Blog

  • जालंधरः नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर के बाहर कर्मियों ने आज फिर से धरना लगा दिया है। कर्मियों का कहना है कि पिछले लंबे अरसे से उनकी मांगों की ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उनके मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। जिसके चलते प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिन भी कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। कर्मियों का कहना है कि आज निगम कमिशनर किसी कारणों से ज्वाइन नहीं कर पाए है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक दो दिन में पहल के आधार पर कच्चे मुलाजिमों को पक्के किया जाएगा। जिसके बाद कर्मियों ने धरने को सोमवार तक स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि अगर सोमवार तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो दोबारा धरना लगाया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासन का पुतला भी फूंका जाएगा।

    गौरतलब है कि बीते दिन यूनियन प्रधान बंटू सभरवाल की अगुवाई में ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया था। इस दौरान बंटू सभवाल ने कहा था कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों में शामिल DA का भता, पुरानी पेशन स्कीम बहाल करने की, कच्चे मुलाजिम पक्के करना आदि है। इस दौरान अलग-अलग यूनिनयों के सदस्य व अलग-अलग विभागों में मुलाजिम उपस्थित हुए।

  • लश्कर के आतंकी की हत्या, इस हमले का था मास्टरमाइंड

    इस्लामाबादः  पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ ​​हंजला अदनान को कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।   हंजला 2016 में  पंपोर में CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था और भारत  में मोस्ट वांटेड आतंकी था । इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे, जबकि 22 जवान जख्मी हुए थे।

    इसके अलावा हंजला ने साल 2015 में जम्मू के उधमपुर में BSF काफिले पर हमला करवाया था जिसमें BSF के 2 जवान शहीद हुए थे जबकि 13  जवान जख्मी हुए थे। NIA ने इस हमले की जांच  के बाद 6 अगस्त 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी।  इन दोनों हमलों में हंजला पाकिस्तान में बैठकर आतंकियों को निर्देश दे रहा था। 

  • Axis Bank में घुसे लुटेरे, पुलिस ने किया इलाका सील, अंदर स्टाफ-ग्राहक फंसे

    आराः बिहार के आरा में सर्किट हाउस रोड पर एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की खबर आ रही है। खबर है कि लुटेरे बैंक के अंदर ही हैं और पुलिस ने पहुंचकर ब्रांच को बाहर से घेर लिया है। पुलिस ने अंदर फंसे लुटेरों से एनकाउंटर के खतरे के मद्देनजर इलाके को भी सील कर दिया है और आस-पास से लोगों को हटाया जा रहा है। सीनियर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अपराधियों के अंदर ही होने की सूचना है और पुलिस ने चारों ओर से बैंक को घेर रखा है। आरा सर्किट हाउस रोड को बंद कर दिया गया है। एक्सिस बैंक के मैनेजर बाहर हैं लेकिन कुछ कर्मचारी अंदर हैं।

    अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि बैंक के अंदर आधा दर्जन के करीब हथियारबंद क्रिमिनल हैं जो बैंक स्टाफ से लॉकर की चाबी ले चुके हैं। पुलिस ने दो कर्मचारियों को बैंक के किसी दूसरे रास्ते से बाहर निकाला है। मेन गेट का शटर लुटेरों ने गिरा दिया है। यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि अंदर कितने कर्मचारी और ग्राहक हैं जो लुटेरों के एक तरह से बंधक बन चुके हैं। मौके पर मौजूद सीनियर पुलिस अफसर लुटेरों से सरेंडर की अपील कर रहे हैं और संभावित मुठभेड़ के लिए चाक-चौबंद हैं।

  • पंजाब रोडवेज की गाड़ी के शीशे तोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब रोडवेज की बस पर मोटरसाइकल सवार ने ईट और लोहे को आरी से हमला कर बस के तोड़े शीशे तोड़ दिए थे। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 24 घण्टे में नौजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसएचओ सीटी अभिनव चौहान ने दी। दरअसल, बीते दिन खाई वाले अड्डे के फाटकों के पास पंजाब रोडवेज की बस के साथ मोटरसाइकल लगने के कारण विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्साए युवक ने रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए।

    जिसकी विडियो भी सामने आई थी। इस घटना के दौरान मोटरसाइक सवार नौजवान के साथ उसकी माता मौजूद थी। इस दौरान युवक का बाइक पंजाब रोडवेज बस के साथ लग गया। जिससे बस और मोटरसाइकिल सवार का विवाद हो गया विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मोटरसाइकिल सवार नौजवान ने ईट और लोहे की आरी से हमला कर बस के शीशे तोड़ दिए थे। 

    वहीं एसएचओ सिटी अभिनव चौहान ने बताया कि फिरोजपुर शहर में बीते दिन पहले खाई वाले अड्डे के फाटको के पास फाजिल्का से आई पंजाब रोडवेज की बस और मोटरसाइकल सवार आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद नौजवान ने ईट और लोहे को आरी से हमला कर बस के तोड़े शीशे तोड़ थे। एसएचओ ने बताया कि उनकी टीम ने इस मामले में 24 घण्टे में शीशे तोड़ने वाले नौजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੀ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਆਰੰਭ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ

    ਸਿੰਘ, ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਸੁਲਤਾਨ ਸਿੰਘ, ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਮਲ ਸਨ।

  • आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्लीः चक्रवाती तूफान मिचौंग और पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम का रुख बदल दिया है। कहीं मूसलाधार बारिश है तो कहीं तेज हवाओं का असर। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में मिचौंग तूफान का असर दिखा, जहां जमकर बारिश हुई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन यहां भी कुछ दिनों तक बारिश की फुहार जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, गंभीर चक्रवात ‘मिचौंग’ के प्रभाव के कारण झारखंड में 7 दिसंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

    6 दिसंबर को ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ दक्षिण तटीय और उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि अभी आने वाले दिनों में कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आने वाला है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिलहाल सामान्य रहेगा। हवाओं की गति जरूर बढ़ने वाली है। इसके चलते प्रदूषण का असर भी कम होगा। साथ ही धीरे-धीरे दिसंबर के दिन बीतने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी। पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है। 24 घंटों के बाद मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ-साथ तमिलनाडु के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी।

  • पूर्व PM पर फिर गिरी गाज, पुलिस ने कार्यालय किया सील

    पेशावरः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के मध्य पंजाब मुख्यालय को अदालत के आदेश पर खोले जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने मंगलवार को सील कर दिया। आधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पर जारी कार्रवाई के तहत इसे सील किया। पुलिस ने लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर लाहौर स्थित PTI के मध्य पंजाब मुख्यालय पर छापा मारा और उसे सील कर दिया। पुलिस ने वहां मौजूद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया। पार्टी के पंजाब सचिव शायन बशीर ने कहा, “पुलिस और एलडीए ने  PTI के पंजाब कार्यालय को अवैध रूप से सील करके लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है।

    हम उनके खिलाफ अदालत के फैसले की अवमानना की ​​याचिका दायर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटीआई के समर्थकों के अनुसार उनकी पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों को आठ फरवरी, 2024 के आम चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की खुली छूट दी गई है। पीटीआई कार्यकर्ता देश में जहां भी कोई राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं पुलिस उन पर कार्रवाई करती है। पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को प्रेस वार्ता करने की भी अनुमति नहीं है। पंजाब प्रांत की पुलिस ने बीते कुछ दिनों के दौरान नौ मई की हिंसा के सिलसिले में लगभग 500 पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।  

  • पंजाबः कोहरे का कहर, स्कूल जा रहे टीचरों की कार की ट्रक से हुई टक्कर 

    फिरोजपुरः कोहरे के कहर के चलते भले ही पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। लेकिन कोहरे के कारण सड़क हादसे में मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर किला चौक के पास से सामने आया है। जहां घर से ड्यूटी पर स्कूल जा रहे टीचरों की कार फिरोजपुर किला चौक पर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 टीचर घायल हो गए हैं। घायलों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शिक्षक शामिल हैं, जिन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल टीचरों में से एक गर्भवती है।

  • ਇਟਲੀ ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਵੱਡੀ ਉਪਲੱਬਧੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬੀਆ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਮਿਹਨਤ ਸਦਕਾ ਵੱਡੀਆਂ ਪੁਲਾਂਘਾਂ ਪੁੱਟੀਆਂ ਹਨ। ਇਟਲੀ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੰਜਾਬੀਆ ਨੇ ਵੱਡੀਆ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰ ਲਈਆਂ ਹਨ। ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਹਰਿਓਂ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਇਟਲੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਉਪਲਬੱਧੀ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਮਿਹਨਤ ਸਦਕਾ ਇਟਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਕੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਇਆ ਹੈ। 26 ਸਾਲਾਂ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਜੋ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕੈਨੇਡਾ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਉਸਦਾ ਮਨ ਨਾ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਉਹ ਵਾਪਸ ਆ ਕੇ ਇਟਲੀ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਜੋ ਅੱਜਕੱਲ ਇਟਲੀ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਮੋਦਨੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਪਿਤਾ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨਾਲ ਰਹਿੰਦਿਆ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਇਟਲੀ ਦੇ ਪਾਰਮਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸੀਆ ਲੋਕਾਲੇ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਦੇ ਦਾਦਾ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੋਤਾ ਪੜਾਈ ਵਿੱਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਆਪਣੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਲਗਨ ਸਦਕਾ ਉਸਨੇ ਇਟਲੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ । ਇੱਥੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਪਿਛਲੇ 22 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਟਰਾਂਸਲੇਟਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਨੌਕਰੀ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਹਰਿਓਂ ਵਿਖੇ ਰਹਿ ਰਹੇ ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਦੇ ਦਾਦਾ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਦਾਦੀ ਗੁਰਮੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਰਿਵਾਰਕ ਜੀਆਂ ਨੂੰ ਹਰ ਪਾਸਿਓਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਮੂਹ ਪਿੰਡ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਆ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਮੂੰਹ ਮਿੱਠਾ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਟਲੀ ਤੋਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • पंजाबः Gun Point पर हुई लूट के मामले में पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार  

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों का ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। बेखौफ लुटेरे रोजाना घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके से सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर व्यक्ति से मोबाइल और ATM कार्ड छीनकर ले गए। पीड़ित ने कहाकि कुछ देर बाद उसे मैसेज आया है कि उसके अकाउंट से 2.64 लाख रुपए निकल लिए गए। हालांकि इस मामले को काफी दिन हो गए है, लेकिन पीड़ित का कहना है कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    पीड़ित इकरम उल्ल अंसारी ने कहाकि यह पैसे उसने अपनी बहन की शादी के लिए रखे थे। इकरम उल्ल अंसारी ने कहा कि वह 21 दिन से लगातार थाना दरेसी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वह एक होजरी में सिलाई का काम करता है। 16 नवंबर की रात को वह साइकिल पर अपने घर पंजाबी बाग जा रहा था। बाइक सवार 3 युवकों ने फैक्ट्री से कुछ दूरी पर एक खाली प्लाट के पास उसे घेर लिया। हमलावरों ने उसे दात और पिस्तौल दिखाकर डराया। उन्होंने उसकी जेब से मोबाइल और एटीएम कार्ड निकाल लिया। उसने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत थाना दरेसी में दी थी।

    पुलिस ने सिर्फ एक बार मौके पर जाकर वारदात वाली जगह देख खानापूर्ति की। अंसारी ने बताया कि उसने खुद ही अपने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपियों की कई जगह से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई और पुलिस को दी। उनकी बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। रोजाना उसके थाने में चक्कर लग रहे है। पिछले 21 दिनों से वह काम पर भी नहीं गया। एसीपी सुमित सूद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित से बात कर जल्द उसकी शिकायत का समाधान कराया जाएगा।