Blog

  • ठंड को लेकर कल 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    नोएडा: ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा में 16 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने एक नोटिस जारी कर कहा कि बढ़ती ठंड की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

    जिला बेसिक अधिकारी ने नोटिस में लिखा कि घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के कारण सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को स्कूलों के समस्त स्टाफ कार्यरत रहेगा इसमें लिखा है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

    बता दें, नोएडा में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई थी। सभी एक्सप्रेस-वे समेत शहरी की अंदरूनी सड़कों पर हादसे के साथ वाहनों के टकराने की आपस में टकराने की संभावना बनी। चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग कर वाहनों को चलाना पड़ा था। सर्दी के तेवर बेहद तीखे बने हैं। कोहरे का असर शनिवार शाम से दिखने लगा था। शाम सात बजे से कोहरे के कारण वाहन चालकों के लिए वाहनों के साथ सड़क पर निकलना दूभर हो गया था।

  •  इस दिन से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, डेटशीट जारी

    नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट जारी कर दी है जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर टाइमटेबल चेक कर सकते हैं।  

    राजस्थान: 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024

    कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं जबकि कक्षा 12 के लिए परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू होंगी और 4 अप्रैल तक जारी रहेंगी दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से प्रातः 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी । 

  • पांच बच्चों वाली साली को लेकर भागा, पत्नी भी थी पांचवीं बार प्रेग्नेंट

    नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है मिली जानकारी अनुसार युवक सलीम फरुखाबाद का रहने वाला है वह अपनी साढू की पत्नी जो रिश्ते में उसकी साली लगती है, उसे लेकर फरार हो गया इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है साली के 5 बच्चे हैं और आरोपी युवक के 4 और उसकी पत्नी पांचवीं बार गर्भवती हैजीजा-साली के फरार होने की जानकारी भी पांच दिन बाद घर के लोगों को लगी जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई 

    पीड़ित परिवार में अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी यूपी के फरुखाबाद का रहने वाला है करनाल के घरौंडा के एक गांव में रहता है उसके चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है पत्नी की देखभाल के लिए वो अपनी साली को लेने आया था बार बार अनुरोध करने पर परिजनों ने महिला को जीजा के साथ भेज दिया दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी भनक किसी को नहीं थीपुलिस के साथ परिजन भी दोनों को तलाश रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा 

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    एंबुलेंस की कमी के कारण व्यक्ति की गई जान

    अमृतसर: सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में एक लावारिस व्यक्ति 2 दिनों से अस्पताल में पड़ा हुआ है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता को सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इस मामले को मीडिया के ध्यान में लाया। जिसके बाद जैसे ही मीडिया के कैमरे सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब पहुंचे तो अस्पताल का मंजर देखने वाला था। एक ऐसा अस्पताल जहां कैमरे को देखकर इलाज शुरू होता है।

    लावारिस व्यक्ति के मृत पाए जाने पर शव को खुला छोड़ दिया जाता है। इस बीच जब अस्पताल में मौजूद अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पहले तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया,।लेकिन बाद में मुख्य अधिकारी डॉ. साहिबा ने अस्पताल में एंबुलेंस की कमी और पूरे मामले का खुलासा किया। फिलहाल मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस घटना क्रम में किसकी लापरवाही रही यह जांच का विषय है।

  • गन्ने के खेत में चली गोलियां, देखें वीडियो

    मेरठ: उतर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर दिन दहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना किशनपुर बिराना गांव की है जहां सुबह लगभग 10 बजे किसान जितेंद्र के दो बेटे कार्तिक और रितिक गन्ने की फसल काट रहे थे। इस दौरान उनका एक दोस्त अश्वनी भी उनके साथ था। गन्ना काटते वक्त इसी गांव के रहने वाले उनके खानदानी दोनों चाचा गजेंद्र और प्रमोद अपने दो बेटों कुलदीप और अभिनव के साथ वहा पहुंच जाते हैं। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। 


    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुलदीप और अभिनव ने अपने साथ लाए पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कार्तिक, रितिक और अश्वनी तीनों के एक एक गोली लगी। गोली मारने के बाद आरोपी आरोपी अपने आप बचाने के लिए खेत में भागने लगे। लेकिन, गोली लगने के बावजूद तीनों घायल उनके पीछे भागे। पीछा करने के दौरान एक घायल व्यक्ति ने मोबाइल से इस झगड़े की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी वीडियो में एक आरोपी भागते-भागते पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि तीनों की हालत स्थिर है।

    उधर आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया है कि दोनों पक्ष आपस में खानदानी भाई बंधु परिवार हैं। इनमे आरोपी गजेंद्र शराब पीकर दूसरे पक्ष को गाली गलौज करता था‌। लगभग 3 महीने पहले कार्तिक और रितिक ने उसे धमका दिया था। इसे अपमान मान कर गजेंद्र बदले की भावना मन में रखे था और आज उसने अपने भाई और बेटों को साथ लेकर कार्तिक आदि पर हमला कर दिया।

  • युवक की डूबने से हुई मौ’त, कुछ देर पहले हुई थी शादी

    करनाल : करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। साहिल 12 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। वहां उसका चश्मा पानी में गिर गया जैसे ही उसने झुक कर चश्मा उठाने की कोशिश की तो पानी की तेज लहर आई और साहिल को अपने साथ समुंद्र की गहराइयों में खींचकर ले गई। दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। धुंध और अंधेरा इतना ज्यादा था कि साहिल का कुछ पता नहीं चला।

    बताया जा रहा है कि साहिल का शव बह कर दूसरे समुद्र के छोर पर पहुंच गया था। रात 9 बजे पुलिस ने शव बरामद किया और साहिल के दोस्तों से पहचान कराई। साहिल के दोस्तों से पता चला कि साहिल की तीन साल पहले शादी हुई थी। वहीं कैमला गांव के संदीप ने बताया कि उसके चाचा का बेटा साहिल 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। 2 साल पहले ही उसे परमानेंट सिटीजनशिप मिली थी। साल 2020 में उसकी गुढ़ा गांव की अनु के साथ शादी हुई थी। 2022 में साहिल अनु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया लेकर चला गया था और दोनों वहीं रहते थे।

  • PHONE चलाने से रोकने पर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम 

     नई दिल्ली: पिता ने फोन चलाने से मना किया तो दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने रविवार को अपने कमरे में जाकर फांसी लगा लीयह वारदात कोटा के बजरंगनगर इलाके में हुईजब नानी कुछ देर बार नाराज बेटी को मनाने के लिए कमरे में पहुंचे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा मृतका की पहचान कृपांगी के तौर पर हुई है 

    पिता ने पुलिस को शुरुआती बयान में बताया कि एग्जाम नजदीक होने के चलते मैंने मोबाइल नहीं चलाने के लिए कहा था इससे पहले भी कई बार उसको मोबाइल नहीं चलाने के लिए डांट देते थे, लेकिन वह ऐसा कर लेगी हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था फिलहाल कोटा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है

  • धुंध का कहर: चो में गिरी बेकाबूू स्विफ्ट कार

    मोहाली : जीरकपुर में धुंध की वजह से स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सुखना चो में गिर गई। कार चो में उल्टी होकर गिरी। हालांकि कार चालक का बचाव हो गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने कार सवार को चो से निकाला। चो का गंदा पानी कार में भर गया। जानकारी के मुताबिक यह मामला शनिवार देर रात का है। कार चालक किसी घरेलू काम से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह बलटाना पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो वहां पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। धुंध होने की वजह से उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार सीधे सुखना चो में जा गिरी। इसके बाद काफी मुश्किल से उसे निकाला गया।

    लोगों ने बताया कि पुल पर रेलिंग गत छह महीने से टूटी हुई है। जुलाई 2023 में सुखना चो में ज्यादा पानी आने से पुल के दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई थी। इसके बाद से इसे अभी तक लगाया नहीं गया। लोगों के मुताबिक यहां पर हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। कई वाहन पहले भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। नगर काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने बताया कि सड़क पर साइन बोर्ड लगा दिया जाएगा। साथ ही पहल के आधार पर रेलिंग लगा दी जाएगी

  • जालंधरः कल आधा दिन स्कूल-कालेज रहेंगे बंद

    जालंधर, ENS: महानगर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर स्कूल और कॉलेज में कल आधा दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश डीसी विशेष सारंगल द्वारा जारी किए गए हैं।

  • पुलिस ने 12 करोड़ का गुटखा किया बरामद, 7 गिरफ्तार

    पुलिस ने 12 करोड़ का गुटखा किया बरामद, 7 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में तंबाकू से बने पदार्थों का लोग खूब सेवन करते हैं। तंबाकू से बने उत्पादों के पैकेट पर बाहर साफ और स्पष्ट शब्दों में यह लिखा होता है कि तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है लेकिन लोग तंबाकू का सेवन करने से कहां पीछे हटने वाले हैं। तंबाकू से ही बनने वाला एक प्रोडक्ट है गुटखा। मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने 12 करोड़ रुपये की कीमत के गुटखे को बरामद किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 के सीनियर अधिकारी दया नायक की टीम ने पालघर जिले के कासा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 12 करोड़ रुपये की कीमत के प्रतिबंधित उत्पाद गुटखा जब्त किया।

    बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि हमने विभिन्न प्रकार के गुटखा, पान मसाला और ट्रकों सहित कुल मिलाकर 12 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित उत्पाद को जब्त किया है। क्राइम ब्रांच अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर यह गुटखा कहां से आया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी मिली कि पालघर जिले से मुंबई की तरफ गुटखा सप्लाई होने वाला है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कासा इलाके में जाल बिछाकर तीन ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों में से 400 बड़े बोरे बरामद हुए, जिनमें 4000 अलग-अलग प्रकार के गुटखा थे।