Blog

  • इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत

    इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत

    मोहाली:  इंसानियत को शर्मसार करने वाला मोहाली के सेक्टर 69 का मामला सामने आया है। जहां अपने ही परिवार मेंबरों पर व्यक्ति ने गाड़ी चढ़ा दी। सूत्रों की माने तो गाड़ी चालक पिछले लंबे अर्से से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। इस दौरान मोहाली के मनौली गांव में व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। बलजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दविंदर का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया था।

    इस झगड़े के बाद गुस्से से लाल हुआ दविंदर अपनी रेंज रोवर गाड़ी में कहीं जाने लगा। इस दौरान उसके चाचा जरनैल सिंह, मां मनजीत कौर व भाई रणजीत सिंह द्वारा उसे रोकने की कोशिश की गई और आरोपी ने उन्हें डराते हुए गाड़ी तेजी से मोड़ दी। इस कारण वह तीनों गिर गए और गंभीर रूप में घायल हो गए। इस दौरान घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान भाई रणजीत सिंह की मौत हो गई।

    जिसके बाद घायलों को तुरंत मोहाली के फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया। जहां चचेरे भाई की इलाज दौरान मौत हो गई, जबकि मां और चाचा अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले नौजवान की पहचान मनौली निवासी 27 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी दविंदर सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • नाबार्ड ने बैंक अधिकारीयों केलिए कार्यशाला का आयोजन किया

    नाबार्ड ने बैंक अधिकारीयों केलिए कार्यशाला का आयोजन किया

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक  नाबार्ड ऊना द्वारा वीरबार को अम्व में बैंक अधिकारीयों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप से नावार्ड जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार  व अग्रणी ज़िला प्रबंधक गुरचरण भट्टी विशेष रूप से उपस्तित रहे । नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार ने कार्यशाला प्रतिनिधियों को नाबार्ड, सरकार व बैंको की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 
    अरुण कुमार ने बताया कि कृषि सहकारी समितियों के लिए नाबार्ड द्वारा विशेष ऋण पैक्स बहुउद्देश्यीय केंद्र योजना जिसके अंतगर्त कृषि सहकारी समितियां कांगड़ा सेंटर बैंक से सस्ती दरों ऋण प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठा सकती है। 

    उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं के लाभ को लोगों तक अधिक से अधिक पहुँचाने की अपील की व एस एच जी व जे एल जी लोन के बारे विस्तार से चर्चा की ।  इस अवसर पर विभिन्न बैंकों से शाखा प्रबंधक, ब्लाक कार्यलय के अघिकारी, एस.एच. जी, जे एल जी के सदस्य उपस्तित रहे।

  • स्टॉर्म वाटर के सुचारू प्रवाह के लिए आरसीसी पाइप का उद्घाटन

    स्टॉर्म वाटर के सुचारू प्रवाह के लिए आरसीसी पाइप का उद्घाटन

    चंडीगढ़: स्टॉर्म वाटर (वर्षा जल) के सुचारू प्रवाह के लिए मकान नम्बर 1021 सेक्टर 42 बी के पास 600 मिमी (24″) और 450 मिमी (18″) आरसीसी पाइप उपलब्ध कराने और बिछाने के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी  एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर आर सी डबल्यू ए के प्रधान राज कुमार शर्मा, विनोद कौशल, राजीव कपूर, एल डी गर्ग,एन पी देवगन, जसवंत वढेरा, सुरिंदर शर्मा, सुरिंदर कुमार शर्मा , रितिक शर्मा, इंदरजीत सिंह एस डी ओ गुरचरण सिंह, जे ई अनुराग कुमार भी मौजूद थे।

    एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि मकान नम्बर 1021 से 1147 सेक्टर 42 बी के पास ड्रेनेज सिस्टम में दिक्कत के चलते स्टॉर्म वाटर (वर्षा जल) की स्मूथ फ्लो नही हो पा रहा था। जिसको देखते हुए नगर निगम में टेंडर अप्रूवल के बाद 600 मिमी (24″) और 450 मिमी (18″) आरसीसी पाइप उपलब्ध कराने और बिछाने के काम की आज शुरूआत की गई है। इससे एरिया निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वार्ड के अन्य एरियाज में भी आरसीसी पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

    पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने शुरू की जांच

    जालंधर, वरुण/हर्षः चंडीगढ़ के एसएसपी रहे आईपीएस कुलदीप सिंह चहल पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएस कुलदीप चहल पर सीबीआई जांच शुरू की गई है । प्राप्त सूत्रों के अनुसार कुलदीप चहल पर भ्रष्टाचार के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात रहे कि पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कुलदीप चहल के आचरण को पहले ही गलत बता बताया हैं। पुरोहित ने एक लेटर जारी करते हुए कहा था कि अनाचरण के चलते ही कुलदीप चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटाया जा रहा है।

    कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कर दी गई छुट्टी 

    मालून रहे कि, बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ एसएसपी पद से हटा दिया था। कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया। इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे कि आखिर अचानक ऐसा क्यों किया गया? हालांकि, बाद में पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इसका जवाब दे दिया था। जो कि आपने ऊपर पढ़ ही लिया है।

    जालंधर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए 

    बता दें कि, हाल ही में पंजाब सरकार ने आईपीएस कुलदीप सिंह चहल को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। चंडीगढ़ से लौटने के बाद चहल अपनी नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

    IPS कुलदीप सिंह चहल की क्राइम कन्ट्रोलिंग पर हैं अच्छी पकड़

    पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए। साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे। इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे।

    जहां ASI रहे, वहीं SSP बनकर आए थे कुलदीप चहल

    बतादें कि कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई हुआ करते थे। लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में एसएसपी बनकर पोस्टेड हुए। चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को डीआईजी पद पर प्रोमोट किया था।

  • सिविल सचिवालय में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    सिविल सचिवालय में युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा सिविल सचिवालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 7वीं मंजिल से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मनदीप कुमार के रुप में हुई है। वह अकाउंट ऑफिसर था। वह कृषि विभाग में लेखाकार स्वर्गीय कालू राम का पुत्र था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर कोई जानकारी मिली है। 

    बताया जा रहा है कि युवक के गिरने के समय राज्य के गृह मंत्री अनिल विज वहां पर मौजूद थे। घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक हरियाणा सिविल सचिवालय का कर्मचारी है।

  • नया बजट देगा उद्योगों को एक नई ऊंचाई – अर्चना त्यागी

    नया बजट देगा उद्योगों को एक नई ऊंचाई – अर्चना त्यागी

    नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने की बजट की सराहना

    नालागढ़/ सुशील कौशल : नालागढ़ उद्योग संघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट को उद्योगपरक करार दिया है। संघ के अध्यक्षा अर्चना त्यागी व महासचिव राव नवीन कुमार ने कहा कि हमारा मानना है कि इन प्रावधानों से उद्योगों को मजबूती मिलेगी साथ ही स्टार्टअप्स को बढऩे और सफल होने में मदद मिलेगी। बहुत अच्छा बजट, उन लोगों को भी प्रोत्साहन देगा जो नए उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि एमएसएमई को 3 करोड़ तक की टैक्स छूट दी गई है वहीं  फार्मा रिसर्च सेंटर में नवोन्मेष बढ़ा है। कोविड काल के दौरान किए गए एमएसएमई खर्च का 95 फीसदी रिटर्न होगा। अर्चना त्यागी ने कहा कि  केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया जाना उद्योग जगत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा वहीं आईटीआर भरने की प्रक्रिया आसान होने से टैक्स संग्रहण ज्यादा होगा।

    नए प्रावधानों में पैन को बिजनेस में पहचान माना जाएगा। 2070 शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा गया जिससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। पूरे देश में बायो गैस प्लांट लगाए जाएंगे वहीं बैंकिंग अधिनियम में परिवर्तन से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।  कंपनियों के लिए केंद्रीय डाटा सेंटर के साथ मासिक आय खाता योजना 4.5 लाख से 9 लाख बढ़ा दिया गया है।

    आरबीआई एक्ट में बदलाव इनकम टैक्स स्लैब बढऩे से लोगों को राहत देने वाला है।  रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का पूंजी परिव्यय यातायात व्यवस्था को सुदृढ करेगा वहीं स्टार्टअप्स को आयकर लाभ के लिए निगमन की तारीख को एक वर्ष के लिए बढ़ाना सराहनीय है। बंदरगाहों, स्टील, कोयला, उर्वरक क्षेत्रों के लिए एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी के लिए 100 परिवहन अवसंरचना परियोजनाओं की पहचान की गई जिससे आने जाने में समयावधि कम लगेगी।

  • सीएम मान ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें वीडियो

    सीएम मान ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज हजारों श्रद्धालु जालंधर से काशी के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पंजाब से सीएम भगवंत मान वाराणसी के श्री गुरु रविदास धाम के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। वहीं सीएम मान के जालंधर पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है। आप के विधायक भी सीएम मान के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए है।

    इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। रेलवे स्टेशन पर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जालंधर से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 04606 दोपहर 3.15 बजे चलकर 3 फरवरी को लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ स्टेशन से होते हुए दोपहर 1:10 बजे बनारस पहुंचेगी और यह 6 फरवरी की शाम को वहां से चलकर 7 फरवरी दोपहर को जालंधर पहुंचेगी।

  • पल्लेदारी करने वाले हॉकी प्लेयर से मिले सीएम मान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पल्लेदारी करने वाले हॉकी प्लेयर से मिले सीएम मान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार से सीएम मान भंगवत मान ने मुलाकात की। इस दौरान मान सरकार ने हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को कोच नियुक्त किया है। अब वह खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। बता दें कि फरीदकोट के रहने वाले परमजीत मंडी में पल्लेदारी करने को मजबूर था। सीएम मान ने परमजीत से मुलाकात कर कहा कि कि बुरा समय निकल गया है। इस दौरान भगवंत मान ने परमजीत से पूछा कि क्या पहले किसी सरकार ने तुम्हारी सार ली तो परमजीत ने कहा किसी सरकार ने उसका हाल नहीं जाना। 

    सीएम भगवंत मान ने परमजीत द्वारा जीते हुए सभी सर्टिफिकेट देखे। भगवंत ने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि इतने बड़ा खिलाड़ी पंजाब में इन हालातों में पल्लेदारी कर रहा है। अब जब उनके सामने ये मामले उजागर हुआ तो उनसे हालात देखे नहीं गए। मान ने परमजीत से कहा कि अब तैयारी करो पंजाब को नंबर एक पर लाना है। भगवंत ने कहा कि आज खेल विभाग के सभी अधिकारियों को बुलाया गया है। नोटीफिकेशन जारी कर उसे कोच बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परमजीत जैसे तुम्हारा हॉकी से गेप पड़ गया था, उसी तरह पंजाब भी खेलों में पिछड़ कर रह गया था।

    पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब जैसे तुम्हारे हालात बदले हैं, वैसे ही अब पंजाब के हालात मिलजुल कर बदलने हैं। परमजीत ने मुख्यमंत्री मान को भरोसा दिया कि वह हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करेगा। ताकि भारत और पंजाब दोनों का नाम रोशन हो। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परमजीत सिंह से कहा कि तुम्हारा संघर्ष देख कर ही सरकार ने तुम्हें रिस्पेक्टेबल नौकरी दी है।

    तुम हॉकी खिलाड़ी हो इसलिए तुम कोचिंग दोगे, ताकि तुम्हें ऐसे महसूस न हो कि तुम बने हॉकी के लिए हो और काम तुमसे सरकार कोई अन्य करवाती रहे। तुम्हारे मनोबल को बढ़ाने के लिए ही रिस्पेक्टेबल नौकरी दी गई है। खिलाड़ी परमजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसे खेल विभाग में नौकरी दी। इससे अब उसका बुरा समय निकल गया और अच्छा समय आ गया। उसकी पूरी कोशिश है कि पंजाब से युवाओं को नशों से दूर करके हाकी के लिए प्रेरित करेगा।

  • Hrithik Roshan ने ठुकराया बड़ा ऑफर, कहा अब नहीं करूंगा ये गलती

    Hrithik Roshan ने ठुकराया बड़ा ऑफर, कहा अब नहीं करूंगा ये गलती

    नई दिल्ली : ऋतिक रोशन का नाम बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में आता है । विक्रम वेधा की असफलता से ऋतिक रोशन को तगड़ा झटका लगा है। इस फिल्म को करने के बाद अभिनेता ने सबक भी ले लिया है। यही वजह है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म के ऑफर को भी रिजेक्ट कर दिया है। खबरों की मानें तो ‘रामायण’ में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ऋतिक को एक खास रोल दिया था, लेकिन एक्टर का कहना है कि वह अब निगेटिव रोल निभाने की गलती दोबारा नहीं करना चाहते।

    डायरेक्टर नितेश तिवारी लंबे समय से ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर उतारना चाहते हैं। कई मौकों पर उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है। कहा भी जा रहा था कि वह निर्माता मधु मंटेना और अल्लू अरविंद के संग फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर से भी बात की थी। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक ऋतिक रोशन ने ‘रामायण’ में काम न करने का फैसला किया है। 

    सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन अब निगेटिव रोल नहीं करना चाहते। नितेश की रामायण की स्क्रिप्ट भी अभिनेता के दिल को छू गई थी। लेकिन वह फिल्मों में सिर्फ हीरो की भूमिका निभाना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक केजीएफ स्टार यश को लेकर अब मेकर्स विचार कर रहे हैं। मधु मंटेना को लगता है कि यश रावण के किरदार के लिए परफेक्ट हैं। अगर सब ठीक चलता है तो हो सकता है कि इस फिल्म में राम बनने जा रहे रणबीर कपूर के अपोजिट यश रावण की भूमिका में नजर आ सकें।

  • बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन, जाने मामला

    बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किया रोष प्रदर्शन, जाने मामला

    चंडीगढ़: लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपने कर्मियों सहित किया रोष प्रदर्शन। आज दोपहर को लगभग 1000 रेस्टोरेंट कर्मी व मालिक अपने-अपने आउटलेट बंद करके काले कपड़े पहनकर वह माथे पर काली पट्टी बांधकर सेक्टर-7 मध्य मार्ग से रोष मार्च पर निकले। उनके हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां पकड़ी हुई थी और सरकार से अपना गुहार लगाते हुए नजर आए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि वह लगभग 9 सालों से अपनी मांगों के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सांसद किरण खेर के आश्वासन व चंडीगढ़ के प्रशासक व चीफ आर्किटेक्ट के पक्के आश्वासन के बावजूद कोई इंसाफ नहीं मिला है व गाहे-बगाहे उनके आउटलेट सील कर दिए जाते हैं या नोटिस चस्पा दिए जाते हैं।

    रेस्टोरेंट मालिकों की मांगे है कि बैक कोर्टयार्ड कवर करने की इजाजत सहित बाई लॉज में अन्य सेक्टरों के तहत बदलाव की नोटिफिकेशन जारी हो। उनका कहना है कि उनके कर्मियों का क्या कसूर है, 10 सालों से हमने उनको रोजगार दिया है और वह अपना परिवार पाल रहे हैं, ऐसी अनिश्चितता के माहौल में वह कहां जाएंगे। रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा सेक्टर 26 व 7 के रेस्टोरेंट व क्लब चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा जीएसटी देते हैं व रोजगार प्रदान कर रहे हैं लेकिन फिर भी प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है जिसकी जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए वरना वह पक्के तौर पर सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।