Blog

  • आतंकी लखबीर लंडा ने पंजाब पुलिस को दी धमकी, ऑडियो वायरल

    आतंकी लखबीर लंडा ने पंजाब पुलिस को दी धमकी, ऑडियो वायरल

    अमृतसरः आतंकी लखबीर लंडा की पंजाब के तरनतारन के पुलिस अधिकारियों को धमकी देने की ऑडियो वायरल हुई है। वायरल हुआ ऑडियो में लखबीर पुलिसकर्मी को धमकियां दे रहा है। इस दौरान वह उन्हें मोहाली और तरनतारन के आरपीजी अटैक और अन्य आतंकी घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों को परेशान ना करने की भी बात कर रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे। लंडा इस ऑडियो में तरनतारन में तैनात किसी पम्मा नाम के पुलिसकर्मी से बात कर रहा है। जिसमें वह बार-बार एसएसपी तरनतारन से बात करवाने की बात कर रहा है।

    पम्मा भी उसे रात 10 बजे बात करवाने का आश्वासन दे रहा है। वहीं इस ऑडियो में वह डीएसपी नागरा से भी हो चुकी बातचीत का जिक्र भी करता है। इस पूरी ऑडियो में सिर्फ लंडा ही नहीं, उसका एक साथी भी उसके साथ है। यह साथी बार-बार पम्मा को धमका रहा है। आरोपी पुलिस द्वारा जांच के दौरान उठाए गए पारिवारिक सदस्यों और एक आरोपी की मां को उठाने की बात करते हुए उन्हें रिहा करने को कहा रहा है। लंडा ने पुलिसकर्मियों के पारिवारिक सदस्यों पर भी हमला करने और पुलिस को टारगेट करने की बात कही, लेकिन जवाब देते हुए पुलिसकर्मी स्पष्ट करता है कि अगर थानों में बम फेंकोगे तो पुलिस चुप नहीं रहेगी।

  • इस दिन जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिद्धू !

    इस दिन जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिद्धू !

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर अभी तक जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। अब नवजोत सिंह सिद्धू कब रिहा होंगे, यह सवाल सबके जेहन में चल रहा है। अगर सामान्य छूट के दिनों को काट दिया जाए तो सिद्धू अप्रैल महीने में बाहर आ सकते हैं। 26 जनवरी को रिहाई की आस टूटने के बाद अब अनुमान यही लगाया जा रहा है कि सिद्धू अपनी एक साल की सजा पूरी करने के बाद ही बाहर आएंगे। सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे, लेकिन उनकी रिहाई के लिए 19 मई 2023 तक इंतजार नहीं करना होगा। वह समय से एक से डेढ़ महीने पहले ही बाहर आ जाएंगे। यानी कि नवजोत सिंह सिद्धू अप्रैल के पहले सप्ताह में ही बाहर आ सकते हैं।

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक एनडीपीएस और संघीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए कार्य की प्रकृति व कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। यानी कि सिद्धू इस छूट के बाद अप्रैल के पहले माह में बाहर आ सकते हैं। जेल प्रशासन की तरफ से तकरीबन 56 लोगों की फाइल बनाई गई थी, जिन्हें अच्छे आचरण के चलते गणतंत्र दिवस के दिन जेल से रिहा होना था। लेकिन गणतंत्र दिवस से पहले कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा ही नहीं गया। न यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ और न ही यह पंजाब राज्यपाल के पास हस्ताक्षर होने के लिए गया।

  • Attari Bazar में निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध 70 दुकानों पर चलाए हथौड़े! देखें वीडियो

    Attari Bazar में निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध 70 दुकानों पर चलाए हथौड़े! देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिलः पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद जालन्धर नगर निगम ने अवैध इमारतों के खिलाफ आज सबसे बड़ा प्रहार अटारी बाजार में किया है जहां बोर्ड वाले चौंक के नजदीक कई रिहायशी मकानों को तोड़कर वहां दो मंजिला 70 दुकानों का निर्माण किया जा रहा था इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए मगर न तो निर्माण रोका गया और न ही नोटिस का ज्वाब दिया जा रहा था मामले में कमिशनर अभीजीत कपिलेश तक शिकायतें पहुंचने के बाद एटीपी सुषमा दुग्गल को शौकास नोटिस जारी किया गया था। सुषमा दुग्गल ने कहा कि बिल्डर को कई बार काम बंद करने के लिए कहा गया था मगर वह नहीं रोक रहा था जिसकी रिपोर्ट एमटीपी नीरज भटटी को दी गई थी और कमिशनर के आदेशों के बाद आज डैमोलेशन की कारवाई की जा रही है।

    मिली जानकारी अनुसार आज दिन चढ़ते ही नगर निगम ने 25 मजदूरों को हल्टियों तथा हथौड़े देकर आटारी बाजार भेजा और टीम का नेतृत्व एटीपी सुषमा दुग्गल तथा एटीपी पूजा मान द्वारा किया जा रहा था मौके पर कोई विरोध न हो इसलिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि इस मामले में 2019 को भी काम रुकवाया गया था और विधानसभा कमेटी की और से इस मामले में तब बिल्डिंग इंस्पैकटर तथा एटीपी रहे अधिकारियों से चंडीगढ़ ले जा कर लंबी पूछताछ तक की थी। तब यह निर्माण कांग्रेस की सरकार सत्ता में रहने तक बंद रहा मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद यहां तेजी से काम शुरु कर दिया गया और खाली जगह को भी कवर कर ऊपरी मंजिलो को भी लैंटर से जोड़ लिया गया।

    इस मार्कट को आसपास की 4 मार्किटों का रास्ता लगता था जोकि अंदर ही अंदर एक दूसरी मार्किट के अंदर मिल जाती थी ज्यादातर इस मार्किट के साथ पुराने दुकानदारों ने यहां दुकाने बुक करवाई थी तांकि पुरानी दुकानों के साथ यहां गोदाम का स्टाक रखा जा सके। 


    अवैध निर्माण बिल्कुल बर्दाशत नहीं-अभिजीत कपिलेश

    इस मामले में नगर निगम कमिशनर अभिजीत कपिलेश ने कहा कि बिना नक्शा पास करवाए किए जा रहे सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ अब सख्त कारवाई की जाएगी लोगों से अपील है कि वह अपनी बिल्डिंग का कानूनी ढंग से नक्शा पास करवाए और उसी अनुसार बनवाए।

  • CM मान ने एक और वादा किया पूर, स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    CM मान ने एक और वादा किया पूर, स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाबियों को दी एक और गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सीएम मान स्कूलों को लेकर ऐलान किया था कि सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपल को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए लेकर जाएंगे। जहां वह बच्चों को पढ़ने के नए तरीके सीखेंगे। इस दौरान आज सीएम मान ने उस वादे को पूरा कर दिया है। इस बारे खुद सीएम मान ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मेगा पीटीएम और स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के बाद अब, पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपल 4 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे।

    इस दौरान वह ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा होंगे, जहां सभी प्रिंसीपल बच्चों को पढ़ने के नए तरीके सीखेंगे। प्रिंसीपल का ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 से 10 फरवरी तक चलेगा। जिसके बाद वह 11 फरवरी को चंडीगढ वापस पहुंचेंगे। बता दें कि चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों को अच्छी शिक्षा को लेकर गारंटी दी थी।

    भगवंत मान ने कहा कि इसी गारंटी के आधार पर सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों का पहला बैच 4 फरवरी को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर रवाना हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रिंसीपल छह फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘पेशेवर शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी’ में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैच 11 फरवरी को संगोष्ठी में भाग लेकर वापस लौटेगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इस क्रांतिकारी कदम से राज्य के लाखों छात्रों को लाभ होगा क्योंकि सिंगापुर से अधिक विशेषज्ञता प्राप्त करने से राज्य में शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर से लौटने के बाद ये प्रिंसीपल अपने साथी शिक्षकों और छात्रों से अपने अनुभव साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से शिक्षक की विशेषज्ञता और पेशेवर क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि निश्चित रूप से यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में मदद मिलेगी।

  • रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अधमरा कर रेलवे लाइनों पर फेंका, देखें वीडियो

    रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अधमरा कर रेलवे लाइनों पर फेंका, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः  महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं रंजिश के चलते कुछ युवकों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान गढ़ा निवासी दीपक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक कॉलेज में छात्रों की प्रधानगी के लिए मीटिंग करने के लिए हेनरी पंप के पास आया था। वहां पर गली में वह टी-स्टॉल पर चाय पीने के लिए गया।

    इसी दौरान उसे रेलवे रोड पर हेनरी पंप के पास गली से गढ़ा के ही रहने वाले उत्सव, बासू और साथ आए लड़कों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े दौरान वहां पर महिलाओं ने उसे छुड़ा दिया, उसके बाद दोमोरिया पुल (सिटी रेलवे स्टेशन) के पास लाइनों पर फेंकने से पहले भी बुरी तरह से पीटा दातरें मारी। जब वह बेहोश हो गया तो उसे लाइनों पर फेंक कर चले गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया और फोन पर परिजनों को सूचित किया। गनीमय यह रही कि जब युवक लाइनों पर पड़ा था उस वक्त कोई वहां से ट्रेन नहीं गुजरी।

    दीपक का कहना है कि युवकों ने उसकी डंडो और रॉड से पिटाई बुरी तरह पीटई की। जिससे उसकी हाथ की अंगुलियां टूट गई। इसके अलावा युवकों ने उसके सिर और टांगों पर दातर से वार किए गए। इस घटना में दीपक के सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं। दीपक ने कहा कि जिन लड़कों की वह सपोर्ट कर रहे थे बासू और उत्सव की उससे बनती नहीं है। दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक अन्य दोस्त तरूण भगत को भी उन्होंने पीटा था, उसके सिर पर 16 टांके लगे थे। यह भी बताया कि उत्सव पर पहले भी मर्डर का केस चल रहा है और वह जमानत पर बाहर है।

  • शहर वासियों को बड़ी सौगात, अब बसों में भी मिलेगी लोकेशन की जानकारी

    शहर वासियों को बड़ी सौगात, अब बसों में भी मिलेगी लोकेशन की जानकारी

    कानपुर: कानपुर में में ई-बस का लोग बड़ी संख्या में फायदा उठा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उन्हें बस की समय सारणी को लेकर बनी रहती है। लेकिन अब यह समस्या भी दूर होगी। उनकी बस कहां है और कब उन तक पहुंचेगी। इसकी जानकारी उन्हें अब ऐप के माध्यम से मिलेगी। इतना ही नहीं ऐप पर वह बसों के बारे में तो जानकारी पाएंगे ही इसके साथ ही वह अपनी टिकट भी उस ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे।

    कानपुर महानगर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी एसी बसों के पल-पल की जानकारी अब यात्री अपने फोन पर पा सकेंगे। ई-बस के ऐप से अब यह मुमकिन हो पाएगा। जो बसों के पल पल की लोकेशन लोगों तक पहुंचाएगा। फरवरी में यह एप आम जनता के लिए लॉच कर दिया जाएगा। इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

    ई-बस के डायरेक्टर डीबी सिंह ने बताया कि लोगों की हमेशा शिकायत रहती थी कि बसों के बारे में उनको जानकारी नहीं मिल पाती है। जिसे देखते हुए यह ऐप तैयार कराया गया है। इस ऐप के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ बस की लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि वहां से अपने टिकट भी बुक कर सकेंगे। 

  • हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तेल, देखें वीडियो

    हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तेल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः फिल्लौर जीटी हाईवे पर ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान टैंपो में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल से भरे ट्रक से तेल हाइवे पर गिर गया। मामले की जानकारी देते हुए परगट सिंह ने बताया कि उक्त ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद उसकी गाड़ी से तेल लीक होना शुरू हो गया। इस हादसे में ड्राइवर को चोटे आई है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    परगट सिंह का कहना है कि यह ट्रक जम्मू के लिए जाना था, जोकि क्षतिग्रस्त हो गया। गौर हो कि इस हादसे के बाद हाइवे पर करीब डेढ से दो किलोमीटर तक तेल ही तेल बिखरा दिखाई दे रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाइवे पर तेल बिखरने के बाद उन्होंने सड़क हादसों से बचने के लिए रूट को डायवर्ट करवा दिया है। दरअसल, उनका कहना है कि हाइवे पर तेल बिखरने से सड़क हादसे हो सकते है। इसलिए पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा ले रहे है। 

  • ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    ट्यूशन जा रहे स्टूटेंड पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमारः शहर में सरेआम चोर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे है। वहीं फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास पर ट्यूशन जा रहे विद्यार्थी पर लुटेरों ने हमला कर दिया। लुटेरों द्वारा हमले से युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं स्टूडेंट पर हुए हमले की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव बीडपुआद के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि जसविंदर ट्यूशन पढ़ने जा रहा था कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान जसविंदर द्वारा फोन ना देने पर लुटेरों उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे जसविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं थाना सदर की पुलिस घायल जसविंदर के बयान दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर शुरू कर दी है। 

  • हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिरी कार, देखें वीडियो 

    हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिरी कार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः राड़ा साहिब नहर में स्विफ्ट कार के गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार होने के कारण आगे तीखा मोड आने चालक से कार नहीं संभली। जिसके चलते नहर के किनारे पत्थर पड़ा था, जिससे गाड़ी उछल गई और हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिर गई।

    कार में सवार महिला और पुरुष पानी में डूबने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाजों से लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए। राहगीरों ने डूबते दोनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचित किया। उन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए सिविल अस्पताल पायल भेजा दिया।

    घायल युवक का नाम धर्मवीर बताया जा रहा है। धर्मवीर गांव खटड़ा का रहने वाला है। उसके साथ जो महिला कार में बैठी थी वह गांव भीखी की रहने वाली है। महिला का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी देते हुए एसएचओ पायल कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर दिए जाएंगे।

  • मशहूर पंजाबी गायक को मिल रही धमकियां! देखें वीडियो 

    मशहूर पंजाबी गायक को मिल रही धमकियां! देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: किसान आंदोलन दौरान “किसान एंथम” गाने वाले पंजाबी गायक श्री बराड़ को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उक्त जानकारी श्री बराड़ ने खुद लाइव होकर दी है, जिसमें उन्होंने कई राजनेताओं पर भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह अपने कुत्तों-बिल्लों से फोन करवा कर उसे जान से मारने की धमकियां दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं अपनी जिंदगी में किन-किन चीजों को सह रहा हूं.. किसान आंदोलन दौरान बहुत कुछ देखा और कई गुंडो के फोन आते थे और राजनेताओं से धमकियां मिलती थी.. जिनसे बचने के लिए पैसे देता हूं । 

    पंजाब के हक में बोलने का ये सिला मिल रहा है, इससे अच्छा कि मैं अपना जीवन खत्म कर लूं।  श्री बराड़ ने कहा कि जब मैंने “बेड़ियां” गाना निकाला तो उसके बाद भी मुझे बहुत कुछ कहा गया। बराड़ ने कहा कि आप हजार कलम मेरे खिलाफ चला लो, आपके पास एक ही हल है, आप मुझे किसी से गोली मरवा दो, मैं उस दिन टिक जाऊंगा, नहीं तो अपनी एक कलम से आपकी सभी की नींद उड़ा कर रखूंगा.. मैं पंजाब का दिया खाता हूं… पंजाब के लोगों को सब पता है।