को 2 से 3 बजे गीता मंदिर मॉडल टाउन में होगी। 

  • पंजाबः व्यापारी से एक करोड़ लूट मामले में फरार चल रहे SI फोगाट ने किया सरेंडर

    बठिंडाः चंडीगढ़ पुलिस के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बर्खास्त सब इंस्पेक्टर पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। बर्खास्त सब इंस्पेक्टर ने अदालत में कई बार जमानत के लिए याचिका लगाई थी।

    लेकिन राहत न मिलने के बाद कारण आज उसने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया है। हालांकि मामले में अभी चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नवीन फोगाट पर भटिंडा के एक व्यापारी से अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक करोड रुपए लूटने और उनका अपहरण करने का आरोप है। वारदात के समय वह चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में बतौर एडिशनल एसएचओ कार्यरत थे।

  • पंजाबः पुलिस लाइन में तैनात कर्मी को लगी गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस लाइन में तैनात कर्मी को गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल कांस्टेबल की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सर्विस रिवाल्वर से उसे गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कर्मचारी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर एसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन रिजर्व वन ड्यूटी पर अमनप्रीत सिंह अपनी आधिकारिक राइफल की जांच कर रहा था और अचानक उसमें से गोली चल गई, जोकि अमनप्रीत को लग गई। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हमारे कर्मचारी एक हेड कांस्टेबल को घायल अवस्था में लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि गोली कर्मी के माथे पर लगी है। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के लिए रेफर किया गया है।